/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png StreetBuzz उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि Balrampur
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि
            
                                              
शारदा कुंज पहुंचकर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की,परिजनों से भेंटकर व्यक्त की शोक संवेदना            
                                    
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  बृजेश पाठक ने बलरामपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई  शिवप्रताप सिंह एवं पुत्र श्री अखिलेश सिंह ‘गुड्डू’ से भेंटकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के विकास में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज और क्षेत्र के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। उनका सरल व्यवहार,जनसेवा के प्रति समर्पण और लोगों से आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाएंगे।

बृजेश पाठक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय का किया विस्तृत निरीक्षण
मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा जिला मेमोरियल चिकित्सालय को जनपद के मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किए जाने के दिए निर्देशस्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में स्नेक बाइट के उपचार हेतु पर्याप्त एंटी वेनम एवं एंटी रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोरसभी पीएचसी पर चिकित्सकों की तैनाती एवं सब सेंटरों का नियमित संचालन सुनिश्चित हो, एम्बुलेंस का रिस्पांस टाइम और बेहतर किया जाए—उप मुख्यमंत्रीअस्पतालों में स्वच्छता, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर एवं नियमित मेंटेनेंस पर रहे विशेष फोकसउप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश  बृजेश पाठक द्वारा जनपद के भ्रमण के दौरान जिला मेमोरियल चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान  उप मुख्यमंत्री  ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं मरीज हितैषी बनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री  ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी वार्ड एवं ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती एवं उपचार के लिए आए मरीजों से आत्मीय संवाद करते हुए चिकित्सालय में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय परामर्श एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा जाए।निरीक्षण के दौरान मा० उप मुख्यमंत्री  ने नेत्र शल्य कक्ष, टेलीमेडिसिन कक्ष एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा इनके माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने तथा टेलीमेडिसिन जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय में स्थापित अग्निशमन यंत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित संबंधित कर्मचारियों को इनके संचालन की जानकारी भी होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित कार्मिकों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।इस अवसर पर मा० उप मुख्यमंत्री जी द्वारा दो क्षय रोग मरीजों को पोषण पोटली भी प्रदान की गई तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षानिरीक्षण के उपरांत मा० उप मुख्यमंत्री जी ने जनपद में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता, एम्बुलेंस सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की।उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए सभी संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता भी सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बनी रहे, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज को तत्काल उपचार मिल सके।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सभी सब सेंटर नियमित रूप से संचालित हों। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे आमजन को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े। उप मुख्यमंत्री  ने एम्बुलेंस सेवाओं के रिस्पांस टाइम की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि एम्बुलेंस के रिस्पांस टाइम को और कम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज तक कम से कम समय में एम्बुलेंस पहुंच सके।स्वच्छता और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोरउप मुख्यमंत्री  ने सभी जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई तथा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों का वातावरण स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं मरीजों के अनुकूल होना चाहिए।उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात के बाद चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष मेंटेनेंस अभियान चलाते हुए भवन, परिसर एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। रोगी कल्याण निधि का नियमानुसार उपयोग करते हुए जिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के अनुरूप आधारभूत व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाए।उप मुख्यमंत्री  ने निर्देशित किया कि चिकित्सालय परिसर में लंबे समय से पड़े पुराने एवं निष्प्रयोज्य वाहनों आदि की नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई करते हुए परिसर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखा जाए। अस्पताल परिसर एवं भवन के अंदर कहीं भी टूटा-फूटा सामान अथवा कबाड़ दिखाई न दे। अस्पताल के भीतर बिखरे विद्युत तारों एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी सुव्यवस्थित किया जाए।मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित हो जिला मेमोरियल चिकित्सालयउप मुख्यमंत्री  ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुए इसे जनपद के मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता के साथ-साथ स्वच्छता, मरीजों की सुविधा, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुव्यवस्थित परिसर पर समान रूप से ध्यान दिया जाए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नियमित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने तथा मौके पर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर कराने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो।पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशभ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री  द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। उन्होंने पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हुए हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण पर जोर दिया।इस अवसर पर  विधायक बलरामपुर सदर  पल्टूराम,  निवर्तमान विधायक  शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’, मुख्य विकास अधिकारी  हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पाण्डेय सहित  जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि
            
                                              
शारदा कुंज पहुंचकर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की,परिजनों से भेंटकर व्यक्त की शोक संवेदना            
                                    
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  बृजेश पाठक ने बलरामपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई  शिवप्रताप सिंह एवं पुत्र श्री अखिलेश सिंह ‘गुड्डू’ से भेंटकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के विकास में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज और क्षेत्र के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। उनका सरल व्यवहार,जनसेवा के प्रति समर्पण और लोगों से आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाएंगे।

बृजेश पाठक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व मंत्री स्व.हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से मिलकर जताया शोक
                      
         ‌‌                           
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई शिव प्रताप सिंह एवं पुत्र अखिलेश सिंह (गुड्डू) से भेंट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। उनके निधन से क्षेत्र और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पंकज सिंह,मनोज तिवारी,हेमंत जायसवाल,शक्ति सिंह,महिपाल चौधरी,गोविंद सोनकर,राधेश्याम वर्मा,उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह, पिंकी,डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’, बिंदू विश्वकर्मा,डीपी सिंह बैस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के व्यक्तित्व एवं जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
बलरामपुर-बढ़नी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की दर्दनाक मौत

बलरामपुर।आज देर रात लगभग 12:10 बजे बलरामपुर-बढ़नी मुख्य मार्ग पर ग्राम रामनगर के सामने एक भीषण हादसा हो गया। बलरामपुर की ओर से आ रही क्रेटा कार (UP 32 NB 1420) और बढ़नी की तरफ से जा रही मोटरसाइकिल (UP 47 AK 8591) के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार राजन सैनी (25 वर्ष) पुत्र आनंद सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक जयप्रकाश सैनी उर्फ अन्नू सैनी पुत्र काली प्रसाद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक टेढ़ी बाजार, कोतवाली नगर (बलरामपुर) के निवासी थे।

हादसे के बाद क्रेटा कार सड़क किनारे पलट गई। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए पेज को लाइक व फॉलो करें। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कमेंट में श्रद्धांजलि अर्पित करें।
सदर विधायक पल्टूराम एवं चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य कराया प्रारंभ।

बलरामपुर। झारखंडी क्षेत्र में लंबे समय से प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर विधायक पल्टूराम एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

ओवरब्रिज निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। झारखंडी क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के कारण आवागमन के दौरान लोगों को अक्सर जाम एवं असुविधा का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज के निर्माण से यातायात व्यवस्था सुचारु होने तथा आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना झारखंडी सहित आसपास के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से थी मांग : पल्टूराम

भूमि पूजन के अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि झारखंडी में ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और आवश्यकता थी। इसके निर्माण से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सड़क,पुल,ओवरब्रिज और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण की शुरुआत को क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम : डॉ.धीरू

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि झारखंडी में ओवरब्रिज का निर्माण क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी और रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली परेशानी कम होगी।

उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में बेहतर सड़क, यातायात एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के समन्वय से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ओवरब्रिज के निर्माण से झारखंडी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और विकास की गति तेज होगी।

विकास परियोजनाओं से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर : रवि मिश्र

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि झारखंडी में ओवरब्रिज निर्माण का शुभारंभ क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण अवसर है। इससे आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के प्रयासों से लगातार आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है। सड़क,पुल एवं ओवरब्रिज जैसी विकास परियोजनाएं सीधे तौर पर आम जनता के जीवन को आसान बनाने का कार्य करती हैं। उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे झारखंडी सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में गेल्हापुर के महंत बृजानन्द जी महाराज,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम,चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,पंकज सिंह,मनोज तिवारी,हेमंत जायसवाल,शक्ति सिंह,महिपाल चौधरी,गोविंद सोनकर,राधेश्याम वर्मा,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह पिंकी,डॉ.अजय सिंह,पिंकू बिन्दू, विश्वकर्मा,डीपी सिंह बैस,बीएन सिंह,ललिता तिवारी,साधना पांडेय एवं सुधा पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

भूमि पूजन के साथ ही ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने इसे झारखंडी क्षेत्र की वर्षों पुरानी यातायात समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ.महेन्द्र सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से की भेंट।
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी,उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.महेन्द्र सिंह ने अपने बलरामपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ.महेन्द्र सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई शिवप्रताप सिंह,पुत्र अखिलेश सिंह गुड्डू तथा अन्य परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इससे पूर्व जनपद की सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ.महेन्द्र सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह 'गुड्डू',विनय मिश्र,जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह 'पिंकी',जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह 'पिंकू',जिला महामंत्री बिन्दू विश्वकर्मा,डीपी सिंह बैस,जिला मंत्री ललिता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष सुधा पांडेय,जिला महामंत्री साधना पांडेय,गौरव मिश्र सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
माननीय विधायक श्री कैलाश नाथ शुक्ल के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री से हुई मुलाकात,

तुलसीपुर में महिला चिकित्सालय स्थापना की मांग को मिला सकारात्मक आश्वासन


तुलसीपुर/बलरामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (रजि.) जनपद बलरामपुर के जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा नगर तुलसीपुर स्थित पुराने सरकारी अस्पताल परिसर की लगभग 25 बीघा सरकारी भूमि पर महिला चिकित्सालय (मातृ एवं शिशु अस्पताल) की स्थापना की मांग को लेकर माननीय विधायक श्री कैलाश नाथ शुक्ल जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री से भेंट कर मांग पत्र सौंपा गया।

मांग पत्र में बताया गया कि नगर तुलसीपुर स्थित पुराने अस्पताल का विशाल परिसर वर्षों से अनुपयोगी पड़ा है। वहीं, पूरे जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केवल जिला मुख्यालय पर ही महिला चिकित्सालय उपलब्ध होने के कारण तुलसीपुर एवं आसपास के लगभग 50 किलोमीटर क्षेत्र की हजारों महिलाओं को प्रसव एवं उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। समय पर उपचार न मिलने से महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मांग पत्र में अनुरोध किया गया कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए पुराने अस्पताल परिसर की सरकारी भूमि पर महिला चिकित्सालय (मातृ एवं शिशु अस्पताल) की स्थापना हेतु आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

इस संबंध में माननीय उपमुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र में अवगत कराया गया है कि प्रकरण को आवश्यक परीक्षण एवं नियमानुसार कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों में आशा जगी है कि सरकार इस जनहितकारी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को गंभीरता से सुनने एवं सकारात्मक पहल करने के लिए माननीय विधायक श्री कैलाश नाथ शुक्ल जी तथा माननीय उपमुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तुलसीपुर में महिला चिकित्सालय की स्थापना होने से न केवल नगर बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की लाखों महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह का बलरामपुर सीमा पर भव्य स्वागत,स्व.हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि।   
                 
                                    
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह के बलरामपुर आगमन पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस द्वारा जनपद की सीमा पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान श्रीमती स्वाति सिंह को माँ पाटेश्वरी देवी का पावन चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा जनपद में आगमन पर हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
इसके उपरांत श्रीमती स्वाति सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के आवास पहुँचीं,जहाँ उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती स्वाति सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन एवं समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजभूषणशरण सिंह के बरी होने पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त कर मिठाइयां बाटी


तुलसीपुर बलरामपुर, महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अदालत से बरी किए जाने के बाद तुलसीपुर में उनके समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। दीप नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक धर्मवीर सिंह पप्पू एवं प्रधानाचार्य पवन शर्मा के नेतृत्व में समर्थकों जिसमें कई गांव मकुनहवा , सूरज सिंहडीह, मोहनापुर ,ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया तथा लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कर न्यायालय के फैसले का स्वागत किया।
प्रबंधक धर्मवीर सिंह ने कहा कि "सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।" उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि सत्य अंततः विजयी होता है। समर्थकों ने फैसले को न्यायपालिका पर विश्वास की जीत बताते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय करार दिया।
गौरतलब है कि महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया। फैसले के बाद देशभर में उनके समर्थकों ने खुशी जताई, जिसका असर तुलसीपुर में भी देखने को मिला लोगो ने खुशी में मिठाइयां खिलाई।
इस अवसर पर भाजपा के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य विष्णुदेव गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि राम दयाल सोनी, भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिव कुमार वाल्मीकि, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शकील राइनी, शक्ति केंद्र संयोजक जय ओम कसौधन, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।