मैरिज लॉन के सभागार में सीरत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया*
सुल्तानपुर,जमात-ए-इस्लामी हिन्द की ओर से सुल्तानपुर में सीरत कॉन्फ्रेंस आयोजित सुल्तानपुर। जमात-ए-इस्लामी हिन्द, सुल्तानपुर यूनिट की ओर से रविवार को जलसा मैरिज लॉन के सभागार में सीरत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना ताहिर मदनी (आज़मगढ़) ने की, जबकि संचालन मौलाना रैयान क़ासमी (मीरापुर, सुल्तानपुर) ने किया।
कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मौलाना मुहम्मद उस्मान क़ासमी ने अपने संबोधन में कहा कि हज़रत मुहम्मद ﷺ पूरी मानवता के लिए रहमत बनकर आए। आपने अपनी तालीमात के ज़रिये नशाखोरी, बेटियों की हत्या, अन्याय और सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन किया तथा इंसान को इज़्ज़त, बराबरी और रहमत का पैग़ाम दिया।
उन्होंने कहा कि आज समाज को सीरत-ए-तैय्यबा से मार्गदर्शन लेने की सबसे अधिक आवश्यकता है। यदि हम हज़रत मुहम्मद ﷺ की शिक्षाओं पर अमल करें तो परिवार, समाज और पर्यावरण—तीनों में अमन, पाकीज़गी और इंसानियत का माहौल क़ायम हो सकता है।
मौलाना शकील, मौलाना गनी, मौलाना मक़बूल क़ासमी, मौलाना सोहेल नदवी तथा मौलाना सैय्यद आसिफ नक़वी (मुरादाबाद) ने कहा कि हज़रत मुहम्मद ﷺ की शिक्षाओं ने नशाखोरी, बेटियों की हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने और इंसानियत, न्याय तथा नैतिक जीवन का मार्ग दिखाया। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के संदेश पर भी प्रकाश डाला।
अध्यक्षीय संबोधन में मौलाना ताहिर मदनी ने कहा कि हज़रत मुहम्मद ﷺ की तालीमात इंसान को ज़ुल्म, निराशा और मायूसी से दूर रहने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सीरत-ए-तैय्यबा की शिक्षाओं पर अमल करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।गुफरान अहमद ने नातिया कलाम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
जमाआत इस्लामी हिन्द के जिला अध्यक्ष डॉ कमालउद्दीन खान और |प्रोग्राम के संयोजक मास्टर लईक अहमद, ने सभी आये हुए लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया मुल्क के अमन चैन के लिए दुवा मांगी गई |
इस मौके पर राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ मार्गदर्शक शिक्षक नेता निज़ाम खान, शिया वेलफेयर एसोशियशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास, अल्प संख्यक एडवोकेट सगठन के एम एच गौरी, इम्तियाज खान, नियाज अहमद, हादी खान, फैज उल्लाह अंसारी. हाजी मुहम्मद मुजतबा अंसारी, अज़ीम किदवाई, आमिल सिद्दीकी, सिप्टेन हुसैन आदि हजारों लोग मौजूद रहें

सुल्तानपुर,जमात-ए-इस्लामी हिन्द की ओर से सुल्तानपुर में सीरत कॉन्फ्रेंस आयोजित सुल्तानपुर। जमात-ए-इस्लामी हिन्द, सुल्तानपुर यूनिट की ओर से रविवार को जलसा मैरिज लॉन के सभागार में सीरत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना ताहिर मदनी (आज़मगढ़) ने की, जबकि संचालन मौलाना रैयान क़ासमी (मीरापुर, सुल्तानपुर) ने किया।
कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मौलाना मुहम्मद उस्मान क़ासमी ने अपने संबोधन में कहा कि हज़रत मुहम्मद ﷺ पूरी मानवता के लिए रहमत बनकर आए। आपने अपनी तालीमात के ज़रिये नशाखोरी, बेटियों की हत्या, अन्याय और सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन किया तथा इंसान को इज़्ज़त, बराबरी और रहमत का पैग़ाम दिया।
उन्होंने कहा कि आज समाज को सीरत-ए-तैय्यबा से मार्गदर्शन लेने की सबसे अधिक आवश्यकता है। यदि हम हज़रत मुहम्मद ﷺ की शिक्षाओं पर अमल करें तो परिवार, समाज और पर्यावरण—तीनों में अमन, पाकीज़गी और इंसानियत का माहौल क़ायम हो सकता है।
मौलाना शकील, मौलाना गनी, मौलाना मक़बूल क़ासमी, मौलाना सोहेल नदवी तथा मौलाना सैय्यद आसिफ नक़वी (मुरादाबाद) ने कहा कि हज़रत मुहम्मद ﷺ की शिक्षाओं ने नशाखोरी, बेटियों की हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने और इंसानियत, न्याय तथा नैतिक जीवन का मार्ग दिखाया। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के संदेश पर भी प्रकाश डाला।
अध्यक्षीय संबोधन में मौलाना ताहिर मदनी ने कहा कि हज़रत मुहम्मद ﷺ की तालीमात इंसान को ज़ुल्म, निराशा और मायूसी से दूर रहने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सीरत-ए-तैय्यबा की शिक्षाओं पर अमल करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।गुफरान अहमद ने नातिया कलाम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
जमाआत इस्लामी हिन्द के जिला अध्यक्ष डॉ कमालउद्दीन खान और |प्रोग्राम के संयोजक मास्टर लईक अहमद, ने सभी आये हुए लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया मुल्क के अमन चैन के लिए दुवा मांगी गई |

सुल्तानपुर,जिलाधिकारी के निर्देश पर कल 27 अगस्त को स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) उपेन्द्र गुप्ता ने जारी किया आधिकारिक आदेश।
परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई/आईसीएसई सहित अन्य सभी बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद।
