/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png StreetBuzz जूनियर मॉडल इंटरनेशनल पेजेंट में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान Balrampur
जूनियर मॉडल इंटरनेशनल पेजेंट में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
बलरामपुर। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले की बेटी तांसी सिंह ने भारतीय परिधान में कदम रखा तो निगाहें उनकी प्रस्तुति पर टिक गईं। आत्मविश्वास, प्रतिभा और भारतीय संस्कृति के रंगों से सजी तांसी की प्रस्तुति ने निर्णायकों को प्रभावित किया और उन्होंने जूनियर मॉडल इंटरनेशनल पेजेंट में प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का ताज अपने नाम कर लिया। करीब 78 देशों के प्रतिभागियों के बीच मिली इस उपलब्धि से बलरामपुर में खुशी की लहर है।

सदर ब्लॉक के जेवनार गांव निवासी तांसी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रैंप वॉक, टैलेंट, कल्चरल और आत्मविश्वास राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। रूस, आर्मेनिया, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, नेपाल, केन्या, मलेशिया, मंगोलिया, फिलीपींस, थाईलैंड और इंडोनेशिया समेत कई देशों के प्रतिभागियों के बीच तांसी ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। आयोजन रविवार को हुआ और परिणाम दूसरे दिन आया। भारतीय परिधान में उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रतियोगिता का खास आकर्षण रही।

माता पवित्रा और पिता उपेंद्र सिंह ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई। कहा कि बैंकॉक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उपेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसकी स्वीकृति के बाद वह बेटी को लेकर बैंकॉक गए थे। अभी वहीं पर हैं, जल्द ही वापस लौटेंगे।
कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के कड़ी में विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा शोभा यात्रा की तैयारियां की
बलरामपुर 25 अगस्त विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर में आज जिला कार्यालय पर कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर साथ ही 12 सितंबर को 75 जिलों में एक साथशोभायात्रा निकालने की कड़ी में तैयारी की गई इसके संबंध में सभी से विचार विमर्श किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक के नेतृत्व में बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारीयों से राय मशविरा कर शोभा यात्रा की व्यापक तैयारी की बात की जिला उपाध्यक्ष जीवनलाल गुप्ता मीडिया प्रभारी जय सिंह तहसील अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्रा सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार रखें, शोभा यात्रा को वृहद रूप देने के लिए जिला अध्यक्ष ने बलरामपुर जिले के तमाम सामाजिक धार्मिक संगठनों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन किया।
बैठक में जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवनलाल गुप्ता जी जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी जी जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह जी जिला संगठन मंत्री सुग्रीव कश्यप जिला मंत्री राधेश्याम कौशल जिला मंत्री बब्बू चौरसिया अधिकता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समर श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश जायसवाल जिला मंत्री जनक जायसवाल तुलसीपुर ब्लॉक अध्यक्ष भोला सरोज बलरामपुर ब्लॉक  रवि प्रताप यादव जिला कार्यालय प्रभारी संतोष दुबे तहसील अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्रा जी बलरामपुर ब्लाक कार्यकारिणी विश्वनाथ गिरी संजय गुप्ता राजू जायसवाल नंदलाल विश्वकर्मा बृजेश सोनकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे
बलरामपुर नगरवासियों को बड़ी खुशखबरी: अब ऑनलाइन 45 दिन के भीतर होगा दाखिल-खारिज

बलरामपुर। नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब संपत्तियों के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की प्रक्रिया को ऑनलाइन और समयबद्ध तरीके से पूरा किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत आवेदन करने के बाद अधिकतम 45 दिनों के भीतर दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को ऑनलाइन और समयबद्ध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से संपत्ति के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक होगी। आवेदन की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकेगी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का निस्तारण 45 दिनों के भीतर किए जाने का प्रावधान रहेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लंबे समय से दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में होने वाली देरी के कारण नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से समय की बचत के साथ-साथ लोगों की अनावश्यक भागदौड़ भी कम होगी।

उन्होंने बताया कि प्रशासन और नगर पालिका का उद्देश्य नागरिकों को अधिक से अधिक सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। हालांकि, किसी मामले में दस्तावेजों की कमी, आपत्ति अथवा विवाद की स्थिति होने पर नियमानुसार अतिरिक्त प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

नगर पालिका अध्यक्ष की इस घोषणा से बलरामपुर नगर के हजारों संपत्ति मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। ऑनलाइन और 45 दिन की समय-सीमा वाली दाखिल-खारिज व्यवस्था से नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है।
बारह रबीउल अव्वल के मद्देनजर 25-26 अगस्त को नगर पालिका ने लगाए पेयजल स्टॉल,जुलूस तक तैनात रहेंगे कर्मचारी
                  
                                
बलरामपुर। बारह रबीउल अव्वल के पावन पर्व एवं इस अवसर पर निकलने वाले जुलूस को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा श्रद्धालुओं एवं जुलूस में शामिल लोगों के लिए नगर के प्रमुख चौराहों पर पेयजल स्टॉल की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देशन में पेयजल,स्वच्छता,प्रकाश एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
नगर पालिका अधिकारी लालचंद मौर्य ने बताया कि 25 एवं 26 अगस्त को नगर के प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्गों पर लगाए गए पेयजल स्टॉलों पर सुबह 8 बजे से जुलूस समाप्त होने तक कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों एवं आम नागरिकों को निर्बाध रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति जारी रखने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि जुलूस मार्ग पर जानवरों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई तथा प्रकाश व्यवस्था को सुविधाजनक बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका द्वारा वीर विनय चौराहा स्थित पेयजल स्टॉल पर दीनानाथ एवं आशुतोष वाल्मीकि,बड़ा पुल पर राजेंद्र वर्मा एवं मदन गोपाल, गर्ल्स स्कूल चौराहा पर अमरेन्द्र दुबे एवं प्रमोद पाण्डेय तथा मेजर चौराहा स्थित पेयजल स्टॉल पर रितेश एवं अजय चौहान की ड्यूटी लगाई गई है।
नगर पालिका प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने पेयजल स्टॉल पर उपस्थित रहने तथा पर्व के दौरान आने-जाने वाले लोगों को निर्बाध रूप से पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। स्टॉलों पर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने को भी कहा गया है।
सभी पेयजल स्टॉलों की व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण एवं आवश्यक समन्वय के लिए जेई जल धर्मेंद्र गौड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि पर्व के दौरान नगरवासियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए नगर पालिका की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जुलूस के दौरान पेयजल,स्वच्छता,प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी।
जिले को मिली एक और सौगात सहकारिता से जुड़े लाखों किसानों को होगा फायदा

बलरामपुर उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बडा निर्णय लेते हुए सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए बलरामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के गठन को शासन स्तर पर मंजूरी देदी है। शासन के ओर से जारी अधिसूचना में के गठन की अग्रिम कार्यवाही शुरू करने के लिए निर्देश उत्तर प्रदेश शासन ने दिए हैं इसके लिए 14 ,90 करोड़ रूपों का प्रावधान भी किया गया है प्रदेश सरकार के इस फैसले से बलरामपुर और गोंडा जिले के किसानों को सहकारी समितियां तथा ग्रामीण खाता धारकों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं मिलने के साथ बैंकिंग की सारी सुविधाएं पहले की भाति मिल सकेंगी।
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष बलरामपुर प्रदीप सिंह ने मां मुख्य मंत्री आदित्यनाथ,सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर का आभार जताते हुए बलरामपुर जिले के किसानों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है,
श्री सिंह ने आगे बताया कि जिले में सरकारी बैंक की काफी दिनों से मांग की जा रही थी और आवश्यकता भी थी इस सरकार ने पूर्ण करके लाखों किसानों को फायदा पहुंचाया है साथ ही कृषि ऋण वितरण सहित तमाम सुविधाएं किसानों को आसानी से मिल सकेगी।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत।  
     
