17 अगस्त को उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण
![]()
फर्रुखाबाद । प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा के अवसर पर 17 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे लोकभवन सभागार, लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का जनपद में विधानसभा क्षेत्रवार सजीव प्रसारण किया जाएगा।जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर के निर्देश पर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जनपद में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जनपद की प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विधानसभा फर्रुखाबाद का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 10:00 बजे आयोजित होगा, जिसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विधानसभा भोजपुर में विकास खण्ड कमालगंज के सभागार कक्ष, विधानसभा अमृतपुर में विकास खण्ड राजेपुर के सभागार कक्ष तथा विधानसभा कायमगंज में विकास खण्ड कायमगंज के सभागार कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों का समय प्रातः 10:00 बजे निर्धारित है।कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से न्यूनतम 100 से 150 उचित दर विक्रेताओं को आमंत्रित किया जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आमंत्रित विक्रेताओं में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व रहे। कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थियों एवं उचित दर विक्रेताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोकभवन, लखनऊ में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का जनपद के चिन्हित कार्यक्रम स्थलों पर सजीव प्रसारण दिखाए जाने के लिए एलईडी/टीवी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण से संबंधित बैनर भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा संबंधित उचित दर विक्रेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए उनके नाम, पिता का नाम एवं पते सहित विवरण प्राप्त कर लिया गया है। लाभार्थियों के आगमन आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। सभी संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया जाए।


फर्रुखाबाद । नंदबाबा दुग्ध मिशन के तहत रविवार को विकास भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक नंदलाल वर्मा के द्वारा आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० धीरज कुमार शर्मा का स्वागत किया और कार्यशाला को सम्बोधित किया । इस दौरान ट्रेनर डॉ० जगत प्रकाश सिंह एवं श्री मनोज कुमार राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक आदि ने गौपालकों को पशुओं के रोगों से बचने, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन का प्रशिक्षण एवं उनका मार्ग दर्शन किया।
फर्रुखाबाद । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2026 को माह के तृतीय शनिवार होने के कारण निर्धारित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब 17 अगस्त, 2026 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद तहसील मुख्यालयों पर किया जाएगा।
Aug 16 2026, 19:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k