/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png StreetBuzz बारह रबीउल अव्वल के मद्देनजर 25-26 अगस्त को नगर पालिका ने लगाए पेयजल स्टॉल,जुलूस तक तैनात रहेंगे कर्मचारी Balrampur
बारह रबीउल अव्वल के मद्देनजर 25-26 अगस्त को नगर पालिका ने लगाए पेयजल स्टॉल,जुलूस तक तैनात रहेंगे कर्मचारी
                  
                                
बलरामपुर। बारह रबीउल अव्वल के पावन पर्व एवं इस अवसर पर निकलने वाले जुलूस को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा श्रद्धालुओं एवं जुलूस में शामिल लोगों के लिए नगर के प्रमुख चौराहों पर पेयजल स्टॉल की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देशन में पेयजल,स्वच्छता,प्रकाश एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
नगर पालिका अधिकारी लालचंद मौर्य ने बताया कि 25 एवं 26 अगस्त को नगर के प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्गों पर लगाए गए पेयजल स्टॉलों पर सुबह 8 बजे से जुलूस समाप्त होने तक कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों एवं आम नागरिकों को निर्बाध रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति जारी रखने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि जुलूस मार्ग पर जानवरों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई तथा प्रकाश व्यवस्था को सुविधाजनक बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका द्वारा वीर विनय चौराहा स्थित पेयजल स्टॉल पर दीनानाथ एवं आशुतोष वाल्मीकि,बड़ा पुल पर राजेंद्र वर्मा एवं मदन गोपाल, गर्ल्स स्कूल चौराहा पर अमरेन्द्र दुबे एवं प्रमोद पाण्डेय तथा मेजर चौराहा स्थित पेयजल स्टॉल पर रितेश एवं अजय चौहान की ड्यूटी लगाई गई है।
नगर पालिका प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने पेयजल स्टॉल पर उपस्थित रहने तथा पर्व के दौरान आने-जाने वाले लोगों को निर्बाध रूप से पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। स्टॉलों पर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने को भी कहा गया है।
सभी पेयजल स्टॉलों की व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण एवं आवश्यक समन्वय के लिए जेई जल धर्मेंद्र गौड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि पर्व के दौरान नगरवासियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए नगर पालिका की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जुलूस के दौरान पेयजल,स्वच्छता,प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी।
जिले को मिली एक और सौगात सहकारिता से जुड़े लाखों किसानों को होगा फायदा

बलरामपुर उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बडा निर्णय लेते हुए सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए बलरामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के गठन को शासन स्तर पर मंजूरी देदी है। शासन के ओर से जारी अधिसूचना में के गठन की अग्रिम कार्यवाही शुरू करने के लिए निर्देश उत्तर प्रदेश शासन ने दिए हैं इसके लिए 14 ,90 करोड़ रूपों का प्रावधान भी किया गया है प्रदेश सरकार के इस फैसले से बलरामपुर और गोंडा जिले के किसानों को सहकारी समितियां तथा ग्रामीण खाता धारकों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं मिलने के साथ बैंकिंग की सारी सुविधाएं पहले की भाति मिल सकेंगी।
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष बलरामपुर प्रदीप सिंह ने मां मुख्य मंत्री आदित्यनाथ,सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर का आभार जताते हुए बलरामपुर जिले के किसानों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है,
श्री सिंह ने आगे बताया कि जिले में सरकारी बैंक की काफी दिनों से मांग की जा रही थी और आवश्यकता भी थी इस सरकार ने पूर्ण करके लाखों किसानों को फायदा पहुंचाया है साथ ही कृषि ऋण वितरण सहित तमाम सुविधाएं किसानों को आसानी से मिल सकेगी।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत।  
     
