/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz सराफा लूट कांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार Farrukhabad1
सराफा लूट कांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार


अमृतपुर फर्रुखाबाद 27 जुलाई। 1 वर्ष पहले सर्राफा व्यापारी के मुनीम के साथ हुई लूट में  वांछित चल रहे आरोपी को आज अमृतपुर थाना पुलिस ने अपने विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर गुजरपुर पमारान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुमित पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम पहलादपुर थाना जैथरा जिला एटा बताया। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद दर्ज मुकदमे के आधार पर उसे न्यायालय भेज दिया।
भारतीय गौ सेवा संघ के अल्पसंख्यक मोर्चे की कमान जगदीप सिंह को, राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त
रामराज/मुजफ्फरनगर। भारतीय गौ सेवा संघ के रामराज स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार और गौ संरक्षण अभियान को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम शाहपुर रामराज, जनपद मुजफ्फरनगर निवासी जगदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि जगदीप सिंह के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी गौ सेवा के कार्यों में और अधिक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि "गौ माता सबकी माता है और उनकी सेवा एवं संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है।"

मेरठ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष परविंदर उर्फ जैन साहब, कोषाध्यक्ष अजय कुमार तथा प्रिंस नितिन ने संयुक्त रूप से कहा कि जगदीप सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन भविष्य में भी गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और जनसेवा के कार्यों को पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ाता रहेगा तथा अधिक से अधिक लोगों को गौ सेवा के इस अभियान से जोड़ेगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जगदीप सिंह का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर गौ सेवा के अभियान को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में छात्र-परिषद् अलंकरण समारोह एवं कारगिल विजय दिवस का भव्य आयोजन


फर्रुखाबाद l विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व बोध एवं अनुशासन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ कैण्ट में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र-परिषद् का गठन कर अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन सिखलाई रेजीमेंट सेंटर की अध्यक्षा अम्बिका जैन रहीं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ एन.सी.सी. 12 यूपी बटालियन की कैडेट प्रज्ञा एवं सिद्धि द्वारा मुख्य अतिथि की पायलटिंग के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पूर्व-प्राथमिक वर्ग के नन्हे विद्यार्थियों ने ‘नन्हा मुन्ना राही हूँ, देश का सिपाही हूँ’ अभिनय गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने जयशंकर प्रसाद की प्रेरणादायी कविता ‘बढ़े चलो’ का प्रभावशाली समूह गान प्रस्तुत किया। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान को दर्शाता भावपूर्ण अभिनय प्रस्तुत किया। पूर्व माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने ‘माँ तुझे सलाम’ पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने ‘रुके न जो, झुके न जो’ समूह गीत तथा ‘जय हो’ पर आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह की भरपूर सराहना प्राप्त की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद छात्र-परिषद् अलंकरण समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती अम्बिका जैन ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैज एवं दायित्व प्रदान करते हुए उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय के छात्र प्रमुख के रूप में कक्षा 12 ‘अ’ के आशू सिंह तथा छात्रा प्रमुख के रूप में कक्षा 12 ‘अ’ की आरजू राठौर को चयनित किया गया। प्रीफेक्ट बॉय के रूप में कक्षा 12 ‘अ’ के विवेक कुमार तथा प्रीफेक्ट गर्ल के रूप में कक्षा 12 ‘ई’ की रिया त्रिपाठी को मनोनीत किया गया।

सदन कप्तानों में कक्षा 12 ‘ब’ के युवराज सिंह को अशोका सदन, कक्षा 12 ‘सी’ के जसवीर सिंह को पटेल सदन, कक्षा 12 ‘ई’ के आशुतोष बघेल को रामानुजन सदन तथा कक्षा 12 ‘अ’ के विधान्त राठौर को सुभाष सदन का कप्तान नियुक्त किया गया।

सहगामी गतिविधियों के कप्तान के रूप में विक्रान्त सिंह एवं सौभाग्या, अनुशासन कप्तान के रूप में आयुष सिंह राठौर एवं दीप्ति, स्पोर्ट्स कप्तान के रूप में वैभव सिंह एवं स्नेहा शर्मा, तथा लिटरेरी कप्तान के रूप में अभिराज सिंह तोमर एवं सृष्टि को दायित्व सौंपा गया।

उप-कप्तानों में अंशिका सिंह (अशोका सदन), मेधा मिश्रा (पटेल सदन), सगुन (रामानुजन सदन) तथा सिमिरत जैन (सुभाष सदन) को सदन उप-कप्तान बनाया गया। रुद्र प्रताप सिंह एवं आस्था राठौर को सांस्कृतिक गतिविधियों का उप-कप्तान, रुद्र प्रताप सिंह एवं अनुष्का राठौर को अनुशासन उप-कप्तान तथा कार्तिकेय दुबे एवं आरुषी को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया।

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को विद्यालय की उन्नति, अनुशासन, सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि अम्बिका जैन ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि विद्यालय का प्रत्येक विद्यार्थी समान रूप से महत्वपूर्ण है तथा विद्यालय की गरिमा को बनाए रखना सभी विद्यार्थियों का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करने का आह्वान करते हुए कहा कि “जितना बड़ा पद, उतनी बड़ी जिम्मेदारी।”

कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्त विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11 ‘द’ की छात्राओं मानसी चौहान एवं व्याख्या कन्नौजिया ने किया। इस मौके पर स्मिता बोस,  दीप्ति सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कावड़ यात्रा को लेकर डीआईजी में स्थलों और घाटों का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद। सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचालघाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पुलिस ड्यूटी, सीसीटीवी निगरानी एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल  ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
फर्रुखाबाद ।  जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद की विद्यालयों एवं शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को सुगम आवागमन हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20-20 ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि योजना का लाभ 16 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु की अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को दिया जाएगा। लाभार्थी की शारीरिक स्थिति ई-ट्राईसाइकिल संचालन के अनुकूल होनी चाहिए तथा उसके पास मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रमाणित दिव्यांग प्रमाण-पत्र अथवा यूडीआईडी  कार्ड होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। इच्छुक छात्राएं आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, संबंधित श्रेणी का जाति प्रमाण-पत्र, मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट आकार का फोटो लेकर किसी भी निकटतम जनसेवा केंद्र के माध्यम से hwd.uphq.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत समस्त अभिलेखों सहित आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जेनएनवी रोड, फतेहगढ़ में जमा कराना अनिवार्य होगा।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8189038783 पर संपर्क कर सकते हैं।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन में सभी विभाग समन्वय स्थापित कर करें प्रभावी कार्यवाही : जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत "जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति" की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में "राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस" के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किए जाने पर चर्चा की गई।
      बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित स्वास्थ्य इकाइयों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं सहित दवाओं की उपलब्धता एवं प्रबंधन में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित चिकित्सा अधीक्षक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। कार्यरत एवं सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों के चिकित्सा उपचार बिलों के भुगतान में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लिपिक एवं हस्ताक्षर प्राधिकृत अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य इकाइयों पर भर्ती मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करने में स्वास्थ्य कर्मियों की संलिप्तता जांच में पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।
      बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान लक्षित आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे तक कृमिनाशक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा कोई भी पात्र बच्चा अभियान से वंचित न रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में टेन एट आशा एवं एएनएम यह सुनिश्चित करने की बच्चों को दी जाने वाली एल्बेंडाजोल की कोई भी दवा एक्सपायरी तिथि की न हो, इसके साथ ही 01 से 02 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा लिक्विड फॉर्म में ही पिलाएं,  जिससे बच्चों को सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अभिभावकों एवं आमजन में जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक बच्चों को अभियान का लाभ मिल सके।
      जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें तथा अभियान की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके सफल क्रियान्वयन में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
      बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आनन्द उपाध्याय ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की कार्ययोजना, लक्षित लाभार्थियों, दवा वितरण व्यवस्था, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मॉप-अप दिवस की रूपरेखा से समिति को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण की जा रही हैं।
      बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
जौहर विश्वविद्यालय के कमरों को गिराने से शिक्षा व्यवस्था में आएंगी दिक्कतें

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी अल्प संख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद खान के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जौहर यूनिवर्सिटी के 38 कमरों को गिराए जाने से शिक्षा व्यवस्था पर काफी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई मामला यदि है तो बैठकर सुलझा लें क्योंकि कमरे गिरने से छात्र छात्राओं के सामने शिक्षा व्यवस्था लड़खड़ा जाएगी इसलिए उन्होंने राज्यपाल से कमरों को न गिराए जाने से रोकने की मांग की है।
यातायात व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे अभियान से ई रिक्शा ऑटो रिक्शा और स्कूल वाहनों का बेवजह हो रहा चालान
यातायात व्यवस्था को लेकर ऑटो चालकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन दिया ज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर के विभिन्न मार्गों पर स्कूलों के बच्चे को लेकर वर्षों से टेंपो टैक्सी और ई रिक्शा से लाते और ले जाते हैं लेकिन यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित न करके यातायात पुलिस बेवजह चालकों को परेशान कर उनका चालान किया जा रहा है चालकों का कहना है कि तिराहे और चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मी मोबाइल से फोटो खींचकर चालान कर रहे हैं जो बहुत ही गलत है उन्होंने कहा कि 6 से 7 बच्चे बैठाकर लाते हैं क्योंकि बच्चों के माता-पिता इतना पैसा नहीं दे पाते हैं इस मजबूरी की वजह से बच्चों की संख्या बढ़ानी पड़ती है यदि बच्चे काम बैठाएंगे तो खर्चा नहीं निकलेगा इसलिए स्कूली वाहनों पर बच्चों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है।
फरीदाबाद के व्यवसाई की पेशेवर शूटरों ने पत्नी-बच्चे के सामने युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या

हाईवे पर फायरिंग से फैली सनसनी, पुलिस में सीसीटीवी कैमरे के द्वार उतार कर निकाले फुटेज एसपी बोली जल्द होगा घटना का खुलासा

फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर स्थित थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचालघाट के निकट रविवार की शाम सफेद कार से उतरे दो शूटरों ने हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात शूटरों ने किराना दुकान से सामान लेते समय गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान उसकी पत्नी और मासूम बच्चा मौके पर मौजूद थे।
बताते हैं कि फरीदाबाद के दयालपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी से दर्शन कर कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में पांचालघाट स्थित एक किराना दुकान पर वह कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और पानी खरीदने के लिए रुके थे तभी सफेद रंग की कार से उतरे शूटरों ने अरुण पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सिर और कंधे पर गोली लगने से मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सीओ सिटी अभय वर्मा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि मृतक काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी से परिवार के साथ दर्शन कर वापस लौट रहा था। उन्होंने बताया कि जांच में अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस समेत तीन टीमों को लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज
अमृतपुर फर्रुखाबाद 25 जुलाई। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर-जटपुरा निवासी बालकराम पुत्र रामेश्वर की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए बृजेश कुमार हत्याकांड में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत में छह नामजद तथा दो अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, 8 मई 2026 को दिन में बृजेश कुमार का शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन मुकेश जायसवाल से विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी रात लगभग 8:30 बजे रमेश राजपूत, राकेश राजपूत, बृजेश पुत्र चतुरी तथा वासुदेव पुत्र रामऔतार बृजेश कुमार को यह कहकर घर से अपने साथ ले गए कि शराब ठेके पर कुछ काम है और थोड़ी देर में वापस छोड़ देंगे। शिकायत के अनुसार उनके साथ दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी थे।
परिजनों का आरोप है कि देर रात तक बृजेश कुमार घर नहीं लौटे, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। अगले दिन 9 मई 2026 की सुबह लगभग 8:30 बजे उनका शव गंदा नाला पुलिया के पास मिला। शिकायत में कहा गया है कि शव के सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान थे।वादी का आरोप है कि घटना की सूचना देने पर भी थाना राजेपुर पुलिस ने तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया और केवल कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर वापस भेज दिया। शिकायत में कहा गया है कि बाद में आरोपियों ने कथित रूप से शव को शराब ठेके के पास रखकर हंगामा कराया, जिससे हत्या के मामले से ध्यान भटकाया जा सके।प्रार्थना पत्र में  उल्लेख किया गया है कि हंगामे के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ, जिसके संबंध में थाना राजेपुर में पुलिस की ओर से अलग मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन बृजेश कुमार की हत्या के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी हत्या की ओर संकेत करती है।
बालकराम ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में  कहा कि थाना पुलिस के भय से उन्हें और उनकी पत्नी को घर छोड़कर पलायन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक को भी पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई।न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज कराए गए मुकदमे में रमेश राजपूत, राकेश राजपूत, बृजेश पुत्र चतुरी, वासुदेव पुत्र रामऔतार, मुकेश जायसवाल तथा दो अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मामले की विवेचना कर रही है।आरोप प्रार्थना पत्र एवं दर्ज एफआईआर में लगाए गए हैं। मामले की सत्यता और आरोपों का अंतिम निर्धारण पुलिस विवेचना तथा न्यायालय की आगामी कार्यवाही के आधार पर होगा।