/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz अमरोहा की 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' कहानी निकली प्रैंक, CWC के सामने लड़कियों ने किया खुलासा Amroha
अमरोहा की 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' कहानी निकली प्रैंक, CWC के सामने लड़कियों ने किया खुलासा
-  सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स और व्यूज़ बढ़ाने के लिए रची थी कथित शादी की पटकथा

अमरोहा। सोशल मीडिया पर 'एक दूल्हा और तीन दुल्हनों' की कथित शादी को लेकर वायरल हुई खबर ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में तीनों युवतियों ने बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी प्रकार की शादी नहीं की थी। उनका कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम केवल सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स और व्यूज़ बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया एक प्रैंक था।
युवतियों ने बताया कि वायरल होने और अधिक लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कथित शादी की कहानी बनाई गई थी। जांच के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि यह केवल सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का प्रयास था, जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं था।
मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली सनसनीखेज खबरों की सत्यता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल वीडियो या दावे पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें।
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला
-  रील बनाने के दौरान हुई नजदीकियां, छह महीने तक वीडियो में पति की भूमिका निभाने वाले कैमरामैन संग मंदिर में लिए सात फेरे; विरोध भी शुरू

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर रील बनाने वाली तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर अपने कैमरामैन विकास उर्फ विक्कू से मंदिर में विवाह कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।         
        बताया जा रहा है कि विकास पिछले करीब छह महीनों से तीनों बहनों—सरोज, सावित्री और संतोष—के वीडियो कंटेंट में उनके पति की भूमिका निभाता था। इसी दौरान सभी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में मंदिर में विवाह की रस्में निभाई गईं। वायरल वीडियो में युवक तीनों महिलाओं की मांग में सिंदूर भरता और सात फेरे लेता दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवतियों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सरोज बीटेक की छात्रा है, जबकि सावित्री और संतोष 12वीं पास हैं। सोशल मीडिया पर तीनों के अच्छे-खासे फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।

उधर, इस विवाह को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताया है और इसे सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया है। फिलहाल इस मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

(यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल दावों पर आधारित है। विवाह की वैधानिक स्थिति और वायरल वीडियो की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है।)