उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉक्टर बाबा दिन चौधरी का सम्मान समारोह*
सुल्तानपुर,हाल ही में उत्तर प्रदेश के मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉक्टर बाबादीन चौधरी के निर्वाचित होने पर सुल्तानपुर जनपद में स्टेशन प्रांगण पर जिला ओलंपिक संघ, जिला कबड्डी, जिला एथलेटिक एसोसिएशन खेल प्रेमियों खिलाड़ियों की तरफ से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ बाबादीन चौधरी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश श्रीवास्तव चुनाव अधिकारी एवं कमल महाजन को अंग वस्त्र से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव संजय तिवारी व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी जनार्दन मिश्रा व वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया, ओलंपिक संघ के महासचिव पंकज दुबे द्वारा बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक एवं पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी राघवेंद्र भूषण पांडे द्वारा बाबादीन चौधरी की उपलब्धियां का अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया* कबड्डी एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार ने डॉ बाबादीन चौधरी के जीवन की उपलब्धियां के बारे में बताया एम जी एस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कन्नौजिया पुष्प कुंज देकर सम्मानित किया एथलेटिक एसोसिएशन से शरद पाठक माल्यार्पण कर स्वागत किया।
डॉ बाबादिन चौधरी ने बताया कि जनपद सुल्तानपुर मेरी कर्म भूमि ,जन्म भूमि दोनों रही है मुझे इस धरती से असीम प्रेम है आज इस सम्मान समारोह में सम्मान पाकर मैं गर्भ महसूस कर रहा हूं कि इस तरह प्यार और आशीर्वाद हमको आपके द्वारा मिल रहा है मैं जिस पद पर पदासीन हूं पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा तथा हर संभव इस जनपद के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा दायक बनूंगा तथा जनपद के खिलाड़ियों को कभी कोई कमी आड़े नहीं आने दूंगा, तथा यह भी बताया कि खिलाड़ियों को एक प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए अन्य की भांति कम अभ्यास की आवश्यकता होती है क्योंकि खेल के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव होता है।
मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन कमल महाजन ने बताया कि यदि कोई खिलाड़ी एथलेटिक्स में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता है तो मेरे तरफ से प्रत्येक खिलाड़ियों को किट की व्यवस्था दी जाएगी।
इस सम्मान समारोह में कबड्डी एसोसिएशन से हीरालाल यादव,राम अवतार वर्मा,कोच अवधेश मिश्रा चिरंजीव लाल अध्यक्ष मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन अमेठी, त्रिवेणी कनौजिया,पन्ने लाल प्राचार्य बेलहरी इंटर कॉलेज,सुरेश लाल प्रवक्ता AH इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना,जयशंकर यादव पूर्व राजस्व निरीक्षक,अनिल कनौजिया,हरिश्चंद्र यादव, राहुल कुमार कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया खिलाड़ी नवनीत कुमार, शिवम गुप्ता,आकाश गुप्ता, मोहित यादव, आकाश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
Aug 23 2026, 22:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.4k