/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz प्रजापति जयंती एवं वरिष्ठ सम्मान समारोह में पहुंचे राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति। sultanpur
प्रजापति जयंती एवं वरिष्ठ सम्मान समारोह में पहुंचे राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति।
महाराज दक्ख प्रजापति" की जयंती पर वरिष्ठों का सम्मान।

प्रजापति समाज का भव्य सम्मान समारोह,मंत्री ने की समाज की एकता की बात। सुल्तानपुर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आज उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा द्वारा "महाराज दक्क्ष प्रजापति जयंती एवं वरिष्ठ सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति शामिल हुए।
कार्यक्रम महाराज दक्क्ष प्रजापति जयंती और डॉ.रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार वरिष्ठ सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मंच से समाज को एकजुट होकर शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर काम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।
राज्य मंत्री ने कहा कि समाज के महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही समाज आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग मौजूद रहे।
जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड लम्भुआ अमृत सरोवरों का किया गया स्थलीय निरीक्षण,साफ-सफासमेत सौंदर्यीकरण तथा विकसित करने का दिए गए निर्देश*
सुलतानपुर उ0प्र0 विधान परिषद की ‘प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति‘ की पूर्व में आयोजित बैठक में सभापति द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में मनरेगा के अन्तर्गत तालाबों की खुदाई एवं गहरीकरण की जॉच हेतु जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह द्वारा विकास खण्ड लम्भुआ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित अमृत सरोवरों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता साफ-सफाई व्यवस्था,जल स्तर,चारो तरफ किये गये पौधरोपण,घाटों की स्थिति तथा सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा अमृत सरोवर जमखुरी, कमल सरोवर दुबौली,मामपुर में निर्मित तालाब, सखौलीकलां में नवनिर्मित तालाब व अमृत सरोवर परसीपुर वि0ख0 लम्भुआ का निरीक्षण किया गया।  
सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा अमृत सरोवर जमखुरी के निरीक्षण के दौरान सरोवर की साफ-सफाई व्यवस्था,जल स्तर,घाटों की स्थिति तथा सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को अमृत सरोवरों के रख-रखाव एवं सुधार कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाने के निर्देश दिये,ताकि इनकी उपयोगिता एवं सुंदरता बनी रहे। उन्होंने बीडीओ लम्भुआ नीलिमा गुप्ता को अमृत सरोवर में स्थायी रूप से जल उपलब्ध कराने हेतु की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।       तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कमल सरोवर दुबौली वि0ख0 लम्भुआ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कमल सरोवर की साफ-सफाई,जल की उपलब्धता आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। कमल सरोवर का संचालन कर रही समूह की महिलाओं से जिलाधिकारी द्वारा संवाद किया गया। उन्होंने कमल सरोवर की सुरक्षा हेतु सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने व बाउण्ड्रीवाल निर्मित कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने बीडीओ लम्भुआ को निर्देशित किया कि कार्ययोजना में शामिल करते हुए बाउण्ड्रीवाल के निर्माण का प्रस्ताव रखें। उन्होंने समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
विचारवान मस्तिष्क, संवेदनशील हृदय और प्रखर पुरुषार्थ  यही सफलता का सरलतम सूत्र
-राकेश मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य विवेकानन्द नगर।

सरस्वती विद्या मन्दिर में चार दिवसीय लक्ष्य बोध कार्यक्रम का समापन: छात्रों में जागा उत्कृष्टता का संकल्प।

दिनांक 08/08/2026
सुलतानपुर।सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुलतानपुर में कक्षा दशम एवं द्वादश के भैया बहनों का चार दिवसीय “लक्ष्य बोध कार्यक्रम”  अत्यंत गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।
आज चतुर्थ दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा के साथ ही विविध धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने  वाले मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर के सम्मानित प्रोफेसर एवं विद्यालय प्रबंधक डाक्टर पवन सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।
प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने बहनों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि “सामान्य प्रयासों से सामान्य सफलता ही प्राप्त की जा सकती है, परंतु विशिष्ट उपलब्धि पाने के लिए लक्ष्य भी सर्वोच्च ही होना चाहिए। उच्च लक्ष्य सदैव उच्च उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं।” उन्होंने  बताया कि अपेक्षाओं को बोझ न मानते हुए सहज भाव से परिश्रम करते रहें। उत्साही रक्त, विचारवान मस्तिष्क, संवेदनशील हृदय और प्रखर पुरुषार्थ  यही सफलता का सरलतम सूत्र है।
मुख्य अतिथि डाक्टर पवन सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए जितना परिश्रम करने की आवश्यकता है, उतनी ही कुशल रणनीति भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मूलभूत शिक्षा और जीवन मूल्यों की सुदृढ़ नींव ही सफलता का सच्चा आधार है।  मुख्य अतिथि डाक्टर पवन सिंह ने छात्रों के विजन पर आधारित प्रत्यक्ष संवाद करके उनका उत्साहवर्धन किया
इससे पूर्व कार्यक्रम की प्रस्ताविकी में हिन्दी विभागाध्यक्ष रंजना पाण्डेय ने  एक घटना के  माध्यम से छात्रों को सचेत करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारण के साथ-साथ एकाग्रचित्त अभ्यास करना भी जरूरी है। जिस प्रकार एकाग्र मन से किया गया कोई भी कार्य सहजता से सिद्ध होता है, उसी प्रकार एकाग्रता से किया गया अध्ययन उत्तम परिणाम देता है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में कक्षा 10 एवं 12 के भैया बहनों ने अपने-अपने परीक्षा लक्ष्यों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। छात्रों ने अपनी अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन विधियां एवं सफलता की योजनाएं साझा कर अन्य साथियों को भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्य देवेन्द्र कुमार पाठक ने मंचस्थ अतिथियों का परिचय कराया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य संजीव चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
भैया बहनों के चार दिवसीय लक्ष्य बोध कार्यक्रम का संयोजन क्रमशः वरिष्ठ आचार्य अखिलेश प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ आचार्या रंजना पाण्डेय ने किया।
उक्त कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। जिससे यह कार्यक्रम छात्रों एवं अभिभावकों दोनों के लिए प्रेरणास्रोत रहा।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रमेश मिश्र, वरिष्ठ आचार्य अनिल पाण्डेय, द्वारिका नाथ पाण्डेय राजबहादुर शर्मा, राकेश सिंह, सुधा सिंह, शशी द्विवेदी,रिंशू सिंह कक्षा दशम एवं द्वादश के छात्र ,कक्षाचार्य बन्धु भगिनी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
साले ने ज़मीन के लिए रांची साजिश, साथियों के साथ घटना को दिया अंजाम, साला समेत चार लोग गिरफ़्तार*
सुलतानपुर के चर्चित शाकिब हत्याकांड में सुल्तानपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है कोतवाली नगर पुलिस ने लोलेपुर चौहानी में हुए मोहम्मद शाकिब हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कीमती जमीन और उसके एवज में मिलने वाले लाखों रुपये के लालच में साले ने ही दोस्तों के साथ मिलकर अपने जीजा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। दरअसल ये मामला 2 अगस्त 2026 की रात का जहां है जहां लोलेपुर चौहानी के रहने वाले मोहम्मद शाकिब (25 वर्ष) घर से निकला और वापस लौटकर नहीं आया। अगले दिन उसका शव घर से 200 मीटर दूर जल निगम के तालाब में पड़ा मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक के पिता सहबान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि शाकिब को उसकी नानी से हाईवे के किनारे 05 बिस्सा जमीन मिली थी। शाकिब ने इस जमीन को 48 लाख रुपये में बेचने का एग्रीमेंट किया था और 2 लाख रुपये एडवांस भी ले लिए थे। जब उसने बैंक खाते में अपने मामा के लड़के को नॉमिनी बनाया, तो उसकी पत्नी ने यह बात अपने भाइयों को बताई। सालों को अंदेशा हुआ कि शाकिब शराब पीने का शौकीन है और सारा पैसा अकेले ही फिजूलखर्ची में उड़ा देगा। जमीन बहन के नाम कराने और पैसे हासिल करने की नीयत से साले सलमानुल हक ने अपने साथियों के साथ मिलकर शाकिब को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 2 अगस्त की रात अभियुक्तों ने शाकिब को पहले जमकर शराब पिलाई। इसके बाद गांव के बाहर ले जाकर दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। 8 अगस्त की सुबह पुलिस ने सूचना के आधार पर विनोदपुरी के पास महुए के बाग से चारों अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस पूरे मामले में एक अभियुक्त की तलाश जारी है जिसके लिए पुलिस टीम का गठन भी कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्दी बचे एक अभियुक्त की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन करने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव सुल्तानपुर*
"एक हजार लोगों को रोजगार,करोड़ों का GST" सरकार को दे रहे -प्रभारी मंत्री।

सुल्तानपुर में नन्हे लाल वर्मा की नई ज्वेलरी शॉप पर 400 लोगों को मिला रोजगार। सुल्तानपुर में आज जौनपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नन्हे लाल वर्मा की नई ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन करने पहुंचे, जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि इस प्रतिष्ठान से सुल्तानपुर के लोगों को रोजगार और सरकार को राजस्व दोनों का फायदा होगा।
मंत्री ने कहा कि नन्हे लाल वर्मा जी जौनपुर में मारुति एजेंसी और ज्वेलरी के क्षेत्र में पहले से काम कर रहे हैं। पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ काम करने के कारण आज उन्होंने हजारों लोगों को रोजगार दिया है। आज हमारे आने का जो अवसर है सुल्तानपुर में हमारे जौनपुर के ही प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं जिनका प्रतिष्ठान जौनपुर में काफी कई जगहों पर है। मारुति एजेंसी के रूप में भी और ज्वेलरी के रूप में भी आज उन्होंने सुल्तानपुर में एक ज्वेलरी का अपनी दुकान खुली है उसका उद्घाटन करने का अवसर मुझे मिला है। निश्चित रूप से इसके जो मालिक हैं, अधिष्ठाता हैं एक तरह से कहा जाए। नन्हे लाल वर्मा जी उनका व्यवसाय के क्षेत्र में पूरी पारदर्शिता के साथ और पूरी गुणवत्ता के साथ लगातार वो काम कर रहे हैं। जिसके कारण से आज उनके इन सभी चाहे वो एजेंसी की बात हो,चाहे इस ज्वेलरी की दुकान की बात हो, लगभग एक हजार से ज्यादा लोगों को इन्होंने रोजगार दिया है और कई करोड़ रुपए की ये GST भी अदा करते हैं। तो सरकार के इसके फायदे भी होते हैं और लोगों के रोजगार का भी सृजन होता है। इस ज्वेलरी उद्घाटन से सुल्तानपुर जनपद वासियों को भी फायदा मिलेगा। इन्होंने जो व्यवसाय के क्षेत्र में काम किया है मैं इनको बहुत बधाई देता हूँ, शुभकामना देता हूँ।" प्रभारी मंत्री ने बताया कि नन्हे लाल वर्मा के दोनों प्रतिष्ठानों में मिलाकर लगभग 400 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने व्यवसाय के निरंतर प्रगति की कामना भी की। "मुझे आज जो बताया इन्होंने कि लगभग चार सौ से ज्यादा इन्हीं दोनों प्रतिष्ठानों में मिलाकर यहाँ भी लोग काम कर रहे हैं। निश्चित रूप से इन्होंने जो व्यवसाय के क्षेत्र में काम किया है मैं इनको बहुत बधाई देता हूँ, शुभकामना देता हूँ, इस नए प्रतिष्ठान के लिए जो सुल्तानपुर,जौनपुर में खोला है,जिसका उद्घाटन आज हमने किया है। इसके लिए भी बहुत बहुत बधाई है, शुभकामना है और निरंतर इनका व्यवसाय आगे बढ़े प्रगति के पथ पर आगे जाए इसके लिए मेरी बहुत ईश्वर से कामना है।" सुल्तानपुर के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने विधायक विनोद सिंह पर लगे आरोपों पर बयान दिया है। पत्रकारों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अपराध और अपराधी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पत्रकार ने पूछा कि विधायक विनोद सिंह पर एक महिला ने आरोप लगाया है और सोनू-मोनू हत्या केस का भी जिक्र करते हुए एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि आरोप लगाना आसान है लेकिन पहले उसकी प्रामाणिकता देखी जाएगी। "प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात कर रहे हैं आप तो यहाँ के प्रभारी मंत्री हैं सुल्तानपुर के विधायक विनोद सिंह का ऊपर एक आरोप लगा है उसमें माननीय मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है और एक ऑडियो वायरल हो रहा है जो यहाँ के अह सोनू और मोनू हत्या का भी उसमें जिक्र किया जा रहा है इसको किस नजरिए से देखते हैं क्या उस महिला को न्याय मिलना चाहिए। देखिए योगी जी की सरकार जीरो टॉलरेंस के नीत पर काम कर रही है। हम अपराध और अपराधी के खिलाफ कार्यवाही कर रहे हैं। कोई किसी के ऊपर माननीय विधायक है. कई बार के विधायक रहे. सरकार में मंत्री के रूप में भी उन्होंने काम किया है। आरोप लगा देना तो बहुत आसान होता है। लेकिन उसकी प्रामाणिकता जब तक नहीं आ जाती तब तक इसमें कुछ कहना ठीक नहीं है। जब उसकी कोई प्रमाणिकता आ जाएगी तब उस पर आप जो सवाल पूछेंगे हम बोलेंगे। थैंक यू" प्रभारी मंत्री ने साफ कहा कि योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। विधायक पर लगे आरोपों की प्रामाणिकता सामने आने के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा।
सिंचाई विभाग के अतिथि गृह निर्माण का प्रस्ताव पर शासन ने शुरू की कार्यवाही,जलशक्ति मंत्री ने कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव को भेजा पत्र*
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पहल पर प्रयागराज- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंचाई विभाग के अतिथि गृह निर्माण का प्रस्ताव पर शासन ने शुरू की कार्यवाही,जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव को भेजा पत्र।*

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह द्वारा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर किए जा रहे प्रयासों के क्रम में एक और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। प्रयागराज- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-330) पर अयोध्या धाम के समीप सिंचाई विभाग की खाली पड़ी भूमि पर सिंचाई विभाग का अतिथि गृह बनवाये जाने के संबंध में उनके द्वारा उठाए गए प्रस्ताव पर शासन स्तर से आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह को पत्र भेजकर अवगत कराया है। कार्यालय से प्राप्त प्रस्ताव को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव, सिंचाई विभाग को भेज दिया गया है। पत्र में उल्लेख है कि विधायक विनोद सिंह द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्रयागराज-अयोध्या (एनएच-330), अयोध्या धाम पर सिंचाई विभाग की गाटा संख्या 42 एवं 49 में स्थित खाली भूमि पर सिंचाई विभाग का अतिथि गृह निर्मित कराए जाने से संबंधित पत्र भेजा गया था।
इस प्रस्ताव पर कार्रवाई के लिए विभागीय स्तर पर पत्राचार किया गया है। विधायक विनोद सिंह की इस पहल को अयोध्या धाम आने वाले अधिकारियों एवं अन्य लोगों की सुविधा के साथ-साथ विभागीय आवश्यकताओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब प्रस्ताव पर सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव स्तर से आगे की आवश्यक कार्रवाई की जानी है।
विनोद सिंह लगातार क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विषयों को शासन के समक्ष उठाते रहे हैं। इसी क्रम में अयोध्या धाम में सिंचाई विभाग के अतिथि गृह निर्माण का यह प्रस्ताव भी शासन तक पहुंचा है।
सावन के पवित्र महीने में इंडिया एंटी करप्शन फोर्स (रजि0) संगठन द्वारा किया गया वृक्षारोपण*
सुल्तानपुर,जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था इंडिया एंटी करप्शन फोर्स (रजि0) हमेशा समाज के लिए कुछ न कुछ करके स्वयं को सुर्खियों में बनाए रखती हैं। उसी क्रम में आज संगठन के महासचिव विपिन मिश्रा के नेतृत्व में संतोष पाठक मार्केट के सामने पयागीपुर में नीम का पेड़ लगाकर पर्यावरण शुद्ध बनाने का प्रयास किया गया। इस मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारी डॉ संतोष पाठक,प्रमोद कुमार पांडेय,संजय सिंह,संतोष मिश्रा,कौशलेन्द्र पाठक उपस्थित रहे।
रंगों,शब्दों और लोकगीतों से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश,युवाओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प*
मेरा युवा भारत के निर्देशन मे युवाओ को नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत किया गया जागरूक*

