/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल श्रम मुक्त को लेकर पंचायत सचिव, पंचायत सहायकों के साथ कार्यशाला का हुआ आयोजन Farrukhabad1
बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल श्रम मुक्त को लेकर पंचायत सचिव, पंचायत सहायकों के साथ कार्यशाला का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद l
मुख्य विकास अधिकारी के आदेश के क्रम में विकास खण्ड बढ़पुर के सभागार में योगेश पाण्डेय एण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर पंचायत सचिव, पंचायत सहायकों का बाल श्रम उन्मूलन व बाल श्रम मुक्त उत्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह द्वारा बाल श्रम एवं उससे संबंधित कानून के विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान और उन्होने बताया किसी भी 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे से कोई भी कार्य व 14-18 वर्ष के किशोरों से खतरनाक प्रक्रिया में कार्य बाल श्रम है जो की अपराध की श्रेणी में आता है। बाल श्रम कराने वाले नियोक्ता पर रू 20000/- से रु 50000/- तक का जुर्माना 6 माह से लेकर 2 वर्ष तक का कारावास का प्रावधान है। उनके द्वारा उ०प्र० सरकार द्वारा लिये गये संकल्प प्रदेश को वर्ष 2027 तक म मुक्त बनाये जाने पर चर्चा की गयी व विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए चलाई जा रही बा०ओ०सी० डब्ल्यू०, पी०एम०एस०वाई०एम० योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी।

एसोसिएशन फॉर वॉलटरी एक्शन से जीशान अन्सारी चाइल्ड राइट्स एसोसिएट, श्रम विभाग के द्वारा कार्यशाला में बाल श्रम उन्मूलन श्रम मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में इसकी रूपरेखा पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्राम स्तर पर कामकाजी बच्चें उट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित करने में पंचायत सहायक का सहयोग की अपेक्षा है यदि कोई बच्चा बाल श्रम में लगा हुआ है तो जानकारी श्रम विभाग को उपलब्ध कराए ताकि विधिक कार्यवाही करते हुए बच्चों के सर्वोत्तम हित को देखते हुए उसका विद्यालय में कराकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जोड़ा जाए व ग्राम पंचायत स्तर पर गठित ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति यम से प्रस्ताव लेकर ब्लॉक स्तर पर प्रस्तुत कर ग्राम पंचायत को बाल श्रम मुक्त बनाया जाने हेतु दिया जाए। उनके द्वारा यह भी गया कि प्रस्ताव के अनुमोदन के उपरान्त इसकी निगरानी समिति के सदस्यों के द्वारा अगले 1 वर्ष तक रखनी है कि उस ग्राम पंचायत भी बच्चा बाल श्रम की ओर न जाए। ऐसे बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भी जोडने में सहयोग किया जाए। बताया की बाल श्रम बच्चों से उनका बचपन छीन लेता है, बच्चों का स्थान काम की दुकान नही विद्यालय है, किसी भी समुदाय के के लिये वहाँ के लोगों का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि यदि आपको कहीं बाल श्रम होता दिखे तो आप श्रम कार्यालय, टोल फा नम्बर 1098 पर सूचना दे सकते है। उनके द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री वा योजना सामान्य आदि से संबंधित के संबंध में जानकारी दी गयी।
खंड विकास अधिकारी योगेश पाण्डेय जी के द्वारा बताया कि बच्चों के संरक्षण की हम सब की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि न को समाप्त करने में सभी की सक्रियता जरूरी है, ऐसे डॉप आउट व आउट ऑफ स्कूल बच्चों को बिन्हित कर शिक्षा विभाग के से विद्यालयों में प्रवेशित कराकर, सरकारी योजनाओं से जोडा जाए। इस अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त सचिवों व पंचायत को निर्देशित किया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए श्रम विभाग से जीशान अन्सारी के सहयोग लेने के अपेक्षा की गयी। सर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओम पाण्डेय, समस्त पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, श्रम विभाग से वरिष्ठ सहायक सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर सुजीत कुमार व चाइल्ड राइट्स एसोसिएट जीशान अंसारी आदि द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।
वृक्षारोपण एवं गंगा नदी में जल प्रदूषण की स्थिति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा*

