/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png StreetBuzz श्रावण मास के दृष्टिगत जिला प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने की अपील Balrampur
श्रावण मास के दृष्टिगत जिला प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने की अपील
पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के साथ बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा एवं भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए विभिन्न मार्गों से आवागमन करेंगे। ऐसे में जिला प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।

विशेष रूप से कांवड़ यात्रा मार्गों तथा प्रमुख शिवालयों के आसपास यदि मांस की दुकानें संचालित हो रही हों, तो जनभावनाओं एवं लागू नियमों का सम्मान करते हुए उन पर आवश्यक नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

इसके अतिरिक्त कांवड़ यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल एवं प्रभावी निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में अपनी यात्रा पूर्ण कर सके।

श्रावण मास आस्था, सेवा और अनुशासन का महापर्व है। प्रशासन, समाज और नागरिकों के सामूहिक सहयोग से इसे पूर्णतः सुरक्षित, स्वच्छ और गरिमामय बनाया जा सकता है।
गुरु पर्व के पावन अवसर पर देवीपाटन पीठाधीश्वर को डमरू सहित त्रिशूल भेंट,जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद
    
                                     
बलरामपुर। गुरु पर्व के पावन अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचकर देवीपाटन पीठाधीश्वर महंथ मिथिलेश नाथ योगी से चेयरमैन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक डमरू सहित त्रिशूल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर देवीपाटन पीठाधीश्वर ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों को आशीर्वचन देते हुए समाज में धर्म,संस्कृति,सद्भाव और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। गुरु पर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,पूर्व चेयरमैन अनूप चन्द्र गुप्त,प्रदीप सिंह, अशोक सिंह,संजय शुक्ला,डीपी सिंह बैस,गौरव मिश्र,शिवम मिश्र सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी देवीपाटन पीठाधीश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पर्व के इस आध्यात्मिक एवं गरिमामय आयोजन में श्रद्धा,भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का अनुपम संगम देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
28 जुलाई को स्कूल बस फँसी, 30 जुलाई को ट्रैक्टर धँसा, दिव्यांग ग्रामीण कई बार गिर चुके — फिर भी मुख्य सड़क की सुध नहीं
बलरामपुर। ग्राम सभा हरहटा की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति लगातार दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही है। 28 जुलाई को इस सड़क पर स्कूल बस कीचड़ में फँस गई थी जिसमें 30 बच्चे थे। 30 जुलाई को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी उसी स्थान पर धँस गई। ग्रामीणों का कहना है कि एक दिव्यांग भाई भी कई बार अपनी साइकिल सहित इसी सड़क पर गिर चुके हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

ग्रामीण बताते हैं कि स्कूल बस की घटना के बाद BDO महोदय, ADO पंचायत एवं ग्राम सचिव ने मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जब सावन मास लग चुका है ग्राम सभा सहित कई गांव के लोग मंदिर दर्शन को इसी सड़क से जाते हैं जिन्हें भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान अब तक मौके पर स्थिति देखने भी नहीं आए, जबकि यह मुख्य मार्ग चार गाँवों के बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है।

ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस सड़क और जलनिकासी की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। उनका कहना है कि प्रशासन को किसी अनहोनी का इंतज़ार नहीं करना चाहिए, बल्कि समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।
दर्दनाक सड़क हादसा: तुलसीपुर में बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा, मौके पर ही मौत; मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल

तुलसीपुर (बलरामपुर)।स्टेशन रोड पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे एक होनहार छात्र को बेकाबू भारी ट्रक ने काल का गाल बना दिया। घटना इतनी वीभत्स थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल पर साथ बैठी मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

✓✓ मातमी सन्नाटे में बदली स्कूल की छुट्टी
जानकारी के अनुसार, वसंत लाल इंटर कॉलेज की छुट्टी होने के बाद छात्र अपनी साइकिल से घर की ओर निकला था। जैसे ही वह स्टेशन रोड पर पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मारते हुए उसे बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में छात्र का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

✓✓ प्रधानाचार्य का बयान: 'कक्षा 10 का होनहार छात्र था अरुण'
घटना की पुष्टि करते हुए वसंत लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार पांडे जी ने दुख व्यक्त करते हुए बताया:
"मृतक की पहचान अरुण (पुत्र श्री बजरंगी), निवासी ग्राम रमवापुर के रूप में हुई है, जो हमारे विद्यालय में कक्षा 10 (D) का छात्र था। स्कूल की छुट्टी के बाद वह रोज की तरह घर जा रहा था। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई।"

✓✓आक्रोशित लोगों की मांग: 'स्कूल टाइम पर बंद हो भारी वाहनों की एंट्री!'
घटना के बाद स्थानीय निवासियों और अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया है। लोगों ने जिला व पुलिस प्रशासन से कड़े शब्दों में मांग की है कि:
हाइवे रोड पर तीन से चार बड़े विद्यालय संचालित हैं, जहां हजारों नौनिहालों की आवाजाही रहती है।
स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भारी-भरकम ट्रकों की नो-एंट्री (Entry) लागू की जाए।
लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी मां की गोद सूनी न हो।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प          
                                      
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संत गुरु रविदास महाराज के जीवन-दर्शन,सामाजिक समरसता,समानता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने की। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू',पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,कार्यक्रम संयोजक शिवप्रसाद यादव,सहसंयोजक राजाराम गौतम,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,हेमंत जायसवाल,प्रवीण सिंह 'विक्की',चेयरमैन प्रिन्स वर्मा,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,वरुण सिंह 'मोनू',बंदना पासवान,संजय शुक्ल,जिला महामंत्री बिंदू विश्वकर्मा,महेन्द्र पाण्डेय,डीपी सिंह बैस,अवधेश तिवारी 'तरुण',रामकृपाल शुक्ल,साधना पाण्डेय,ज्योत्स्ना शुक्ल,नन्दनी शुक्ल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन के माध्यम से सामाजिक समरसता,समानता,मानवता और बंधुत्व का अमर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज का जीवन हमें जाति,ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करने तथा समरस समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महापुरुषों एवं संतों के आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समरसता संकल्प अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है,जिसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द,समान अवसर और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
कार्यशाला में अभियान की आगामी रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 29 जुलाई को जनपद के सभी मंडलों में मंदिरों के पुजारियों एवं महंतों का सम्मान किया जाएगा तथा सायंकाल दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। वहीं 30 जुलाई को वाराणसी से आ रहे पवित्र कलश का जनपद सीमा पर भव्य स्वागत कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता,समानता और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
पूर्व गन्ना मंत्री श्रद्धेय हनुमंत सिंह जी को भाजपा जिला कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि     
                                        

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन,बलरामपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गन्ना मंत्री श्रद्धेय श्री हनुमंत सिंह जी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
वक्ताओं ने श्रद्धेय हनुमंत सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन,समाज और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनकी सादगी,कर्मठता,संगठन के प्रति निष्ठा तथा जनता के प्रति समर्पण सदैव सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धेय हनुमंत सिंह जी के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
तुलसीपुर में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, व्यापार मंडल ने तहसीलदार को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
तुलसीपुर। उमस भरी भीषण गर्मी के बीच नगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। घंटों की अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार आने वाले फॉल्ट से आम नागरिकों, व्यापारियों एवं विद्यार्थियों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार राकेश कुमार राजपूत को सौंपा।

जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्षों से विभागीय अधिकारियों के तैनाती स्थल पर निवास न करने की समस्या जस की तस बनी हुई है। लो वोल्टेज, फॉल्ट ठीक करने के नाम पर घंटों बिजली कटौती, लाइनमैनों द्वारा मरम्मत कार्य में अनावश्यक विलंब तथा उपकेंद्र के फोन पर उपभोक्ताओं को सही जानकारी न मिलना आम बात हो गई है, जिससे नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महामंत्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि शुगर फैक्ट्री स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से नई बाजार विद्युत उपकेंद्र तक 33 केवी लाइन के माध्यम से संयोजन की वर्षों पुरानी मांग आज भी लंबित है। उनका कहना था कि यदि यह कार्य शीघ्र कराया जाए तो पूरे तुलसीपुर नगर सहित लगभग 450 गांवों की विद्युत आपूर्ति में व्यापक सुधार होगा और लो वोल्टेज व बार-बार होने वाली कटौती से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर बार ऐशोसिएशन अध्यक्ष कमल नयन तिवारीउपाध्यक्ष महेश गोयल, रिजवान बबलू, सरदार बबलू सिंह, राधेश्याम चौरसिया, सरदार विक्की सिंह, ओम प्रकाश, उदय प्रकाश, एवं मीडिया प्रभारी जय सिंह सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हनुमंत सिंह को नम आँखों से अंतिम विदाई,जनप्रतिनिधियों एवं हजारों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
                   
                                    
बलरामपुर,28 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री,वरिष्ठ अधिवक्ता,प्रख्यात समाजसेवी एवं जनप्रिय नेता आदरणीय श्री हनुमंत सिंह जी के निधन पर मंगलवार को उनके बलरामपुर स्थित आवास पर जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,पार्टी पदाधिकारियों एवं हजारों शुभचिंतकों ने पहुँचकर शोक-संवेदना व्यक्त की। सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा,गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष धनश्याम मिश्र,बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू',पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष विश्राम सिंह, एमएलसी पदम सेन चौधरी विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक राकेश यादव, पूर्व विधायक जगराम,मेजर संजय रावत, जिला अध्यक्ष व्यापार मण्डल रमेश पहवा,डा ए,के, सिंह सौम्य अग्रवाल पंकज सिंह उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता,अजय सिंह 'पिंकू',डीपी सिंह बैस,वरुण सिंह 'मोनू' सहित अनेक जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
डीपी सिंह बैस ने कहा कि स्वर्गीय श्री हनुमंत सिंह जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा,न्यायप्रियता,सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहा। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व,सहज व्यवहार,संगठन के प्रति निष्ठा और समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति आत्मीयता उन्हें जन-जन का प्रिय नेता बनाती थी। उनका निधन केवल बलरामपुर जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह जी के आदर्श,संघर्ष,सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव समाज एवं युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।
अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों,शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
स्कूली बच्चों की जान जोखिम में, जर्जर सड़क पर फँसी स्कूल बस – ग्रामीणों में भारी आक्रोश
बलरामपुर, ग्राम सभा हरहटा। ग्राम सभा हरहटा की जर्जर एवं कीचड़युक्त सड़क एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। आज इसी मार्ग पर एक स्कूल बस कीचड़ में फँस गई। ग्रामीणों के अनुसार, बस को दो ट्रैक्टरों की मदद से बाहर निकाला गया। लोगों का कहना है कि यदि बस पलट जाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था और कई मासूम बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की समस्या को लेकर कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाई गई। पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत तथा बीडीओ को भी इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।

ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पाँच वर्षों में इस महत्वपूर्ण मार्ग के विकास के लिए क्या कार्य किए गए? उनका कहना है कि स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हनुमत सिंह का निधन,राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन रहा प्रेरणादायी
               
                                      
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री,वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रख्यात समाजसेवी श्री हनुमत सिंह के निधन से बलरामपुर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनका जीवन सामाजिक सेवा,जनसंघर्ष,न्याय और जनकल्याण के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
श्री हनुमत सिंह का जन्म वर्ष 1942 में जनपद बस्ती के मरवटिया ग्राम में हुआ। वर्ष 1965 से उन्होंने बलरामपुर में वकालत की शुरुआत की और अपनी प्रतिभा,ईमानदारी तथा न्यायप्रियता के बल पर जिले के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं में विशिष्ट पहचान बनाई। वे केवल एक सफल अधिवक्ता ही नहीं,बल्कि सामाजिक,धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहे। समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता को उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बनाया।
राजनीतिक जीवन में उन्होंने वर्ष 1985 में पहली बार बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। वर्ष 1989 में वे बलरामपुर से विधायक निर्वाचित हुए तथा 1991 में पुनः विधायक चुने गए। उनकी कार्यकुशलता और जनसेवा को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में गन्ना उद्योग एवं चीनी मिलें विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों,विशेषकर गन्ना उत्पादकों के हितों की रक्षा तथा चीनी उद्योग के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।
श्री हनुमत सिंह को सामाजिक एवं राष्ट्रवादी विचारों की प्रेरणा अपने पिता श्री केसरी सिंह से मिली,जो सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। उन्होंने वर्ष 1952 में हिंदू महासभा के प्रत्याशी के रूप में बस्ती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था।
पारिवारिक जीवन में श्री हनुमत सिंह के परिवार में उनके भाई विजय प्रताप सिंह एवं शिव प्रताप सिंह तथा चार बहनें थीं। उनके परिवार में एक पुत्र अखिलेश प्रताप सिंह तथा दो पुत्रियां मीटा सिंह एवं गुड़िया सिंह हैं।
श्री हनुमत सिंह का संपूर्ण जीवन न्याय,सेवा,सामाजिक समर्पण और जनकल्याण की भावना से ओत-प्रोत रहा। वकालत,राजनीति और समाजसेवा के माध्यम से उन्होंने बलरामपुर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन जनपद और प्रदेश की राजनीति तथा समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श,कार्यशैली और जनसेवा का भाव सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।