रसड़ा के लोकप्रिय बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक-सभा; प्रदेशभर से नेताओं व जनमानस ने अर्पित की श्रद्धांजलि
संजीव सिंह बलिया रसड़ा। आवास खनवर, रसड़ा पर मंत्रियों, विधायकों, पूर्व सांसदों, विश्वविद्यालय प्रमुखों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भारी उपस्थिति; परिवार ने कहा—जनसेवा का आदर्श सदैव प्रेरणा बनेगा
रसड़ा के वरिष्ठ जनता-नेता व प्रिंस यूकेश सिंह के पिताजी उमाशंकर सिंह के निधन पर आज समूचा पूरा प्रदेश समेत जनपद शोकाकुल है आज उनके आवास खनवर, रसड़ा पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों, पूर्व सांसदों, विश्वविद्यालय प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों, मंडल अध्यक्षों और बड़ी संख्या में स्थानीय व बाहरी जिलों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ (आयुष मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), दानिश आजाद अंसारी (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), रामसूरत राजभर (MLC, आजमगढ़), दुर्गाप्रसाद यादव (विधायक, सदर आजमगढ़), अखिलेश यादव (विधायक, सपा मुबारकपुर), भरत सिंह (पूर्व सांसद, बलिया), उमेश पांडे (पूर्व विधायक, बसपा मधुबन), कमला प्रसाद यादव (पूर्व MLC, आजमगढ़), सिंहासन सिंह (पूर्व विधायक, गाजीपुर), यशवंत सिंह (पूर्व मंत्री, आजमगढ़), अतुल राय (पूर्व सांसद, घोसी), पशुपति नाथ राय (पूर्व विधायक, मोहम्मदाबाद), राजधारी सिंह (पूर्व मंत्री), रानू सिंह (ब्लॉक प्रमुख, गोहना मोहम्मदाबाद), भगवान पाठक (पूर्व विधायक, सिकंदरपुर), आलोक जायसवाल (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मऊ), प्रो नरेंद्र कुमार शुक्ला (कुलपति, चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया), जयप्रकाश साहू (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा बलिया), सुशीला राजभर (राष्ट्रीय प्रवक्ता, सुभासपा), महेंद्र राजभर (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, सपा रसड़ा), ऋषिकेश ठाकुर (पूर्व अध्यक्ष, सतीश चंद्र कॉलेज, बलिया), यशपाल सिंह (मंडल अध्यक्ष, मऊ), मीरा सिंह (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा), शिवाजुल राय (जिला पंचायत सदस्य, बसपा गोरखपुर), रजनीश सिंह (सभासद, परदहा मऊ), तेज नारायण मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा भाजपा), जयप्रकाश वर्मा (मंडल अध्यक्ष, चोगड़ा), विजय बहादुर सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा बलिया), रविंद्र प्रताप सिंह (जिला मंत्री, भाजपा लालगंज), आदर्श शुक्ला (मंडल अध्यक्ष, बहराइच), अजय जायसवाल (बसपा प्रभारी प्रत्याशी, घोसी), शुभम तिवारी (जिला उपाध्यक्ष, प्रधान संघ मऊ), सूरज सिंह सेंगर (पुत्र पूर्व विधायक योगेंद्र सिंह सेंगर, भटपाररानी), सुरेंद्र सिंह (मंडल अध्यक्ष, भाजपा जहानागंज), सत्येंद्र प्रताप सिंह (जिला पंचायत सदस्य, आजमगढ़), प्रो सदानंद सिंह (सतीश चंद्र कॉलेज, बलिया), देवव्रत शर्मा (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, बसपा सेवापुरी), गौरव प्रताप सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा लालगंज), विजय यादव (जिला पंचायत सदस्य, मनियर), गुड्डू मलिक (जिला पंचायत सदस्य), भोला सिंह (जिला पंचायत सदस्य, मुड़ेरा), हरेंद्र यादव (जिला पंचायत सदस्य), नीरज सिंह (मंडल अध्यक्ष, गोरखपुर), शकिल अहमद (ब्लॉक प्रमुख, अहिरौला आजमगढ़), महबूब निशा (महिला जिलाध्यक्ष, कांग्रेस गाजीपुर), रागिनी तिवारी (पूर्व बसपा प्रत्याशी विधानसभा, अमेठी), राजेश सिंह ‘प्रिंस’ (पूर्व अध्यक्ष, टीडी कॉलेज), कमलेश सिंह ‘सूखन’ (जिलाध्यक्ष, करणी सेना), वीरलाल यादव (जिला पंचायत सदस्य, फेफना), पूना सिंह (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, दुबहड़), प्रवीण सिंह (जिलाध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा बलिया), अभिषेक सिंह माइकल (पूर्व महामंत्री, इलाहाबाद विश्वविद्यालय), समरजीत सिंह (जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा बलिया), अश्वनी सिंह लिटिल (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, भाजपा बलिया), अभिजीत तिवारी सत्यम (प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस) तथा देश-प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे वरिष्ठजन व रसड़ा वासी शामिल रहे। परिवार की ओर से प्रिंस यूकेश सिंह और विधायक अनुज रमेश सिंह द्वारा दिया गया संदेश: परिवार ने उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में प्राप्त स्नेह, आत्मीयता और संवेदना उनके लिए अत्यंत संबल रही है। उन्होंने कहा कि पूज्य पिताजी ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और समाजहित के लिए समर्पित किया; उनकी स्मृतियां, विचार और जनसेवा का आदर्श सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
9 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k