/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png StreetBuzz भारी वाहनों पर पूरे दिन प्रतिबंध से व्यापार और रोजगार होगा प्रभावित : व्यापार मंडल Balrampur
भारी वाहनों पर पूरे दिन प्रतिबंध से व्यापार और रोजगार होगा प्रभावित : व्यापार मंडल
तुलसीपुर। नगर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के नाम पर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रस्तावित प्रतिबंध के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर व्यापारिक हितों की अनदेखी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि तुलसीपुर की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा भारी वाहनों पर निर्भर है। चीनी मिल के कच्चे एवं तैयार माल का परिवहन, मंडी समिति में आने वाली कृषि उपज, फल, सब्जी एवं अनाज की आपूर्ति तथा थोक व्यापार का संचालन भारी वाहनों के माध्यम से ही होता है। यदि सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाता है, तो व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होंगी। साथ ही ट्रांसपोर्ट व्यवसाय एवं इससे जुड़े हजारों लोगों के रोजगार पर भी गंभीर संकट उत्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में इस प्रकार का निर्णय स्थिति को और अधिक कठिन बना देगा।

व्यापार मंडल के महामंत्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि किसी भी प्रकार का प्रतिबंध लागू करने से पहले स्थानीय प्रशासन को व्यापारिक संगठनों, चीनी मिल प्रबंधन एवं मंडी समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सर्वमान्य समाधान निकालना चाहिए, जिससे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित न हों और सड़क सुरक्षा का उद्देश्य भी सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष कमल नयन तिवारी, युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष निजामुद्दीन (सभासद), रिजवान बबलू एवं ओम प्रकाश अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का जनपद में भव्य स्वागत
                  
                                    बलरामपुर। उत्तर प्रदेश शासन के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जेपीएस राठौर का शनिवार को बलरामपुर जनपद की सीमा पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा जोरदार स्वागत करते हुए जनपद आगमन पर शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी,सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,राकेश सिंह,चन्द्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’,अनूप चन्द्र गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह ‘मोनू’,संजय शुक्ल,जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’,डीपी सिंह बैस,राधेश्याम वर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा सभी ने सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का गर्मजोशी से स्वागत कर उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बलरामपुर में महात्रासदी: मुंबई से लौटे बजरंग गिरी समेत पूरे परिवार की संदिग्ध मौत, 2 मासूमों संग मिटा(4)का नामो-निशान

बलरामपुर | कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना (गोसाई पुरवा) गांव से एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। महज एक हफ्ते पहले मुंबई से घर लौटे 28 वर्षीय बजरंग गिरी, उनकी पत्नी कोमल (25), 3 साल की मासूम बेटी श्रद्धा और महज 10 महीने के दूधमुंहे बच्चे जयदीप की एक साथ मौत से पूरा परिवार पल भर में तबाह हो गया।
जिस घर में कल तक मासूम बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, आज वहां सिर्फ खामोशी और चीख-पुकार का मातम पसरा हुआ है। गांव के इतिहास में पहली बार एक साथ उजड़े इस परिवार को देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा है।

रहस्यमयी आग की साजिश या कोई गहरा राज?
ग्रामीणों के मुताबिक, इस भीषण हादसे से ठीक एक महीने पहले बजरंगी गिरी के बरामदे में खड़ी स्कॉर्पियो कार में रहस्यमयी तरीके से आग लग गई थी, जिसमें गाड़ी जलकर राख हो गई थी। अब 4 मौतों के बाद उस खौफनाक घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

क्या इस पूरे हत्याकांड/हादसे के पीछे कोई गहरी रंजिश है? या मुंबई कनेक्शन में छुपा है कोई बड़ा राज?

एक्शन में पुलिस: खंगाले जा रहे मोबाइल और मुंबई कनेक्शन
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने साफ किया है कि मामला बेहद संवेदनशील है और फॉरेंसिक टीम हर एक साक्ष्य को बारीकी से जुटा रही है।

एसपी विकास कुमार का बयान:
"बजरंगी गिरी के मुंबई प्रवास, कॉल डिटेल्स (Call Records), पारिवारिक व आर्थिक लेनदेन समेत हर एंगल से गहन पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही इस महात्रासदी की असली वजह सामने आएगी।"

गांव में छाया मातम, हर आंख नम
बजरंग गिरी के दोनों बड़े भाई पिछले 15 सालों से मुंबई में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं। करीब एक महीने पहले बजरंगी भी मुंबई गए थे और हफ़्ते भर पहले ही खुशियों के साथ घर लौटे थे। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि हंसता-खेलता परिवार यूं अचानक मौत के आगोश में समा जाएगा।
हरहटा की जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, तीन दिन में कई वाहन फँसे, स्कूल बस में सवार 30 बच्चे बाल-बाल बचे

बलरामपुर। जनपद के विकासखंड तुलसीपुर अंतर्गत ग्राम सभा हरहटा की बदहाल सड़क ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे आए दिन वाहन फँस रहे हैं और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

28 जुलाई को लगभग 30 बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस कीचड़ में फँस गई। बस पलटने की स्थिति में पहुँच गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने तत्काल मदद करते हुए दो ट्रैक्टरों की सहायता से बस को बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इसके बाद 30 जुलाई को इसी मार्ग पर एक ट्रैक्टर कीचड़ में फँस गया। वहीं 31 जुलाई को एक पिकअप वाहन और दूसरा ट्रैक्टर भी इसी सड़क पर फँस गए। पिकअप वाहन भी पलटने से बाल-बाल बचा।

ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से चार गाँवों के छात्र-छात्राएँ राजकीय इंटर कॉलेज पढ़ने जाते हैं। बरसात में छात्राएँ साइकिल सहित कई बार कीचड़ में गिर चुकी हैं। वर्तमान में सावन माह होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इसी मार्ग से शिव मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का तत्काल निरीक्षण कराकर मरम्मत कराई जाए तथा ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की निष्पक्ष जाँच कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
श्रावण मास के दृष्टिगत जिला प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने की अपील
पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के साथ बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा एवं भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए विभिन्न मार्गों से आवागमन करेंगे। ऐसे में जिला प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।

विशेष रूप से कांवड़ यात्रा मार्गों तथा प्रमुख शिवालयों के आसपास यदि मांस की दुकानें संचालित हो रही हों, तो जनभावनाओं एवं लागू नियमों का सम्मान करते हुए उन पर आवश्यक नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

इसके अतिरिक्त कांवड़ यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल एवं प्रभावी निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में अपनी यात्रा पूर्ण कर सके।

श्रावण मास आस्था, सेवा और अनुशासन का महापर्व है। प्रशासन, समाज और नागरिकों के सामूहिक सहयोग से इसे पूर्णतः सुरक्षित, स्वच्छ और गरिमामय बनाया जा सकता है।
गुरु पर्व के पावन अवसर पर देवीपाटन पीठाधीश्वर को डमरू सहित त्रिशूल भेंट,जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद
    
                                     
बलरामपुर। गुरु पर्व के पावन अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचकर देवीपाटन पीठाधीश्वर महंथ मिथिलेश नाथ योगी से चेयरमैन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक डमरू सहित त्रिशूल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर देवीपाटन पीठाधीश्वर ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों को आशीर्वचन देते हुए समाज में धर्म,संस्कृति,सद्भाव और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। गुरु पर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,पूर्व चेयरमैन अनूप चन्द्र गुप्त,प्रदीप सिंह, अशोक सिंह,संजय शुक्ला,डीपी सिंह बैस,गौरव मिश्र,शिवम मिश्र सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी देवीपाटन पीठाधीश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पर्व के इस आध्यात्मिक एवं गरिमामय आयोजन में श्रद्धा,भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का अनुपम संगम देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
28 जुलाई को स्कूल बस फँसी, 30 जुलाई को ट्रैक्टर धँसा, दिव्यांग ग्रामीण कई बार गिर चुके — फिर भी मुख्य सड़क की सुध नहीं
बलरामपुर। ग्राम सभा हरहटा की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति लगातार दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही है। 28 जुलाई को इस सड़क पर स्कूल बस कीचड़ में फँस गई थी जिसमें 30 बच्चे थे। 30 जुलाई को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी उसी स्थान पर धँस गई। ग्रामीणों का कहना है कि एक दिव्यांग भाई भी कई बार अपनी साइकिल सहित इसी सड़क पर गिर चुके हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

ग्रामीण बताते हैं कि स्कूल बस की घटना के बाद BDO महोदय, ADO पंचायत एवं ग्राम सचिव ने मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जब सावन मास लग चुका है ग्राम सभा सहित कई गांव के लोग मंदिर दर्शन को इसी सड़क से जाते हैं जिन्हें भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान अब तक मौके पर स्थिति देखने भी नहीं आए, जबकि यह मुख्य मार्ग चार गाँवों के बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है।

ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस सड़क और जलनिकासी की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। उनका कहना है कि प्रशासन को किसी अनहोनी का इंतज़ार नहीं करना चाहिए, बल्कि समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।
दर्दनाक सड़क हादसा: तुलसीपुर में बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा, मौके पर ही मौत; मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल

तुलसीपुर (बलरामपुर)।स्टेशन रोड पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे एक होनहार छात्र को बेकाबू भारी ट्रक ने काल का गाल बना दिया। घटना इतनी वीभत्स थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल पर साथ बैठी मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

✓✓ मातमी सन्नाटे में बदली स्कूल की छुट्टी
जानकारी के अनुसार, वसंत लाल इंटर कॉलेज की छुट्टी होने के बाद छात्र अपनी साइकिल से घर की ओर निकला था। जैसे ही वह स्टेशन रोड पर पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मारते हुए उसे बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में छात्र का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

✓✓ प्रधानाचार्य का बयान: 'कक्षा 10 का होनहार छात्र था अरुण'
घटना की पुष्टि करते हुए वसंत लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार पांडे जी ने दुख व्यक्त करते हुए बताया:
"मृतक की पहचान अरुण (पुत्र श्री बजरंगी), निवासी ग्राम रमवापुर के रूप में हुई है, जो हमारे विद्यालय में कक्षा 10 (D) का छात्र था। स्कूल की छुट्टी के बाद वह रोज की तरह घर जा रहा था। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई।"

✓✓आक्रोशित लोगों की मांग: 'स्कूल टाइम पर बंद हो भारी वाहनों की एंट्री!'
घटना के बाद स्थानीय निवासियों और अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया है। लोगों ने जिला व पुलिस प्रशासन से कड़े शब्दों में मांग की है कि:
हाइवे रोड पर तीन से चार बड़े विद्यालय संचालित हैं, जहां हजारों नौनिहालों की आवाजाही रहती है।
स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भारी-भरकम ट्रकों की नो-एंट्री (Entry) लागू की जाए।
लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी मां की गोद सूनी न हो।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प          
                                      
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संत गुरु रविदास महाराज के जीवन-दर्शन,सामाजिक समरसता,समानता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने की। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू',पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,कार्यक्रम संयोजक शिवप्रसाद यादव,सहसंयोजक राजाराम गौतम,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,हेमंत जायसवाल,प्रवीण सिंह 'विक्की',चेयरमैन प्रिन्स वर्मा,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,वरुण सिंह 'मोनू',बंदना पासवान,संजय शुक्ल,जिला महामंत्री बिंदू विश्वकर्मा,महेन्द्र पाण्डेय,डीपी सिंह बैस,अवधेश तिवारी 'तरुण',रामकृपाल शुक्ल,साधना पाण्डेय,ज्योत्स्ना शुक्ल,नन्दनी शुक्ल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन के माध्यम से सामाजिक समरसता,समानता,मानवता और बंधुत्व का अमर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज का जीवन हमें जाति,ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करने तथा समरस समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महापुरुषों एवं संतों के आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समरसता संकल्प अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है,जिसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द,समान अवसर और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
कार्यशाला में अभियान की आगामी रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 29 जुलाई को जनपद के सभी मंडलों में मंदिरों के पुजारियों एवं महंतों का सम्मान किया जाएगा तथा सायंकाल दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। वहीं 30 जुलाई को वाराणसी से आ रहे पवित्र कलश का जनपद सीमा पर भव्य स्वागत कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता,समानता और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
पूर्व गन्ना मंत्री श्रद्धेय हनुमंत सिंह जी को भाजपा जिला कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि     
                                        

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन,बलरामपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गन्ना मंत्री श्रद्धेय श्री हनुमंत सिंह जी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
वक्ताओं ने श्रद्धेय हनुमंत सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन,समाज और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनकी सादगी,कर्मठता,संगठन के प्रति निष्ठा तथा जनता के प्रति समर्पण सदैव सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धेय हनुमंत सिंह जी के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।