/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज Farrukhabad1
न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज
अमृतपुर फर्रुखाबाद 25 जुलाई। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर-जटपुरा निवासी बालकराम पुत्र रामेश्वर की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए बृजेश कुमार हत्याकांड में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत में छह नामजद तथा दो अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, 8 मई 2026 को दिन में बृजेश कुमार का शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन मुकेश जायसवाल से विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी रात लगभग 8:30 बजे रमेश राजपूत, राकेश राजपूत, बृजेश पुत्र चतुरी तथा वासुदेव पुत्र रामऔतार बृजेश कुमार को यह कहकर घर से अपने साथ ले गए कि शराब ठेके पर कुछ काम है और थोड़ी देर में वापस छोड़ देंगे। शिकायत के अनुसार उनके साथ दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी थे।
परिजनों का आरोप है कि देर रात तक बृजेश कुमार घर नहीं लौटे, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। अगले दिन 9 मई 2026 की सुबह लगभग 8:30 बजे उनका शव गंदा नाला पुलिया के पास मिला। शिकायत में कहा गया है कि शव के सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान थे।वादी का आरोप है कि घटना की सूचना देने पर भी थाना राजेपुर पुलिस ने तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया और केवल कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर वापस भेज दिया। शिकायत में कहा गया है कि बाद में आरोपियों ने कथित रूप से शव को शराब ठेके के पास रखकर हंगामा कराया, जिससे हत्या के मामले से ध्यान भटकाया जा सके।प्रार्थना पत्र में  उल्लेख किया गया है कि हंगामे के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ, जिसके संबंध में थाना राजेपुर में पुलिस की ओर से अलग मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन बृजेश कुमार की हत्या के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी हत्या की ओर संकेत करती है।
बालकराम ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में  कहा कि थाना पुलिस के भय से उन्हें और उनकी पत्नी को घर छोड़कर पलायन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक को भी पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई।न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज कराए गए मुकदमे में रमेश राजपूत, राकेश राजपूत, बृजेश पुत्र चतुरी, वासुदेव पुत्र रामऔतार, मुकेश जायसवाल तथा दो अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मामले की विवेचना कर रही है।आरोप प्रार्थना पत्र एवं दर्ज एफआईआर में लगाए गए हैं। मामले की सत्यता और आरोपों का अंतिम निर्धारण पुलिस विवेचना तथा न्यायालय की आगामी कार्यवाही के आधार पर होगा।

गंगा घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
फर्रुखाबाद l
जिला गंगा समिति के तत्वाधान में पतित पावनी मां गंगा के तट पर साप्ताहिक गंगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के निर्देशन में गंगा योद्धाओं ने गंगा स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सभी युवाओं ने मिलकर गंगा तट पर फैली गंदगी, खंडित मूर्तियां, प्लास्टिक,पॉलिथीन,कपड़े  इत्यादि एकत्रित कर उनका निस्तारण किया। निहारिका पटेल ने बताया कि आगामी सावन माह को देखते हुए गंगा तट पर  जिला गंगा समिति के द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाएगी।गंगा तट पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से भी युवाओं के माध्यम से समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामान्यतः देखा गया है कि तीज त्योहार पर गंगा तट पर लोगों के द्वारा अत्यधिक गंदगी छोड़ दी जाती है जिससे न सिर्फ गंगा का जल दूषित होता है बल्कि वहां अव्यवस्थाएं  भी फैल जाती हैं जिसको देखते हुए हमारी टीम निरंतर सावन माह तक घाट का निरीक्षण करेगी। इस अवसर पर वहां पर उपस्थित नाविक, पंडा पुजारी, दुकानदारों को भी जागरूक किया गया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाने की दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रोहित दीक्षित, गंगा योद्धा सुमित कुमार, मीना कटियार,घनश्याम,विकास कुमार एवं अन्य युवाओं ने सहयोग किया।
बाइकों की भिड़ंत से दो की मौत, दो गंभीर रूप घायल
