/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1680442255627346.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1680442255627346.png StreetBuzz पूर्व गन्ना मंत्री श्रद्धेय हनुमंत सिंह जी को भाजपा जिला कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि      Balrampur
पूर्व गन्ना मंत्री श्रद्धेय हनुमंत सिंह जी को भाजपा जिला कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि     
                                        
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन,बलरामपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गन्ना मंत्री श्रद्धेय श्री हनुमंत सिंह जी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
वक्ताओं ने श्रद्धेय हनुमंत सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन,समाज और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनकी सादगी,कर्मठता,संगठन के प्रति निष्ठा तथा जनता के प्रति समर्पण सदैव सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धेय हनुमंत सिंह जी के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
तुलसीपुर में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, व्यापार मंडल ने तहसीलदार को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
तुलसीपुर। उमस भरी भीषण गर्मी के बीच नगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। घंटों की अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार आने वाले फॉल्ट से आम नागरिकों, व्यापारियों एवं विद्यार्थियों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार राकेश कुमार राजपूत को सौंपा।

जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्षों से विभागीय अधिकारियों के तैनाती स्थल पर निवास न करने की समस्या जस की तस बनी हुई है। लो वोल्टेज, फॉल्ट ठीक करने के नाम पर घंटों बिजली कटौती, लाइनमैनों द्वारा मरम्मत कार्य में अनावश्यक विलंब तथा उपकेंद्र के फोन पर उपभोक्ताओं को सही जानकारी न मिलना आम बात हो गई है, जिससे नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महामंत्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि शुगर फैक्ट्री स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से नई बाजार विद्युत उपकेंद्र तक 33 केवी लाइन के माध्यम से संयोजन की वर्षों पुरानी मांग आज भी लंबित है। उनका कहना था कि यदि यह कार्य शीघ्र कराया जाए तो पूरे तुलसीपुर नगर सहित लगभग 450 गांवों की विद्युत आपूर्ति में व्यापक सुधार होगा और लो वोल्टेज व बार-बार होने वाली कटौती से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर बार ऐशोसिएशन अध्यक्ष कमल नयन तिवारीउपाध्यक्ष महेश गोयल, रिजवान बबलू, सरदार बबलू सिंह, राधेश्याम चौरसिया, सरदार विक्की सिंह, ओम प्रकाश, उदय प्रकाश, एवं मीडिया प्रभारी जय सिंह सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हनुमंत सिंह को नम आँखों से अंतिम विदाई,जनप्रतिनिधियों एवं हजारों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
                   
बलरामपुर,28 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री,वरिष्ठ अधिवक्ता,प्रख्यात समाजसेवी एवं जनप्रिय नेता आदरणीय श्री हनुमंत सिंह जी के निधन पर मंगलवार को उनके बलरामपुर स्थित आवास पर जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,पार्टी पदाधिकारियों एवं हजारों शुभचिंतकों ने पहुँचकर शोक-संवेदना व्यक्त की। सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा,गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष धनश्याम मिश्र,बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू',पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष विश्राम सिंह, एमएलसी पदम सेन चौधरी विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक राकेश यादव, पूर्व विधायक जगराम,मेजर संजय रावत, जिला अध्यक्ष व्यापार मण्डल रमेश पहवा,डा ए,के, सिंह सौम्य अग्रवाल पंकज सिंह उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता,अजय सिंह 'पिंकू',डीपी सिंह बैस,वरुण सिंह 'मोनू' सहित अनेक जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
डीपी सिंह बैस ने कहा कि स्वर्गीय श्री हनुमंत सिंह जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा,न्यायप्रियता,सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहा। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व,सहज व्यवहार,संगठन के प्रति निष्ठा और समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति आत्मीयता उन्हें जन-जन का प्रिय नेता बनाती थी। उनका निधन केवल बलरामपुर जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह जी के आदर्श,संघर्ष,सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव समाज एवं युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।
अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों,शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
स्कूली बच्चों की जान जोखिम में, जर्जर सड़क पर फँसी स्कूल बस – ग्रामीणों में भारी आक्रोश
बलरामपुर, ग्राम सभा हरहटा। ग्राम सभा हरहटा की जर्जर एवं कीचड़युक्त सड़क एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। आज इसी मार्ग पर एक स्कूल बस कीचड़ में फँस गई। ग्रामीणों के अनुसार, बस को दो ट्रैक्टरों की मदद से बाहर निकाला गया। लोगों का कहना है कि यदि बस पलट जाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था और कई मासूम बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की समस्या को लेकर कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाई गई। पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत तथा बीडीओ को भी इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।

ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पाँच वर्षों में इस महत्वपूर्ण मार्ग के विकास के लिए क्या कार्य किए गए? उनका कहना है कि स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हनुमत सिंह का निधन,राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन रहा प्रेरणादायी
               
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री,वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रख्यात समाजसेवी श्री हनुमत सिंह के निधन से बलरामपुर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनका जीवन सामाजिक सेवा,जनसंघर्ष,न्याय और जनकल्याण के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
श्री हनुमत सिंह का जन्म वर्ष 1942 में जनपद बस्ती के मरवटिया ग्राम में हुआ। वर्ष 1965 से उन्होंने बलरामपुर में वकालत की शुरुआत की और अपनी प्रतिभा,ईमानदारी तथा न्यायप्रियता के बल पर जिले के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं में विशिष्ट पहचान बनाई। वे केवल एक सफल अधिवक्ता ही नहीं,बल्कि सामाजिक,धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहे। समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता को उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बनाया।
राजनीतिक जीवन में उन्होंने वर्ष 1985 में पहली बार बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। वर्ष 1989 में वे बलरामपुर से विधायक निर्वाचित हुए तथा 1991 में पुनः विधायक चुने गए। उनकी कार्यकुशलता और जनसेवा को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में गन्ना उद्योग एवं चीनी मिलें विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों,विशेषकर गन्ना उत्पादकों के हितों की रक्षा तथा चीनी उद्योग के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।
श्री हनुमत सिंह को सामाजिक एवं राष्ट्रवादी विचारों की प्रेरणा अपने पिता श्री केसरी सिंह से मिली,जो सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। उन्होंने वर्ष 1952 में हिंदू महासभा के प्रत्याशी के रूप में बस्ती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था।
पारिवारिक जीवन में श्री हनुमत सिंह के परिवार में उनके भाई विजय प्रताप सिंह एवं शिव प्रताप सिंह तथा चार बहनें थीं। उनके परिवार में एक पुत्र अखिलेश प्रताप सिंह तथा दो पुत्रियां मीटा सिंह एवं गुड़िया सिंह हैं।
श्री हनुमत सिंह का संपूर्ण जीवन न्याय,सेवा,सामाजिक समर्पण और जनकल्याण की भावना से ओत-प्रोत रहा। वकालत,राजनीति और समाजसेवा के माध्यम से उन्होंने बलरामपुर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन जनपद और प्रदेश की राजनीति तथा समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श,कार्यशैली और जनसेवा का भाव सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

महाघोटाला या बड़ा फर्जीवाड़ा? बलरामपुर के चमरबोझिया में 14 साल से 'फर्जी' मार्कशीट पर नौकरी कर रहा रोजगार सेवक! गणित भी हुआ फेल
गैसड़ी/बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के विकास खंड गैसड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत चमरबोझिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मनरेगा में धांधली के साथ-साथ ग्राम रोजगार सेवक की नियुक्ति पर ही बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने पुख्ता दस्तावेजों और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की प्रतियों के साथ उच्च अधिकारियों से शिकायत की है, जिसमें खुलासा हुआ है कि रोजगार सेवक की अंकतालिकाओं में अंकों के जोड़ से लेकर श्रेणी (Division) तक में भारी गड़बड़ी है।
1. मार्कशीट का चौंकाने वाला सच: गणित फेल, नंबरों के जोड़ में भारी हेरफेर!
ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की अंकतालिकाओं का गहन विश्लेषण करने पर कई हैरान करने वाली गणितीय और तकनीकी खामियां पाई गई हैं:
2002 (पूर्वा मध्यमा) की अंकतालिका में झोल:
पहला भाग: अनिवार्य विषयों में प्राप्तांक 35 + 32 + 38 = 105 होते हैं, लेकिन अंकतालिका में इसका जोड़ 144 लिखा गया है!
दूसरा भाग: साहित्य और हिन्दी के प्राप्तांक 36 + 40 = 76 होते हैं, जबकि मार्कशीट पर जोड़ 181 दर्ज है!
कुल अंक विरोधाभास: वास्तविक जोड़ 105 + 76 = 181 होना चाहिए था, परंतु मार्कशीट पर 325 / 500 चढ़ा दिया गया।
श्रेणी (Division) में सबसे बड़ा झोल:
2002 की अंकतालिका में 325 अंक दिखाकर "द्वितीय श्रेणी" (2nd Division) दर्ज है।
2002 के ही प्रमाण पत्र (Certificate) में अभ्यर्थी को "तृतीय श्रेणी" (3rd Division) में उत्तीर्ण दिखाया गया है। एक ही वर्ष और एक ही परीक्षा के दो दस्तावेजों में श्रेणी का अलग होना सबसे बड़ा संदेह पैदा करता है।
2004 (उत्तर मध्यमा) की अंकतालिका में गड़बड़ी:
अग्निवार्य विषय: 35 + 30 + 32 = 97 अंक होते हैं, पर योग 205 दिखाया गया है।
वैकल्पिक विषय: 28 + 40 + 38 = 106 अंक होते हैं, पर योग 203 लिखा गया है।
परिणाम: वास्तविक योग 97 + 106 = 203 के बजाय कुल प्राप्तांक 408 / 600 दर्ज करके "प्रथम श्रेणी" दे दी गई है!
2. 14 वर्षों से सरकार को गुमराह करने का आरोप
लोकपाल मनरेगा (विकास भवन, बलरामपुर) को सौंपे गए पत्र (दिनांक 09.08.2023) में शिकायतकर्ता बजरंगी, तिरकराम यादव और स्वामी दयाल यादव ने आरोप लगाया है कि रोजगार सेवक नाज़िर (पुत्र अ० कलीम) वर्ष 2009 से (खण्ड विकास अधिकारी गैसड़ी के आदेशानुसार) इन्हीं संदिग्ध दस्तावेजों के सहारे सरकारी तंत्र को गुमराह कर नौकरी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन विभागीय शह के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई।
3. मनरेगा में JCB का नंगा नाच और फर्जी निस्तारण
मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बलरामपुर को भेजी गई आईजीआरएस शिकायत (संख्या: 40018223007861) के अनुसार:
मशीनों का अवैध इस्तेमाल: वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत में नाला सफाई का कार्य मनरेगा मजदूरों से कराने के बजाय JCB मशीन से कराया गया, जो नियमों का खुला उल्लंघन है।
दोबारा भुगतान का खेल: आरोप है कि पूर्व में कराएं जा चुके इसी कार्य का दोबारा भुगतान उठाने की साजिश रची जा रही है।
जांच में सांठगांठ: शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच अधिकारी ने मौके पर शिकायतकर्ताओं या ग्रामीणों को बुलाए बिना, ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक से साठ-गांठ कर मनमाने तरीके से फर्जी रिपोर्ट लगाकर फाइल बंद कर दी।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें
अभिलेखों का सत्यापन: बोर्ड (उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद) से रोजगार सेवक के अनुक्रमांक (2002: 214240 और 2004: 354219) का तत्काल भौतिक सत्यापन कराया जाए।
रिकवरी व एफआईआर: फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर 14 वर्षों में उठाए गए वेतन/मानदेय की रिकवरी कर एफआईआर दर्ज की जाए।
सुरक्षा की गुहार: भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाले शिकायतकर्ताओं ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

बलरामपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, पीट-पीटकर पिता की हत्या, माँ गंभीर घायल
तुलसीपुर (बलरामपुर)। मानवता को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात शनिवार को तुलसीपुर कस्बे के लाल चौराहा (जारवा रोड) से सामने आई है। जहाँ शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने अपने ही माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हृदयविदारक घटना में पिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि माँ गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल चौराहा निवासी कल्लू (60 वर्ष) पुत्र राममिलन प्रतिदिन की तरह मजदूरी करके जब घर पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि उनका मझला बेटा पिंटू अपनी माँ फूलमती (55 वर्ष) को बेरहमी से पीट रहा था।
जब बुजुर्ग पिता कल्लू ने बीच-बचाव कर अपनी पत्नी को बचाने का प्रयास किया, तो सिरफिरे बेटे पिंटू ने उन पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उन्हें मरणासन्न कर दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना के तुरंत बाद छोटा बेटा गोलू किसी तरह माता-पिता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) तुलसीपुर पहुँचा, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद कल्लू को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, माँ फूलमती की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। उनके एक हाथ में गंभीर फ्रैक्चर है और सिर पर गहरा घाव आया है। होश में आने पर वह लगातार अपने दिवंगत पति को याद कर कलयुगी बेटे को धिक्कार रही हैं।
"आए दिन शराब के नशे में विवाद करता था पिंटू"
छोटा बेटा गोलू और परिवार से अलग रह रहा मंझला बेटा राजू दोनों सदमे में हैं। राजू ने बताया कि पिंटू की शराब की लत और आए दिन के मारपीट के रवैये से तंग आकर ही वह परिवार से अलग रहने लगा था।
पुलिस व प्रशासनिक कार्रवाई
पोस्टमार्टम की तैयारी: समाचार लिखे जाने तक दोनों सीएचसी तुलसीपुर में मौजूद थे। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा जाएगा, जिससे मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके।
जांच जारी: पुलिस मामले का संज्ञान लेकर आरोपी बेटे की तलाश व अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।