रसड़ा के प्रख्यात नेता व पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने आवास पर अर्पित की श्रद्धांजलि
संजीव सिंह रसड़ा बलिया। रसड़ा के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर रविवार को खनवर स्थित उनके आवास पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं, पत्रकारों और रसड़ा के नागरिकों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि देने वालों में सुषमा शेखर, यशपाल सिंह, सुजीत सिंह, विश्राम यादव, मृगेंद्र राम त्रिपाठी, प्रत्युष प्रधान, आकाश सिंह सनी, वशिष्ठ नारायण सोनी, इंदु देवी, अजय राजभर, आदित्य राजभर, मान सिंह सेंगर, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, पवन सिंह, सतवीर सिंह मंटू, संजय यादव, कमलेश सिंह सुखन, सतीश मद्धेसिया, संजय उपाध्याय, पप्पू सिंह, शेषनाथ राय, उपेंद्र सिंह, सच्चिता सिंह, विजय सिंह बागी, अरविंद राय और सूर्य प्रताप सिंह सहित अनेक लोग शामिल रहे। इस दौरान दैनिक जागरण के पत्रकार पिंटू पाण्डेय, हिंदुस्तान टाइम्स के बसंत पाण्डेय, बसपा प्रत्याशी जेके आजाद तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों और सम्मानित छात्र नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के लोगों ने कहा कि उमाशंकर सिंह ने अपना पूरा जीवन जनसेवा, समाजहित और रसड़ा की जनता के सुख-दुःख में समर्पित कर दिया। उनके प्रति लोगों का स्नेह और सम्मान यह प्रमाणित करता है कि उनका व्यक्तित्व केवल परिवार तक सीमित नहीं था, बल्कि वह जन-जन के हृदय में बसे हुए थे। उनकी स्मृतियां, विचार और जनसेवा का आदर्श सदैव परिवार तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। परिजनों ने शोक की इस घड़ी में आवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
Aug 11 2026, 21:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.3k