                  
बलरामपुर उतरौला। संत शिरोमणि श्री गुरु महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उनकी पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर,वाराणसी की पवित्र माटी युक्त कलश यात्रा का विधानसभा क्षेत्र उतरौला के साधुनगर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत किशुनपुर सागर में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अनुसूचित समाज के बंधुओं को संबोधित किया। गुरु रविदास जी के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता,समानता,भाईचारे और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अनुसूचित समाज सियाराम सरोज,भाजपा वरिष्ठ नेता अनुसूचित समाज राजा राम गौतम,जिला संयोजक अंकुर गुप्ता,मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता,भाजपा नेता सुमित सिंह, मंडल महामंत्री राधेश्याम गुप्ता, भाजपा नेता भगवान पूजन पटेल,विकास गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गुप्ता, श्याम जी वर्मा,राम गरीब,राम करन, सूरज,संतोष, सुरेंद्र कुमार जी सहित अनुसूचित समाज के वरिष्ठ बंधु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
श्री हनुमान गौशाला मंदिर भगवतीगंज में 54 वाँ वार्षिकोत्सव का विशाल भंडारा किया गया
जनपद बलरामपुर श्री हनुमान गौशाला मंदिर भगवतीगंज का 54 वाँ वार्षिकोत्सव के विशाल भंडारे में सदर विधायक पलटू राम,समर जावेद, शाबान अली,संजय मिश्रा सभासद प्रतिनिधि, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,शफीक अहमद पूर्व सभासद आदि लोगों को गौशाला कमेटी के सदस्यो ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया जनपद बलरामपुर के भगवतीगंज नगर में श्री हनुमान गौशाला मंदिर का 54 वाँ वार्षिकोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम करके विशाल भंडारा किया गया जिसमें कार्यक्रम के सहयोगी महेश अग्रवाल,ओम प्रकाश गुप्ता,वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम भगवतीगंज नगर के सहयोग से आयोजित होता है जिसमें रामचरितमानस,अखंड रामायण पाठ,व रामाधुन एवं राज्यभिषेक का कार्यक्रम किया गया व समापन के दिन हवन विसर्जन एवं विशाल भंडारा का कार्यक्रम किया गया जिसमें महेश अग्रवाल,वेद प्रकाश गुप्ता,ओम प्रकाश गुप्ता,प्रीतम सिंधी,सुभाष अग्रवाल,सुनील गुप्ता,आनंद शर्मा,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,डी पी सिंह,समर जावेद,संजय मिश्रा,राजेंद्र माहेश्वरी,बद्री जायसवाल, मनोज अग्रवाल,संतोष गुप्ता,शरद अग्रवाल,संजय मोदी,कल्लू शर्मा,अंकित अग्रवाल,विक्की महेश्वरी, तारीख पठान,मृदुल अग्रवाल व महिला मोर्चा मे गुड़िया गुप्ता कमलापुरी,मीरा सिंह,सविता सिंह,झूमा सिंह,सुधा त्रिपाठी,कंचन गुप्ता,शालू सिंह,अर्चना सिंह,प्रतिभा श्रीवास्तव,आदि कई हजारों की संख्या में लोग भंडारे का प्रसाद पाये
मोची समाज के श्रमिक बंधुओं को मिलेंगी आधुनिक एवं सुविधायुक्त निःशुल्क दुकानें
                                  
लगभग 30 श्रमिक बंधुओं से संवाद कर सुनी समस्याएं और आवश्यकताएं,दीपावली से पूर्व दीपवा बाग मार्ग निर्माण का भी लक्ष्य।                       
                                   
बलरामपुर। नगर में सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे गर्मी एवं बरसात की विषम परिस्थितियों के बीच अपने श्रम,हुनर एवं पारंपरिक व्यवसाय के माध्यम से आजीविका अर्जित कर रहे मोची समाज के श्रमिक बंधुओं के सम्मान एवं सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्य कर रहे लगभग 30 श्रमिक बंधुओं को चिन्हित कर आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ द्वारा नगर पालिका सभागार में आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर सभी श्रमिक बंधुओं का सम्मान करते हुए उनके साथ आत्मीय संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं,आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। श्रमिक बंधुओं ने अपने कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों तथा मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को भी सामने रखा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही सभी चिन्हित श्रमिक बंधुओं को आधुनिक एवं सुविधायुक्त दुकानें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इन दुकानों में बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ पंखा,विद्युत प्रकाश तथा आवश्यक आधुनिक किट जैसी सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

इस पहल का उद्देश्य मेहनतकश श्रमिकों को खुले आसमान के नीचे गर्मी,बरसात एवं अन्य विषम परिस्थितियों में कार्य करने की मजबूरी से राहत दिलाना है,ताकि वे सम्मानजनक वातावरण में अपने पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए आत्मनिर्भरता के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

यह पहल श्रम और हुनर को सम्मान देने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग को बेहतर कार्यस्थल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे मोची समाज के श्रमिक बंधुओं को अपने हुनर को आगे बढ़ाने तथा सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित करने में सहायता मिलेगी।

दीपवा बाग मार्ग का निर्माण दीपावली से पूर्व कराने का लक्ष्य

बैठक के दौरान परम पूज्य संत शिरोमणि श्री रविदास जी के मंदिर से दीपवा बाग जाने वाली सड़क के निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जनहित की इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने तथा दीपावली से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण कराने का हरसंभव प्रयास किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

सड़क के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों,श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से आवश्यक इस मार्ग के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

पात्र परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

बैठक में यह भी कहा गया कि जिन पात्र परिवारों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास,पेंशन अथवा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है,वे आवश्यक प्रपत्र पूर्ण कर उपलब्ध कराएं। पात्रता के अनुरूप ऐसे परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

इस दौरान कहा गया कि जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है,ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी अथवा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

ये रहे उपस्थित

उक्त अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य,जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, गौरव मिश्र,विद्या सागर गौतम,राम सागर,बजरंगी कुमार,संतु जी सहित अन्य सम्मानित बंधु एवं श्रमिक समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रमिक बंधुओं के सम्मान,उनकी समस्याओं के समाधान तथा उन्हें बेहतर एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की इस पहल को श्रम,सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
जिला अध्यक्ष  शीतला प्रसाद मिश्र अध्यक्षता में पत्रकार सम्मेलन सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन


बलरामपुर । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ईकाई बलरामपुर के जिला अध्यक्ष  शीतला प्रसाद मिश्र अध्यक्षता में पत्रकार सम्मेलन सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन सभागार बलरामपुर में किया गया। मुख्य अतिथि देव हॉस्पिटल उतरौला के  डॉक्टर अरुण पाठक रहे। तहसील तुलसीपुर के पत्रकार जय सिंह रमेश गुप्ता एम पी यादव  पत्रकार सीबी मणि त्रिपाठी प्रधान संपादक यूपी इंडिया लाइव टीवी न्यूज चैनल एवं विश्व लोक भारत समाचार पत्र उत्तर प्रदेश, सहित उपस्थित सभी सदस्य पत्रकारों को अंग वस्त्र माल्यार्पण कर प्रशास्त्र पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित कई पत्रकारों व साहित्यकारों ने अपने संबोधन में कहा कि रचनात्मक पत्रकारिता आज जरूरत है। निष्पक्ष समाचार लिखने एवं पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का कभी उत्पीड़न नहीं हो सकता।

प्रधान संपादक सीबी मणि त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों को एकजुट होना जरूरी है तभी हम अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने कहा कि बहुत जल्द आगामी महीने में मंडलीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश प्रदेश के वरिष्ठ संपादक पत्रकार आमंत्रित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पत्रकार सम्मान समारोह प्रभु श्री राम का पूजन-अर्चन कर पंडित कृष्ण कुमार मिश्रा के द्वारा शुरू कराया गया। जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकारों का स्वागत सम्मान करते हुए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन

बलरामपुर , आज  अर्पण मैरिज हॉल धर्मपुर भगवतीगंज के हाल में  अटल बिहारी वाजपेई की पोती अंजली मिश्रा  के द्वारा  अटल बिहारी वाजपेई जी का पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रतीक भूषण शरण सिंह विधायक गोंडा,विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आचार्य देवराज दास जी महाराज,मयंक कुशवाहा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर,राहुल राज रस्तोगी जिला प्रभारी भाजपा,सदर विधायक पलटूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ला,सौम्य अग्रवाल,पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा,रवि मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा,धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू चैयरमेन,बृजानंन्द महाराज,विनय मिश्रा,संजीव सिंह,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,हेमंत जायसवाल ब्लॉक प्रमुख,राम कृपाल, विवेक सिंह,सभासद में विनोद गिरि,आनंद किशोर गुप्ता चिंटू,बंटी साहू,राजेश कश्यप,व महिलाओं में सविता सिंह,रेशम सिंह,झूमा सिंह, मीना सोनकर,गुड़िया गुप्ता कमलापुरी,बिंदु विश्वकर्मा नीतू चावला,सरोज तिवारी, आदि लोगों ने पुष्प श्रद्धांजलि देकर नमन किया व कई हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे
भव्य लोकार्पण: घंटाघर-अटल चौक से बलरामपुर के विकास को मिली नई पहचान
                   
                                      
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से नवनिर्मित घंटाघर-अटल चौक का विधिवत लोकार्पण                                       नगरवासियों में उत्साह                       
                                          
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के चौक बाजार में नवनिर्मित भव्य “घंटाघर-अटल चौक” का लोकार्पण रविवार को धार्मिक एवं गरिमामय वातावरण में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की प्रेरणा तथा नगरवासियों के सहयोग,स्नेह एवं आशीर्वाद से साकार हुए इस महत्वपूर्ण विकास कार्य से नगर के सौंदर्यीकरण और विकास को नई गति मिली है।
घंटाघर-अटल चौक का लोकार्पण परमहंत मिथलेश नाथ योगी जी महाराज,देवीपाटन मंदिर,तुलसीपुर,सदर विधायक पल्टूराम एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के कर-कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों,संत-महात्माओं,व्यापारियों एवं नगरवासियों ने इस नवसृजित स्थल को बलरामपुर के विकास और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।
नगर की बदलती तस्वीर का प्रतीक बना घंटाघर-अटल चौक
घंटाघर-अटल चौक केवल एक नवसृजित स्थल नहीं,बल्कि बलरामपुर की बदलती तस्वीर,विकास की नई दिशा और नगर के गौरवशाली भविष्य का प्रतीक बनकर सामने आया है। चौक के निर्माण से नगर की सुंदरता एवं सुव्यवस्था को नया स्वरूप मिला है। साथ ही,यह स्थल नगर की पहचान को और अधिक सुदृढ़ करने तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से बलरामपुर में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। घंटाघर-अटल चौक इसी विकास यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्र में निर्मित यह चौक आने वाले समय में शहर की विशिष्ट पहचान के रूप में स्थापित होगा।
संत-महात्माओं,जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों की रही सहभागिता
लोकार्पण कार्यक्रम में संत सर्वेश जी महाराज,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह सौम्य अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा,डी.पी. सिंह बैस,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा,जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य सहित सम्मानित सभासदगण,नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी,व्यापारिक बंधु,मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगरवासियों ने नवसृजित घंटाघर-अटल चौक के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान नगर के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका परिषद की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कहा गया कि नगरवासियों के सहयोग,विश्वास और आशीर्वाद से बलरामपुर के विकास का कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
घंटाघर-अटल चौक का लोकार्पण बलरामपुर के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। यह स्थल जहां नगर के सौंदर्य में वृद्धि करेगा,वहीं विकास,स्वच्छता,सुव्यवस्था और नागरिक सुविधाओं के प्रति सामूहिक संकल्प को भी मजबूत करेगा।
“विकसित,स्वच्छ,सुंदर एवं सशक्त बलरामपुर — हमारा संकल्प, हमारी प्रतिबद्धता।”
कानून के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे केमिस्ट, प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार के खिलाफ लिया शपथ
तुलसीपुर। दवा व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच विश्वास, सहयोग और कानून के पालन की दिशा में रविवार को तुलसीपुर में एक महत्वपूर्ण एवं भावनात्मक बैठक आयोजित हुई। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर श्री सुधीर सिंह के आह्वान पर स्थानीय थाना परिसर में नगर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में दवा व्यापारी बैठक में उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने सभी दवा व्यापारियों को प्रतिबंधित दवाओं की खरीद-बिक्री से पूरी तरह दूर रहने की शपथ दिलाई। उपस्थित केमिस्टों ने एक स्वर में शपथ लिया कि वे न प्रतिबंधित दवा खरीदेंगे, न बेचेंगे और न ही किसी भी प्रकार से ऐसे अवैध कारोबार का हिस्सा बनेंगे।

दवा व्यापारियों ने यह भी शपथ लिया कि यदि किसी दुकान पर प्रतिबंधित दवा पाई जाती है तो उसे नियमानुसार तत्काल नष्ट किया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि दवा का व्यापार समाज की सेवा से जुड़ा व्यवसाय है और इसकी आड़ में किसी भी गलत गतिविधि को स्थान नहीं दिया जाएगा।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने दवा व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जो व्यापारी ईमानदारी से अपना वैध कारोबार कर रहे हैं और कानून का पालन कर रहे हैं, उनके साथ पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या अनावश्यक उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। इस आश्वासन से उपस्थित दवा व्यापारियों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।

वहीं, पूर्व में दर्ज मुकदमों में वांछित एवं संलिप्त व्यक्तियों को प्रभारी निरीक्षक द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि वे अविलंब पुलिस के समक्ष अथवा न्यायालय में आत्मसमर्पण करें, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ईमानदार दवा व्यापारी पुलिस और प्रशासन के विरोधी नहीं, बल्कि समाज और व्यवस्था के सहयोगी हैं। हमारा उद्देश्य किसी भी गलत कार्य का बचाव करना नहीं, बल्कि वैध दवा व्यापारियों की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान के साथ अपने व्यवसाय को संचालित करना है।

एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे कानून का पालन करें, प्रतिबंधित दवाओं से पूरी तरह दूरी बनाए रखें और समाज के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

बैठक में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन तुलसीपुर के अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज शुक्ला, संरक्षक अमिताभ चक्रवर्ती, सुखदेव चौरसिया सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट एवं दवा व्यापारी मौजूद रहे।

बैठक का संदेश स्पष्ट रहा—ईमानदार दवा व्यापारी कानून के साथ हैं, पुलिस प्रशासन के साथ हैं और स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर जनपद बलरामपुर में धूमधाम से विभिन्न स्कूलों, आफिस, चीनी मिल सहित व्यापारियों ने मनाया
बलरामपुर । स्वतंत्रता दिवस पर जनपद बलरामपुर में धूमधाम से विभिन्न स्कूलों, आफिस, चीनी मिल सहित व्यापारियों ने मनाया। स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को अभिवादन किया तथा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष एवं योगदान का स्मरण किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के आदर्शों एवं उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए जनपद एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण पर्व को उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया।