/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक से बदसलूकी, डॉक्टरों ने ठप की सेवाएं sultanpur
स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक से बदसलूकी, डॉक्टरों ने ठप की सेवाएं

अखण्डनगर/ सुल्तानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह के कक्ष में एक युवक ने कथित तौर पर बदसलूकी करते हुए उन पर किया हमला । शोर सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने युवक को दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अमित सिंह युवक को थाने ले गए। घटना के विरोध में स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर थाने पहुंचकर विरोध जताया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस की सत्तालोलुपता ने देश को दी विभाजन की त्रासदी : संगम लाल गुप्ता

*विभाजन की विभीषिका के पीछे कांग्रेस की सत्तालोलुपता : संगम लाल गुप्ता*

*1947 में हुए विभाजन में 15  लाख हिन्दू-सिक्ख मारे गए - संगम लाल गुप्ता*

*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीड़ित परिवारों को किया गया सम्मानित*

सुल्तानपुर। भारत विभाजन की त्रासदी में मारे गए एवं विस्थापित लाखों लोगों की स्मृति में भाजपा ने शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने पंजाबी कॉलोनी स्थित विभाजन विभीषिका स्मृति स्मारक पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गुरुद्वारा से रामनरेश त्रिपाठी सभागार तक गुरू नानक विद्यालय के बच्चों के साथ मौन जुलूस निकाला गया।सभागार में अतिथियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विस्थापित परिवारों का सम्मान एवं संगोष्ठी भी आयोजित हुई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह लोगों के संघर्ष और बलिदान की दर्दनाक स्मृति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्तालोलुपता और तुष्टीकरण की राजनीति ने देश के विभाजन का रास्ता प्रशस्त किया। 1947 में सत्ता के लिए लिए गए उस निर्णय की कीमत 15 लाख निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवाकर और करोड़ों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह दिवस इतिहास के काले अध्याय से सीख लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है।
जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि स्मृति दिवस विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को नमन करने और युवा पीढ़ी को उस त्रासदी की पीड़ा से परिचित कराने का माध्यम है।जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने भी विभाजन की त्रासदी से जुड़ी अपने परिवार की स्मृतियां साझा कीं।संगोष्ठी को नगर संघचालक सुदीप पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू एवं सरदार बल्देव सिंह ने भी संबोधित किया।
मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि विभाजन विभीषिका से पीड़ित सरदार गुरचरण सिंह, सरदार गुरुदेव सिंह,माता सुदर्शन कौर,माता लाभा कौर एवं सरदार कल्याण सिंह को स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विभाग संघचालक डॉ ए.के. सिंह,डॉ रमाशंकर मिश्रा, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी,करूणा शंकर द्विवेदी, डॉ आरए वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,घनश्याम चौहान,सुमन सिंह,कृपा शंकर मिश्रा,विजय त्रिपाठी,गांधी सिंह,संदीप सिंह, आशीष सिंह रानू, चन्दन नारायन सिंह, अयोध्या प्रसाद वर्मा,आनन्द द्विवेदी, अखिलेश जायसवाल, एलके दूबे, पंकज पटेल, आलोक आर्य,डॉ प्रीति प्रकाश, बबिता तिवारी, संजय सोमवंशी, काली सहाय पाठक,रूपेश सिंह,विकास वर्मा,रीना जायसवाल,राजेन्द्र तिवारी टाडा,मनोज श्रीवास्तव,रागिनी मिश्रा,रामेंद्र सिंह‌ राणा,पूजा कसौधन,सुमन राव कोरी,सुनील वर्मा,कुसुमलता मौर्य,राहुल भान मिश्रा, शौर्य बर्धन सिंह, रचना अग्रवाल,रेनू सिंह,संजय सिंह बबलू,संदीप मिश्रा,राकेश मिश्रा,अरूण जायसवाल,डॉ राम चरित पाण्डेय,वीरेंद्र भार्गव,   
राजेश श्रीवास्तव,आकाश जायसवाल, बृजेश वर्मा,मंजू तिवारी,हिमांशु गुप्ता, सौरभ पाण्डेय,अनुज प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अरविन्द यादव,राजीव सिंह बबलू,मोहित साहू,विजय जायसवाल,अरूण कुमार, संदीप गुप्ता,मंगरू प्रजापति, आशीष मिश्रा महाकाल, सतनाम सिंह बग्गा, तेजेन्द्र पाल सिंह,समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में छात्रों ने रखे सुझाव, डीएम ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश*

सुलतानपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक व्यवस्था और कक्षाओं की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को संवाद किया। 18 अगस्त 2026 को राणा प्रताप पीजी कॉलेज के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यूपीएससी/यूपीपीएससी (सिविल सेवा), पीसीएस-जे, एसएससी, जेईई और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव जिलाधिकारी के समक्ष रखे।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं अभ्युदय योजना के शिक्षक मौजूद रहे।

*शिक्षकों की निरंतरता और कक्षा अवधि बढ़ाने की मांग*

सिविल सेवा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने सुझाव दिया कि एक ही विषय के अध्यापकों को बार-बार न बदला जाए, ताकि पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे। विद्यार्थियों ने प्रत्येक विषय के शिक्षक की कक्षाएं कम से कम 10 दिन लगातार संचालित कराने की मांग की।

छात्रों ने इतिहास सहित व्यापक विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक पर निर्धारित एक कक्षा की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया। वर्तमान में 90 मिनट की संचालित होने वाली कक्षाओं की अवधि बढ़ाने की मांग भी रखी गई।

विद्यार्थियों ने प्रत्येक 15 दिन में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम पर हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में ऑफलाइन टेस्ट कराने तथा सप्ताह में कम से कम एक दिन अतिथि प्रवक्ता के माध्यम से करेंट अफेयर्स की कक्षा संचालित कराने का सुझाव दिया। साथ ही प्री, मेन्स और इंटरव्यू की समग्र रणनीति पर नियमित चर्चा कराने की मांग की।

*नीट और जेईई के छात्रों ने स्मार्ट बोर्ड की मांग रखी*

नीट एवं जेईई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड की व्यवस्था कराने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि इससे प्रश्नों एवं प्रश्नपत्रों को समझने और हल करने में आसानी होगी। इन विद्यार्थियों ने भी प्रत्येक 15 दिन में ऑफलाइन टेस्ट कराने का सुझाव दिया।

*डीएम ने दिए प्रभावी शैक्षणिक व्यवस्था के निर्देश*

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए अभ्युदय योजना के सभी फैकल्टी एवं अध्यापकों की बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि ऑफलाइन कक्षा शुरू होने से पहले उपलब्ध कराई गई अध्ययन सामग्री का अध्ययन कर कक्षा में उपस्थित हों, ताकि कक्षा का अधिकतम शैक्षणिक लाभ मिल सके।

उन्होंने सिविल सेवा एवं एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र नियमित रूप से हल करने तथा प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के टेस्ट पेपर का भी अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने परीक्षा की प्रकृति और पाठ्यक्रम के अनुरूप नियमित अभ्यास, टेस्ट तथा समयबद्ध तरीके से प्रश्नपत्र हल करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

*पुस्तकालय में समाचार पत्र और महत्वपूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश*

जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार के समाचार पत्र उपलब्ध कराने के साथ ही महत्वपूर्ण समाचार एवं उपयोगी आर्टिकल के प्रिंट निकालकर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराने तथा विद्यार्थियों के व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन एवं अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य अभ्युदय योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।
सुल्तानपुर के सपूत और IPS अधिकारी अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को मिलेगा 'राष्ट्रपति पदक'

सुलतानपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा देश के जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मियों के लिए राष्ट्रीय सेवा पदकों की घोषणा की गई है। इस गौरवशाली सूची में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के  इमली गांव, पोस्ट इमली गांव, मोतिगरपुर के मूल निवासी और पश्चिम बंगाल कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी अखिलेश कुमार चतुर्वेदी का नाम भी शामिल है। वर्तमान में हावड़ा के पुलिस कमिश्नर के रूप में तैनात श्री चतुर्वेदी को प्रतिष्ठित "President's Medal for Meritorious Service" (सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक) से नवाजा जाएगा।सिलीगुड़ी कमिश्नर और CID में रहा है शानदार कार्यकाल। आईपीएस अखिलेश कुमार चतुर्वेदी का अब तक का प्रशासनिक करियर बेहद शानदार और उपलब्धियों से भरा रहा है। हावड़ा के पुलिस कमिश्नर की कमान संभालने से पहले वह सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर (Siliguri Police Commissioner) के रूप  में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे चुके हैं। सिलीगुड़ी में उनके कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों को काफी सराहा गया था। इसके अलावा, वह पश्चिम बंगाल पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में आईजी (IGP) के रूप में भी बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जहां उन्होंने कई जटिल और बड़े मामलों की गुत्थी सुलझाने में अनुकरणीय नेतृत्व दिखाया।अदम्य साहस और अनुकरणीय सेवा का सम्मानअखिलेश कुमार चतुर्वेदी को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उनके अदम्य साहस, कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण और उत्कृष्ट अनुकरणीय सेवा के लिए इस उच्च राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है। कोलकाता पुलिस में संयुक्त आयुक्त (Joint CP) से लेकर सिलीगुड़ी, सीआईडी और अब हावड़ा पुलिस कमिश्नर के रूप में उनका पूरा सफर जन सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख के लिए जाना जाता है।सुल्तानपुर सहित पूरे महकमे में खुशी की लहर है,गृह राज्य उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से ताल्लुक रखने वाले आईपीएस अखिलेश कुमार चतुर्वेदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके गृह जनपद सुल्तानपुर और पश्चिम बंगाल पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। उनके गृह क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें इस गौरवपूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के लिए बधाई दी है। यह पदक नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा और अमूल्य योगदान का सबसे बड़ा प्रमाण है।गृह मंत्रालय ने जारी की आधिकारिक सूचीकेंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, देश भर के उन चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को इस पदक से सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने अपने सेवाकाल में उत्कृष्ट प्रशासनिक व सुरक्षा मानक स्थापित किए हैं।
रंगदारी न देने पर हत्या,हत्यारों को आजीवन कारावास*
उत्तर प्रशेष के सुल्तानपुर में दो लाख रुपये की रंगदारी न देने पर करीब सात साल पहले हुई विजय सिंह की हत्या के मामले में चार दिन पूर्व दोषी ठहराए गए चार अभियुक्तों की सजा पर एडीजे चतुर्थ की अदालत ने फैसला सुनाया। सेशन जज श्याम मोहन जायसवाल की अदालत ने इस मामले में आरोपी चंद्रशेखर केसरवानी,शुभम तिवारी,संदीप जायसवाल व सूरज को हत्या सहित अन्य धाराओं में कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 3.68 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस का हुआ आयोजन
सुलतानपुर,प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल ए0एन0सी0 जॉच-949 चिन्हित उच्च जोखिम वाली महिलाये-216 खुन की कमी वाली महिलायें जिनको आयरन सुका्रेज और एफ0सी0एम0 लगाया गया-66
          
जनपद सुलतानपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के अंतर्गत प्रत्येक माह की 1, 9, 16, 24 तारीख को पीएमएसएमए दिवस आयोजित किया जाता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्णए निःशुल्क एवं सुनिश्चित प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) सेवाएं उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार करना है।
          
पीएमएसएमए दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त निर्धारित राजकीय स्वास्थ्य संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं की विशेष प्रसवपूर्व जांच की जाती है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का पंजीकरणए सामान्य स्वास्थ्य परीक्षणए रक्तचाप एवं वजन की जांचए हीमोग्लोबिन जांचए रक्त एवं मूत्र की जांच, एचआईवी/सिफलिस/अन्य आवश्यक जांच, आवश्यकतानुसार अल्ट्रासाउंड तथा चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाता है।
          
विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। चिन्हित एचआरपी महिलाओं की लाइन लिस्टिंगए नियमित फॉलो.अप तथा आवश्यकता के अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफरल सुनिश्चित किया जाता हैए ताकि गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान संभावित जटिलताओं को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।
        
अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषणए आयरन.फोलिक एसिड सेवनए कैल्शियमए टीकाकरणए संस्थागत प्रसवए परिवार एवं प्रसव संबंधी तैयारी तथा प्रसव के बाद नवजात एवं मातृ देखभाल के संबंध में भी आवश्यक परामर्श दिया जाता है।
         
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद की सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे पीएमएसएमए दिवस पर अपने निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पीएमएसएमए दिवस पर आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के साथ.साथ विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय से पहचान एवं प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
                    
सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ मां और स्वस्थ शिश- पीएमएसएमए का यही संकल्प है।
जिलाधिकारी द्वारा लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण एवं जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के दिये गये निर्देश*
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बल्दीराय में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह उपस्थिति में तहसील बल्दीराय में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला विकास अधिकारी, एसडीएम बल्दीराय, बेसिक शिक्षा अधिकारी,उपायुक्त उद्योग, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाये। उन्होंने कहा कि जो शिकायत भूमि विवाद से सम्बन्धित है उसमें राजस्व व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर निस्तारित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 160 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 45 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए निर्धारित समयावधि में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार, लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उक्त बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान धारा-24 एवं विरासत से सम्बन्धित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विरासत के मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा सभी प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनपद में बल्दीराय में लम्बन की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लम्बित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम एवं तहसीलदार को अपने-अपने न्यायालयों में प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि वह एक सप्ताह के भीतर सभी शिकायतों के समाधान की प्रगति की समीक्षा करेंगे और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्युत विभाग, पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि खेतों में विद्युत पोल अथवा खंभों से सीधे लगी जाली व तारों के संबंध में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाही के कारण कोई हादसा होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं लाइनमैन को जूते, ग्लव्स एवं हेलमेट जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराकर ही कार्य कराया जाए तथा कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने एसडीएम बल्दीराय को तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही धारा-116 के मामलों में आदेश पारित होने के उपरांत संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा दिलाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएचसी प्रभारी को निर्देशित किया गया कि एमएमआर पर गंभीरता से कार्य करते हुए कमियों को ईमानदारी से दूर किया जाए। केवल क्रिटिकल मामलों को ही उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया जाए तथा गर्भवती महिलाओं के मामलों की समय से पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं एवं जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी महोदय ने बीएसए को निर्देशित किया कि विद्यालयों से संबंधित प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जनसेवक हैं और हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता जनसेवा है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय से प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ऑक्सफोर्ड में डॉ. अनुभव प्रताप सिंह को मिला प्रतिष्ठित ‘हिंद रतन’ सम्मान

सुल्तानपुर के सौरमऊ निवासी डॉ. अनुभव ने विदेश में बढ़ाया भारत का गौरव — यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया में हैं एसोसिएट प्रोफेसर

सुल्तानपुर। जिले के सौरमऊ क्षेत्र के लम्बरदार का पुरवा निवासी एवं श्री दिनेश प्रताप सिंह के पुत्र डॉ. अनुभव प्रताप सिंह को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, सेवाओं एवं समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘हिंद रतन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। डॉ. अनुभव वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया में खाद्य प्रौद्योगिकी के एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

यह सम्मान एनआरआई वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से उन प्रवासी भारतीयों एवं भारतीय मूल के व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। संस्था के अनुसार ‘हिंद रतन’ का अर्थ ‘भारत का रत्न’ (Jewel of India) है।

यूनाइटेड किंगडम में आयोजित ‘Celebrating Global Indians’ कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुभव को प्रशस्ति-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों में रह रहे भारतीय मूल के उन लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, व्यवसाय एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

ऑक्सफोर्ड से जुड़े इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में डॉ. अनुभव को मिला सम्मान उनकी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उपलब्धियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रतिभा की पहचान को भी रेखांकित करता है।

डॉ. अनुभव को सम्मान मिलने की जानकारी पर उनके मामा डॉ. अखिलेश सिंह, परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विदेश में रहते हुए अपनी प्रतिभा एवं कार्यों के माध्यम से भारत का नाम रोशन करना पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अनुभव प्रताप सिंह ने कहा कि ‘हिंद रतन’ सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक गंभीरता से निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने भविष्य में भी अपने कार्यों के माध्यम से भारतीय प्रतिभा, मूल्यों और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

डॉ. अनुभव की यह उपलब्धि सुल्तानपुर और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता युवा पीढ़ी को शिक्षा, शोध एवं अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करती है।
नारायण ज्ञान धाम में पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बीपी त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण

सुल्तानपुर। जनपद के करौंदीकला क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर तिवारी में स्थित नारायण ज्ञान धाम  परिसर में आयोजित शनिवार को स्वतंत्रता दिवस  समारोह कार्यक्रम में नारायण ज्ञान धाम के संस्थापक एवं पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बीपी त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया । उपस्थित लोगों द्वारा राष्टृगान एवं राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर  मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा.इन्दुशेखर उपाध्याय, पूर्व आईजी  बीपी त्रिपाठी,विशिष्ट अतिथि गण उदयभान सिंह, डा.रणजीत सिंह , रामलाल गुप्ता ने  मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना एवं  दीप  प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।   सरस्वती वंदना  एवं स्वागत गीत चांदनी तिवारी ने  प्रस्तुत किया। नारायण ज्ञान धाम के संस्थापक एवं पूर्व आई. जी. बी. पी. त्रिपाठी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता वही है जो विवेक, समानता और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करते हुए उपयोग की जाए। स्वतंत्रता का अर्थ गरीबी, असमानता और वैचारिक संकीर्णता से मुक्ति पाना भी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत तुलसीदास पीजी कालेज कादीपुर के पूर्वप्राचार्य डा.इन्दुशेखर उपाध्याय ने कहा कि सच्ची स्वतंत्रता वही है जो नैतिक मूल्यों और समाज के कल्याण के लिए निष्ठा के साथ निभाई जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक उदयभान सिंह ने किया ‌। कार्यक्रम का संचालन डा.हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।विशिष्ट अतिथिगण पूर्व प्रधानाचार्य डा .रणजीत सिंह, सेवा निवृत्त शिक्षक रामलाल गुप्ता ने  (वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में भारत का उदय) विषयों पर प्रकाश डाला। वक्ता के रूप में  विजय बहादुर सिंह, आशाराम एडवोकेट, इन्द्र मणि दूवे,डा.विभा शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए। सम्मानित मंच पर आये सभी अतिथियो को  चन्द्रभूषण तिवारी एवं बाल्मीक तिवारी नें माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कक्षा 1 से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक छात्र छात्राओं को दिए गये विषयों पर आधारित व्याख्यान प्रतियोगिता करायी गयी। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया गया। इन बच्चों को मिला पुरस्कार छात्रा चांदनी तिवारी, वैभव सिंह, प्रगति प्रजापति, अंकिता पाल,सितेश प्रजापति,शिवम कन्नौजिया, अमाया त्रिपाठी,शिवांग,शशांक,रहीम,प्राजंल,आरव कन्नौजिया, अर्तिका तिवारी, अनुष्का सिंह,राज प्रजापति,हर्ष प्रजापति, शिवांश प्रजापति,शिवा, आस्था, श्रेया ,आयुषी को मिला पुरस्कार । मौके पर प्रह्लाद तिवारी, धन्नजय त्रिपाठी, हौसिला तिवारी, जयनाथ सिंह,कृष्ण पाल सिंह, रमाशंकर मिश्र, विनोद तिवारी,  हरिशंकर तिवारी,संजय मिश्र, हरीराम प्रजापति, विष्णु यादव, बाबूराम प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, संजय प्रजापति,राम लौटन पांडे, राकेश तिवारी आदि लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सुल्तानपुर।देश को स्वच्छ, सशक्त एवं सर्वश्रेष्ठ बनाना हमारी जिम्मेदारी -
