भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज का पर्व
फर्रुखाबाद।हेल्पेज फाउंडेशन सोसाइटी' के तत्वावधान में संस्था प्रमुख मोनिका मिश्रा के नेतृत्व में बिगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हरियाली तीज के पावन पर्व पर भव्य एव मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया।
तीज का शुभारंभ शंकर पार्वती के विधि पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात विधिवत पूजन-अर्चन कर महिलाओं द्वारा नृत्य ,झांकी की प्रस्तुति की गई कार्यक्रम के दौरान हरे रंग की चूड़ियों ,परिधानों में सुसज्जित सैकड़ों महिलाओं द्वारा हाथों पर मेहंदी लगा विभिन्न कार्यक्रम किए गए , माता पार्वती एवं भोलेनाथ के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की।
श्रद्धालुओं द्वारा फलों का चाय, समोसा इत्यादि प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रुचि मिश्र,मोनिका मिश्रा,रंजना दुबे, सुनीता मिश्रा, सोनल, लवली, दीपिका, राधा , कल्पना। जसोदा।सोनाली, बीना सक्सेना, रीता रेखा, सीमा, गुड़िया , संगीता, नेमा शालू, बड़ी ,स्वेता ,शीला उपस्थित रहे।
Aug 18 2026, 15:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k