आज बुधवार को सुल्तानपुर क्राफ्ट समिति द्वारा भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह पूर्वक पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर में आयोजित किया गया उपरोक्त प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मनोज कुमार पांडे कैबिनेट मंत्री खाद एवं रसद,उत्तर प्रदेश सरकार, श्री राज बाबू उपाध्याय विधायक सदस्य विधान सभा सदर श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह विधान सदस्य विधान परिषद भी उपस्थित रहे और उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल पर अपने विचार व्यक्त किया तथा उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में माननीय जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम में दीनबंधु सिंह ,अंतरराष्ट्रीय भजन एवं लोक गायक का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
इसके साथ ही समाज के गणमान्य व्यक्ति मनोज कुमार सिंह सामाजिक कार्यकर्ता शशांक शेखर सिंह रुद्र प्रताप सिंह मदन भैया नवनीत सिंह सोनू ब्लॉक प्रमुख कूडेभार ,उमेश सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख जयसिंहपुर शिवपाल सिंह गांधी अध्यक्ष गन्ना विकास समिति ,ओंकार सिंह प्रदेश अध्यक्ष जनता दल सेकुलर रेनू सिंह सभासद की उपस्थिति सराहनीय रही।
कार्यक्रम का संचालन प्रीति प्रकाश जी ने किया इस कार्यक्रम का संयोजक राजेश कुमार सिंह एवं उनकी पूरी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने सहयोग दिया है
केन्द्रीय सिविल सर्विसेज सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली, ( Department of Personal and Training) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026-27 हेतु उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए अयोध्या संभाग के सुलतानपुर जनपद के श्री अनूप कुमार गुप्ता का चयन हुआ।
यह सेलेक्शन ट्रायल 24-25 अगस्त को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, प्रयाग में आयोजित किया गया। इस ट्रायल में प्रदेश भर के संभागों के लगभग 150 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अयोध्या मंडल की तरफ से सुलतानपुर के जिलाधिकारी कार्यालय के श्री अनूप कुमार गुप्ता वा ग्राम विकास विभाग के श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। श्री अनूप कुमार गुप्ता ने पुरुष ओपेन वर्ग में में तीसरा स्थान हासिल किया।
आगामी अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट हेतु श्री गुप्ता का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है। श्री गुप्ता ने अपने खेल से प्रदेश में सुलतानपुर जनपद का गौरव बढ़ाया है।
अटल द्वार के पास 'स्वामी चिन्मयानंद मार्ग' का होगा उद्घाटन,शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
सुल्तानपुर,जिले के प्रसिद्ध होटल कारोबारी और
रामलखन पैराडाइज के संचालक परितोष कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित
आकार (AAKAR) एक्जीबिशन में देश भर के टेंट, कैटरिंग, डेकोरेशन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े व्यापारियों का महाकुंभ लगा था। इसी दौरान आयोजित
एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 समारोह में
बॉलीवुड अभिनेत्री और आकार की
ब्रांड एंबेसडर शिल्पा शेट्टी ने परितोष गुप्ता
को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड प्रदान किया।
इस साल देश भर से नॉमिनेशन के बाद करीब 50 लोगों को ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया। गौरव की बात है कि
सुल्तानपुर जिले से टेंट और होटल लाइन में एकमात्र परितोष कुमार गुप्ता को ही ये सम्मान मिला है। इससे
सुल्तानपुर के हॉस्पिटैलिटी उद्योग को राष्ट्रीय पहचान मिली है।
सुल्तानपुर का गौरव!*
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम के तत्वावधान में जुलूस-ए-मौहम्मदी शानो-शौकत, अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान पूरा शहर ‘या रसूल अल्लाह’ की सदाओं, नात-ए-पाक और दरूदो-सलाम से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में अकीदतमंद हाथों में इस्लामी झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए।
सुल्तानपुर,उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान करने वाली *'
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा'* योजना का शुभारंभ एवं बसों को फ्लैग-ऑफ।
सुल्तानपुर: रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में 'मातृशक्ति को सम्मान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय रहे। मंत्री जी ने परिवहन विभाग की
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निःशुल्क बस यात्रा योजना की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साथ ही उन्होंने बताया कि
रक्षा बंधन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी रोडवेज बसों में सभी माताओं,बहनों और बेटियों के लिए राखी सहित
निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इ
स दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, विधायक विनोद सिंह, सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, MLC शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व अधिकारी मौजूद रहे।
Aug 27 2026, 03:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.4k