/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz जिलाधिकारी द्वारा जिला पोषण समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा कर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* sultanpur
जिलाधिकारी द्वारा जिला पोषण समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा कर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
रिपोर्ट/लालजी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित। आंगनवाड़ी केंद्रों और पुष्टाहार वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर* सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रमरोजगार, उपायुक्त स्वतः रोजगार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला समन्वयक पोषण अभियान सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा आंगनवाडी केन्द्र पर पंजीकृत लाभाथिर्यों के पोषण ट्रैकर पर वजन फीड किए जाने की समीक्षा की गई, जिलाधिकारी महोदय द्वारा आंगनवाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से शत-प्रतिशत लाभार्थियों का वजन फीड किये जाने हेतु समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में प्रसवपूर्व महिलाओं की चौथी जांच जनपद में 81.75 प्रतिशत पूर्ण कराई गयी है,सैम बच्चों का फालोअप ई-कवच पोर्टल पर 65 प्रतिशत भरा गया है 0 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन 99.68 प्रतिशत, भरा गया है जिसमें 1528 सैम एवं 3487 मैम बच्चे चिन्हित किये गये है। आंगनवाडी कार्यकत्री द्वारा 98.61 प्रतिशत लाभार्थिओं का गृह भ्रमण पूरा किया गया। जनपद में फेस कैप्चर के माध्यम से पुष्टाहार का वितरण 88.81 प्रतिशत हुआ पाया गया जिसमें बाल विकास परियोजना पी0पी0 कमैचा सबसे कम 72.51 प्रतिशत पाये जाने पर जिलााधिकारी महोदय द्वारा चेतावनी देते हुये निर्देशित किया गया कि इसका सुधार आागामी बैठक से पूर्व कर लिया जाय इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में जनपद की प्रगति 38.82 प्रतिशत पाये जाने पर जिलााधिकारी महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा अगली बैठक तक 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये आंगनवाडी केन्द्रो पर हाटकुक्ड मील वितरण की गुणवत्ता हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी व्यापक स्तर पर निरीक्षण कराने व गुणवत्ता की जांच एवं सभी अधिकारी बच्चें के साथ खाना खाये तथा बच्चों का फीडबैक तैयार कर प्रस्तुत करें। 48 आंगनवाडी केन्द्रो पर बर्तन उपलब्ध न होने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को कमेटी बनाकर आगामी बैठक से पूर्व बर्तन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश प्रदान किये गये। 37 आंगनवाडी केन्द्र भवन निर्माण अपूर्ण पाये गये जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आगामी बैठक में सभी भवन पूर्ण कराते हुए फोटो सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा जलजीवन मिशन द्वारा 845 केन्द्रो पर जल की आपूर्ति नही कराई जा रही है जिसे शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये 252 आंगनवाडी केन्द्रों पर विद्युत कनेक्शन नही है, जिसमें 41 आंगनवाडी केन्द्रो का आगणन विद्युत विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है तथा शेष केन्द्रो का आगणन एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। जनपद में माह जुलाई 2026 से सितम्बर 2026 तक चलने वाले सम्भव 6.0 की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि प्रदेश रैंकिग में जनपद 10 वें स्थान पर है सैम बच्चों का फालोअप गर्भवती महिलाओं की चौथी जांच एवं वजन तथा सैम बच्चों के ई-कवच पोर्टल पर फालोअप एवं 6 दवाओं के वितरण में लक्ष्य पूरा नही हुआ है जिसे पूरा करने के निर्देश प्रदान किये गये।
हर घर तिरंगा यात्रा रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

सुल्तानपुर ।   गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘ हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया जिसका  उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय के महिला परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः महिला परिसर सीताकुंड पर समाप्त हुई।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के  प्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा के नेतृत्व में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचों इकाइयों के स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ रैली में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक किया। ‘हर घर तिरंगा’, ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता से जुड़े नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं के हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, गौरव और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा जैसे अभियान नागरिकों में देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों में डा॰ शाहनवाज़ आलम, डॉ दीपा सिंह, डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि डॉ भोलानाथ, डॉ देवेंद्र नाथ मिश्र तथा महाविद्यालय के शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने पूरे मार्ग में अनुशासन एवं उत्साह का परिचय देते हुए आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने में सहयोग देने वाले महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, स्वयंसेवकों-स्वयंसेविकाओं तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज की इस तिरंगा यात्रा ने न केवल विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया, बल्कि समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश भी प्रभावी ढंग से पहुंचाया।
सुल्तानपुर में 28वीं अन्तर्जनपदीय एथलेटिक व साइक्लिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन*
लखनऊ जोन की खेल प्रतियोगिता आज से, SP चारू निगम और PTS SP बृजेश मिश्रा रहे मौजूद।

रिजर्व पुलिस लाइन में दौड़ेगा सुल्तानपुर -2026 की एथलेटिक प्रतियोगिता शुरू। सुल्तानपुर में आज 28वीं अन्तर्जनपदीय लखनऊ जोन की एथलेटिक कलस्टर और साइक्लिंग प्रतियोगिता 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पीटीएस सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के साथ साथ अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद। रिजर्व पुलिस लाइन में यह प्रतियोगिता महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयोजित की गई है। इसमें लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी एथलेटिक और साइक्लिंग में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीटीएस सुल्तानपुर के एसपी श्री ब्रजेश कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन और फिटनेस दोनों बढ़ते हैं। सुल्तानपुर की एसपी श्रीमती चारू निगम ने आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा इस तरह के आयोजन से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
DM ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की बैठक,गर्भवती महिलाओं की समय से पहचान, गुणवत्तापूर्ण ANC एवं संस्थागत प्रसव पर दिया विशेष जोर*
रिपोर्ट/लालजी मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मिशन एम0एम0आर0 रिडक्शन को प्रभावी बनाने के निर्देश।

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में मिशन एम0एम0आर0 रिडक्शन अभियान के अंतर्गत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHOs) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता, जिला कम्युनिटी प्रक्रिया प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारीगण एवं जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से मिशन एम0एम0आर0 रिडक्शन के उद्देश्य, प्रगति एवं जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक गर्भवती महिला की समय से पहचान एवं पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें गर्भावस्था के दौरान निर्धारित 6 ANC जांचों की सेवाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय से पहचान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसी महिलाओं को चिन्हित कर उनका समयबद्ध प्रबंधन किया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों पर रेफर करते हुए उपचार एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रसव के दौरान उत्पन्न होने वाली जटिलताओं को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा सभी CHOs को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक गर्भवती महिला के साथ व्यक्तिगत रूप से संवाद करते हुए उनकी बर्थ प्लानिंग कराएं। गर्भवती महिला एवं उसके परिवार को प्रसव की संभावित तिथि, प्रसव स्थल, आपात स्थिति में परिवहन की व्यवस्था तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी जाए। साथ ही प्रत्येक गर्भवती महिला को उसकी एवं गर्भस्थ शिशु की बेहतर सेहत के लिए पोषण संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को CHOs अपने-अपने स्वास्थ्य केन्द्र पर ANC क्लीनिक का व्यापक रूप से आयोजन करें, जिसमें अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, आवश्यक परामर्श तथा जोखिम की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि द्वितीय एवं तृतीय त्रैमास की सभी गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अंतर्गत गुणवत्तापरक ANC सेवाओं से कम से कम एक बार अवश्य आच्छादित किया जाए। इसके लिए CHOs एवं संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पात्र महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें अभियान दिवस पर स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को संस्थागत प्रसव के लाभों के बारे में जागरूक किया जाए और प्रसव के समय उन्हें उपयुक्त स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि संस्थागत प्रसव के उपरांत पात्र सभी महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना (JSY) का लाभ शत-प्रतिशत उपलब्ध कराया जाए। किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए तथा लाभार्थियों से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया समय से पूर्ण की जाए। उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस को भी प्रभावी बनाने के निर्देश दिए तथा इन दिवसों पर अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया जाए। गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता तथा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा किशोरियों एवं महिला समूहों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं मातृ स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना भविष्य में स्वस्थ मातृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने महिला समूहों को भी इन गतिविधियों से जोड़ते हुए उनके सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देने हेतु निर्देशित किया।
तिरंगा लेकर छात्र/छात्राओं ने निकाली रैली,राष्ट्रप्रेम,एकता एवं अखंडता का दिया संदेश*
रिपोर्ट/लालजी हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अन्तर्गत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के 150वीं जयन्ती के अवसर पर शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा रैली कार्यक्रम का हुआ आयोजन। सुलतानपुर,हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अन्तर्गत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के 150वीं जयन्ती के अवसर पर शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय साढ़ापुर, सराय कांदीपुर, राजकीय बालिका हाईस्कूल महमूदपुर जंगल, राजकीय बालिका इंटर कालेज कादीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज अमिलिया सिकरा, प्रा0वि0 दूबेपुर, पीएम श्री प्रा0 स्कूल दूबेपुर सहित अन्य प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रभात फेरी/तिरंगा रैली निकाली गयी। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से विद्यालय एवं आसपास का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली के उपरांत छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ सामूहिक गतिविधि में सहभागिता की तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा संविधान में निहित मूल्यों के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीनों रंग एवं अशोक चक्र देश के गौरव, शांति, साहस, विकास और निरंतर प्रगति की प्रेरणा देते हैं। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करने में ऐसे कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। विद्यार्थियों ने भी राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देशहित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया। शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की 150वीं जयन्ती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा वन्दे मातरम के साथ हर घर तिरंगा अभियान-2026 को उत्सव के रूप में मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। तत्क्रम में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाए जाने तथा जनसामान्य में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने के क्रम में विद्यालयों में तिरंगा रैली एवं वंदे मातरम गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूती मिली। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने तथा राष्ट्रध्वज का सदैव सम्मान करने का संकल्प लिया। इसी प्रकार जनपद के अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी तिरंगा रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण, व्यावसायिक परामर्श एवं रोजगार से जोड़ने पर दिया गया विशेष जोर-जिलाधिकारी*
रिपोर्ट/लालजी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक हुई आयोजित। सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त जिला उद्योग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला कौशल प्रबन्धक, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, समस्त प्रशिक्षण प्रदाता / पी०आई०ए०, राजकीय आई०टी०आई० व कौशल विकास मिशन के कर्मचारीगण सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा उ०प्र० कौशल विकास मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रोजेक्ट प्रवीण तथा आई०टी०आई० की अप्रेन्टिसशिप योजना, इन्टर्नशिप योजना, पी०एम० सोलर योजना की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित प्रशिक्षण प्रदाताओं से उनके द्वारा संचालित समस्त प्रशिक्षण केन्द्रों तथा संचालित कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षार्थियों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं प्लेसमेन्ट के लिए निर्देश दिया गया, साथ ही साथ प्रोजेक्ट प्रवीण योजनान्तर्गत संचालित प्रशिक्षण केन्द्र, जिस विद्यालय में संचालित है, उनका समय-समय पर निरीक्षण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। जनपद के युवाओं को स्किल्ड कर उनको कम्पनियों में सेवायोजित कराने हेतु विशेष निर्देश दिया गया। जिला कौशल समिति के समस्त सदस्यों को भी उक्त कार्य में अपनी भागीदारी निभाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना तथा युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
कांग्रेसियों ने पूर्व सांसद स्व.राम सिंह की मनाई नौवीं पुण्यतिथि,दी श्रद्धांजलि*
स्व.राम सिंह ने हमेशा जनता के हितों की आवाज उठाई: अभिषेक सिंह राणा*

सुल्तानपुर, पू र्व सांसद एवं विधायक स्व. राम सिंह की नौवीं पुण्यतिथि सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने स्व. राम सिंह के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्व. राम सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उनके योगदान और संघर्षों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि स्व. राम सिंह का पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके विचार और जनसेवा की भावना आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा ने कहा कि स्व. राम सिंह का व्यक्तित्व संघर्ष, सादगी और जनसेवा का प्रतीक था। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शक़ील अंसारी, वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर सिंह, नफीस फारूखी, आवेश अहमद, ममनून आलम, शाहबाज़ खान, अतीक अहमद, सुब्रत सिंह सनी,शीतला साहू आदि लोग मौजूद रहे। *संजय गांधी महाविद्यालय में भी मनाई गई स्व. राम सिंह की पुण्यतिथि* सुल्तानपुर। पूर्व सांसद एवं विधायक स्व. राम सिंह की नौवीं पुण्यतिथि पर संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौकिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उनके पुत्र योगेश सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग पहुंचे। सभी ने स्व. राम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने स्व. राम सिंह के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया, उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
जिलाधिकारी के निर्देश पर अब तक जनपद में अभियान चलाकर 115 झटका मशीनों को हटवाया गया, अन्य के विरुद्ध भी अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है*
रिपोर्ट/लालजी जिलाधिकारी के निर्देश पर अब तक जनपद में अभियान चलाकर 115 झटका मशीनों को हटवाया गया, अन्य के विरुद्ध भी अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। सुलतानपुर,कृषकों द्वारा फसल सुरक्षा के दृष्टिगत खेतों के आसपास अवैध रूप से लगाई गई झटका मशीनों की चपेट में आने से हाल में हुई जनहानि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध झटका मशीनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद की सभी तहसीलों में राजस्व, पुलिस एवं विद्युत विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर अवैध रूप से लगाई गई झटका मशीनों के विरुद्ध व्यापक एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अब तक कुल 115 अवैध झटका मशीनों को हटाया जा चुका है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तहसीलवार की गई कार्यवाही के अनुसार अब तक बल्दीराय में 25, सदर में 20, कादीपुर में 08, लम्भुआ में 23 तथा जयसिंहपुर में 19 अवैध झटका मशीनों को हटाया गया है। प्रशासन द्वारा कृषकों एवं आमजन से अपील की गई है कि फसल सुरक्षा के लिए अवैध विद्युत प्रवाह वाली झटका मशीनों का प्रयोग न करें, क्योंकि इनके कारण मानव एवं पशु जीवन के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। जनपद में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अर्न्तगत स्वस्थ बचपन - उज्जवल भविष्य और छोटा कदम, बड़ा स्वास्थ्य लाभ कार्यक्रम का हुआ  शुभारंभ
      
सुल्तानपुर, 10 अगस्त/पेट के कीड़ों से बच्चों को मुक्त कर उन्हें सेहतमंद और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज GD Goenka School Sultanpur Campus में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल Albendazole की दवा खिलाकर कृमि मुक्त करना है।
      
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्थ बचपन - उज्जवल भविष्य और छोटा कदम, बड़ा स्वास्थ्य लाभ थीम के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय एवं उप जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित रहे।
       मुख्य अतिथियों ने बच्चों को कृमि संक्रमण के दुष्प्रभाव और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेट के कीड़ों से छुटकारा, सेहतमंद, सशक्त एवं भविष्य हमारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल, अभिभावक और स्वास्थ्य विभाग को मिलकर काम करना होगा।
      कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को मंच पर एल्बेंडाजोल की गोली वितरित की गई। साथ ही हाथ धोने, साफ पानी पीने और स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया गया। बड़ी संख्या में बच्चे, शिक्षक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी (ACMO, Dy- CMO, DIO, DPM, DCPM, DMHC, DEIC, FPLMIS, MOIC, BPM, BCPM ) उपस्थित रहे।
      जनपद में कुल 3521 विद्यालयों एवं 2511 आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से 1120828 बच्चों को एल्बेंडाजोल/ डिवर्मिंग की टेबलेट खिलाई जाएगी।
कांग्रेसियों ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
*महानायकों के बलिदान से मिली देश को आजादी : शकील अंसारी*

सुल्तानपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को 9 अगस्त क्रांति दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। कांग्रेसजनों ने जलकल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद जिला पंचायत स्थित शहीद राजगुरु, सुखदेव एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इसके बाद कांग्रेसजन बस स्टॉप स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पहुंचे और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कार्यक्रम को सुभाष मार्केट स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न किया गया। उसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में संगोष्ठी आयोजित कर महापुरुषों के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि 9 अगस्त क्रांति दिवस देश के स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। महात्मा गांधी, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस जैसे महानायकों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम ने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है। क्रांति दिवस हमें उन वीर सेनानियों के त्याग को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने के बजाय देश की स्वतंत्रता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। शहर कांग्रेस प्रवक्ता हामिद राईनी ने कहा कि क्रांति दिवस केवल एक ऐतिहासिक दिवस नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराने वाला अवसर है। स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे मजबूत बनाने के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों, भाईचारे और सामाजिक न्याय की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेता गुड्डू जायसवाल ने कहा कि शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। आज युवा पीढ़ी को उनके संघर्ष और विचारों से परिचित कराने की जरूरत है, ताकि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। इस मौके पर हाजी फिरोज, सुरेश चंद्र मिश्रा, असलम अंसारी, मोहसिन सलीम, विनय त्रिपाठी, अंकुर द्विवेदी, सुहेल अहमद, अवधेश गौतम, शुभम रावत, श्याम लगन कोरी, राम अचल दीक्षित, शीतला प्रसाद साहू समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।