                  
बलरामपुर उतरौला। संत शिरोमणि श्री गुरु महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उनकी पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर,वाराणसी की पवित्र माटी युक्त कलश यात्रा का विधानसभा क्षेत्र उतरौला के साधुनगर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत किशुनपुर सागर में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अनुसूचित समाज के बंधुओं को संबोधित किया। गुरु रविदास जी के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता,समानता,भाईचारे और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अनुसूचित समाज सियाराम सरोज,भाजपा वरिष्ठ नेता अनुसूचित समाज राजा राम गौतम,जिला संयोजक अंकुर गुप्ता,मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता,भाजपा नेता सुमित सिंह, मंडल महामंत्री राधेश्याम गुप्ता, भाजपा नेता भगवान पूजन पटेल,विकास गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गुप्ता, श्याम जी वर्मा,राम गरीब,राम करन, सूरज,संतोष, सुरेंद्र कुमार जी सहित अनुसूचित समाज के वरिष्ठ बंधु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
श्री हनुमान गौशाला मंदिर भगवतीगंज में 54 वाँ वार्षिकोत्सव का विशाल भंडारा किया गया
जनपद बलरामपुर श्री हनुमान गौशाला मंदिर भगवतीगंज का 54 वाँ वार्षिकोत्सव के विशाल भंडारे में सदर विधायक पलटू राम,समर जावेद, शाबान अली,संजय मिश्रा सभासद प्रतिनिधि, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,शफीक अहमद पूर्व सभासद आदि लोगों को गौशाला कमेटी के सदस्यो ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया जनपद बलरामपुर के भगवतीगंज नगर में श्री हनुमान गौशाला मंदिर का 54 वाँ वार्षिकोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम करके विशाल भंडारा किया गया जिसमें कार्यक्रम के सहयोगी महेश अग्रवाल,ओम प्रकाश गुप्ता,वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम भगवतीगंज नगर के सहयोग से आयोजित होता है जिसमें रामचरितमानस,अखंड रामायण पाठ,व रामाधुन एवं राज्यभिषेक का कार्यक्रम किया गया व समापन के दिन हवन विसर्जन एवं विशाल भंडारा का कार्यक्रम किया गया जिसमें महेश अग्रवाल,वेद प्रकाश गुप्ता,ओम प्रकाश गुप्ता,प्रीतम सिंधी,सुभाष अग्रवाल,सुनील गुप्ता,आनंद शर्मा,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,डी पी सिंह,समर जावेद,संजय मिश्रा,राजेंद्र माहेश्वरी,बद्री जायसवाल, मनोज अग्रवाल,संतोष गुप्ता,शरद अग्रवाल,संजय मोदी,कल्लू शर्मा,अंकित अग्रवाल,विक्की महेश्वरी, तारीख पठान,मृदुल अग्रवाल व महिला मोर्चा मे गुड़िया गुप्ता कमलापुरी,मीरा सिंह,सविता सिंह,झूमा सिंह,सुधा त्रिपाठी,कंचन गुप्ता,शालू सिंह,अर्चना सिंह,प्रतिभा श्रीवास्तव,आदि कई हजारों की संख्या में लोग भंडारे का प्रसाद पाये
मोची समाज के श्रमिक बंधुओं को मिलेंगी आधुनिक एवं सुविधायुक्त निःशुल्क दुकानें
                                  
लगभग 30 श्रमिक बंधुओं से संवाद कर सुनी समस्याएं और आवश्यकताएं,दीपावली से पूर्व दीपवा बाग मार्ग निर्माण का भी लक्ष्य।                       
                                   
बलरामपुर। नगर में सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे गर्मी एवं बरसात की विषम परिस्थितियों के बीच अपने श्रम,हुनर एवं पारंपरिक व्यवसाय के माध्यम से आजीविका अर्जित कर रहे मोची समाज के श्रमिक बंधुओं के सम्मान एवं सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्य कर रहे लगभग 30 श्रमिक बंधुओं को चिन्हित कर आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ द्वारा नगर पालिका सभागार में आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर सभी श्रमिक बंधुओं का सम्मान करते हुए उनके साथ आत्मीय संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं,आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। श्रमिक बंधुओं ने अपने कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों तथा मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को भी सामने रखा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही सभी चिन्हित श्रमिक बंधुओं को आधुनिक एवं सुविधायुक्त दुकानें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इन दुकानों में बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ पंखा,विद्युत प्रकाश तथा आवश्यक आधुनिक किट जैसी सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

इस पहल का उद्देश्य मेहनतकश श्रमिकों को खुले आसमान के नीचे गर्मी,बरसात एवं अन्य विषम परिस्थितियों में कार्य करने की मजबूरी से राहत दिलाना है,ताकि वे सम्मानजनक वातावरण में अपने पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए आत्मनिर्भरता के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

यह पहल श्रम और हुनर को सम्मान देने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग को बेहतर कार्यस्थल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे मोची समाज के श्रमिक बंधुओं को अपने हुनर को आगे बढ़ाने तथा सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित करने में सहायता मिलेगी।

दीपवा बाग मार्ग का निर्माण दीपावली से पूर्व कराने का लक्ष्य

बैठक के दौरान परम पूज्य संत शिरोमणि श्री रविदास जी के मंदिर से दीपवा बाग जाने वाली सड़क के निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जनहित की इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने तथा दीपावली से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण कराने का हरसंभव प्रयास किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

सड़क के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों,श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से आवश्यक इस मार्ग के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

पात्र परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

बैठक में यह भी कहा गया कि जिन पात्र परिवारों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास,पेंशन अथवा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है,वे आवश्यक प्रपत्र पूर्ण कर उपलब्ध कराएं। पात्रता के अनुरूप ऐसे परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

इस दौरान कहा गया कि जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है,ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी अथवा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

ये रहे उपस्थित

उक्त अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य,जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, गौरव मिश्र,विद्या सागर गौतम,राम सागर,बजरंगी कुमार,संतु जी सहित अन्य सम्मानित बंधु एवं श्रमिक समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रमिक बंधुओं के सम्मान,उनकी समस्याओं के समाधान तथा उन्हें बेहतर एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की इस पहल को श्रम,सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
जिला अध्यक्ष  शीतला प्रसाद मिश्र अध्यक्षता में पत्रकार सम्मेलन सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन


बलरामपुर । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ईकाई बलरामपुर के जिला अध्यक्ष  शीतला प्रसाद मिश्र अध्यक्षता में पत्रकार सम्मेलन सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन सभागार बलरामपुर में किया गया। मुख्य अतिथि देव हॉस्पिटल उतरौला के  डॉक्टर अरुण पाठक रहे। तहसील तुलसीपुर के पत्रकार जय सिंह रमेश गुप्ता एम पी यादव  पत्रकार सीबी मणि त्रिपाठी प्रधान संपादक यूपी इंडिया लाइव टीवी न्यूज चैनल एवं विश्व लोक भारत समाचार पत्र उत्तर प्रदेश, सहित उपस्थित सभी सदस्य पत्रकारों को अंग वस्त्र माल्यार्पण कर प्रशास्त्र पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित कई पत्रकारों व साहित्यकारों ने अपने संबोधन में कहा कि रचनात्मक पत्रकारिता आज जरूरत है। निष्पक्ष समाचार लिखने एवं पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का कभी उत्पीड़न नहीं हो सकता।

प्रधान संपादक सीबी मणि त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों को एकजुट होना जरूरी है तभी हम अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने कहा कि बहुत जल्द आगामी महीने में मंडलीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश प्रदेश के वरिष्ठ संपादक पत्रकार आमंत्रित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पत्रकार सम्मान समारोह प्रभु श्री राम का पूजन-अर्चन कर पंडित कृष्ण कुमार मिश्रा के द्वारा शुरू कराया गया। जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकारों का स्वागत सम्मान करते हुए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन

बलरामपुर , आज  अर्पण मैरिज हॉल धर्मपुर भगवतीगंज के हाल में  अटल बिहारी वाजपेई की पोती अंजली मिश्रा  के द्वारा  अटल बिहारी वाजपेई जी का पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रतीक भूषण शरण सिंह विधायक गोंडा,विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आचार्य देवराज दास जी महाराज,मयंक कुशवाहा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर,राहुल राज रस्तोगी जिला प्रभारी भाजपा,सदर विधायक पलटूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ला,सौम्य अग्रवाल,पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा,रवि मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा,धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू चैयरमेन,बृजानंन्द महाराज,विनय मिश्रा,संजीव सिंह,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,हेमंत जायसवाल ब्लॉक प्रमुख,राम कृपाल, विवेक सिंह,सभासद में विनोद गिरि,आनंद किशोर गुप्ता चिंटू,बंटी साहू,राजेश कश्यप,व महिलाओं में सविता सिंह,रेशम सिंह,झूमा सिंह, मीना सोनकर,गुड़िया गुप्ता कमलापुरी,बिंदु विश्वकर्मा नीतू चावला,सरोज तिवारी, आदि लोगों ने पुष्प श्रद्धांजलि देकर नमन किया व कई हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे