/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल  ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित Farrukhabad1
दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल  ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
फर्रुखाबाद ।  जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद की विद्यालयों एवं शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को सुगम आवागमन हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20-20 ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि योजना का लाभ 16 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु की अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को दिया जाएगा। लाभार्थी की शारीरिक स्थिति ई-ट्राईसाइकिल संचालन के अनुकूल होनी चाहिए तथा उसके पास मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रमाणित दिव्यांग प्रमाण-पत्र अथवा यूडीआईडी  कार्ड होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। इच्छुक छात्राएं आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, संबंधित श्रेणी का जाति प्रमाण-पत्र, मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट आकार का फोटो लेकर किसी भी निकटतम जनसेवा केंद्र के माध्यम से hwd.uphq.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत समस्त अभिलेखों सहित आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जेनएनवी रोड, फतेहगढ़ में जमा कराना अनिवार्य होगा।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8189038783 पर संपर्क कर सकते हैं।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन में सभी विभाग समन्वय स्थापित कर करें प्रभावी कार्यवाही : जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत "जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति" की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में "राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस" के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किए जाने पर चर्चा की गई।
      बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित स्वास्थ्य इकाइयों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं सहित दवाओं की उपलब्धता एवं प्रबंधन में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित चिकित्सा अधीक्षक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। कार्यरत एवं सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों के चिकित्सा उपचार बिलों के भुगतान में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लिपिक एवं हस्ताक्षर प्राधिकृत अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य इकाइयों पर भर्ती मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करने में स्वास्थ्य कर्मियों की संलिप्तता जांच में पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।
      बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान लक्षित आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे तक कृमिनाशक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा कोई भी पात्र बच्चा अभियान से वंचित न रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में टेन एट आशा एवं एएनएम यह सुनिश्चित करने की बच्चों को दी जाने वाली एल्बेंडाजोल की कोई भी दवा एक्सपायरी तिथि की न हो, इसके साथ ही 01 से 02 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा लिक्विड फॉर्म में ही पिलाएं,  जिससे बच्चों को सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अभिभावकों एवं आमजन में जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक बच्चों को अभियान का लाभ मिल सके।
      जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें तथा अभियान की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके सफल क्रियान्वयन में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
      बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आनन्द उपाध्याय ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की कार्ययोजना, लक्षित लाभार्थियों, दवा वितरण व्यवस्था, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मॉप-अप दिवस की रूपरेखा से समिति को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण की जा रही हैं।
      बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
जौहर विश्वविद्यालय के कमरों को गिराने से शिक्षा व्यवस्था में आएंगी दिक्कतें

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी अल्प संख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद खान के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जौहर यूनिवर्सिटी के 38 कमरों को गिराए जाने से शिक्षा व्यवस्था पर काफी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई मामला यदि है तो बैठकर सुलझा लें क्योंकि कमरे गिरने से छात्र छात्राओं के सामने शिक्षा व्यवस्था लड़खड़ा जाएगी इसलिए उन्होंने राज्यपाल से कमरों को न गिराए जाने से रोकने की मांग की है।
यातायात व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे अभियान से ई रिक्शा ऑटो रिक्शा और स्कूल वाहनों का बेवजह हो रहा चालान
यातायात व्यवस्था को लेकर ऑटो चालकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन दिया ज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर के विभिन्न मार्गों पर स्कूलों के बच्चे को लेकर वर्षों से टेंपो टैक्सी और ई रिक्शा से लाते और ले जाते हैं लेकिन यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित न करके यातायात पुलिस बेवजह चालकों को परेशान कर उनका चालान किया जा रहा है चालकों का कहना है कि तिराहे और चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मी मोबाइल से फोटो खींचकर चालान कर रहे हैं जो बहुत ही गलत है उन्होंने कहा कि 6 से 7 बच्चे बैठाकर लाते हैं क्योंकि बच्चों के माता-पिता इतना पैसा नहीं दे पाते हैं इस मजबूरी की वजह से बच्चों की संख्या बढ़ानी पड़ती है यदि बच्चे काम बैठाएंगे तो खर्चा नहीं निकलेगा इसलिए स्कूली वाहनों पर बच्चों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है।
फरीदाबाद के व्यवसाई की पेशेवर शूटरों ने पत्नी-बच्चे के सामने युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या

हाईवे पर फायरिंग से फैली सनसनी, पुलिस में सीसीटीवी कैमरे के द्वार उतार कर निकाले फुटेज एसपी बोली जल्द होगा घटना का खुलासा

फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर स्थित थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचालघाट के निकट रविवार की शाम सफेद कार से उतरे दो शूटरों ने हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात शूटरों ने किराना दुकान से सामान लेते समय गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान उसकी पत्नी और मासूम बच्चा मौके पर मौजूद थे।
बताते हैं कि फरीदाबाद के दयालपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी से दर्शन कर कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में पांचालघाट स्थित एक किराना दुकान पर वह कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और पानी खरीदने के लिए रुके थे तभी सफेद रंग की कार से उतरे शूटरों ने अरुण पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सिर और कंधे पर गोली लगने से मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सीओ सिटी अभय वर्मा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि मृतक काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी से परिवार के साथ दर्शन कर वापस लौट रहा था। उन्होंने बताया कि जांच में अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस समेत तीन टीमों को लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज
अमृतपुर फर्रुखाबाद 25 जुलाई। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर-जटपुरा निवासी बालकराम पुत्र रामेश्वर की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए बृजेश कुमार हत्याकांड में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत में छह नामजद तथा दो अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, 8 मई 2026 को दिन में बृजेश कुमार का शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन मुकेश जायसवाल से विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी रात लगभग 8:30 बजे रमेश राजपूत, राकेश राजपूत, बृजेश पुत्र चतुरी तथा वासुदेव पुत्र रामऔतार बृजेश कुमार को यह कहकर घर से अपने साथ ले गए कि शराब ठेके पर कुछ काम है और थोड़ी देर में वापस छोड़ देंगे। शिकायत के अनुसार उनके साथ दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी थे।
परिजनों का आरोप है कि देर रात तक बृजेश कुमार घर नहीं लौटे, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। अगले दिन 9 मई 2026 की सुबह लगभग 8:30 बजे उनका शव गंदा नाला पुलिया के पास मिला। शिकायत में कहा गया है कि शव के सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान थे।वादी का आरोप है कि घटना की सूचना देने पर भी थाना राजेपुर पुलिस ने तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया और केवल कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर वापस भेज दिया। शिकायत में कहा गया है कि बाद में आरोपियों ने कथित रूप से शव को शराब ठेके के पास रखकर हंगामा कराया, जिससे हत्या के मामले से ध्यान भटकाया जा सके।प्रार्थना पत्र में  उल्लेख किया गया है कि हंगामे के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ, जिसके संबंध में थाना राजेपुर में पुलिस की ओर से अलग मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन बृजेश कुमार की हत्या के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी हत्या की ओर संकेत करती है।
बालकराम ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में  कहा कि थाना पुलिस के भय से उन्हें और उनकी पत्नी को घर छोड़कर पलायन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक को भी पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई।न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज कराए गए मुकदमे में रमेश राजपूत, राकेश राजपूत, बृजेश पुत्र चतुरी, वासुदेव पुत्र रामऔतार, मुकेश जायसवाल तथा दो अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मामले की विवेचना कर रही है।आरोप प्रार्थना पत्र एवं दर्ज एफआईआर में लगाए गए हैं। मामले की सत्यता और आरोपों का अंतिम निर्धारण पुलिस विवेचना तथा न्यायालय की आगामी कार्यवाही के आधार पर होगा।
न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज
अमृतपुर फर्रुखाबाद 25 जुलाई। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर-जटपुरा निवासी बालकराम पुत्र रामेश्वर की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए बृजेश कुमार हत्याकांड में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत में छह नामजद तथा दो अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, 8 मई 2026 को दिन में बृजेश कुमार का शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन मुकेश जायसवाल से विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी रात लगभग 8:30 बजे रमेश राजपूत, राकेश राजपूत, बृजेश पुत्र चतुरी तथा वासुदेव पुत्र रामऔतार बृजेश कुमार को यह कहकर घर से अपने साथ ले गए कि शराब ठेके पर कुछ काम है और थोड़ी देर में वापस छोड़ देंगे। शिकायत के अनुसार उनके साथ दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी थे।
परिजनों का आरोप है कि देर रात तक बृजेश कुमार घर नहीं लौटे, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। अगले दिन 9 मई 2026 की सुबह लगभग 8:30 बजे उनका शव गंदा नाला पुलिया के पास मिला। शिकायत में कहा गया है कि शव के सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान थे।वादी का आरोप है कि घटना की सूचना देने पर भी थाना राजेपुर पुलिस ने तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया और केवल कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर वापस भेज दिया। शिकायत में कहा गया है कि बाद में आरोपियों ने कथित रूप से शव को शराब ठेके के पास रखकर हंगामा कराया, जिससे हत्या के मामले से ध्यान भटकाया जा सके।प्रार्थना पत्र में  उल्लेख किया गया है कि हंगामे के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ, जिसके संबंध में थाना राजेपुर में पुलिस की ओर से अलग मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन बृजेश कुमार की हत्या के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी हत्या की ओर संकेत करती है।
बालकराम ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में  कहा कि थाना पुलिस के भय से उन्हें और उनकी पत्नी को घर छोड़कर पलायन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक को भी पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई।न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज कराए गए मुकदमे में रमेश राजपूत, राकेश राजपूत, बृजेश पुत्र चतुरी, वासुदेव पुत्र रामऔतार, मुकेश जायसवाल तथा दो अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मामले की विवेचना कर रही है।आरोप प्रार्थना पत्र एवं दर्ज एफआईआर में लगाए गए हैं। मामले की सत्यता और आरोपों का अंतिम निर्धारण पुलिस विवेचना तथा न्यायालय की आगामी कार्यवाही के आधार पर होगा।
गंगा घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
फर्रुखाबाद l
जिला गंगा समिति के तत्वाधान में पतित पावनी मां गंगा के तट पर साप्ताहिक गंगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के निर्देशन में गंगा योद्धाओं ने गंगा स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सभी युवाओं ने मिलकर गंगा तट पर फैली गंदगी, खंडित मूर्तियां, प्लास्टिक,पॉलिथीन,कपड़े  इत्यादि एकत्रित कर उनका निस्तारण किया। निहारिका पटेल ने बताया कि आगामी सावन माह को देखते हुए गंगा तट पर  जिला गंगा समिति के द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाएगी।गंगा तट पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से भी युवाओं के माध्यम से समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामान्यतः देखा गया है कि तीज त्योहार पर गंगा तट पर लोगों के द्वारा अत्यधिक गंदगी छोड़ दी जाती है जिससे न सिर्फ गंगा का जल दूषित होता है बल्कि वहां अव्यवस्थाएं  भी फैल जाती हैं जिसको देखते हुए हमारी टीम निरंतर सावन माह तक घाट का निरीक्षण करेगी। इस अवसर पर वहां पर उपस्थित नाविक, पंडा पुजारी, दुकानदारों को भी जागरूक किया गया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाने की दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रोहित दीक्षित, गंगा योद्धा सुमित कुमार, मीना कटियार,घनश्याम,विकास कुमार एवं अन्य युवाओं ने सहयोग किया।
बाइकों की भिड़ंत से दो की मौत, दो गंभीर रूप घायल
फर्रुखाबाद ।  कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में 2 व्यक्तियों की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है l बताते हैं कि बाइक बिना हेलमेट के बाइकों को चला रहे थे ।  कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम कटड्या निवासी भगवानदास जाटव का 30 वर्षीय पुत्र पंकज एवं रतिराम का 40 वर्षीय पुत्र अवधेश बाथम मोहम्मदाबाद से भाई के साथ अपने घर जा रहे थे। बाइक को पंकज चला रहा था तभी थाना नवाबगंज के ग्राम नया नगला निवासी अधेड हरभान सिंह यादव अपने भतीजे अमन 18 वर्षीय पुत्र हरनाथ सिंह बाइक से मोहम्मदाबाद की तरफ जा रहे थे। खजुरी ईंट भट्ठे के पास दोनों बाइकों की आमने सामने जबरदस्त भिंडत हो गई। इस घटना में पंकज व हरभान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अमन को सीएससी मोहम्मदाबाद से लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। हाथ और उसका सिर फट गया था लोहिया अस्पताल से भी उसे कानपुर के लिए भेज दिया गया है जबकि  दुर्घटना में घायल अवधेश सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती  हैं। बताते हैं कि पंकज ने ट्रक को ओवरटेक किया था तभी वह सामने तेजी से आ रहे बाइक सवार से जबरदस्त टक्कर हो गई है।
आगामी चुनाव को लेकर जनसत्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने की समीक्षा, पार्टी प्रत्येक वर्ग को देगी हिस्सेदारी

फर्रुखाबाद l
रविवार को जनसत्ता दल के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह शिवाजी तथा प्रदेश अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) बलवीर सिंह चौधन का सम्मानजनक आगमन हुआ। आगमन पर आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की कार्यप्रणाली और आगामी चुनावों को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान बलवीर सिंह शिवाजी ने कहा कि जनसत्ता दल वह ही है जो किसान, युवा, महिला तथा देश के प्रत्येक वर्ग को उसकी उचित हिस्सेदारी देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यही निष्पक्ष प्रतिनिधित्व ही सशक्त लोकतंत्र की गारंटी है और जनसत्ता दल प्रत्येक चुनाव में जनता को समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा।
जिलाध्यक्ष सुशील चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब परिवर्तन का समय आ गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के हित के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया और आश्वासन दिया कि समर्पित प्रयासों से निश्चित रूप से विजय हासिल होगी।
बैठक में जिला सचिव सिद्धांत सिंह, जिलाध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) अवनीश सिंह तोमर सहित विनय प्रताप सिंह राठौर, मुकेश चौहान, जोगराम राजपूत, राहुल चौहान, राणा प्रताप सिंह, रोहित सिंह सोमवंशी, विमलेश मिश्रा, सुभम राजावत, रोहन सोलंकी, कुलदीप चौहान, अरविंद चौहान, विवेक सिंह गहरवार, अमित सोमवंशी और अनेक अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कुल मिलाकर 100 से अधिक सदस्य व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे। उपस्थित अन्य नेताओं में शुभम, विकास, अनुज, जितेंद्र, शिवा, सुनील अंश, विशाल भारद्वाज आदि का समावेश रहा।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार, आगामी गतिविधियों के समन्वय और चुनावी रणनीतियों पर विशेष जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने सभी से आग्रह किया कि वे मैदान में तेजी से सक्रिय होकर जनसत्ता दल के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ।