/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1696693555832113.png StreetBuzz लखनपुर में हर्षोल्लास के साथ मना शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत Raipur
लखनपुर में हर्षोल्लास के साथ मना शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत

लखनपुर- शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नवप्रवेशी छात्राओं का उत्साहवर्धन करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लखनपुर में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया।
अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों को स्वागत तिलक लगाकर, बैज पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन, नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रत्येक विद्यार्थी को पूरी लगन एवं मेहनत के साथ अध्ययन करना चाहिए ताकि वे अपने परिवार, नगर एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि विद्या से बड़ा कोई धन नहीं होता। धन-संपत्ति समाप्त हो सकती है, लेकिन शिक्षा जीवनभर व्यक्ति के साथ रहती है।

एल्डरमैन प्रदीप गुप्ता ने कहा कि ईमानदारी, अनुशासन एवं परिश्रम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि बेटियाँ शिक्षित होंगी तो दो परिवारों का भविष्य उज्ज्वल होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने कहा कि यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो मेहनत, अनुशासन और अध्ययन को अपना साथी बनाना होगा।

भाजपा मंडल महामंत्री सचिन अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी अपने भविष्य का निर्माण केवल अध्ययन एवं अच्छे संस्कारों से कर सकते हैं। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष यतेन्द्र पांडेय ने कहा कि भारत विविधताओं में एकता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझने एवं शिक्षा के माध्यम से समाज और देश की सेवा करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर प्रवेश लेने वाली नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया।

अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम के दौरान 'माँ के नाम एक पौधा' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री रवि अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, भाजपा मंडल महामंत्री महेश्वर राजवाड़े, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा सनी बंसल, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष राधा दास, शासकीय हाई स्कूल, राजपुरी कला की प्राचार्य वर्षा सिंह, विद्यालय की समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन का अंजना श्रीवास्तव ने किया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

प्राध्यापकों के साथ विद्यार्थियों ने ली नशा से मुक्ति की शपथ

अम्बिकापुर- श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अम्बिकापुर शाखा की संचालिका बीके विद्या ने नशा से मुक्ति की शपथ दिलायी। उन्होंने प्राध्यापक और विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शरीर को नशा मुक्त रखने से परिवार, समाज और देश नशा मुक्त होगा। नशे से परिवार, समाज, देश को क्षति उठानी पड़ती है जो मानवता का सबसे बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने के लिए नशा मुक्त भारत बनाना ही होगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक प्राध्यापक, विद्यार्थी को नशा से दूर रहना होगा और दूसरों को नशा से रोकना भी है। डॉ. श्रीवास्तव ने इस दौरान महाविद्यालय के स्वीप अम्बेसडर निषा निशाद और चंद्र प्रकाश राजवाड़े के नाम की घोषणा की।

इस अवसर पर एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन शर्मा, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग की प्रभारी अध्यक्ष डॉ. डॉली शर्मा, बीके पुष्पा, बीके बसमती, बीके खिलानन्द तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

गुरु पूर्णिमा पर खारून दाई की महाआरती में शामिल हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी अध्यक्ष अमित बघेल

रायपुर/दुर्ग- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (जेसीपी) के अध्यक्ष अमित बघेल ने रायपुर और दुर्ग की सीमा स्थित खारून नदी पहुंचकर खारून दाई की महाआरती में भाग लिया। जेल से रिहाई के बाद यह उनका प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रम रहा, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के साथ खारून दाई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर रायपुर और दुर्ग जिले से बड़ी संख्या में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अमलेश्वर थाना पुलिस बल घाट पर तैनात रहा।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महादेव घाट पर आरती के नाम पर स्थायी निर्माण कर कब्जे की कोशिश किए जाने का पहले विरोध किया गया था। बताया गया कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन के सहयोग से उक्त निर्माण को हटवाया था।

विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि हटकेश्वर महादेव मंदिर के सेवादार गिरी महाराज का परिवार पिछले 11 पीढ़ियों से खारून नदी की आरती की परंपरा निभाता आ रहा है और वर्तमान में उनके पुत्र 12वीं पीढ़ी के रूप में इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

विद्यार्थियों के लिए उन्मुक्त आकाश है महाविद्यालय, ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दी कॉलेज पाठ्यचार्य की जानकारी

अम्बिकापुर- स्कूलों में बंदिशें होती हैं, कॉलेज उन्मुक्त आकाश है। यहां जीवन के भविष्य को गढ़ा जाता है। यह बातें मंगलवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक के विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जयंत थोरात (पुर्व डीआईजी पुलिस) ने कही। उन्होंने कॉलेज जीवन में समय प्रबंधन और अनुशासन का सबसे अधिक महत्व होता है। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के चयनित विषय, कॅरिअर, अभिरूचियों को मौका दें। उन्हें अच्छा संस्कार दीजिये जो अगली पीढ़ी को स्थानांतरित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि दिन में एक बार अवश्य माता-पिता के साथ भोजन ग्रहण करें, जिससे सीधी बात हो सके।

इससे पहले शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले के साथ अतिथियों ने मां सरस्वती और श्री साईं नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अतिथियों, अभिभावकों का स्वागत बैच लगा कर तथा पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री शिरडी शिक्षण साई समिति के सचिव अजय कुमार इंगोले ने कहा कि कॉलेज जीवन म्यूजिकल जर्नी है, इसमें शिक्षा के साथ मनोरंजन की सभी विधायें मिलेंगी। सभी प्राध्यापक ज्ञान का एक पैकेज हैं जो आपका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के प्राध्यापकों से सीखें और समाज को गौरवान्वित करें।

भिभावकों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि 15 अगस्त 2003 से स्थापित आपका महाविद्यालय उच्च शिक्षा का श्रेष्ठतम विकल्प है। उन्होंने शिक्षा, संस्कार नैतिक मूल्य के साथ राष्ट्र प्रथम के लिए युवाओं को आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालय की उपलब्धियां, पाठ्यक्रम, विश्वविद्यालय की वरियता सूची में स्थान गौरवपूर्ण ढंग से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एनईपी के आनर्स कोर्स के साथ एडऑन कोर्स महाविद्यालय में संचालित है जिसमें कॅरिअर निर्माण किया जा सकता है। 14 विषयों में स्नातकोत्तर और 12 विषयों में शोध महाविद्यालय की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गठित कमेटी, क्लब के बारे में बताया। बेस्ट स्टूडेंट, बेस्ट एनएसएस, बेस्ट स्पोर्ट परसन, बेस्ट रेडक्रॉस बनने के लिए आह्वान किया। रिसर्च जोन, वार्षिक पत्रिका सृजन और पाक्षिक अखबार सृजन दर्पण विद्यार्थियों को शोध एवं साहित्य को मंच देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन का आह्वान किया।

अभिभावकों को बधाई देते हुए कला एवं मानविकी संकाय के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. शर्मा ने कहा कि आपने अपने बच्चे के लिए इस महाविद्यालय का चयन किया है, उन उम्मीदों पर महाविद्यालय परिवार खरा उतरेगा। आपने श्रेष्ठता का प्रयास किया है तो हम विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करते हुए श्रेष्ठ नागरिक बनायेंगे। विज्ञान और आध्यात्म की प्रत्येक शिक्षा इस परिसर में मिलेगी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी ने कहा कि अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि मोबाइल एडिक्शन से हम बचायेंगे और आपको सफलता की सीढ़ी यहीं से तैयार होगी। उन्होंने लाइफ साईंस के पाठ्यक्रम और शोध की गतिविधियों से अवगत कराया।

फिजीकल साईंस फेकेल्टी के अध्यक्ष डॉ. शैलेष देवांगन ने कहा कि विज्ञान के विद्यार्थियों ने अन्वेषण, शोध की परम्परा रही है। इसमें आपकी भागीदारी भविष्य को सवांरेगी। डॉ. देवांगन ने एनईपी और शोध की बारीकियों से अवगत कराया।

कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनईपी के पाठ्यक्रम रोजगार परक हैं। कम्प्यूटर के विद्यार्थियों के लिए अवसर अधिक हैं। उन्होंने इंटर्नशिप और कम्पनियों से जोड़कर दिये जाने वाले प्रशिक्षण से अवगत कराया।

शिक्षा संकाय के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य ने शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों सफलता से अवगत कराया। सीटेट, सीजीटेट में सफलता पाये विद्यार्थियों का स्मरण करते हुए शिक्षक और विद्यार्थी के रिश्तों को ताजा किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने डॉ. एलपी गुप्ता और डॉ. दिनेश शाक्य की पुस्तक एंटलेक्चुअल प्रापर्टी राइट्स तथा डॉ. शैलेष देवांगन की पुस्तक शोध प्रविधि (रिसर्च मेथडलॉजी) का विमोचन किया।
प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के लिये ये तो सच है कि भगवान है... कि शानदार प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकार देवेन्द्र सोनवानी ने प्रेरक गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने गुरू की महत्ता पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि जयंत थोरात को प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय इंगोले ने शाल-श्रीफल प्रदान का सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक पल्लवी द्विवेदी तथा देवेन्द्र सोनवानी ने किया तथा डॉ. अलका पांडेय ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों के लिए उन्मुक्त आकाश है महाविद्यालय, ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दी कॉलेज पाठ्यचार्य की जानकारी

अम्बिकापुर- स्कूलों में बंदिशें होती हैं, कॉलेज उन्मुक्त आकाश है। यहां जीवन के भविष्य को गढ़ा जाता है। यह बातें मंगलवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक के विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जयंत थोरात (पुर्व डीआईजी पुलिस) ने कही। उन्होंने कॉलेज जीवन में समय प्रबंधन और अनुशासन का सबसे अधिक महत्व होता है। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के चयनित विषय, कॅरिअर, अभिरूचियों को मौका दें। उन्हें अच्छा संस्कार दीजिये जो अगली पीढ़ी को स्थानांतरित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि दिन में एक बार अवश्य माता-पिता के साथ भोजन ग्रहण करें, जिससे सीधी बात हो सके।

इससे पहले शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले के साथ अतिथियों ने मां सरस्वती और श्री साईं नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अतिथियों, अभिभावकों का स्वागत बैच लगा कर तथा पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री शिरडी शिक्षण साई समिति के सचिव अजय कुमार इंगोले ने कहा कि कॉलेज जीवन म्यूजिकल जर्नी है, इसमें शिक्षा के साथ मनोरंजन की सभी विधायें मिलेंगी। सभी प्राध्यापक ज्ञान का एक पैकेज हैं जो आपका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के प्राध्यापकों से सीखें और समाज को गौरवान्वित करें।

भिभावकों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि 15 अगस्त 2003 से स्थापित आपका महाविद्यालय उच्च शिक्षा का श्रेष्ठतम विकल्प है। उन्होंने शिक्षा, संस्कार नैतिक मूल्य के साथ राष्ट्र प्रथम के लिए युवाओं को आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालय की उपलब्धियां, पाठ्यक्रम, विश्वविद्यालय की वरियता सूची में स्थान गौरवपूर्ण ढंग से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एनईपी के आनर्स कोर्स के साथ एडऑन कोर्स महाविद्यालय में संचालित है जिसमें कॅरिअर निर्माण किया जा सकता है। 14 विषयों में स्नातकोत्तर और 12 विषयों में शोध महाविद्यालय की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गठित कमेटी, क्लब के बारे में बताया। बेस्ट स्टूडेंट, बेस्ट एनएसएस, बेस्ट स्पोर्ट परसन, बेस्ट रेडक्रॉस बनने के लिए आह्वान किया। रिसर्च जोन, वार्षिक पत्रिका सृजन और पाक्षिक अखबार सृजन दर्पण विद्यार्थियों को शोध एवं साहित्य को मंच देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन का आह्वान किया।

अभिभावकों को बधाई देते हुए कला एवं मानविकी संकाय के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. शर्मा ने कहा कि आपने अपने बच्चे के लिए इस महाविद्यालय का चयन किया है, उन उम्मीदों पर महाविद्यालय परिवार खरा उतरेगा। आपने श्रेष्ठता का प्रयास किया है तो हम विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करते हुए श्रेष्ठ नागरिक बनायेंगे। विज्ञान और आध्यात्म की प्रत्येक शिक्षा इस परिसर में मिलेगी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी ने कहा कि अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि मोबाइल एडिक्शन से हम बचायेंगे और आपको सफलता की सीढ़ी यहीं से तैयार होगी। उन्होंने लाइफ साईंस के पाठ्यक्रम और शोध की गतिविधियों से अवगत कराया।

फिजीकल साईंस फेकेल्टी के अध्यक्ष डॉ. शैलेष देवांगन ने कहा कि विज्ञान के विद्यार्थियों ने अन्वेषण, शोध की परम्परा रही है। इसमें आपकी भागीदारी भविष्य को सवांरेगी। डॉ. देवांगन ने एनईपी और शोध की बारीकियों से अवगत कराया।

कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनईपी के पाठ्यक्रम रोजगार परक हैं। कम्प्यूटर के विद्यार्थियों के लिए अवसर अधिक हैं। उन्होंने इंटर्नशिप और कम्पनियों से जोड़कर दिये जाने वाले प्रशिक्षण से अवगत कराया।

शिक्षा संकाय के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य ने शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों सफलता से अवगत कराया। सीटेट, सीजीटेट में सफलता पाये विद्यार्थियों का स्मरण करते हुए शिक्षक और विद्यार्थी के रिश्तों को ताजा किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने डॉ. एलपी गुप्ता और डॉ. दिनेश शाक्य की पुस्तक एंटलेक्चुअल प्रापर्टी राइट्स तथा डॉ. शैलेष देवांगन की पुस्तक शोध प्रविधि (रिसर्च मेथडलॉजी) का विमोचन किया।
प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के लिये ये तो सच है कि भगवान है... कि शानदार प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकार देवेन्द्र सोनवानी ने प्रेरक गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने गुरू की महत्ता पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि जयंत थोरात को प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय इंगोले ने शाल-श्रीफल प्रदान का सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक पल्लवी द्विवेदी तथा देवेन्द्र सोनवानी ने किया तथा डॉ. अलका पांडेय ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की प्रादेशिक बैठक, संगठन विस्तार और 'जबर हरेली रैली' की रणनीति तय

रायपुर- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और उसके मातृ संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की संयुक्त मासिक प्रादेशिक बैठक शनिवार को रायपुर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल, अजय यादव और दिनेश वर्मा का अभिनंदन भी किया गया।

बैठक में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना तथा उससे जुड़े युवा और महिला संगठनों के जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री शामिल हुए। करीब आठ महीने बाद संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल ने पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की गतिविधियों की चर्चा अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है। उन्होंने दावा किया कि संगठन के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों से अन्य राज्यों के आंदोलन भी प्रेरणा ले रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यदु ने कहा कि पार्टी के विजन और कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वहीं प्रदेश महासचिव भूषण साहू ने बताया कि प्रदेश के 33 जिलों को क्लस्टर में विभाजित कर संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश पदाधिकारियों को तीन-तीन जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र वर्मा ने बिरगांव नगर निगम चुनाव की तैयारियों और संगठन की रणनीति पर पदाधिकारियों को जानकारी दी।

बैठक में 16 अगस्त को आयोजित होने वाली 'जबर हरेली रैली' के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। संगठन महामंत्री यशवंत वर्मा ने सभी पदाधिकारियों के माध्यम से प्रदेशवासियों और छत्तीसगढ़िया समाज से रैली में शामिल होने की अपील की।

जेल से निकलने पर अमित बघेल का हुआ भव्य स्वागत-सत्कार, कहा- 2028 में बनाएंगे छत्तीसगढ़ियावादी सरकार 

रायपुर- सुप्रीम कोर्ट से 17 जुलाई 2026 को निःशर्त जमानत मिलने के बाद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव तथा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश सह सचिव दिनेश वर्मा रिहा हुए। जेल से बाहर आते समय अमित बघेल छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र अपने हाथ में लिए हुए बाहर निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों एवं छत्तीसगढ़िया जनमानस ने “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” एवं “जोहार छत्तीसगढ़” के जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना को लेकर शासन-प्रशासन से सवाल उठाने के दौरान दर्ज एक प्रकरण में अमित बघेल को पूर्व में बिलासपुर उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी थी। इसी बीच, बालौदाबाज़ार जिला मुख्यालय में 10 जून 2025 को हुई आगजनी की घटना से संबंधित चार अलग-अलग प्रकरणों में बालौदाबाज़ार पुलिस द्वारा अमित बघेल, डॉ. अजय यादव एवं दिनेश वर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी।

इन प्रकरणों में डॉ. अजय यादव एवं दिनेश वर्मा को 11 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था और वे लगभग छह माह दस दिन तक जेल में रहे। 21 जुलाई को बलौदाबाज़ार जेल से रिहाई हुई ।

अमित बघेल ने 5 दिसंबर 2025 को पुलिस प्रशासन के समक्ष समर्पण किया था, जिसके बाद लगभग सात माह सत्रह दिन जेल में रहने के उपरांत उनकी केंद्रीय कारागार रायपुर से रिहाई हुई।

रिहाई के पश्चात प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समर्थकों के साथ अमित बघेल और अजय यादव ने कलेक्ट्रेट चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गुरुघासीदास चौक (घड़ी चौक) स्थित महतारी अँगना में छत्तीसगढ़ महतारी की आरती की गई। जयस्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह तथा फूल चौक में डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए काफिला अमित बघेल के निवास न जाकर सीधे दुर्ग जिले की ओर रवाना हुआ।

इस अवसर पर अमित बघेल ने कहा कि वे और पूरा संगठन डॉ अजय यादव के नेतृत्व में संविधान का सम्मान करते हुए न्यायिक प्रक्रिया का पालन किया है। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरण झूठे हैं तथा उनका संघर्ष छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया समाज के हितों के लिए जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2028 में छत्तीसगढ़ियावादी सरकार का गठन करेंगे।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव ने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता जनहित एवं छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।

डॉ अजय यादव ने कहा कि संगठन अब जेल जाने से डरता नहीं है हमारे सेनानी जेल जाने पर गर्व करते हैं क्योकि ये जेलयात्रा छत्तीसगढ़िया लोगो की सेवा करते हुवे हुई है और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में जितने बार भी जेल जाना पड़े खुसी-ख़ुशी जाएँगे ।

केटीयू के चार शोधार्थियों का पीएचडी प्री-सबमिशन सेमिनार संपन्न

रायपुर- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार शोध केंद्र द्वारा पीएचडी शोधार्थियों का प्री-सबमिशन सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में चार शोधार्थियों ने अपने-अपने शोध कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान विषय विशेषज्ञों एवं डीआरसी सदस्यों ने शोध कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रामाणिक, प्रभावी एवं समाजोपयोगी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव प्रदान किए।

सेमिनार में शोधार्थी दीक्षा देशपांडे ने “बच्चों द्वारा स्मार्ट फोन पर देखी जाने वाली विषयवस्तु से उनके व्यवहार में आने वाले परिवर्तनों का समीक्षात्मक अध्ययन”, विनोद सावंत ने “भारतीय राजमार्गों पर चलित माध्यमों से होने वाले दृश्य-संचार के विविध आयामों का समीक्षात्मक अध्ययन”, विकास कुमार ने “जनजातीय समुदायों में लोकसंचार परंपराओं का अध्ययन (छत्तीसगढ़ की उरांव जनजाति के विशेष संदर्भ में)” तथा सैयद आमिर मुस्तफा हाशमी ने “ए कम्पेरेटिव स्टडी ऑन बेटरमेंट ऑफ सोसायटी थ्रू कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कम्युनिकेशन: छत्तीसगढ़ एंड झारखंड" विषय पर अपने शोध कार्य का प्रस्तुतीकरण किया।

कार्यक्रम में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की मानव विज्ञान अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. अशोक प्रधान विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शोधार्थियों के शोध कार्यों का मूल्यांकन करते हुए शोध पद्धति, संदर्भ सामग्री, शोध की मौलिकता, विश्लेषण की गुणवत्ता तथा सामाजिक उपयोगिता के विभिन्न आयामों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध केवल शैक्षणिक उपलब्धि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज, नीति-निर्माण तथा ज्ञान-विस्तार में भी सार्थक योगदान देने वाला होना चाहिए।

इस अवसर पर विभागीय शोध समिति (डीआरसी) के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मोहंती, सदस्य डॉ. आशुतोष मंडावी एवं डॉ. नृपेन्द्र शर्मा कुमार ने भी शोधार्थियों के प्रस्तुत शोध कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें आवश्यक सुधार एवं परिष्कार संबंधी सुझाव दिए। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष श्री पंकज नयन पांडे तथा जनसंपर्क विभाग के डॉ. शैलेन्द्र खण्डेलवाल ने भी शोधार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके शोध कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में अपने विचार साझा किए। विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं ने भी उपस्थित रहे। इस दौरान शोधार्थियों से उनके शोध कार्यों से संबंधित प्रश्न पूछे।

एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में मीडिया कॉन्क्लेव का हुआ सफल आयोजन

रांची- एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के विज़न एवं मिशन तथा संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति के आशीर्वाद से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा 09 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ।

इस कॉन्क्लेव का विषय "बियॉन्ड द न्यूज़रूम: ब्रिजिंग द टैलेंट गैप थ्रू इंडस्ट्री–अकादमिक इमर्शन" था। इसका उद्देश्य देशभर के प्रतिष्ठित पत्रकारों, मीडिया विशेषज्ञों, फिल्म निर्माताओं, विज्ञापन एवं जनसंपर्क विशेषज्ञों, डिजिटल मीडिया उद्यमियों, नीति-निर्माताओं तथा विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर लाकर मीडिया जगत में हो रहे बदलावों, नई संभावनाओं तथा उद्योग एवं अकादमिक जगत के बीच समन्वय पर सार्थक चर्चा करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री बलबीर दत्त, संस्थापक एवं संपादक, देश प्राण, रांची ने अपने संबोधन में कहा कि पहले पत्रकारिता के लिए "प्रेस" शब्द का प्रयोग किया जाता था, जिसे अब "मीडिया" ने प्रतिस्थापित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है, जबकि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति जे. बी. सावंत ने इसे लोकतंत्र का प्रथम स्तंभ बताया था।

उन्होंने आगे कहा कि प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इलाहाबाद से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र "द लीडर" के पूर्व संपादक श्री चिंतामणि का उदाहरण देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि पत्रकारिता में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए "पढ़ो, पढ़ो, पढ़ो और लिखो, लिखो, लिखो" का अभ्यास आवश्यक है।

पद्मश्री बलबीर दत्त ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) मानव मस्तिष्क का स्थान नहीं ले सकती। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत में बढ़ती साक्षरता दर के कारण मीडिया का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है। उन्होंने "एमिटी" शब्द के अर्थ मानवीय मित्रता (Human Friendship) की भी सराहना की।

एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि "रीड" और "राइट" के साथ "थिंक" को भी जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि पहले सोचें, फिर पढ़ें और उसके बाद लिखें।

उन्होंने कहा, "मीडिया केवल ब्रेकिंग न्यूज़ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वास निर्माण और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का माध्यम भी है। 'सत्यमेव जयते' ही पत्रकारिता की आत्मा है।"

कार्यक्रम के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण पैनल चर्चाओं का आयोजन किया गया। पहली पैनल चर्चा "क्लासरूम टू न्यूज़रूम: ब्रिजिंग द अकादमिक–इंडस्ट्री गैप" विषय पर आयोजित हुई, जिसमें नमिता तिवारी (सीनियर एसोसिएट एडिटर, पीटीआई झारखंड एवं ईस्टर्न रीजन प्रभारी), ए.एस.आर.पी. मुकेश (ब्यूरो चीफ, द टाइम्स ऑफ इंडिया, रांची), कुंदन कुमार चौधरी (वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक भास्कर), धीरज कुमार ठाकुर (रेज़िडेंट एडिटर, ज़ी बिहार झारखंड), विजय बहादुर (प्रभात खबर) तथा गौरव कुमार सिंह (प्रबंध निदेशक, रफ्तार मीडिया) ने अपने विचार साझा किए।

दूसरी पैनल चर्चा "मीडिया एंटरप्रेन्योरशिप: स्टार्ट-अप्स एंड इमर्जिंग बिजनेस मॉडल्स" विषय पर आयोजित की गई, जिसमें गुलाम मोहम्मद सरफराज (जनसंपर्क पदाधिकारी, झारखंड विधानसभा), सनी शरद(संस्थापक, द फॉलोअप), शंभूनाथ चौधरी(अध्यक्ष, रांची प्रेस क्लब), संदीप कुमार (वरिष्ठ पत्रकार, कशिश न्यूज़, रांची) तथा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मेघनाथ एवं बीजू टोप्पो ने मीडिया उद्योग में उभरती संभावनाओं और उद्यमिता पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए। साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों विवेक तिग्गा एवं आर्यन कुमार द्वारा निर्मित लघु फिल्म "पलायन" का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म को 27–28 जून 2026 को आयोजित चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में तीन पुरस्कार प्राप्त हुए थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अडानी पावर लिमिटेड, ख्याति – द बुटीक, स्माइल रिटर्न तथा झेंग युआन मोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड (ओप्पो झारखंड) के एचआर मैनेजर अभय कुमार सिंह एवं एजीएम रौशन कुमार के सहयोग को विशेष रूप से सराहा गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन मीडिया उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच संवाद, सहयोग तथा कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य न्यूज़रूम और क्लासरूम के बीच मौजूद कौशल अंतर को कम करना तथा मीडिया उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करना है।

उल्लेखनीय है कि एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड का पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग अत्याधुनिक मीडिया प्रयोगशालाओं एवं उत्कृष्ट अधोसंरचना से सुसज्जित है, जो विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख एवं व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में से एक है।

धमतरी में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का संगठन विस्तार, पत्रकार हितों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

धमतरी- स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के संगठन विस्तार अभियान के तहत धमतरी में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति ने संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास और एकजुटता का संदेश दिया। बैठक में पत्रकार हितों, उनके अधिकारों, कानूनी सुरक्षा तथा संगठन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी.सी. रथ ने उपस्थित पत्रकारों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित होकर ही पत्रकार अपने अधिकारों की प्रभावी लड़ाई लड़ सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न अधिकारों एवं संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बैठक में आईजेयू (IJU) के NEC सदस्य दिलीप साहू एवं विनीता मंडल हलदार ने पत्रकारों की शंकाओं का समाधान करते हुए उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा आईजेयू की कार्यप्रणाली और उससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए धमतरी के वरिष्ठ पत्रकार, वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद शाह ने पत्रकारों की एकजुटता पर जोर दिया, उनका स्पष्ट कहना था कि बहुत सारी समस्याओं का हल हमारी एकजुटता और नियमित बैठकों से ही हो सकता है, अपने धमतरी प्रेस क्लब अध्यक्ष रहने के दौरान सदस्य पत्रकारों के लिए दुर्घटना बीमा किए जाने को याद करते हुए उन्होंने युवा पत्रकारों को इसके लिए जागरूक किया।

इस अवसर पर यूनियन के कोषाध्यक्ष शुभम वर्मा, मीनल शर्मा, सुजाता, शिवानी, लविंदर, शिवशंकर पांडेय सोनू, हरिमोहन तिवारी तथा अमित बाघ, स्थानीय में शमशाद खान, मयंक केसरवानी, पूनम शुक्ला, दुर्गेश साहू, के प्रतीक पटनायक, शिवानी दस्ती, मिथिलेश पटेल सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

बैठक की सफलता में जितेंद्र साहू का विशेष योगदान रहा। विपरीत मौसम और लगातार बारिश के बावजूद उन्होंने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला तथा धमतरी के पत्रकार साथियों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाकर उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से बैठक में शामिल होने वाले सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पी.सी. रथ सहित सभी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि संगठन के विस्तार के साथ पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगी तथा भविष्य में भी पत्रकार हितों के लिए इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे।