मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में सपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फर्रुखाबाद । मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर रामपुर के 38 भवनों को बिना नक्शा पास कराए बनाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी रामपुर ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है।
जिसके विरोध में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल यादव एडवोकेट द्वारा जिले भर के विद्यालयों में जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है । इस दौरान आज सपा नेताओं ने बद्री विशाल महाविद्यालय फर्रुखाबाद में हस्ताक्षर अभियान चलाया। पार्टी के प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि छात्र नेताओं द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर, प्रदेश सचिव मंदीप यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, सदर विधानसभा अध्यक्ष पवन कठेरिया, जिला सचिव विनीत परमार, राजन यादव प्रधान आदि नेता भी इस अभियान का हिस्सा बने।
समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए गए इस अभियान को सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने अपना समर्थन देकर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि शिक्षा के लिए बेहतर रूप से विकसित किए गए एक विश्वविद्यालय को अपने राजनैतिक प्रतिशोध और क्षणिक लाभ पाने के लिए ध्वस्त करना सरासर असंवैधानिक तथा छात्र हितों पर सीधी सीधी चोट है।
इस दौरान बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमन सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष सयुस नागेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष छात्रसभा अंशुल यादव, आशीष यादव, अशोक अंबेडकर, राहुल सिसोदिया, रामतीर्थ राजपूत, सोनू यादव, गोपाल यादव, आदेश यादव, अजय यादव, जयदेव पाल, शिवम पटेल, अर्चित शर्मा, मनोज यादव, रोहित यादव, गौरव आजाद, माजिद अली, कमल बाबू, प्रताप सिंह, हसनैन, आयुष यादव आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं छात्र नौजवान मौजूद रहे।
Jul 24 2026, 20:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k