राकेश मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानन्द नगर सुल्तानपुर में स्वतन्त्रता दिवस महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन  भोलानाथ अग्रवाल ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर आर ए वर्मा एवं प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी द्वारा झण्डा रोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय कराते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी जी ने कहा कि हमें हमारा देश प्राणों से भी अधिक प्यारा है। यहां के कण-कण में भगवान शिव जी का वास है। हमारे लिए भारत देश नहीं अपितु भारत माता है। हम गाय और गंगा  मां की तरह पूजते हैं। हमें केवल अधिकार नहीं बल्कि अपने कर्तव्यों को भी याद रखना चाहिए। देश को स्वच्छ, सशक्त एवं सर्वश्रेष्ठ बनाना हमारी जिम्मेदारी है।मुख्य अतिथि डाक्टर आर ए वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने देश के लिए ही मरेंगे और जिएंगे। हमारे भीतर मातृभूमि के प्रति इतना समर्पण भाव होना चाहिए कि मृत्यु के बाद गंगाजी में प्रवाहित हमारी अस्थियों से भारत माता की जय जय कार सुनाई दे। कार्यक्रम को पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की रचना को हूबहू उनकी आवाज की बनाकर प्रस्तुत किया।अपने अध्यक्षीय भाषण में विद्यालय के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं त्याग का स्मरण करते हुए छात्र छात्राओं का आह्वान किया कि वे अपने पूर्वजों के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र के प्रति समर्पित रहकर राष्ट्र के सजग प्रहरी बनकर कर्त्तव्यपरायण बने रहेंगे।9 चंकी बहन आराध्या मिश्रा के न ओजस्वी भाषण ने  सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने भारतीय नागरिकों का आह्वान किया कि उनके प्रत्येक कार्य में ईमानदारी, कर्त्तव्यपरायणता , समरसता, एकजुटता और समर्पण का भाव झलकना चाहिए।तभी  भारत को विश्व गुरु का गौरव प्राप्त होगा। संगीत के आचार्य ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी एवं आरती गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय के भैया बहनों द्वारा स्वतंत्रता आन्दोलन के समय के संघर्षों, कठिनाइयों और वीरों के बलिदान का योग, नृत्य तथा अभिनय के माध्यम से बड़ा ही रोमांचक मंचन किया गया। भैया दिव्य पटेल,अक्षयवीर सिंह और अभिनव बरनवाल द्वारा भारत मां की आन बान शान के लिए आत्मबलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजगुरु, सुखदेव और भगतसिंह की फांसी का सजीव मंचन किया। उनके बलिदान को स्मरण कर  सब भावुक हो उठे, सबकी आंखें आंसुओं से नम हो गईं। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर के चिकित्सक एवं विद्यालय प्रबन्धक डाक्टर पवन सिंह, उप प्रबंधक विनोद लोहिया, कोषाध्यक्ष बलराम कसौधन,रवीन्द्र प्रकाश सिंह,माता प्रसाद शुक्ल , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक देवदत्त , नगर प्रचारक सुशील वरिष्ठ आचार्य अनिल पाण्डेय, द्वारिका नाथ पाण्डेय, संजीव चतुर्वेदी, सरिता त्रिपाठी, सभी आचार्य बन्धु भगिनी एवं छात्र  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11की बहन सौम्या पाण्डेय और वर्षिका पाण्डेय ने किया।आगन्तुक अतिथियों एवं कार्यक्रम में अपनी प्रमुख भूमिका निभाने वाले आचार्य बन्धु भगिनी तथा कर्मचारियों के प्रति कार्यक्रम की मुख्य संयोजक रंजना पाण्डेय  ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ किया गया ।