रक्षाबंधन के पर्व पर जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं से बंधाई राखी*
![]()
*60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*
*रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा*
*माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा 27 को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक रहेगी संचालित*
*‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ का कलेक्ट्रेट में दिखाया गया सजीव प्रसारण*
फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया गया।
लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के जनप्रतिनिधि विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक कायमगंज डा० सुरभि, जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचन्द वर्मा, जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दिखाया गया।
इस दौरान बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ महिला यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
साथ ही रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस पहल से रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं एवं उनके सहयात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
इस दौरान स्वयं सहायता समूह की सी0एल0एफ0 श्रद्धा दुबे ने सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनहितकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। योजना के शुभारंभ से वरिष्ठ महिलाओं तथा रक्षाबंधन पर यात्रा करने वाली माताओं, बहनों एवं बेटियों में उत्साह का माहौल रहा। जनपद में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा 27 को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त 2026 को रात्रि 12 बजे तक संचालित रहेगी।
सजीव प्रसारण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं समूह की महिलाओं तथा अन्य महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना एवं उनके इस महत्वपूर्ण निर्णय की प्रशंसा की। सजीव प्रसारण के उपरांत अतिथियों द्वारा जनपद की सभी विधानसभाओं से उपस्थित 315 महिलाओं को भेंट के रूप में वस्त्र, मिष्ठान एवं स्वल्पाहार का सम्मान स्वरूप वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा सभागार के बाहर रक्षाबंधन के पर्व पर प्रयोग होने वाली पूजा की थाली, राखी एवं वस्त्र इत्यादि के हस्त निर्मित उत्पादों के स्टाल भी लगाए गए। मौके पर जिलाधिकारी एवं अन्य अतिथियों द्वारा समूह महिलाओं से राखी एवं अन्य पूजन सामग्री उत्पाद क्रय किए गए तथा रक्षाबंधन के पर्व की गरिमा को बढ़ाते हुए जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं से राखी भी बंधाई।
सजीव प्रसारण के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।![]()
![]()


रतनपुर पमारान में बिना लेबल की दवा मिलने का दावा, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर उठे सवाल
फर्रुखाबाद।
फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी ने विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जनसुनवाई में 5 महिलाओं द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं का प्रार्थना पत्रों को सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया ,जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सदस्य द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं । सदस्य द्वारा विकास खंड बढ़पुर के अमेठी कोना में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया एवं जिला जेल का निरीक्षण किया गया व सयुंक्त चिकित्सालय डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण कर साफ़ सफाई के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में
अमृतपुर,फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाई-वे पर रामगंगा पुल के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा 42 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला लोहिया अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी हालत बेहद गंभीर बनी रही, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।डबरी गांव निवासी उदयवीर पुत्र तुलाराम सोमवार को घास लेने जा रहे थे। रामगंगा पुल के पास हाईवे पार करते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल को अस्पताल पहुंचाने को लेकर ग्रामीणों ने एक टेंपो में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची राजेपुर पुलिस ने स्थिति को शांत कराया। इसी बीच घटनास्थल पर पहुंचे उदयवीर के परिजनों और पुलिस के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक भी हुई।पुलिस ने एक निजी टेंपो की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले जाने का प्रयास किया। रास्ते में टेंपो खराब हो गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर उसे चालू कराया। सीएचसी पहुंचने पर भी परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक की जानकारी सामने आई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में चिकित्सक डॉ. हिमांशु राजपूत ने उदयवीर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उदयवीर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अमृतपुर के सीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रतिदिन लगातार हाईवे पर दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्रीय लोग और पुलिस चिंतित है। इस आंकड़े को कम करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है लेकिन फिर भी दुर्घटनाओं का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Aug 27 2026, 09:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k