/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz दो साल से टूटी सड़क, खेतों से होकर निकलने को मजबूर ग्रामीण Farrukhabad1
दो साल से टूटी सड़क, खेतों से होकर निकलने को मजबूर ग्रामीण


तीसराम की मढ़ैया में बाढ़ से कटा बदायूं संपर्क मार्ग अब तक नहीं बना, क्षतिग्रस्त पुलिया से बढ़ी परेशानी; स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित, पीडब्ल्यूडी ने जल्द निर्माण का दिया भरोसा।

फर्रुखाबाद/राजेपुर।
विकासखंड राजेपुर के गांव तीसराम की मढ़ैया में बदायूं संपर्क मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पिछले दो वर्षों से बदहाल पड़ी है। बाढ़ में सड़क कट जाने के बाद आज तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे ग्रामीणों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित है। सड़क के साथ स्थित पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण और पुलिया की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सड़क टूटने के कारण लोगों को मजबूरन दूसरे किसानों के खेतों से होकर गुजरना पड़ता है। कई खेत मालिक फसलों की सुरक्षा के लिए कंटीले तार लगा देते हैं और खेतों से आवागमन का विरोध करते हैं, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बन जाती है।

इसी मार्ग पर एक प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है। सड़क और पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बच्चों को कंटीले तारों के बीच से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या से विधायक और सांसद को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका। उनका कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि क्षेत्र में आते हैं, लेकिन बाद में समस्याओं की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं देते। उनका यह भी कहना है कि बाढ़ के दौरान केवल औपचारिक दौरे होते हैं, जबकि सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल नहीं की जाती।

ग्रामीण पदम सिंह और राजवीर ने बताया कि इस मार्ग की परेशानी वही समझ सकता है, जो प्रतिदिन यहां से गुजरता है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, शिक्षकों, किसानों और ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से सड़क और पुलिया का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के क्षेत्रीय अवर अभियंता वीर बहादुर ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। विभाग जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।
प्रसूता मृत्यु प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग का सख्त एक्शन, अभिलेख न मिलने पर मदर केयर हॉस्पिटल सील
फर्रुखाबाद l
प्रसूता की मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को आवास विकास स्थित मदर केयर हॉस्पिटल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चिकित्सालय को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देश पर उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (पंजीकरण) डॉ. आर. सी. माथुर ने टीम के साथ अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल का कोई भी संचालक, चिकित्सक अथवा अधिकृत प्रतिनिधि मौके पर उपस्थित नहीं मिला। टीम ने अस्पताल के पंजीकरण, मरीज के उपचार, भर्ती, प्रसव, रेफरल एवं प्रसूता की मृत्यु से संबंधित समस्त अभिलेखों की मांग की, लेकिन अस्पताल प्रबंधन कोई भी आवश्यक रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। अस्पताल में उपचार संबंधी अभिलेखों का संधारण भी संतोषजनक नहीं पाया गया।
जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रसूता के उपचार से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, वीडियो, फोटोग्राफ एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को भी सुरक्षित रखने तथा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच की जा सके। साथ ही प्रकरण का मातृ मृत्यु ऑडिट (Death Audit) कराते हुए मृत्यु के वास्तविक कारणों एवं उपचार प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा शुरू कर दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न कराने एवं जांच में सहयोग न करने की स्थिति को गंभीर मानते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नियमानुसार चिकित्सालय को तत्काल सील कर दिया। साथ ही प्रकरण में संबंधित अभिलेखों की गहन जांच करते हुए आवश्यक विभागीय एवं विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि जनपद में किसी भी मरीज के जीवन के साथ लापरवाही या स्वास्थ्य विभाग के नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी निजी चिकित्सालयों को पंजीकरण की शर्तों का पालन करते हुए उपचार से संबंधित अभिलेखों का विधिवत संधारण करना अनिवार्य है। जांच में सहयोग न करने अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि जनपदवासियों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस मामले की जांच निष्पक्ष रूप से पूरी कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बीमारी के चलते महिला फांसी पर झूली,पुलिस ने भरा पंचनामा
अमृतपुर फर्रुखाबाद 24 जुलाई। राजेपुर थाना क्षेत्र के नगला केवल गांव में शुक्रवार को बीमारी से परेशान अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, नगला केवल निवासी 56 वर्षीय कमला देवी पत्नी जदुवीर सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे उन्होंने अपने घर के बरामदे में दीवार में लगी कील से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि मृतका अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गई हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।
कानून-व्यवस्था को लेकर अलर्ट,थाना पुलिस का पैदल मार्च
लोगों से संवाद कर कानून व्यवस्था के बारे में ली जानकारी

अमृतपुर, फर्रुखाबाद 24 जुलाई। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से अमृतपुर पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को थाना प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में अमृतपुर कस्बा एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक पैदल मार्च  निकाला गया। पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने तथा पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की। पुलिस की मौजूदगी से बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान उपनिरीक्षक राहुल कुमार, सुरेश कुमार, कल्लू सिंह सहित अमृतपुर थाने के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस का यह व्यापक पैदल मार्च क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में कानून का भय कायम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गस्त के दौरान थाना प्रभारी द्वारा तिराहो  चौराहा और भीड़भाड़ वाले इलाकों में दुकानदारों बुजुर्गों सम्मानित लोगों से संवाद भी किया गया और उनसे जानकारी ली गई कि कहीं पर कोई कानून व्यवस्था को लेकर संदेश की स्थिति पैदा हो रही है तो वह पुलिस को अवगत कराये जिससे समय रहते उस समस्या का सही समाधान किया जा सके। लोगों ने पुलिस अधिकारियों को अस्वस्थ किया कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।
निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण होनी चाहिए सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने की  50 लाख एवं उससे अधिक लागत के निर्माणकार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक ली

फर्रुखाबाद । जनपद में 50 लाख एवं उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों तथा कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा की विभागवार समीक्षा की गई।
       जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिन परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उनके संबंध में संबंधित अधिकारियों से कारण पूछते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
      जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि संबंधित निर्माण कार्यों के फोटोग्राफ गूगल लोकेशन के साथ ही उपलब्ध कराएं। अधिशाषी अभियंता जल निगम यह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी स्थान पर पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत पूर्ण रहे, शिकायत पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जनपद में गैर नक्शा पास एवं अवैध रूप से निर्मित भवनों पर प्रवर्तन की कार्यवाही पूर्ण करें।
    जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें तथा कार्यों की गुणवत्ता का सतत परीक्षण सुनिश्चित करें। यदि किसी कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी अथवा लापरवाही की जाती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था की कार्यशैली से शासन को अवगत कराएं, इसके साथ ही जिन परियोजनाओं में भूमि, विद्युत, जलापूर्ति अथवा अन्य विभागीय समन्वय से संबंधित समस्याएं हैं, उनका त्वरित निराकरण कर कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
      बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों की परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया तथा समयबद्ध रूप से निर्माण कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
      बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
चेकिंग अभियान में स्कूली वाहनों सहित दो दर्जनों पर हुईं करवाई
फर्रूखाबाद । शुक्रवार को उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), कानपुर रामरतन सोनी के नेतृत्व में टैम्पो, ई-रिक्शा तथा निजी वाहनो से स्कूली बच्चों को ले जाने के विरूद्ध फतेहगढ़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के समय आरटीओ-प्रवर्तन, कानपुर राहुल श्रीवास्तव, सीओ-ट्रैफिक अभय वर्मा, एआरटीओ-प्रवर्तन, सुभाष राजपूत, प्रभारी निरीक्षक, फतेहगढ़ तेज सिंह व यातायात उप निरीक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय साथ रहे।
टीम द्वारा पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आरआरसी फतेहगढ़ तथा कैण्ट क्षेत्र के विद्यालयों में ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा तथा मारूति वैन आदि से विद्यालय के छात्रों को लाने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान वाहन की फिटनेस, परमिट, बीमा तथा अन्य प्रपत्रों की जाँच की गई। जाँच में सीट क्षमता से अधिक सवारियों की भी जाँच की गई। अभियान के अन्तर्गत 24 वाहनों के चालान किये गये तथा 20 स्कूली वाहन सीज किये गये है।
परिवहन विभाग द्वारा गत दो माह में जनपद मे अनफिट स्कूल वाहनोें के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु अभियान चलाया गया है जिसमें 51 स्कूल वाहनों का चालान किया गया है 23 स्कूली वाहनों को सीज किया गया है, जिनसे रू0 4.53 लाख प्रशमन शुल्क वसूल किया गया है। निजी वाहनों से छात्रों को ले जाने वाले 10 वाहनों को चालान व सीज किया गया है। स्कूल वाहनों में ओवरलोड छात्र ले जाने के अभियोग में 07 वाहनों को चालान व सीज किया गया है। स्कूली वाहनों के सघन निरीक्षण में अस्तित्वहीन पाये गये 22 वाहनों के पंजीयन चिन्ह विशेष रूप से निरस्त कराये गये हैं। यह चेकिंग अभियान जारी रहेगा, जिसमें कानपुर देहात, कन्नौज, औरेया व कानपुर नगर की टीमों द्वारा सघन कार्यवाही की जायेगी।
डीएम का एक्शन । प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने काटा हंगामा, डीएम आदेश पर सीएमओ ने पहुंचकर अस्पताल कराया सीज

फर्रुखाबाद। मदर केयर हॉस्पिटल में उसे समय परिवार के लोगों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया जब एक प्रसूता की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई मौत की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद जिस प्रसूता की मौत हुई है उसके संबंध में सभी कागजात एकत्र कर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर गहनता से टीम के साथ जांच पड़ताल की तो किसी भी तरीके का कोई कागज नहीं मिला जिला अधिकारी को इस संबंध में जानकारी देने के बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल को तत्काल सील करने के आदेश दिए हैं संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए करने के लिए निर्देशित किया है।
दबंगों के हौसले बुलंद पीड़िता के घर पर कर रहे जबरदस्ती कब्जा
पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी, पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट

फर्रुखाबाद।  राजरानी खटिक पत्नी स्व० भूपराम निवासी ग्राम बरतल वाली गली थाना नबाबगंज जिला फर्रुखाबाद की रहने वाली है। पीड़िता का पुस्तैनी मकान है पीड़िता एक बहुत ही गरीब महिला है। वह अपने घर पर झप्पर व पन्नी डालकर अपना जीवन यापन कर रही है। 22 जुलाई 2026 को समय रात 8 बजे पीड़िता के पडोसी राजेश व सुरेश व महेश व मुकेश व सर्वेश पुत्रगण सियाराम व कल्लू व नन्ने पुत्रगण रामचन्द्र व अमित व राहुल व विकास व अंकित व अनिकेत पुत्रगण कल्लू व दीलीप व आकाश पुत्रगण सुरेश व सिवम व ऋषि पुत्रगण राजेश व विपिन व विवेक पुत्रगण मुकेश व अनिल पुत्र महेश (सभासद) एकराय होकर अपने हांथों में नाजयज तमन्चा व लाठी डण्डे लेकर आये ।और पीड़िता को गंन्दी-2 जातिसूचक गालियां देते हुऐ। कहा  की साली खटकिनियां को पकड़ कर जान से मार दो ।तथा पीड़िता की पुस्तैनी जमीन पर उक्त लोग अवैध कब्जा कर रहे है। तभी प्रार्थिनी ने उक्त लोगों को जातिसूचक खटिकिनियां गाली देने पीड़िता के साथ घर में घुसकर मारपीट की। और  घर में रखा सामान तोड-फोड दिया ।और झप्पर में सभी लोगों ने आग लगा दी। जिससे पीड़िता के घर का सारा सामान जल गया ।शोरगुल की आवाज पर नन्नेलाल व केशव व गौरव व अनूप आदि मोहल्ले के बहुत से लोग आ गये। जिन्होने मुझे उक्त लोगों से बचाया तो उक्त सभी लोग पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चले गये पीड़िता ने 112 नं० पुलिस को फोन किया। तो मौके पर पुलिस आयी लेकिन पुलिस ने पीड़िता के झप्पर की आग तो बुझवायी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब पीड़िता ने मजबूर होकर घटना का प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मांग की है।कि उक्त लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही ।
मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में सपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फर्रुखाबाद । मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर रामपुर के 38 भवनों को बिना नक्शा पास कराए बनाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी रामपुर ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है।
जिसके विरोध में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल यादव एडवोकेट द्वारा जिले भर के विद्यालयों में जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है । इस दौरान आज सपा नेताओं ने बद्री विशाल महाविद्यालय फर्रुखाबाद में हस्ताक्षर अभियान चलाया। पार्टी के प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि छात्र नेताओं द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर, प्रदेश सचिव मंदीप यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, सदर विधानसभा अध्यक्ष पवन कठेरिया, जिला सचिव विनीत परमार, राजन यादव प्रधान आदि नेता भी इस अभियान का हिस्सा बने।
समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए गए इस अभियान को सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने अपना समर्थन देकर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि शिक्षा के लिए बेहतर रूप से विकसित किए गए एक विश्वविद्यालय को अपने राजनैतिक प्रतिशोध और क्षणिक लाभ पाने के लिए ध्वस्त करना सरासर असंवैधानिक तथा छात्र हितों पर सीधी सीधी चोट है।
इस दौरान बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमन सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष सयुस नागेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष छात्रसभा अंशुल यादव, आशीष यादव, अशोक अंबेडकर, राहुल सिसोदिया, रामतीर्थ राजपूत, सोनू यादव, गोपाल यादव, आदेश यादव, अजय यादव, जयदेव पाल, शिवम पटेल, अर्चित शर्मा, मनोज यादव, रोहित यादव, गौरव आजाद, माजिद अली, कमल बाबू, प्रताप सिंह, हसनैन, आयुष यादव आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं छात्र नौजवान मौजूद रहे।
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश*
*जिलाधिकारी ने सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाओं की समीक्षा की*

फर्रुखाबाद ।  जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में श्रावण मास के दौरान आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
      बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
      जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले दिनों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन लागू किया जाए तथा इसकी प्रभावी सूचना आमजन तक समय से पहुंचाई जाए। उन्होंने गंगा घाट पर कंट्रोल रूम स्थापित कर समस्त व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
      सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में अग्निशामक यंत्र स्थापित किए जाएं। विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बिजली के पोलों को सुरक्षित रूप से पॉलीथिन से कवर कराया जाए तथा विद्युत लाइनों की नियमित जांच कराई जाए। उन्होंने घाटों पर चिकित्सा टीम, चिकित्सकों, एंबुलेंस एवं आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
      जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गंगा घाट पर बने पुल का नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक रखरखाव कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।
      बैठक में अवगत कराया गया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार तथा महाशिवरात्रि पर जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ स्थित भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करते हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं सुविधाओं की कार्ययोजना तैयार की गई है।
      बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।