सुलतानपुर नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर क्षेत्र स्थित राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज, सुलतानपुर में "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, भाषण एवं लोकगीत प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप मे कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डी के त्रिपाठी और डॉ. काजल अग्रहरी ने कहा कि देश का भविष्य युवा हैं और यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे तो विकसित भारत का सपना शीघ्र साकार होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जिला आबकारी विभाग के रणविजय सिंह, आबकारी निरीक्षक सदर संजय उपाध्याय (जयसिंहपुर) एवं गिर्राज सिंह (कादीपुर) ने विद्यार्थियों को नशे की सामाजिक, मानसिक एवं आर्थिक हानियों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. डी.के. त्रिपाठी ने कहा कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने तथा नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विभा सिंह एवं श्री वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए आगे आने को प्रेरित किया।जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय ने कहा कि मेरा युवा भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशासन, आबकारी विभाग तथा शिक्षण संस्थानों के समन्वय से ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन मेरा युवा भारत के अकाउंटेंट विनय मिश्रा ने किया। मीडिया प्रभारी किशन पाठक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और प्रतियोगिता मे सफलता हासिल करने युवाओ को मेरा युवा भारत ने पुरुस्कृत कर उन्हें सम्मानित भी किया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न,निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिये गये निर्देश*
रिपोर्ट/लालजी सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में माह अगस्त की जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान, समय-सीमा के उपरांत किसी भी विभाग का कोई प्रकरण लंबित नहीं पाया गया। साथ ही समय-सीमा के भीतर लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि स्वीकृति एवं वितरण से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी पात्र आवेदन को बिना वैध कारण के निरस्त न किया जाए तथा अनावश्यक विलम्ब होने पर संबंधित अधिकारियों एवं शाखा प्रबंधकों की जवाबदेही तय की जाए। जिलाधिकारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि सभी बैंक समन्वयकों के माध्यम से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आगामी जिला उद्योग बन्धु बैठक से पूर्व विभागीय स्तर पर समस्याओं का निराकरण कर लिया जाए, ताकि उद्यमियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। बैठक में प्लेज पार्क योजना के अंतर्गत उद्यमियों से स्वप्रेरणा से सहभागिता करने का आह्वान किया गया। साथ ही जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा हस्ताक्षरित एमओयू की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त उद्योग द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली सीएम युवा कार्यशाला में अधिकाधिक उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, सहायक श्रमायुक्त, अग्रणी जिला प्रबंधक, यूपीएसआईडीए अयोध्या, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जनपद के उद्यमी एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक हुई आयोजित*
रिपोर्ट/लालजी सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में जनपद के व्यापारियों एवं उद्यमियों द्वारा विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान व्यापारियों ने सुपर मार्केट एवं चौक क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर तथा पुलिस विभाग के समन्वय से अतिक्रमण हटाने तथा सड़क के किनारे सफेद पट्टी एवं चेन के माध्यम से सीमांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में आलोक सागर द्वारा नगर पालिका की हल्ला गाड़ी एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों के साथ कथित उत्पीड़न का विषय उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं रवीन्द्र त्रिपाठी द्वारा मंडी एवं दरियापुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से अवगत कराए जाने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन उपायुक्त राज्य कर द्वारा सहायक आयुक्त राज्य कर दल के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, प्रमुख बैंकों के प्रबंधक, जिले के प्रमुख व्यापारी, उद्यमी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।