फर्रुखाबाद ।  कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में 2 व्यक्तियों की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है l बताते हैं कि बाइक बिना हेलमेट के बाइकों को चला रहे थे ।  कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम कटड्या निवासी भगवानदास जाटव का 30 वर्षीय पुत्र पंकज एवं रतिराम का 40 वर्षीय पुत्र अवधेश बाथम मोहम्मदाबाद से भाई के साथ अपने घर जा रहे थे। बाइक को पंकज चला रहा था तभी थाना नवाबगंज के ग्राम नया नगला निवासी अधेड हरभान सिंह यादव अपने भतीजे अमन 18 वर्षीय पुत्र हरनाथ सिंह बाइक से मोहम्मदाबाद की तरफ जा रहे थे। खजुरी ईंट भट्ठे के पास दोनों बाइकों की आमने सामने जबरदस्त भिंडत हो गई। इस घटना में पंकज व हरभान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अमन को सीएससी मोहम्मदाबाद से लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। हाथ और उसका सिर फट गया था लोहिया अस्पताल से भी उसे कानपुर के लिए भेज दिया गया है जबकि  दुर्घटना में घायल अवधेश सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती  हैं। बताते हैं कि पंकज ने ट्रक को ओवरटेक किया था तभी वह सामने तेजी से आ रहे बाइक सवार से जबरदस्त टक्कर हो गई है।
आगामी चुनाव को लेकर जनसत्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने की समीक्षा, पार्टी प्रत्येक वर्ग को देगी हिस्सेदारी

फर्रुखाबाद l
रविवार को जनसत्ता दल के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह शिवाजी तथा प्रदेश अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) बलवीर सिंह चौधन का सम्मानजनक आगमन हुआ। आगमन पर आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की कार्यप्रणाली और आगामी चुनावों को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान बलवीर सिंह शिवाजी ने कहा कि जनसत्ता दल वह ही है जो किसान, युवा, महिला तथा देश के प्रत्येक वर्ग को उसकी उचित हिस्सेदारी देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यही निष्पक्ष प्रतिनिधित्व ही सशक्त लोकतंत्र की गारंटी है और जनसत्ता दल प्रत्येक चुनाव में जनता को समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा।
जिलाध्यक्ष सुशील चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब परिवर्तन का समय आ गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के हित के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया और आश्वासन दिया कि समर्पित प्रयासों से निश्चित रूप से विजय हासिल होगी।
बैठक में जिला सचिव सिद्धांत सिंह, जिलाध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) अवनीश सिंह तोमर सहित विनय प्रताप सिंह राठौर, मुकेश चौहान, जोगराम राजपूत, राहुल चौहान, राणा प्रताप सिंह, रोहित सिंह सोमवंशी, विमलेश मिश्रा, सुभम राजावत, रोहन सोलंकी, कुलदीप चौहान, अरविंद चौहान, विवेक सिंह गहरवार, अमित सोमवंशी और अनेक अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कुल मिलाकर 100 से अधिक सदस्य व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे। उपस्थित अन्य नेताओं में शुभम, विकास, अनुज, जितेंद्र, शिवा, सुनील अंश, विशाल भारद्वाज आदि का समावेश रहा।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार, आगामी गतिविधियों के समन्वय और चुनावी रणनीतियों पर विशेष जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने सभी से आग्रह किया कि वे मैदान में तेजी से सक्रिय होकर जनसत्ता दल के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ।

देश को विकसित राष्ट्र बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका :  सांसद
*मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा हेतु पीएनबी के साथ अनुबंध कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

फर्रुखाबाद । "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा" सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ अनुबंध (एमओयू) संबंधी कार्यक्रम रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत द्वारा शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम जनपद आगरा के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री के मुख्य अतिथि में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया । मुख्यमंत्री के संबोधन का सभी को लाभ प्राप्त कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण एवं उनके सामाजिक सुरक्षा कवच को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ किया गया यह अनुबंध शिक्षकों को विभिन्न बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं वैचारिक विकास की प्रगति शिक्षकों की सुरक्षा एवं उनके विकास पर निर्भर करती है। बच्चों की प्रथम पाठशाला उसका परिवार होता है, अतः प्रथम शिक्षक के रूप में अभिभावक अपने बच्चों में गुरुजनों का सम्मान करने का भाव उत्पन्न करें, जिससे वह शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में देश की उन्नति में मुख्य भूमिका अदा कर सकें। देश को विकसित राष्ट्र बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना" की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि समाज के बौद्धिक एवं वैचारिक विकास के महत्व को रेखांकित करने के लिए इस योजना के माध्यम से पात्र शिक्षकों को चिकित्सालयों में 05 लाख रुपये के निः शुल्क कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही पीएनबी के सहयोग से शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा समयबद्ध रूप से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने का आह्वान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा डॉ0 विनीता वर्मा, डॉ0 अजहर जुनैद, डॉ0 राम नरेश सिंह, डॉ0 सत्येंद्र कुमार, डॉ0 विवेक सिंह, डॉ0 रमन प्रकाश, डॉ0 विजय कुमार, डॉ, आलोक बिहारी, डॉ0 प्रशांत कुमार, डॉ0 शिल्पी, डॉ0 प्रज्ञा दीक्षित, डी0 पारूल मिश्रा, डॉ0 दीपचंद वर्मा, डॉ0 अतुल प्रताप सिंह, डॉ0 सुपर प्रधान, डॉ0 अकालू प्रसाद डॉ प्रशांत कुमार डॉ विनायक पांडेय डॉ0 अभिषेक शुक्ला, डॉ0 समीर गुप्ता, डॉ0 नीरज कुमार, डॉ0 अमीर जहां, डॉ0 शाहीन खान, डॉ0 अखिलेश कुमार तथा डॉ0 अंजू पांडे को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा डॉ0 कल्पना, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार, सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
लोहिया चिकित्सालय ने रचा नया इतिहास, ट्रॉमा सेंटर शुरू , क्रिटिकल केयर ब्लॉक में पहली सर्जरी सफल
फर्रुखाबाद l
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के दूरदर्शी विजन, कुशल नेतृत्व एवं सतत विशेष प्रयासों से जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय परिसर में नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर को क्रियाशील करते हुए ओपीडी एवं ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का विधिवत संचालन प्रारंभ कर दिया गया। इसी क्रम में क्रिटिकल केयर ब्लॉक के ऑपरेशन थिएटर में पहली जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
क्रिटिकल केयर ब्लॉक में पहला सफल ऑपरेशन पड़ोसी जनपद हरदोई के नारायणपुर निवासी 18 वर्षीय राखी का किया गया, जो पिछले लगभग तीन वर्षों से सीने में गांठ की समस्या से पीड़ित थी। विभिन्न स्थानों पर उपचार के बावजूद राहत न मिलने पर परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में गठित चिकित्सकीय टीम द्वारा मरीज की विस्तृत जांच की गई। इसके उपरांत सीएमओ के निर्देशन में विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श के बाद सर्जन डॉ. रोहित तिवारी ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। इसके बाद अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित क्रिटिकल केयर ब्लॉक के ऑपरेशन थिएटर में पहली ही सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है तथा चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार जारी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि जनपदवासियों को महानगरों जैसी आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके विशेष प्रयासों से ट्रॉमा सेंटर को क्रियाशील करते हुए ओपीडी एवं ओटी का संचालन शुरू कराया गया है, जिससे अब गंभीर एवं जटिल मरीजों को समयबद्ध उपचार की सुविधा जनपद में ही उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है और इस दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर एवं क्रिटिकल केयर ब्लॉक का संचालन जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे जनपद के साथ-साथ आसपास के जनपदों के गंभीर मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ मिलेगा तथा जटिल सर्जरी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देशन एवं सतत चिकित्सकीय पर्यवेक्षण में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगमोहन शर्मा, सर्जन डॉ. रोहित तिवारी, स्टाफ नर्स अनीता लाल, मेघा एवं मनोज सहित पूरी चिकित्सकीय टीम ने उत्कृष्ट समन्वय के साथ पहली सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की। ऑपरेशन के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सकीय टीम से मरीज की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पूरी टीम की कार्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों के साथ समर्पित चिकित्सकीय टीम के संयुक्त प्रयासों से जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं।
ट्रॉमा सेंटर के क्रियाशील होने तथा क्रिटिकल केयर ब्लॉक में पहली सफल सर्जरी के साथ जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है। यह उपलब्धि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के दूरदर्शी विजन, कुशल नेतृत्व एवं जनहित के प्रति सतत प्रतिबद्धता का परिणाम मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में गंभीर एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होंगी।
राजेपुर ब्लाक प्रमुख जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण
फर्रुखाबाद l जिला गंगा समिति के तत्वाधान में गंगा ग्राम चांदपुर में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के द्वारा ब्लॉक प्रमुख राजेपुर पल्लव सोमवंशी के जन्म दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम ब्लॉक प्रमुख  के द्वारा वृक्षारोपण किया गया  न्यू वे पब्लिक स्कूल के  छात्र-छात्राओं ने भी मिलकर वृक्षारोपण किया। ब्लॉक प्रमुख श्री पल्लव सोमवंशी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में बढ़ते तापमान एवं पर्यावरण असंतुलन की चलते बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।हम सभी को आगे मिलकर काम करना पड़ेगा। सभी को अपने जीवन में कम से कम दस वृक्ष लगाकर उनका संरक्षण भी करना चाहिए। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने कहा कि  एक पेड मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत निरंतर वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण भी किया जा रहा है। इनके अतिरिक्त किसी शुभ कार्य पर भी लोगों के मध्य पहुंचकर वृक्षारोपण कराया जा रहा है एवं उनका संरक्षण रखने की शपथ दिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में इस अभियान में कई गंगा योद्धाओं  के द्वारा प्रतिभाग कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहित दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में बारिश का मौसम चल रहा है इस मौसम में वृक्ष लगाने पर आसानी से चलते हैं।इसी अभियान को बढ़ाता देते हुए कई जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा एवं समय-समय पर वृक्षों  को सुरक्षित करने के लिए उनका निरीक्षण भी किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कटियार, गंगा योद्धा राम रहीश कुशवाहा, सुमित कुमार, मीना कटियार, घनश्याम आदि लोग उपस्थित रहे।
आज से शुरू, स्टॉप डायरिया अभियान, एक माह तक घर-घर चलेगा जागरूकता अभियान
फर्रुखाबाद। बरसात के मौसम में बच्चों को डायरिया से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 जुलाई से 25 अगस्त तक जनपद में स्टॉप डायरिया अभियान-2026 संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों वाले परिवारों से संपर्क करेंगे तथा डायरिया की रोकथाम, समय पर उपचार, ओआरएस घोल के सही उपयोग और जिंक की गोली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा स्वास्थ्य संस्थानों पर आवश्यक दवाओं एवं ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि डायरिया बच्चों में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है, लेकिन समय पर पहचान और सही उपचार से इससे होने वाली जटिलताओं को आसानी से रोका जा सकता है। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, खुले में रखे भोजन से बचने, भोजन बनाने एवं खिलाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही परिवारों को घर पर ओआरएस घोल तैयार करने और उसे सही तरीके से उपयोग करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर ओआरएस पैकेट एवं जिंक टैबलेट की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। यदि किसी बच्चे में बार-बार पतले दस्त, उल्टी, तेज बुखार, अत्यधिक प्यास, सुस्ती अथवा निर्जलीकरण के लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार बच्चे को 14 दिनों तक जिंक की गोली देना भी आवश्यक है, जिससे बीमारी दोबारा होने की संभावना कम होती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों एवं मीडिया से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि डायरिया से बचाव केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। समय पर ओआरएस, जिंक, स्वच्छता एवं उचित उपचार अपनाकर बच्चों के जीवन की प्रभावी सुरक्षा की जा सकती है।