/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz बच्चे भागते नहीं, उनका मन कहीं पीछे छूट जाता है… Sant Kabir Nagar
बच्चे भागते नहीं, उनका मन कहीं पीछे छूट जाता है…

रमेश दूबे
कहानी है संत कबीर नगर जनपद की महुली थाने पर परिस्थितियों से भाग कर बस्ती जनपद से संत कबीर नगर पहुंचे एक 7 वर्ष के मासूम की।

जिस पर उपनिरीक्षक प्रभारी निरीक्षक थाना महुली दुर्गेश पांडे की शानदार लाइन सामने आई।

हर बार जब कोई बच्चा घर छोड़कर चला जाता है, तो यह केवल एक "गुमशुदगी" की घटना नहीं होती। यह उस मासूम मन की एक खामोश पुकार होती है, जिसे समय रहते शायद कोई सुन नहीं पाया।

हाल ही में एक ऐसा ही बच्चा, जिसके माता-पिता रोजगार के लिए बेंगलुरु चले गए थे और उसे उसकी बुआ के घर छोड़ दिया गया था, अपने परिचित वातावरण से निकलकर जिले की सीमाएँ पार करते हुए दूसरे जनपद तक पहुँच गया। यह कदम किसी शरारत का परिणाम नहीं था, बल्कि उसके भीतर लंबे समय से चल रहे भावनात्मक संघर्ष का संकेत था। पढ़ाई का दबाव, अपनों की कमी, अकेलेपन का एहसास और मन की बातें किसी से न कह पाने की पीड़ा धीरे-धीरे उसके भीतर घर करती रही। अंततः उसका मन उसे वहाँ से दूर ले गया।

यह घटना हम सभी के लिए एक गहरा संदेश छोड़ती है।

बच्चों के मन में क्या चल रहा है, इसे केवल उनके अंक, उनकी पढ़ाई या उनके व्यवहार से नहीं समझा जा सकता। कई बार वे मुस्कुराते रहते हैं, लेकिन भीतर से टूट रहे होते हैं। वे चुप रहते हैं, पर उनका मौन बहुत कुछ कह रहा होता है। वे डाँट नहीं, अपनापन चाहते हैं; आदेश नहीं, संवाद चाहते हैं।

आज के समय में माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए दूर-दराज़ शहरों में नौकरी करने को मजबूर हैं। यह त्याग भी आवश्यक है, लेकिन इसके साथ यह भी उतना ही आवश्यक है कि बच्चों को केवल आर्थिक सुरक्षा ही नहीं, बल्कि भावनात्मक सुरक्षा भी मिले। प्रतिदिन कुछ मिनट का स्नेहपूर्ण संवाद, उनकी बातें धैर्य से सुनना और यह एहसास दिलाना कि "हम तुम्हारे साथ हैं"—यही उनके आत्मविश्वास की सबसे बड़ी ताकत बनता है।

कल्पना कीजिए, यदि यह बच्चा किसी गलत व्यक्ति के संपर्क में आ जाता, मानव तस्करी, बाल श्रम या किसी अन्य अपराध का शिकार हो जाता, तो यह केवल एक परिवार का दुख नहीं होता, बल्कि पूरे समाज और प्रशासन के लिए अत्यंत गंभीर चुनौती बन जाता। एक छोटी-सी भावनात्मक उपेक्षा कभी-कभी बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

सौभाग्य से इस घटना में थाना पुलिस ने संवेदनशीलता, धैर्य और मानवता का परिचय दिया। बच्चे को केवल एक औपचारिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं माना गया, बल्कि उसे सुरक्षा, विश्वास और अपनापन दिया गया। उसके परिजनों तक सूचना पहुँचाने और सुरक्षित मिलान की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की गई। यही पुलिस का मानवीय स्वरूप है—जहाँ कानून के साथ संवेदना भी चलती है।

यह घटना हमें याद दिलाती है कि बच्चों को केवल अच्छी शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है। उन्हें अच्छा वातावरण, भरोसा, संवाद और प्रेम देना भी उतना ही आवश्यक है।

