वनसप्ति माई स्थान के समीप जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को वनसप्ति माई महोत्सव का आयोजन किया गया
सुगौली प्रखंड के वनसप्ति माई स्थान के समीप जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को वनसप्ति माई महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, विधायक बबलू गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सदर डीएसपी , एसडीओ सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान सरस्वती विद्या मंदिर के छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री जायसवाल ने वनस्पति माई की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वनसप्ति माई महोत्सव का आयोजन एक बड़ी बात है। सदियों से वनसप्ती माई स्थान की अपनी खाश महता है। हम सभी वनस्पति माई का हमेशा नमन करते है। मां वनस्पति सभी पर अपना कृपा बनाये रहे। उन्होंने कहा कि मां की आशिर्वाद से यह महोत्सव वर्षों से होते आ रहा है। मां की सबकी रक्षा करती है। मां से विनती है सभी पर सुख सौभाग्य बना रहे। विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने वनस्पति माई की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयोजन बहुत अच्छा है। मां की आशिर्वाद से हीं कुछ संभव है। कोई भी शुभ कार्य यहां से प्रारंभ होता है। इस कार्यक्रम में शामिल होने मेरे लिए शौभाग्य की बात है। स्थानीय मुखिया रेनी देवी ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। मौके पर प्रतिभवान छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, अखिलेश गुप्ता,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सहनी, स्थानीय मुखिया रेनू देवी, बीडीओ नूतन किरण, सीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख पतिनिधि मनोज सहनी, राजेश्वर ठाकुर, मुखिया प्रभाकर मिश्रा, अवधेश कुशवाहा, रंजीत झा, अशफाक अहमद, अखिलेश गुप्ता, अवध पटेल, सुनील सिंह, प्रमोद शंकर सिंह अंकुर चौधरी सहित बड़े संख्या में लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन निर्मल झा ने किया। मौके पर कलाकारों सहित स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य से उपस्थित लोगों को भरपूर मनोरंजन परोसा। अपनी आकर्षक झांकी व सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर महफिल में चार चांद लगा। जहां हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर लूत्फ उठाया।
Aug 01 2026, 19:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k