फर्रुखाबाद l आज जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में वन विभाग के सौजन्य से "वृक्षारोपण एवं गंगा नदी में जल प्रदूषण की स्थिति" की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
      बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी विभागों की वृक्षारोपण संबंधी रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई। हालांकि राजस्व विभाग की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है। जिलाधिकारी ने शेष रिपोर्ट को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
      बैठक में गंगा नदी में नालों के माध्यम से जाने वाले जल की शोधन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नालों पर एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित हैं तथा गंगा नदी में अशोधित एवं अशुद्ध जल प्रवाहित नहीं किया जा रहा है। फर्रुखाबाद के भैरो घाट पर 30 एमएलडी क्षमता का एसटीपी प्लांट स्थापित है, जो वर्तमान में भली-भांति कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी ने शोधन व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा उसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
     उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के बाद जल शोधन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए जल के साथ आवश्यक प्रयोग एवं परीक्षण किए जाएंगे, ताकि गंगा नदी में स्वच्छ एवं शोधित जल ही प्रवाहित हो और जल की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
     समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
छात्रों को दी गई एनडीआरएफ टीम द्वारा दी गई सुरक्षा को लेकर विभिन्न जानकारियां


फर्रुखाबाद । 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल  गाजियाबाद के कमांडेंट सुदेश कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन  के समन्वय से फर्रुखाबाद में प्री-मानसून तैनाती पर कार्यरत एनडीआरएफ टीम द्वारा लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज जरारी फर्रुखाबाद में स्कूल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में टीम कमांडर सहायक उप निरीक्षक रमाकांत यादव के नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों,तथा शिक्षकों को भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, आकाशीय बिजली तथा अन्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों की जानकारी दी। भूकंप के दौरान ड्रॉप, कवर एवं होल्ड तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों को आपदा के समय सुरक्षित प्रतिक्रिया के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। साथ ही सीपीआर बेसिक लाइफ सपोर्ट , प्राथमिक उपचार तथा गले में भोजन या कोई अन्य वस्तु फँस जाने  की स्थिति में अपनाई जाने वाली जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी एवं उनका व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने, स्ट्रेचर के सही उपयोग तथा आपदा के दौरान त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने के तरीकों का भी प्रदर्शन किया गया।
एनडीआरएफ टीम द्वारा प्रतिभागियों को आपदा से पहले तैयारी, आपदा के दौरान सुरक्षित व्यवहार तथा आपदा के बाद आवश्यक सावधानियों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न जीवनरक्षक तकनीकों एवं आपदा प्रबंधन उपायों को व्यवहारिक रूप से समझा तथा प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान कैडेट्स ने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करने के महत्वपूर्ण पहलुओं को भी समझा।
विद्यालय के  प्रबंधक अशोक कुमार ,उप प्रबंधक  स्मिता ने एनडीआरएफ टीम द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण विद्यार्थियों में आपदा के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एनडीआरएफ टीम के विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यालय में इस प्रकार के महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जागरूकता कार्यक्रम पुनः आयोजित करने हेतु एनडीआरएफ टीम को सादर आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि  इस प्रकार का प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी है, क्योंकि वे आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं सुरक्षित रहते हुए समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक एवं सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर टीम कमांडर सहायक उप निरीक्षक रमाकांत यादव ने विद्यार्थियों, शिक्षकों से अपील की कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सजगता एवं सूझबूझ के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी एवं जीवनरक्षक कौशल केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रहें, बल्कि इन्हें अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों तक पहुँचाकर जन-जागरूकता की कड़ी को और मजबूत करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जागरूक एवं प्रशिक्षित आपदा के समय स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की जान बचाने तथा समुदाय में आपदा जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
व्यापारियों उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश*

*जिलाधिकारी ने दिए अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश*

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु एवं उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक कलेक्ट सभागार में संपन्न*

फर्रुखाबाद । उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में नवीन उद्यमों की स्थापना, बैंक स्तर पर लंबित ऋण संबंधी पत्रावलियों तथा नगर में अतिक्रमण की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

नवीन उद्यमों की स्थापना के लिए बैंकों को भेजी गई लंबित पत्रावलियों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बैंक अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों के संबंध में बैंकों के उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अगली बैठक में इस प्रकार की स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए, साथ ही बैंकों के विरुद्ध लंबित प्रकरणों के संबंध में क्या आवश्यक कार्रवाई की गई है, इसकी सूचना भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या पर भी जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया कि नगर में पटरी पर सब्जी विक्रेताओं एवं ठेले-खोंचे वालों के खड़े होने के कारण पैदल राहगीरों के आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचता, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों द्वारा नगर की विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से अब तक पकड़े गए आवारा पशुओं की संख्या की जानकारी ली तथा सड़कों पर विचरण कर रहे आवारा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो पशुपालक गायों का दूध निकालने के बाद उन्हें सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई एवं चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
      व्यापारियों ने नगर में बंदरों की बढ़ती संख्या की समस्या भी उठाई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बंदरों को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ने के निर्देश दिए। व्यापारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वन क्षेत्र में छोड़े जाने के बाद बंदर पुनः नगर में वापस आ जाते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवहारिक एवं बेहतर समाधान तलाशकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
      व्यापारियों ने सड़क पर अवैध पार्किंग की समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारी (ईओ) को निर्देशित किया कि मौके का निरीक्षण कर व्यापारियों की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार लैंटल डलवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
      बैठक में व्यापारियों ने नगर के विभिन्न चौराहों एवं तिराहों, विशेष रूप से चौक पर यातायात नियमों एवं ट्रैफिक लाइट का पालन न किए जाने की समस्या भी उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने यातायात एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए।
      जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। नगर में सुगम यातायात, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं व्यापार बंधु उपस्थित रहे।
      बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, उपयुक्त उद्योग सोनम जिंदल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राशन दुकान पर अनियमितताएं मिलने पर दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद।
ग्राम पंचायत शेराखार गौटिया विकास खण्ड राजेपुर तहसील अमृतपुर के उचित दर विकेता जगपाल के विरुद्ध प्राप्त शिकायत मिलने पर पूर्ति निरीक्षक, अमृतपुर द्वारा मौके पर जा कर जॉच की गयी। उचित दर विक्रेता जगपाल द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा अनुदानित खाद्यान्न गेहूँ 51.80 कुन्तल, चावल 85.994 कुन्तल, चीनी 2.0 किलो किलो, मक्का 18.96 कुन्तल एवं बाजरा 39.60 कुन्तल, एम०डी०एम० योजना के अन्तर्गत 188 किग्रा0 गेहूँ एवं 332 किग्रा० चावल आईसीडीएस अप्रैल 2025 से अभी तक खाद्यान्न का से नाजायज धन कमाये जाने के उद्देश्य से कालाबाजारी करने एवं अन्य वितरण सम्बन्धी अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को विकास खण्ड राजेपुर की ग्राम पंचायत शेराखार गौटिया के उचित दर विकेता जगपाल की उचित दर दुकान उचित दर दुकान का अनुबंध पत्र निलम्बित करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अन्तर्गत थाना कोतवाली राजेपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि राशनकार्डधारकों को नियमानुसार आवश्यक वस्तुओं का वितरण करना सुनिश्चित करें। यदि किसी उचित दर विक्रेता के विरुद्ध खाद्यान्न वितरण के सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
रोडवेज पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत मौके पर पहुंची पुलिस


अमृतपुर फर्रुखाबाद।थाना राजेपुर क्षेत्र के महेशपुर मोड़ के पास बुधवार को रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक और उसकी मां को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर राजेपुर थाने में खड़ा करा दिया।पाली निवासी पारस कुमार पुत्र हरिराम अपनी मां आरुन के साथ पिकअप से ताजिया लेकर अपनी बहन के घर राजपुर जा रहे थे। बताया गया कि फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस बदायूं की ओर से सवारियां लेकर आ रही थी, जबकि पिकअप डबरी की ओर से जा रही थी। महेशपुर मोड़ के निकट दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।टक्कर में पिकअप चालक पारस कुमार और उनकी मां को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को राजेपुर थाने ले गई।
पिकअप चालक पारस कुमार ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रक्षाबंधन के पर्व पर जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं से बंधाई राखी*

*60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*

*रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा*

*माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा 27 को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक रहेगी संचालित*

*‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ का कलेक्ट्रेट में दिखाया गया सजीव प्रसारण*

फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया गया।
लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के जनप्रतिनिधि विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक कायमगंज डा० सुरभि, जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचन्द वर्मा, जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दिखाया गया।
इस दौरान बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ महिला यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
साथ ही रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस पहल से रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं एवं उनके सहयात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
इस दौरान स्वयं सहायता समूह की सी0एल0एफ0 श्रद्धा दुबे ने सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनहितकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। योजना के शुभारंभ से वरिष्ठ महिलाओं तथा रक्षाबंधन पर यात्रा करने वाली माताओं, बहनों एवं बेटियों में उत्साह का माहौल रहा। जनपद में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा 27 को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त 2026 को रात्रि 12 बजे तक संचालित रहेगी।
सजीव प्रसारण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं समूह की महिलाओं तथा अन्य महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना एवं उनके इस महत्वपूर्ण निर्णय की प्रशंसा की। सजीव प्रसारण के उपरांत अतिथियों द्वारा जनपद की सभी विधानसभाओं से उपस्थित 315 महिलाओं को भेंट के रूप में वस्त्र, मिष्ठान एवं स्वल्पाहार का सम्मान स्वरूप वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा सभागार के बाहर रक्षाबंधन के पर्व पर प्रयोग होने वाली पूजा की थाली, राखी एवं वस्त्र इत्यादि के हस्त निर्मित उत्पादों के स्टाल भी लगाए गए। मौके पर जिलाधिकारी एवं अन्य अतिथियों द्वारा समूह महिलाओं से राखी एवं अन्य पूजन सामग्री उत्पाद क्रय किए गए तथा रक्षाबंधन के पर्व की गरिमा को बढ़ाते हुए जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं से राखी भी बंधाई।
      सजीव प्रसारण के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
किसान नेता ने की बच्चों को ई शिक्षा देने की मांग


फर्रुखाबाद। गंगा पार में इन दिनों भारी बारिश के कारण गंगा और रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से जहां शैक्षिक स्तर गिर रहा है वहीं दूसरी ओर सैकड़ो परिवारों के सामने रोज़ी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि प्रशासन और जिला प्रशासन बराबर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री और मदद करने में जुटा है। किसान नेता अशोक कटियार ने जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ित परिवार के प्रत्येक बच्चों को ई शिक्षा देने की मांग जिला प्रशासन से की है । उन्होंने बताया कि
सवाल वाढ ग्रस्त कटरी क्षेत्र व राजेपुर ब्लाक जनपद के बच्चों की पढ़ाई का है,,, ज्यादातर स्कूल बंद है, गुरु जी या तो सड़क पर टहल रहे हैं या मौज में है,
आज गंगापार आशा की मढैया मजरा कंचनपुर संबलपुर का दौरा किया, अपने परिवारजनों के साथ रहा।सब स्कूल बंद है,,,
बीएसए से फोन पर बात कर शिक्षा व्यवस्था ठीक करने,ई क्लास शुरू कराने हेतु कहा,पूर्व प्रधान रामबरन राजपूत से संवाद कराया। नैतिक जिम्मेदारी भी अधिकारियों को बताना पड़ता है, वैसे हाथ पर हाथ रखे बैठे रखना कहां तक उचित है?ईश्वर वाढ पीड़ित हमारे परिवारजनों पर रहम करें ।
राजपुर-गुडेरा संपर्क मार्ग पर अवैध मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार
रतनपुर पमारान में बिना लेबल की दवा मिलने का दावा, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

राजेपुर। विकासखंड राजेपुर क्षेत्र के राजपुर-गुडेरा संपर्क मार्ग पर स्थित रतनपुर पमारान गांव में कथित रूप से अवैध मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोरों पर दवाएं निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेची जा रही हैं। वहीं, कथित रूप से बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता वाले लोग मरीजों को इंजेक्शन लगाने सहित उपचार कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को क्षेत्र में एक ऐसी दवा दिए जाने का मामला सामने आया, जिस पर न तो किसी कंपनी का स्पष्ट लेबल दिखाई दे रहा था और न ही दवा का निर्धारित मूल्य अंकित था। इससे दवा की गुणवत्ता, वैधता और बिक्री व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिना कंपनी के लेबल और मूल्य अंकित दवाओं की बिक्री हो रही है तो स्वास्थ्य विभाग को मामले की जांच कर संबंधित मेडिकल स्टोर के दस्तावेज, दवा खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और लाइसेंस की जांच करनी चाहिए।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ से पक्ष जानने के लिए कई बार उनके संपर्क सूत्र पर फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

ग्रामीणों ने जिलास्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों से क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों और कथित झोलाछाप चिकित्सकों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में जांच कर कार्रवाई करता है या शिकायतें केवल कागजों तक सीमित रह जाती हैं।
बाल विवाह के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद।
मंगलवार को जिला जज अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर राजकीय बालिका इन्टर कालेज, फतेहगढ़ में बाल विवाह एवं ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकार तथा उनके प्रति सम्मान एवं सम्मानप्रद व्यवहार के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इरा कार्यक्रम का उद्‌देश्य छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिंदिया भटनागर द्वारा बाल विवाह एवं ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंधित कानूनी अधिकारों, समानता, सम्मान तथा समाज में उनके प्रति समानतापूर्ण व्यवहार के संबंध में विस्तत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ कानूनन अपराध भी है , इसके उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितम्बर 2026 के संबंध में भी उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षको को जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वादों एवं विवादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर सरल, शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से निपटारा कराया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में आम जन को अधिक से अधिक जागरूक करने की अपील की।
पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जेन द्वारा भी बाल विवाह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को इसके विरुद्ध जागरूक रहने का संदेश दिया।
एसिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सीता द्वारा बाल विवाह से संबंधित विधिक प्रावधानों एवं उपायों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इन्टर कालेज की प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत, विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे । प्रधानाचार्यों एवं अन्य शिक्षकों द्वारा भी बाल विवाह एवं ट्रांसजेंडर विषय पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम को रोचक एवं प्रभावी बनाने के लिए विद्यालय की छात्राओं द्वारा पोस्टर व नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए । बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने एवं सभी व्यक्तियों के साथ समान व्यवहार किए जाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता फैलाने तथा समाज में संतानता, सम्मान एवं विधिक अधिकारों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित  संकल्प दिलाया गया ।