आइए, हम सभी एक संकल्प लें—

- प्रतिदिन अपने बच्चों से कुछ समय खुलकर बात करेंगे।
- उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे।
- उन्हें डाँटने से पहले उनकी बात सुनेंगे।
- उन्हें यह विश्वास दिलाएँगे कि कोई भी समस्या इतनी बड़ी नहीं कि घर छोड़ना पड़े।

क्योंकि बच्चे रास्ता नहीं भूलते, वे अक्सर उस अपनापन की तलाश में निकल पड़ते हैं जहाँ उन्हें लगता है कि कोई उन्हें समझेगा।

याद रखिए—एक बच्चे का सुरक्षित भविष्य केवल परिवार की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब बच्चे मुस्कुराते हैं, तभी समाज का भविष्य सुरक्षित होता है।

हालांकि मासूम को एडिशनल एसपी एडीएम की मौजूदगी में उसके वर्तमान के गार्जियन को सौंप दिया गया लेकिन कारण ,निवारण, समस्या, समाधान,जागरूकता इन संबंधों पर प्रभारी निरीक्षक महुली दुर्गेश पांडे की लाइन आज के समय में प्रासंगिक है।
साइबर क्राइम के साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल थाना धनघटा पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 136344/-.रु0 की धनराशि
रमेश दूबे
          पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना धनघटा टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदकश्री रितेश  कुमार यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी कुरमौल थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के साथ हुए फ्राड 140000 रुपये में से 131344/-रु0 वापस कराया गया तथा MRM पोर्टल की सहायता से आवेदक भीम कुमार यादव ज्योती बस्त्रालय बण्डा बजारा निवासी सुरैना थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को 5000 रूपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- श्री रितेश  कुमार यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी कुरमौल थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ने दिनांक 16.03.2026 को शिकायत दर्ज कराई कि आवेदक द्वारा द्वारा आनलाईन सर्च कर सरिया बूक किया गया था फ्राडर द्वारा गोरखपुर मे एक सरिया डीलर होने का दावा कर उक्त धनराशि को अपने खाते मे लिया गया था । पेमेन्ट होने के उपरान्त फ्राडर द्वारा फोन नही उठाया जा रहा था तथा दिये गये पता पर जाकर आवेदक द्वारा पता किया गया तो उक्त नाम पता से कोई भी दुकान नही थी । जिसके उपरान्त आवेदक द्वारा शिकायत दर्ज किया गया । शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारीगण द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई एवं प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप फ्राडर के खाते मे 131344 रूपये की धनराशि होल्ड कराया गया उक्त धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी गई। आवेदक द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
साइबर सेल टीम:- प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप कुमार सिंह, नि0अ0 श्री रामेश्वर यादव (प्रभारी साइबर सेल), का0 इन्द्रजीत प्रजापति, रि0का0 मोहित कुमार पाण्डेय ।
अपील- जनमानस से अनुरोध है कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
बूथ अध्यक्ष का भाजपा मे सर्वोच्च स्थान है राहुल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि
भाजपा में कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं हो सकता।
विधायक गणेश चौहान

रमेश दूबे
संत कबीर नगर जनपद के मुखलिसपुर में बूथ अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर मगर महानगर के पूर्व अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव रहे ।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी के सर्वमानय  कार्यकर्ता है। इन्हीं की बदौलत विधायक एमपी बड़े पदों के लोग पहुंच पाते हैं ऐसे में इनका सम्मान सर्वोपरि है ।
उन्होंने कहा भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है।
मुख्य अतिथि ने भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी को संबोधित करते हुए  कहा कि आज जो भी भाजपा के विधायक सांसद व अन्य बड़े पदाधिकारी हैं सभी बूथअध्यक्षों व उनसे संबंधित कार्यकर्ताओं की बदौलत है।
इसलिए उनका सम्मान जरूरी है उन्होंने कहा कि पार्टी व्यक्तिकी नहीं राष्ट्रवाद के लिए पहचानी जाती है।

आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ अध्यक्ष से संबंधित एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें ।


उन्होंने उपस्थित बूथ अध्यक्षों से बूथ समितियों पन्ना प्रमुखों कार्यकर्ताओं   व 70 वर्ष से अधिक कार्यकर्ताओं के अलावा अलावा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की उपलब्धियां को सूचीबद्ध कर अपने पास रखने तथा पार्टी कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
विधायक गणेश चौहान ने कहा वह साधारण सेपरिवार में जन्म लिए। साधारण से सफाई कर्मी थे और भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण से कार्यकर्ता को जनता के सहयोग से विधायक बनने का अवसर दिया।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी में कोई भेदभाव नहीं होता है ।
एक छोटा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री के पद तक का सफर कर सकता है।
आज जरूरत है भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की।

विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिना भेदभाव किया सबके लिए आवास घर घर जल चौड़ी सड़के बिजली स्वास्थ्य शिक्षा मुहैया कराया है।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक गणेशचंद चौहान ने कहा विधानसभा क्षेत्र धनघटा के कार्यकर्ताओं की बदौलत वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं इसलिए वह उससे संबंधित सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी गहरी आस्था है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड रुपए की परियोजनाएं संचालित हैं। गांव-गांव सड़कों जल निकासी की सुविधा के अलावा गरीबों को आवास की सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है ।

जिससे क्षेत्र की जनता प्रसन्न है उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा 2027 के तैयारी के लिए जुड़ जाने का आह्वान किया इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल श्रीवास्तव पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल विधायक गणेश चंद्र चौहान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सत्यपाल पाल पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव वरिष्ठ नेता अमर राय गणेश पांडे ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके बताएरास्ते पर चलने का व्रत लिया ।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया।

इस अवसर पर
गोरखपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल विधायक गणेश चौहान पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव डॉ सतपाल पाल गणेश पांडे केडी कनौजिया अरुणेश द्विवेदी विनोद पांडे मंडल अध्यक्ष संतलाल मौर्या ओमप्रकाश सरोज नंदिनी पांडे विनोद अजय चतुर्वेदी अरविंद सिंह नन्हे संदीप दिनेश चौधरी ओमप्रकाश राय आदि लोग मौजूद है।
बूथ अध्यक्ष का भाजपा मे सर्वोच्च स्थान है राहुल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि
भाजपा में कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं हो सकता।
विधायक गणेश चौहान

रमेश दूबे
संत कबीर नगर जनपद के मुखलिसपुर में बूथ अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर मगर महानगर के पूर्व अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव रहे ।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी के सर्वमानय  कार्यकर्ता है। इन्हीं की बदौलत विधायक एमपी बड़े पदों के लोग पहुंच पाते हैं ऐसे में इनका सम्मान सर्वोपरि है ।
उन्होंने कहा भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है।
मुख्य अतिथि ने भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी को संबोधित करते हुए  कहा कि आज जो भी भाजपा के विधायक सांसद व अन्य बड़े पदाधिकारी हैं सभी बूथअध्यक्षों व उनसे संबंधित कार्यकर्ताओं की बदौलत है।
इसलिए उनका सम्मान जरूरी है उन्होंने कहा कि पार्टी व्यक्तिकी नहीं राष्ट्रवाद के लिए पहचानी जाती है।

आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ अध्यक्ष से संबंधित एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें ।


उन्होंने उपस्थित बूथ अध्यक्षों से बूथ समितियों पन्ना प्रमुखों कार्यकर्ताओं   व 70 वर्ष से अधिक कार्यकर्ताओं के अलावा अलावा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की उपलब्धियां को सूचीबद्ध कर अपने पास रखने तथा पार्टी कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
विधायक गणेश चौहान ने कहा वह साधारण सेपरिवार में जन्म लिए। साधारण से सफाई कर्मी थे और भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण से कार्यकर्ता को जनता के सहयोग से विधायक बनने का अवसर दिया।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी में कोई भेदभाव नहीं होता है ।
एक छोटा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री के पद तक का सफर कर सकता है।
आज जरूरत है भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की।

विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिना भेदभाव किया सबके लिए आवास घर घर जल चौड़ी सड़के बिजली स्वास्थ्य शिक्षा मुहैया कराया है।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक गणेशचंद चौहान ने कहा विधानसभा क्षेत्र धनघटा के कार्यकर्ताओं की बदौलत वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं इसलिए वह उससे संबंधित सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी गहरी आस्था है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड रुपए की परियोजनाएं संचालित हैं। गांव-गांव सड़कों जल निकासी की सुविधा के अलावा गरीबों को आवास की सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है ।

जिससे क्षेत्र की जनता प्रसन्न है उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा 2027 के तैयारी के लिए जुड़ जाने का आह्वान किया इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल श्रीवास्तव पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल विधायक गणेश चंद्र चौहान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सत्यपाल पाल पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव वरिष्ठ नेता अमर राय गणेश पांडे ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके बताएरास्ते पर चलने का व्रत लिया ।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया।

इस अवसर पर
गोरखपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल विधायक गणेश चौहान पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव डॉ सतपाल पाल गणेश पांडे केडी कनौजिया अरुणेश द्विवेदी विनोद पांडे मंडल अध्यक्ष संतलाल मौर्या ओमप्रकाश सरोज नंदिनी पांडे विनोद अजय चतुर्वेदी अरविंद सिंह नन्हे संदीप दिनेश चौधरी ओमप्रकाश राय आदि लोग मौजूद है।
बेलहरकला पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
रमेश दूबे

संतकबीरनगर। बेलहरकला पुलिस ने चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन, गेहूं, बर्तन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष बेलहरकला हरिकेश भारती की टीम ने झमरहिया पोखरा, नगर पंचायत बेलहरकला से दिलवर निषाद और अमन को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने थाना कोतवाली खलीलाबाद, थाना बखिरा और थाना बेलहरकला क्षेत्र में हुई तीन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय बंद मकानों और सुनसान स्थानों की रेकी कर ताला तोड़कर नकदी, जेवरात, मोबाइल, बर्तन, खाद्यान्न सहित अन्य कीमती सामान चोरी करते थे और बाद में सामान बेचकर खर्च चलाते थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक जोड़ी पायल, दो अंगूठियां, लोटा, थाल, गेहूं की बोरी, दो एंड्रॉयड मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 2,000 रुपये नकद, एक .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दिलवर के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे


संतकबीरनगर ।पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना धनघटा पर पंजीकृत मु0अं0स0 438/26 धारा 87,137(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोनू पुत्र भालचन्द निवीसी ग्राम भैसा खूट थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
                     
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 21.06.2026 को थाना धनघटा पर अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-  उ0नि0  कमलेश यादव, म0हे0का0 पूनम राव, का0 बृजेश कुमार ।
धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे
              
जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्रा* के निकट पर्यवेक्षण में *थाना धनघटा पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 193/2026 धारा 87,137(2) बी0एन0एस0 थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के मामले में अभियुक्त नाम पता शनि कुमार पुत्र विन्ध्यांचल निवासी ग्राम भीटी हरदो थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को दुल्हापार चौराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
           विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 05.04.2026  को थाना धनघटा पर वादिनी की नाबालिग पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 20.07.2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 श्री नन्दू गौतम, का0 विनीत गिरी ।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गैगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25,000 रु0 के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद *श्री जयप्रकाश दूबे* के नेतृत्व मे आज दिनाँक 20.07.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 1010/2025 धारा 2(b)(1), 2(b)(xi),3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 25,000 रु0 के ईनामियां वांछित अभियुक्त राजप्रताप सिंह पुत्र ओरी सिंह निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को मंझरिया तिराहा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* विदित हो कि दिनाँक 31.10.2025 को अभियुक्त के अपराधिक इतिहास के दृष्टिगत थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 1010/2025 धारा 2(b)(1), 2(b)(xi),3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था । उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध 25,000 रु0 का ईनाम घोषित था ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
राजप्रताप सिंह पुत्र ओरी सिंह निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

*अपराधिक इतिहास अभियुक्त-*
02.मु0अ0सं0 563/2025 धारा 305(बी),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
3. मु0अ0सं0 574/2025 धारा 305(बी),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
4. मु0अ0सं0 575/2025 धारा 305(बी),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
5. मु0अ0सं0 1010/2025 धारा 2(b)(1), 2(b)(xi),3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव,  हे0का0 जितेन्द्र कुमार सिंह, का0 अनिल कुमार यादव ,का0 कृष्णनारायण गौड़ ।
धनघटा पुलिस में साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल की मदद से वापस कराई 57000 रु0 की धनराशि
रमेश दूबे

         
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना धनघटा टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति के झांसे मे आकर अपने खाते से फ्राडर के खाते में स्थानांतरित कर दिया गया था ।

उक्त प्रकरण के संबंध मे आवश्यक कार्यवाही की अपेक्षा की गयी थी । आवेदक का 57000 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया गया है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* आवेदक थाना धनघटा क्षेत्र के निवासी है आवेदक को अपने झासे मे लेकर फ्राडर द्वारा अपने खाते मे आवेदक से पैसे ट्रांसफर कराये गये थे । जिसमे शिकायत दर्ज कराया गया था । साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गयी । पुलिस की प्रभावी पैरवी से 57000 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी है ।

*साइबर सेल टीम :-* प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप सिंह, अपराध निरीक्षक श्री रामेश्वर यादव (प्रभारी साइबर सेल), का0 इन्द्रजीत प्रजापति, रि0का0 मोहित कुमार पाण्डेय,रि0का0 अंकुश कुमार ।

*अपील- जनमानस से अनुरोध है कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं  । साइबर ठगी होने पर तत्काल Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें ।*
मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत बहू–बेटी सम्मेलन हेतु ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
रमेश दूबे

संतकबीरनगर पुलिस एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से हुआ आयोजन ।अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन गोरखपुर श्री मुथा अशोक जैन के निर्देशन पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी, जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित बहू–बेटी सम्मेलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से आज दिनांक 15.07.2026 को विकास खंड पौली सभागार में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया गया।
कार्यशाला में विकास खंड पौली, हैंसर बाजार एवं नाथनगर से पुलिस विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के कुल 30 नामित प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उप जिलाधिकारी धनघटा श्री रविकांत चौबे एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभय नाथ मिश्रा द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बहू–बेटी सम्मेलन महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक सोच विकसित करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा हिंसा की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण सामुदायिक पहल है।
कार्यशाला का उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों की क्षमता का विकास करना है, ताकि वे अपने-अपने विकास खंडों में ग्राम स्तरीय सुगमकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण के उपरांत ग्राम स्तरीय सुगमकर्ता प्रत्येक ग्राम पंचायत में 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के साथ छह सप्ताह तक छह विषयगत सत्र आयोजित करेंगे। इन सत्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मानजनक संबंध, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के संबंध में सामुदायिक जागरूकता एवं संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को बहू–बेटी सम्मेलन की अवधारणा, संचालन प्रक्रिया तथा ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर उनकी भूमिका से अवगत कराया गया। साथ ही प्रभावी संवाद, सक्रिय श्रवण, सही प्रश्न पूछने की तकनीक तथा समुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का अभ्यास समूह चर्चा, रोल प्ले, केस स्टडी एवं अन्य सहभागी गतिविधियों के माध्यम से कराया गया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों की समझ का मूल्यांकन करते हुए आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार श्री राजेश कुमार सैनी ने बहू–बेटी सम्मेलन की अवधारणा, प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं कैस्केड प्रशिक्षण मॉडल पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक दृष्टिकोण विकसित करना, उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हिंसा की रोकथाम के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षक सुश्री स्वीटी मंडल, श्रीमती मोनिका शुक्ला, श्रीमती पूनम मौर्य एवं श्री पवन कुमार लाल ने विभिन्न विषयों पर सहभागी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों से फीडबैक प्राप्त किया गया तथा सभी ने अपने-अपने विकास खंडों में बहू–बेटी सम्मेलन का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।