संसद का मानसून सत्र समाप्त, लोकसभा में 12 विधेयक पारित, किरेन रिजिजू ने दिया सत्र का रिपोर्ट कार्ड
#unionparliamentaryaffairsministerkirenrijijupress_conference
संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामे के बाद गुरुवार को समाप्त हो गया। 25 दिनों तक चले मॉनसून सत्र काफी हंगामेदार रहा। संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त नोंकझोंक देखने को मिली। हंगामे के बीच पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 12 बिलों को पास करवाने में सफल रही।
![]()
संसद के मानसून सत्र के समापन के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को संबोधित किया। किरेन रिजिजू ने कहा, “आज मानसून सत्र का समापन हुआ। हम इसे दो नजरिए से देखते हैं। कामकाज के लिहाज से यह सत्र बहुत सफल रहा। हमने कुल 12 बिल पास किए लेकिन चर्चा और बहस के मामले में यह सत्र उतना सफल नहीं रहा।”
![]()
लोकसभा में सिर्फ एक बिल पर हुई चर्चा
पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “लोकसभा में निर्धारित समय की तुलना में केवल 19 प्रतिशत उत्पादकता हासिल हुई। राज्यसभा में 39 प्रतिशत रही। राज्यसभा में कभी-कभी विपक्षी पार्टी हंगामा करके वॉक आउट भी कीं। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा में सिर्फ एक बिल पर चर्चा हो पाई। नकल रोकने को लेकर जो बिल आया उस पर। लोकसभा में इसके अलावा कोई अच्छी चर्चा नहीं हुई। चर्चा की दृष्टि से हम खुश नहीं।
![]()
पहली बार देखा विपक्ष चर्चा से भाग रहा है-रिजिजू
किरेन रिजिजू ने सदन में विपक्ष के रवैये पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, “मेरा तीन दशक का अनुभव है संसद का। ये पहली बार देखा विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। पहली बार सरकार कह रही है चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष भाग गया। ये नया चीज देखने को मिला ये कल्पना से बाहर है।”
![]()
कांग्रेस सांसदों का काम नारा लगाना-रिजिजू
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस के सांसद सोचते हैं उनका काम नारा लगाना और कार्ड लेकर हंगामा करना यही रह गया है। सुबह सुबह उठते हैं संसद में पहुंचते हैं नारा लगाते हैं।” किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के नए सांसदों के लिए बुरा लग रहा है। कांग्रेस के सांसदों का दर्द मैं समझ सकता हूं। चर्चा नहीं होगी तो सीखेंगे कैसे।










Aug 13 2026, 17:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.8k