/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png StreetBuzz उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि Balrampur
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि
            
                                              
शारदा कुंज पहुंचकर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की,परिजनों से भेंटकर व्यक्त की शोक संवेदना            
                                    
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  बृजेश पाठक ने बलरामपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई  शिवप्रताप सिंह एवं पुत्र श्री अखिलेश सिंह ‘गुड्डू’ से भेंटकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के विकास में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज और क्षेत्र के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। उनका सरल व्यवहार,जनसेवा के प्रति समर्पण और लोगों से आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाएंगे।

बृजेश पाठक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व मंत्री स्व.हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से मिलकर जताया शोक
                      
         ‌‌                           
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई शिव प्रताप सिंह एवं पुत्र अखिलेश सिंह (गुड्डू) से भेंट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। उनके निधन से क्षेत्र और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पंकज सिंह,मनोज तिवारी,हेमंत जायसवाल,शक्ति सिंह,महिपाल चौधरी,गोविंद सोनकर,राधेश्याम वर्मा,उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह, पिंकी,डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’, बिंदू विश्वकर्मा,डीपी सिंह बैस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के व्यक्तित्व एवं जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
बलरामपुर-बढ़नी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की दर्दनाक मौत

बलरामपुर।आज देर रात लगभग 12:10 बजे बलरामपुर-बढ़नी मुख्य मार्ग पर ग्राम रामनगर के सामने एक भीषण हादसा हो गया। बलरामपुर की ओर से आ रही क्रेटा कार (UP 32 NB 1420) और बढ़नी की तरफ से जा रही मोटरसाइकिल (UP 47 AK 8591) के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार राजन सैनी (25 वर्ष) पुत्र आनंद सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक जयप्रकाश सैनी उर्फ अन्नू सैनी पुत्र काली प्रसाद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक टेढ़ी बाजार, कोतवाली नगर (बलरामपुर) के निवासी थे।

हादसे के बाद क्रेटा कार सड़क किनारे पलट गई। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

ताज़ा अपडेट्स के लिए पेज को लाइक व फॉलो करें। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कमेंट में श्रद्धांजलि अर्पित करें।
सदर विधायक पल्टूराम एवं चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य कराया प्रारंभ।

बलरामपुर। झारखंडी क्षेत्र में लंबे समय से प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर विधायक पल्टूराम एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

ओवरब्रिज निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। झारखंडी क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के कारण आवागमन के दौरान लोगों को अक्सर जाम एवं असुविधा का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज के निर्माण से यातायात व्यवस्था सुचारु होने तथा आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना झारखंडी सहित आसपास के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से थी मांग : पल्टूराम

भूमि पूजन के अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि झारखंडी में ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और आवश्यकता थी। इसके निर्माण से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सड़क,पुल,ओवरब्रिज और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण की शुरुआत को क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम : डॉ.धीरू

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि झारखंडी में ओवरब्रिज का निर्माण क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी और रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली परेशानी कम होगी।

उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में बेहतर सड़क, यातायात एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के समन्वय से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ओवरब्रिज के निर्माण से झारखंडी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और विकास की गति तेज होगी।

विकास परियोजनाओं से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर : रवि मिश्र

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि झारखंडी में ओवरब्रिज निर्माण का शुभारंभ क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण अवसर है। इससे आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के प्रयासों से लगातार आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है। सड़क,पुल एवं ओवरब्रिज जैसी विकास परियोजनाएं सीधे तौर पर आम जनता के जीवन को आसान बनाने का कार्य करती हैं। उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे झारखंडी सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में गेल्हापुर के महंत बृजानन्द जी महाराज,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम,चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,पंकज सिंह,मनोज तिवारी,हेमंत जायसवाल,शक्ति सिंह,महिपाल चौधरी,गोविंद सोनकर,राधेश्याम वर्मा,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह पिंकी,डॉ.अजय सिंह,पिंकू बिन्दू, विश्वकर्मा,डीपी सिंह बैस,बीएन सिंह,ललिता तिवारी,साधना पांडेय एवं सुधा पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

भूमि पूजन के साथ ही ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने इसे झारखंडी क्षेत्र की वर्षों पुरानी यातायात समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ.महेन्द्र सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से की भेंट।
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी,उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.महेन्द्र सिंह ने अपने बलरामपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ.महेन्द्र सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई शिवप्रताप सिंह,पुत्र अखिलेश सिंह गुड्डू तथा अन्य परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इससे पूर्व जनपद की सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ.महेन्द्र सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह 'गुड्डू',विनय मिश्र,जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह 'पिंकी',जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह 'पिंकू',जिला महामंत्री बिन्दू विश्वकर्मा,डीपी सिंह बैस,जिला मंत्री ललिता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष सुधा पांडेय,जिला महामंत्री साधना पांडेय,गौरव मिश्र सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
माननीय विधायक श्री कैलाश नाथ शुक्ल के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री से हुई मुलाकात,

तुलसीपुर में महिला चिकित्सालय स्थापना की मांग को मिला सकारात्मक आश्वासन


तुलसीपुर/बलरामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (रजि.) जनपद बलरामपुर के जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा नगर तुलसीपुर स्थित पुराने सरकारी अस्पताल परिसर की लगभग 25 बीघा सरकारी भूमि पर महिला चिकित्सालय (मातृ एवं शिशु अस्पताल) की स्थापना की मांग को लेकर माननीय विधायक श्री कैलाश नाथ शुक्ल जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री से भेंट कर मांग पत्र सौंपा गया।

मांग पत्र में बताया गया कि नगर तुलसीपुर स्थित पुराने अस्पताल का विशाल परिसर वर्षों से अनुपयोगी पड़ा है। वहीं, पूरे जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केवल जिला मुख्यालय पर ही महिला चिकित्सालय उपलब्ध होने के कारण तुलसीपुर एवं आसपास के लगभग 50 किलोमीटर क्षेत्र की हजारों महिलाओं को प्रसव एवं उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। समय पर उपचार न मिलने से महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मांग पत्र में अनुरोध किया गया कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए पुराने अस्पताल परिसर की सरकारी भूमि पर महिला चिकित्सालय (मातृ एवं शिशु अस्पताल) की स्थापना हेतु आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

इस संबंध में माननीय उपमुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र में अवगत कराया गया है कि प्रकरण को आवश्यक परीक्षण एवं नियमानुसार कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों में आशा जगी है कि सरकार इस जनहितकारी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को गंभीरता से सुनने एवं सकारात्मक पहल करने के लिए माननीय विधायक श्री कैलाश नाथ शुक्ल जी तथा माननीय उपमुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तुलसीपुर में महिला चिकित्सालय की स्थापना होने से न केवल नगर बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की लाखों महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह का बलरामपुर सीमा पर भव्य स्वागत,स्व.हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि।   
                 
                                    
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह के बलरामपुर आगमन पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस द्वारा जनपद की सीमा पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान श्रीमती स्वाति सिंह को माँ पाटेश्वरी देवी का पावन चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा जनपद में आगमन पर हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
इसके उपरांत श्रीमती स्वाति सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के आवास पहुँचीं,जहाँ उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती स्वाति सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन एवं समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजभूषणशरण सिंह के बरी होने पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त कर मिठाइयां बाटी


तुलसीपुर बलरामपुर, महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अदालत से बरी किए जाने के बाद तुलसीपुर में उनके समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। दीप नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक धर्मवीर सिंह पप्पू एवं प्रधानाचार्य पवन शर्मा के नेतृत्व में समर्थकों जिसमें कई गांव मकुनहवा , सूरज सिंहडीह, मोहनापुर ,ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया तथा लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कर न्यायालय के फैसले का स्वागत किया।
प्रबंधक धर्मवीर सिंह ने कहा कि "सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।" उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि सत्य अंततः विजयी होता है। समर्थकों ने फैसले को न्यायपालिका पर विश्वास की जीत बताते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय करार दिया।
गौरतलब है कि महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया। फैसले के बाद देशभर में उनके समर्थकों ने खुशी जताई, जिसका असर तुलसीपुर में भी देखने को मिला लोगो ने खुशी में मिठाइयां खिलाई।
इस अवसर पर भाजपा के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य विष्णुदेव गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि राम दयाल सोनी, भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिव कुमार वाल्मीकि, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शकील राइनी, शक्ति केंद्र संयोजक जय ओम कसौधन, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
श्रवण मास में बाबा विभूतिनाथ धाम पर एक माह तक आज से चलेगा विशाल भंडारा

तुलसीपुर बलरामपुर विगत दिनों नेपाल में प्रभु नाथ बाबा के दरबार में 10 दोनों का भंडारा चलने वाले प्रवीण सिंह विकी ने
पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर बाबा विभूतिनाथ धाम में एक माह तक चलने वाले विशाल भंडारे का आयोजन किया । यह आयोजन जय बरम बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन करने एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
भंडारे के दौरान प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रवीण सिंह "विक्की", ब्लॉक प्रमुख (प्रशासक) प्रतिनिधि तुलसीपुर, ने बताया कि सावन मास में सेवा और श्रद्धा की भावना से इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं सेवा उपलब्ध कराना है।
ज्ञातव्य है कि प्रवीण सिंह "विक्की" गत माह नेपाल राष्ट्र स्थित श्री प्रभुनाथ बाबा के स्वर्गद्वारी आश्रम में भी विशाल भंडारे का आयोजन करा चुके हैं, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे भारत नेपाल राष्ट्र के तीर्थयात्रियों को भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिसमें उन्हें लात विकास सोनी पंडित चंद्रमणि सहित कई लोगों ने साथ दिया था, इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए अब सावन मास में बाबा विभूतिनाथ धाम पर एक माह तक विशाल भंडारे का आयोजन सोमवार से किया जा रहा है।
भा,ज,पा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने विधानसभा तुलसीपुर 291 से दावेदारी प्रस्तुत किया है।

बलरामपुर -भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह डीपी सिंह  विधानसभा तुलसीपुर से अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया है श्री सिंह संगठन में काफी पुराने समय से सक्रिय हैं श्री सिंह ने बताया कि पार्टी उच्च कमान से इस विषय में विचार विमर्श भी किया जा चुका है उन्होंने दावा किया कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे वहीं यदि पार्टी किसी दूसरे कैंडिडेट को टिकट देती है तो संगठन की परंपरा का पालन करते हुए पूरे तन मन धन से हुए समर्पित होंगे। बताते चलें कि डीपी सिंह बैंस 1990 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और 1997 से भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी भी है श्री सिंह छात्र राजनीति में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत में एल के डिग्री कॉलेज बलरामपुर में छात्र संघ के महामंत्री के रूप में की थी उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा में नगर अध्यक्ष जिला मंत्री जिला महामंत्री प्रदेश कार्य समिति सदस्य सहित अनेक महत्वपूर्ण संगठन मे दायुक्त  निभाएं है राजनीति के साथ समाज में अपने पत्रकारिता जीवन में कई पत्र पत्रिकाओं में संवाददाता से लेकर संपादक तक की भूमिका जिम्मेदारी पूर्ण निभाई है
लोगों का मानना है कि राजनीतिक संगठन में अनुभव कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ तथा समाज में सभी वर्गों पर उनकी मजबूत पकड़ है यदि पार्टी इन्हें टिकट देती है तो एक अच्छे कैंडिडेट साबित होंगे