कांग्रेसियों ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
*महानायकों के बलिदान से मिली देश को आजादी : शकील अंसारी*
सुल्तानपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को 9 अगस्त क्रांति दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। कांग्रेसजनों ने जलकल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद जिला पंचायत स्थित शहीद राजगुरु, सुखदेव एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
इसके बाद कांग्रेसजन बस स्टॉप स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पहुंचे और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कार्यक्रम को सुभाष मार्केट स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न किया गया। उसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में संगोष्ठी आयोजित कर महापुरुषों के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि 9 अगस्त क्रांति दिवस देश के स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। महात्मा गांधी, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस जैसे महानायकों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम ने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है। क्रांति दिवस हमें उन वीर सेनानियों के त्याग को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने के बजाय देश की स्वतंत्रता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। शहर कांग्रेस प्रवक्ता हामिद राईनी ने कहा कि क्रांति दिवस केवल एक ऐतिहासिक दिवस नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराने वाला अवसर है। स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे मजबूत बनाने के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों, भाईचारे और सामाजिक न्याय की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेता गुड्डू जायसवाल ने कहा कि शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। आज युवा पीढ़ी को उनके संघर्ष और विचारों से परिचित कराने की जरूरत है, ताकि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। इस मौके पर हाजी फिरोज, सुरेश चंद्र मिश्रा, असलम अंसारी, मोहसिन सलीम, विनय त्रिपाठी, अंकुर द्विवेदी, सुहेल अहमद, अवधेश गौतम, शुभम रावत, श्याम लगन कोरी, राम अचल दीक्षित, शीतला प्रसाद साहू समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।![]()
![]()

*महानायकों के बलिदान से मिली देश को आजादी : शकील अंसारी*

जनपद के CHC,PHC व जिला महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं को मिलेंगी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।
जिलाधिकारी ने अवैध रूप से
लगाई गई झटका मशीनों की चपेट में आने से होने वाली मौतों का संज्ञान लेते हुए सभी झटका मशीनों को तत्काल हटाये जाने के दिए निर्देश।
सुलतानपुर 9अगस्त/कृषकों द्वारा फसल सुरक्षा के दृष्टिगत अवैध रूप से लगाए गए झटका मशीनों से करेंट लगने के कारण हाल में हुई मौतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने समस्त उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर झटका मशीनों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।
उक्त के दृष्टिगत समस्त तहसीलों में राजस्व,पुलिस व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम गठित कर गहन अभियान चला कर झटका मशीनों को हटवाया गया।
इसी प्रकार जनपद के समस्त क्षेत्रों में अवैधरूप से लगाई गई झटका मशीनों को हटवाकर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
महाराज दक्ख प्रजापति" की जयंती पर वरिष्ठों का सम्मान।
सुल्तानपुर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आज उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा द्वारा "महाराज दक्क्ष प्रजापति जयंती एवं वरिष्ठ सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति शामिल हुए।
मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मंच से समाज को एकजुट होकर शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर काम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।
सुलतानपुर उ0प्र0 विधान परिषद की ‘प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति‘ की पूर्व में आयोजित बैठक में सभापति द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में मनरेगा के अन्तर्गत तालाबों की खुदाई एवं गहरीकरण की जॉच हेतु जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह द्वारा विकास खण्ड लम्भुआ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित अमृत सरोवरों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता साफ-सफाई व्यवस्था,जल स्तर,चारो तरफ किये गये पौधरोपण,घाटों की स्थिति तथा सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा अमृत सरोवर जमखुरी, कमल सरोवर दुबौली,मामपुर में निर्मित तालाब, सखौलीकलां में नवनिर्मित तालाब व अमृत सरोवर परसीपुर वि0ख0 लम्भुआ का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को अमृत सरोवरों के रख-रखाव एवं सुधार कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाने के निर्देश दिये,ताकि इनकी उपयोगिता एवं सुंदरता बनी रहे। उन्होंने बीडीओ लम्भुआ नीलिमा गुप्ता को अमृत सरोवर में स्थायी रूप से जल उपलब्ध कराने हेतु की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कमल सरोवर दुबौली वि0ख0 लम्भुआ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कमल सरोवर की साफ-सफाई,जल की उपलब्धता आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।
कमल सरोवर का संचालन कर रही समूह की महिलाओं से जिलाधिकारी द्वारा संवाद किया गया। उन्होंने कमल सरोवर की सुरक्षा हेतु सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने व बाउण्ड्रीवाल निर्मित कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने बीडीओ लम्भुआ को निर्देशित किया कि कार्ययोजना में शामिल करते हुए बाउण्ड्रीवाल के निर्माण का प्रस्ताव रखें।
उन्होंने समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
-राकेश मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य विवेकानन्द नगर।
सुलतानपुर के चर्चित शाकिब हत्याकांड में सुल्तानपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है कोतवाली नगर पुलिस ने लोलेपुर चौहानी में हुए मोहम्मद शाकिब हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कीमती जमीन और उसके एवज में मिलने वाले लाखों रुपये के लालच में साले ने ही दोस्तों के साथ मिलकर अपने जीजा की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
दरअसल ये मामला 2 अगस्त 2026 की रात का जहां है जहां लोलेपुर चौहानी के रहने वाले मोहम्मद शाकिब (25 वर्ष) घर से निकला और वापस लौटकर नहीं आया। अगले दिन उसका शव घर से 200 मीटर दूर जल निगम के तालाब में पड़ा मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक के पिता सहबान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि शाकिब को उसकी नानी से हाईवे के किनारे 05 बिस्सा जमीन मिली थी। शाकिब ने इस जमीन को 48 लाख रुपये में बेचने का एग्रीमेंट किया था और 2 लाख रुपये एडवांस भी ले लिए थे। जब उसने बैंक खाते में अपने मामा के लड़के को नॉमिनी बनाया, तो उसकी पत्नी ने यह बात अपने भाइयों को बताई। सालों को अंदेशा हुआ कि शाकिब शराब पीने का शौकीन है और सारा पैसा अकेले ही फिजूलखर्ची में उड़ा देगा। जमीन बहन के नाम कराने और पैसे हासिल करने की नीयत से साले सलमानुल हक ने अपने साथियों के साथ मिलकर शाकिब को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
2 अगस्त की रात अभियुक्तों ने शाकिब को पहले जमकर शराब पिलाई। इसके बाद गांव के बाहर ले जाकर दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। 8 अगस्त की सुबह पुलिस ने सूचना के आधार पर विनोदपुरी के पास महुए के बाग से चारों अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस पूरे मामले में एक अभियुक्त की तलाश जारी है जिसके लिए पुलिस टीम का गठन भी कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्दी बचे एक अभियुक्त की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
"एक हजार लोगों को रोजगार,करोड़ों का GST" सरकार को दे रहे
-प्रभारी मंत्री।
सुल्तानपुर में आज जौनपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नन्हे लाल वर्मा की नई ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन करने पहुंचे, जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि इस प्रतिष्ठान से सुल्तानपुर के लोगों को रोजगार और सरकार को राजस्व दोनों का फायदा होगा।
सुल्तानपुर में हमारे जौनपुर के ही प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं जिनका प्रतिष्ठान जौनपुर में काफी कई जगहों पर है। मारुति एजेंसी के रूप में भी और ज्वेलरी के रूप में भी आज उन्होंने सुल्तानपुर में एक ज्वेलरी का अपनी दुकान खुली है उसका उद्घाटन करने का अवसर मुझे मिला है। निश्चित रूप से इसके जो मालिक हैं, अधिष्ठाता हैं एक तरह से कहा जाए। नन्हे लाल वर्मा जी उनका व्यवसाय के क्षेत्र में पूरी पारदर्शिता के साथ और पूरी गुणवत्ता के साथ लगातार वो काम कर रहे हैं। जिसके कारण से आज उनके इन सभी चाहे वो एजेंसी की बात हो,चाहे इस ज्वेलरी की दुकान की बात हो, लगभग एक हजार से ज्यादा लोगों को इन्होंने रोजगार दिया है और कई करोड़ रुपए की ये GST भी अदा करते हैं। तो सरकार के इसके फायदे भी होते हैं और लोगों के रोजगार का भी सृजन होता है। इस ज्वेलरी उद्घाटन से सुल्तानपुर जनपद वासियों को भी फायदा मिलेगा। इन्होंने जो व्यवसाय के क्षेत्र में काम किया है मैं इनको बहुत बधाई देता हूँ, शुभकामना देता हूँ।"
प्रभारी मंत्री ने बताया कि नन्हे लाल वर्मा के दोनों प्रतिष्ठानों में मिलाकर लगभग 400 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने व्यवसाय के निरंतर प्रगति की कामना भी की। "मुझे आज जो बताया इन्होंने कि लगभग चार सौ से ज्यादा इन्हीं दोनों प्रतिष्ठानों में मिलाकर यहाँ भी लोग काम कर रहे हैं। निश्चित रूप से इन्होंने जो व्यवसाय के क्षेत्र में काम किया है मैं इनको बहुत बधाई देता हूँ, शुभकामना देता हूँ, इस नए प्रतिष्ठान के लिए जो सुल्तानपुर,जौनपुर में खोला है,जिसका उद्घाटन आज हमने किया है। इसके लिए भी बहुत बहुत बधाई है, शुभकामना है और निरंतर इनका व्यवसाय आगे बढ़े प्रगति के पथ पर आगे जाए इसके लिए मेरी बहुत ईश्वर से कामना है।"
सुल्तानपुर के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने विधायक विनोद सिंह पर लगे आरोपों पर बयान दिया है। पत्रकारों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अपराध और अपराधी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पत्रकार ने पूछा कि विधायक विनोद सिंह पर एक महिला ने आरोप लगाया है और सोनू-मोनू हत्या केस का भी जिक्र करते हुए एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि आरोप लगाना आसान है लेकिन पहले उसकी प्रामाणिकता देखी जाएगी। "प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात कर रहे हैं आप तो यहाँ के प्रभारी मंत्री हैं सुल्तानपुर के विधायक विनोद सिंह का ऊपर एक आरोप लगा है उसमें माननीय मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है और एक ऑडियो वायरल हो रहा है जो यहाँ के अह सोनू और मोनू हत्या का भी उसमें जिक्र किया जा रहा है इसको किस नजरिए से देखते हैं क्या उस महिला को न्याय मिलना चाहिए।
देखिए योगी जी की सरकार जीरो टॉलरेंस के नीत पर काम कर रही है। हम अपराध और अपराधी के खिलाफ कार्यवाही कर रहे हैं। कोई किसी के ऊपर माननीय विधायक है. कई बार के विधायक रहे. सरकार में मंत्री के रूप में भी उन्होंने काम किया है। आरोप लगा देना तो बहुत आसान होता है। लेकिन उसकी प्रामाणिकता जब तक नहीं आ जाती तब तक इसमें कुछ कहना ठीक नहीं है। जब उसकी कोई प्रमाणिकता आ जाएगी तब उस पर आप जो सवाल पूछेंगे हम बोलेंगे। थैंक यू" प्रभारी मंत्री ने साफ कहा कि योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। विधायक पर लगे आरोपों की प्रामाणिकता सामने आने के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा।
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पहल पर प्रयागराज- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंचाई विभाग के अतिथि गृह निर्माण का प्रस्ताव पर शासन ने शुरू की कार्यवाही,जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव को भेजा पत्र।*
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k