देश को विकसित राष्ट्र बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : सांसद
*मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा हेतु पीएनबी के साथ अनुबंध कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
फर्रुखाबाद । "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा" सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ अनुबंध (एमओयू) संबंधी कार्यक्रम रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत द्वारा शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम जनपद आगरा के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री के मुख्य अतिथि में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया । मुख्यमंत्री के संबोधन का सभी को लाभ प्राप्त कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण एवं उनके सामाजिक सुरक्षा कवच को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ किया गया यह अनुबंध शिक्षकों को विभिन्न बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं वैचारिक विकास की प्रगति शिक्षकों की सुरक्षा एवं उनके विकास पर निर्भर करती है। बच्चों की प्रथम पाठशाला उसका परिवार होता है, अतः प्रथम शिक्षक के रूप में अभिभावक अपने बच्चों में गुरुजनों का सम्मान करने का भाव उत्पन्न करें, जिससे वह शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में देश की उन्नति में मुख्य भूमिका अदा कर सकें। देश को विकसित राष्ट्र बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना" की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि समाज के बौद्धिक एवं वैचारिक विकास के महत्व को रेखांकित करने के लिए इस योजना के माध्यम से पात्र शिक्षकों को चिकित्सालयों में 05 लाख रुपये के निः शुल्क कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही पीएनबी के सहयोग से शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा समयबद्ध रूप से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने का आह्वान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा डॉ0 विनीता वर्मा, डॉ0 अजहर जुनैद, डॉ0 राम नरेश सिंह, डॉ0 सत्येंद्र कुमार, डॉ0 विवेक सिंह, डॉ0 रमन प्रकाश, डॉ0 विजय कुमार, डॉ, आलोक बिहारी, डॉ0 प्रशांत कुमार, डॉ0 शिल्पी, डॉ0 प्रज्ञा दीक्षित, डी0 पारूल मिश्रा, डॉ0 दीपचंद वर्मा, डॉ0 अतुल प्रताप सिंह, डॉ0 सुपर प्रधान, डॉ0 अकालू प्रसाद डॉ प्रशांत कुमार डॉ विनायक पांडेय डॉ0 अभिषेक शुक्ला, डॉ0 समीर गुप्ता, डॉ0 नीरज कुमार, डॉ0 अमीर जहां, डॉ0 शाहीन खान, डॉ0 अखिलेश कुमार तथा डॉ0 अंजू पांडे को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा डॉ0 कल्पना, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार, सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।![]()

*मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा हेतु पीएनबी के साथ अनुबंध कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

फर्रुखाबाद l
फर्रुखाबाद l जिला गंगा समिति के तत्वाधान में गंगा ग्राम चांदपुर में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के द्वारा ब्लॉक प्रमुख राजेपुर पल्लव सोमवंशी के जन्म दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम ब्लॉक प्रमुख के द्वारा वृक्षारोपण किया गया न्यू वे पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी मिलकर वृक्षारोपण किया। ब्लॉक प्रमुख श्री पल्लव सोमवंशी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में बढ़ते तापमान एवं पर्यावरण असंतुलन की चलते बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।हम सभी को आगे मिलकर काम करना पड़ेगा। सभी को अपने जीवन में कम से कम दस वृक्ष लगाकर उनका संरक्षण भी करना चाहिए। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने कहा कि एक पेड मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत निरंतर वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण भी किया जा रहा है। इनके अतिरिक्त किसी शुभ कार्य पर भी लोगों के मध्य पहुंचकर वृक्षारोपण कराया जा रहा है एवं उनका संरक्षण रखने की शपथ दिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में इस अभियान में कई गंगा योद्धाओं के द्वारा प्रतिभाग कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहित दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में बारिश का मौसम चल रहा है इस मौसम में वृक्ष लगाने पर आसानी से चलते हैं।इसी अभियान को बढ़ाता देते हुए कई जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा एवं समय-समय पर वृक्षों को सुरक्षित करने के लिए उनका निरीक्षण भी किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कटियार, गंगा योद्धा राम रहीश कुशवाहा, सुमित कुमार, मीना कटियार, घनश्याम आदि लोग उपस्थित रहे।
फर्रुखाबाद। बरसात के मौसम में बच्चों को डायरिया से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 जुलाई से 25 अगस्त तक जनपद में स्टॉप डायरिया अभियान-2026 संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों वाले परिवारों से संपर्क करेंगे तथा डायरिया की रोकथाम, समय पर उपचार, ओआरएस घोल के सही उपयोग और जिंक की गोली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा स्वास्थ्य संस्थानों पर आवश्यक दवाओं एवं ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।
फर्रुखाबाद l
अमृतपुर फर्रुखाबाद 24 जुलाई। राजेपुर थाना क्षेत्र के नगला केवल गांव में शुक्रवार को बीमारी से परेशान अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, नगला केवल निवासी 56 वर्षीय कमला देवी पत्नी जदुवीर सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे उन्होंने अपने घर के बरामदे में दीवार में लगी कील से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि मृतका अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गई हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।
लोगों से संवाद कर कानून व्यवस्था के बारे में ली जानकारी
Jul 26 2026, 19:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1