/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png StreetBuzz कन्नौज में सपा नेता समेत 2 पर मुकदमा हुआ दर्ज, गाय को कुत्तों से कटवाने के मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज से हुई कार्यवाही Kannuaj
कन्नौज में सपा नेता समेत 2 पर मुकदमा हुआ दर्ज, गाय को कुत्तों से कटवाने के मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज से हुई कार्यवाही
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज में समाजवादी पार्टी के नेता कैश खान पर कुत्तों से गाय को कटवाने के मामले पर पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है। आदिल नामक व्यक्ति की दी गई तहरीर पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कोषाध्यक्ष कैश खान और मजदूर जमील पर एफआईआर दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी है। इस मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।

दरअसल पूरा मामला विस्तार से बताते चलें कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के बालापीर मोहल्ले में रहने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कैश खान के खिलाफ कन्नौज सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पशुक्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज हुए इस मुकदमे में कैश खान और उसके नौकर जमील पर गाय को जख्मी करवाने का आरोप लगा है। पुलिस के द्वारा दर्ज की गई FIR में लिखा है कि गाय को घेर कर पालतू कुत्तों से बुरी तरह कटवाया जब उक्त गए पूर्णता लाचार हो गई उपरोक्त कैश खान अपने कुत्तों को अपने अवैध पुरातत्व विभाग की प्रतिबंधित जमीन पर कब्जा कर बनाए गए गेस्ट हाउस के अंदर कर दिया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने स्थानीय निवासी आदिल खान की तहरीर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कैश खान और उसके मजदूर जमील पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

*कैश खान का पक्ष-* यह हमारी पालतू गाय है, जिसको हाकने के लिए गए थे, इसी बीच हमारे कुत्ते थे भौंकने लगे कुत्तों को डांट कर अंदर कर दिया, यह लाल गाय है मेरे पास 2- 3 गाय हैं। आदिल का यही काम रहता है गलत आरोप लगता है खुद गुंडा है दलाली करता पूरे मोहल्ले को परेशान कर रखा।

*शिकायतकर्ता आदिल का पक्ष -*  गाय टहलने वाली है घर के पीछे आती है, इन्होंने 3 पालतू खूंखार कुत्ते गाय पर छोर दिए, यह कैश खान समाजवादी नेता का नेता बताते हैं इन पर कई मामले दर्ज है, सरकारी जमीन पर कब्जे को प्रशासन के खाली कराया, कई मामले स्टांप चोरी के चल रहे, यह जिला बदर भी हो चुके, एक बार पुलिस ताड़ से पकड़ा था यह हिस्ट्रीशीटर हैं। हिंदू भाई के द्वारा मस्जिद की जमीन कब्जा किया और मस्जिद पर भी कब्जा किया है, कई शिकायतें की कोई कार्यवाही नहीं होती।

*मामले में हिंदू पक्ष पंकज मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद नेता -* सपा के वरिष्ठ नेता के द्वारा गेट खोलकर कुत्तों को निकाला जाता, गाय पर हमला किया जाता है। पुरातत्व, शिव मंदिर और कई कब्जे किए हैं।मै यह मांग करता हूँ इसपर कार्यवाही की जाए।
कन्नौज: 10.460 किलो अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, गुरसहायगंज पुलिस की कार्रवाई

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

कन्नौज जनपद के थाना गुरसहायगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो प्लास्टिक की बोरियां और एक पिठ्ठू बैग में रखा गांजा बरामद किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में थाना गुरसहायगंज पुलिस टीम ने 4 अगस्त 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर मलिकपुर-तेराजाकेट रोड स्थित ईदगाह के पास तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ओमकार गुप्ता (25 वर्ष) निवासी जेरकिला, थाना छिबरामऊ, राजीव उर्फ प्रदीप (35 वर्ष) निवासी अकबरपुर सरायघाघ,   सरायमीरा, कोतवाली कन्नौज तथा आबाद हुसैन (26 वर्ष) निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, थाना छिबरामऊ के रूप में हुई है।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना गुरसहायगंज में मु0अ0सं0 389/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में ओमकार गुप्ता के विरुद्ध वर्ष 2019 में मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जबकि राजीव उर्फ प्रदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने तथा आर्म्स एक्ट के मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक विकल्प चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल आदेश कुमार तथा कांस्टेबल बिहारी, सत्यप्रकाश, दीपांशू, नीरज और कौशल शामिल रहे।
कन्नौज में श्रावण पूर्णिमा तक शराब की बिक्री व उत्पादन पर रोक लगाने की मांग, जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा सौंपा
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज । पवित्र श्रावण मास को देखते हुए शराब की बिक्री एवं उत्पादन पर रोक लगाने की मांग को लेकर भारतीय छात्र किसान मजदूर अधिवक्ता मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सोमवार को जिलाधिकारी कन्नौज के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि 30 जुलाई 2026 से पवित्र श्रावण मास शुरू हो चुका है, जो 28 अगस्त 2026 तक श्रावण पूर्णिमा तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश में शराब की बिक्री एवं उत्पादन पर 28 अगस्त तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

ज्ञापन में कहा गया कि पवित्र श्रावण माह में शराब की बिक्री एवं उत्पादन से सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तथा करोड़ों हिंदुओं की आस्था प्रभावित होती है। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जनभावनाओं एवं धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए 28 अगस्त 2026 तक शराब की बिक्री और उत्पादन पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए।

ज्ञापन में भारतीय छात्र किसान मजदूर अधिवक्ता मंच की ओर से यादवेंद्र किशोर यादव एडवोकेट, सुभाष चन्द्र दोहरे (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी), हरिशरण कन्नौजिया एडवोकेट, महेंद्र सिंह एवं प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों शामिल थे

ज्ञापन सौंपते समय संगठन के लोगों ने सरकार से श्रावण मास के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शराबबंदी की मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
कन्नौज में एनसीसी कमान अधिकारी ने एसबीएस इंटर कॉलेज परेड का किया निरीक्षण
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज। एसबीएस इंटर कॉलेज, कन्नौज में सोमवार को 59 यूपी बटालियन एनसीसी कानपुर के कमान अधिकारी कर्नल लोकेश खाण्डपाल एवं एडीएम स्टाफ ने एनसीसी परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।

निरीक्षण के दौरान कमान अधिकारी कर्नल लोकेश खाण्डपाल ने कैडेट्स को अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा भावना का विकास करना है। उन्होंने सभी कैडेट्स को देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.एल. सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि "मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।" उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट विनोद कुमार कुशवाहा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा ईमानदारी, अनुशासन और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।

इस अवसर पर सूर्य सिंह, डॉ. शिव कुशवाहा, राजेश कुमार, सूफियान अहमद, गोविंद सिंह, अरुण दुबे, धीरज द्विवेदी, ऋषभ दुबे, आकाश बाबू, विजय बाबू, राकेश यादव, शरद दीक्षित, संजय सैनी, योगेंद्र सिंह, आशीष त्रिवेदी, ओम शंकर त्रिवेदी, हर्षवर्धन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कन्नौज में शहीद जवान मुकेश बाबू (सीआरपीएफ) को भावभीनी श्रद्धांजलि
पंकज कुमार श्रीवास्तव

शहीद जवान मुकेश बाबू (सीआरपीएफ) के ग्राम असेह, छिबरामऊ स्थित समाधि स्थल पर पहुँचकर पूर्व विधायक  अरविंद सिंह यादव जी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और हर संभव सहायता एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव जी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शहीद के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करते हुए उनके परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी, ग्राम तक बेहतर सड़क का निर्माण, शहीद की स्मृति में एक भव्य स्मारक तथा परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और सरकार को शहीद परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा होना चाहिए।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर सपूत की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
कन्नौज में सनातन संस्कृति के कथित अपमान को लेकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज किए जाने की उठाई मांग

पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज में सनातन संस्कृति के कथित अपमान और संत का छद्मवेष धारण कर संसद परिसर में नाटक करने के आरोप को लेकर सोमवार को कन्नौज में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा। ज्ञापन में सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उक्त नेताओं के कृत्य से सनातन संस्कृति और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने मामले में विधिक कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मिलन शुक्ला, उमेश वाजपेई, राजीव गुप्ता, शैलेंद्र त्रिपाठी, अनु बाबा, आलोक राजपूत, गौरव त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
फिलहाल, प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी, इस पर निर्णय जांच और विधिक परीक्षण के बाद लिया जाएगा
कन्नौज : श्रावण मास का पहला सोमवार पर महादेवी घाट पर उमड़े शिव भक्त,
महादेवी घाट पर गंगा स्नान करने के बाद पवित्र गंगा जल भरकर शिवभक्त बाबा गौरीशंकर महादेव का करते जलाभिषेक देर रात से महादेवी घाट पर जुटी शिवभक्तो की भीड़,सुरक्षा ब्यवस्था के लिए एएसपी अजय कुमार एसडीएम सदर व सीओ शिल्पा वर्मा रही भ्रमणसील

शिवभक्तो की सुरक्षा के लिए महादेवी घाट से बाबा गौरीशंकर मार्ग तक सुरक्षा ब्यवस्था के भी पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम,सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित है बाबा गौरीशंकर महादेव का धाम।

कन्नौज से पंकज कुमार

कन्नौज में सावन के पहले सोमवार पर कन्नौज में उमड़ा आस्था का सैलाब महादेवी गंगा घाट से कांवड़ भरकर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक कन्नौज सावन के पहले सोमवार पर जनपद के महादेवी गंगा घाट (मेहंदी घाट) पर तड़के से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और कांवड़ में पवित्र गंगाजल भरकर बाबा गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए भोलेनाथ के जयकारे लगाए श्रावण मास के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में मेहंदी घाट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया तथा वायरलेस कंट्रोल रूम स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की गई रातभर ड्रोन कैमरों से भी घाट क्षेत्र पर नजर रखी गई।
व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सदर एसडीएम वैभव गुप्ता, सदर क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा एवं तिर्वा क्षेत्राधिकारी कुलबीर सिंह सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह मेहंदी घाट चौकी प्रभारी महेश शर्मा लगातार मौके पर भ्रमण करते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक यातायात व्यवस्था लागू की गई वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई तथा मेहंदी घाट की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कन्नौज मे गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महादेवी (मेहंदी) गंगा घाट पर आस्था का उमड़ा विशाल जनसैलाब, श्रद्धालुओ ने लगाई आस्था की डुबकी
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज जिले मे गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कन्नौज के महादेवी (मेहंदी) गंगा घाट पर आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमानित तीन लाख श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया

श्रद्धालु मैनपुरी, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, औरैया, कानपुर देहात, इटावा, छिबरामऊ तथा राजस्थान सहित कई जनपदों और राज्यों से गंगा स्नान के लिए पहुंचे। पूरे घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और धार्मिक माहौल बना रहा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सीओ सदर शिल्पा वर्मा तथा एसडीएम लगातार मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई। वहीं गोताखोरों की टीम, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से पूरे घाट क्षेत्र पर लगातार निगरानी रखी गई। खोया-पाया केंद्र से समय-समय पर उद्घोषणाएं कर श्रद्धालुओं की सहायता की जाती रही।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया तथा बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे मेले के दौरान हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखी।

श्रद्धालुओ ने बताया जो "गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां गंगा में स्नान कर मन को असीम शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा मिली है। यहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाएं बहुत अच्छी की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।"
कन्नौज : पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की गोली लगने से एक हुआ घायल
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए सौरिख थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान भागने का प्रयास कर रहा एक अभियुक्त पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया।

थानाध्यक्ष सौरिख नागेंद्र सिंह चौधरी अपनी पुलिस टीम के साथ ऋषिभूमि तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से आ रहे तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राजीव नामक अभियुक्त घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37 चोरी के मोबाइल फोन, बिना नंबर प्लेट की एक पल्सर मोटरसाइकिल, तीन अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस और छह खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों के भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी कर उन्हें बेचने का काम करते थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि गुरु पूर्णिमा मेले में मोबाइल चोरी करने की योजना से तिर्वा और कन्नौज आ रहे थे।

बरामद मोबाइलों की जांच में दिल्ली, नोएडा के थाना सेक्टर-39 तथा पीलीभीत से कई मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों से उनका संबंध सामने आया है। अन्य मोबाइलों के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है।

इस मामले में थाना सौरिख पर मु0अ0सं0 307/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 317(2), 317(4), 3(5) तथा आयुध अधिनियम की धारा 3/25/27 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कन्नौज में बैंक मैनेजर और सोसायटी सचिव ने मिलकर किया सरकार के लाखों रुपए का किया गबन, मृतको के नाम पर निकाला फर्जी लोन, मामले में जांच टीम हुई ग

पंकज श्रीवास्तव/विवेक यादव
भले ही प्रदेश और देश में भाजपा सरकार हो लेकिन काला धन कमाने और सरकारी पैसों का गबन करने से अधिकारी और कर्मचारी बाज नही आ रहे है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का है। जहाॅं ऋण देने के नाम पर फर्जी लोन करवाकर बैंक मैनेजर और सोसायटी सचिव ने मिलकर सरकारी पैसों का गबन कर लाखों रुपए डकार गये है। इस मामले में बैंक मैनेजर और सचिव की मिली भगत से फर्जी लोन करवाकर पैसों का गबन कर लिया गया है। मामले की शिकायत उपसभापति जिला सहकारी बैंक लिमिटेड फतेहगढ़ फर्रूखाबाद व जनपद कन्नौज राजेश त्रिपाठी ने एक लिखित प्रार्थनापत्र देकर जिला सहायक निबन्धक कन्नौज से की जिसके बाद पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश देते हुए एक जांच कमेटी बनाई गई, वहीं पूरे मामले में जिला मुुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि जो जांच कमेटी बनाई गई है उसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

पूरा मामला कन्नौज जिले के थाना इन्दरगढ़ क्षेत्र का है, जहाॅं बी0पैक्स विकास खण्ड हसेरन में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड से जुड़े किसानों के साथ धोखाधड़ी करके उनके नाम से ऋण निकाला गया और उस ऋण के पैसों का समिति के सचिव ने को-आपरेटिव बैंक के मैनेजर के साथ गबन कर लिया। इस बात की जब जानकारी उपसभापति जिला सहकारी बैंक राजेश त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत जिला सहायक निबन्धक से की। जिसमें बैंक मैनेजर और समिति के सचिव पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर सरकारी पैसों का गबन किया है। वीपैक्स इन्दरगढ़ ब्लाक हसेरन तहसील तिर्वा जनपद कन्नौज सोसायटी सचिव मोहित यादव एवं जिला सहकारी बैंक फर्रूखाबाद की ब्रांच इन्दरगढ़ के तत्कालीन शाखा प्रबन्धक की मिली भगत से फर्जी ऋण वितरण एवं गबन करने को लेकर जांच कराकर एफ0आई0आर0 दर्ज कराई जाये।

आरोप यह भी कि सोसायटी सचिव ने करीब 30 लोगों के नाम पर फर्जी ऋण करके पैसा निकाला है, जिसमें 5 लोगों की मृत्यु के बाद उनके नाम से ऋण स्वीकृत करके पैसा निकाल लिया गया है तथा 25 लोगों के नाम पर फर्जी ऋण लेकर उनके नाम से पैसा निकाला गया है, जिसमें कुछ लोगों के नाम जमीन तक नही है और कुछ लोगों के फर्जी हस्ताक्षर कर पत्रावली तैयार करके लोन का पैसा निकाल लिया गया है। सचिव ने स्वयं अपने नाम मोहित यादव पुत्र सूरज प्रसाद के नाम से 90,000/- तथा अपने पिता सूरज पुत्र नत्थू सिंह के नाम 90,000/- का ऋण निकाला गया है, जबकि उक्त लोग समिति क्षेत्र के निवासी भी नही है, बैलेंस सीट में सचिव ने अपने नाम से 7,00,000/- (सात लाख) रूपया डाल रखा है।

इस पूरे मामले में जिला मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वीपैक्स ब्लाक हसेरन थाना इन्दरगढ़ तहसील तिर्वा में सोसायटी सचिव और जिला सहकारी की जो ब्रांच है उसमें गबन की शिकायत है। इसमे जांच कमेटी बना दी गई है, जिसमें दो यूजीसी और एक बैंक मैनेजर सामिल है और इसमें जांच करके उनसे रिपोर्ट देने को कहा गया है, जैसे ही जांच रिपोर्ट आती है, हमलोग तदनुसार अग्रिम कार्यवाही करेंगे।