/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz चेकिंग अभियान में स्कूली वाहनों सहित दो दर्जनों पर हुईं करवाई Farrukhabad1
चेकिंग अभियान में स्कूली वाहनों सहित दो दर्जनों पर हुईं करवाई
फर्रूखाबाद । शुक्रवार को उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), कानपुर रामरतन सोनी के नेतृत्व में टैम्पो, ई-रिक्शा तथा निजी वाहनो से स्कूली बच्चों को ले जाने के विरूद्ध फतेहगढ़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के समय आरटीओ-प्रवर्तन, कानपुर राहुल श्रीवास्तव, सीओ-ट्रैफिक अभय वर्मा, एआरटीओ-प्रवर्तन, सुभाष राजपूत, प्रभारी निरीक्षक, फतेहगढ़ तेज सिंह व यातायात उप निरीक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय साथ रहे।
टीम द्वारा पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आरआरसी फतेहगढ़ तथा कैण्ट क्षेत्र के विद्यालयों में ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा तथा मारूति वैन आदि से विद्यालय के छात्रों को लाने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान वाहन की फिटनेस, परमिट, बीमा तथा अन्य प्रपत्रों की जाँच की गई। जाँच में सीट क्षमता से अधिक सवारियों की भी जाँच की गई। अभियान के अन्तर्गत 24 वाहनों के चालान किये गये तथा 20 स्कूली वाहन सीज किये गये है।
परिवहन विभाग द्वारा गत दो माह में जनपद मे अनफिट स्कूल वाहनोें के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु अभियान चलाया गया है जिसमें 51 स्कूल वाहनों का चालान किया गया है 23 स्कूली वाहनों को सीज किया गया है, जिनसे रू0 4.53 लाख प्रशमन शुल्क वसूल किया गया है। निजी वाहनों से छात्रों को ले जाने वाले 10 वाहनों को चालान व सीज किया गया है। स्कूल वाहनों में ओवरलोड छात्र ले जाने के अभियोग में 07 वाहनों को चालान व सीज किया गया है। स्कूली वाहनों के सघन निरीक्षण में अस्तित्वहीन पाये गये 22 वाहनों के पंजीयन चिन्ह विशेष रूप से निरस्त कराये गये हैं। यह चेकिंग अभियान जारी रहेगा, जिसमें कानपुर देहात, कन्नौज, औरेया व कानपुर नगर की टीमों द्वारा सघन कार्यवाही की जायेगी।
डीएम का एक्शन । प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने काटा हंगामा, डीएम आदेश पर सीएमओ ने पहुंचकर अस्पताल कराया सीज

फर्रुखाबाद। मदर केयर हॉस्पिटल में उसे समय परिवार के लोगों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया जब एक प्रसूता की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई मौत की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद जिस प्रसूता की मौत हुई है उसके संबंध में सभी कागजात एकत्र कर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर गहनता से टीम के साथ जांच पड़ताल की तो किसी भी तरीके का कोई कागज नहीं मिला जिला अधिकारी को इस संबंध में जानकारी देने के बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल को तत्काल सील करने के आदेश दिए हैं संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए करने के लिए निर्देशित किया है।
दबंगों के हौसले बुलंद पीड़िता के घर पर कर रहे जबरदस्ती कब्जा
पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी, पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट

फर्रुखाबाद।  राजरानी खटिक पत्नी स्व० भूपराम निवासी ग्राम बरतल वाली गली थाना नबाबगंज जिला फर्रुखाबाद की रहने वाली है। पीड़िता का पुस्तैनी मकान है पीड़िता एक बहुत ही गरीब महिला है। वह अपने घर पर झप्पर व पन्नी डालकर अपना जीवन यापन कर रही है। 22 जुलाई 2026 को समय रात 8 बजे पीड़िता के पडोसी राजेश व सुरेश व महेश व मुकेश व सर्वेश पुत्रगण सियाराम व कल्लू व नन्ने पुत्रगण रामचन्द्र व अमित व राहुल व विकास व अंकित व अनिकेत पुत्रगण कल्लू व दीलीप व आकाश पुत्रगण सुरेश व सिवम व ऋषि पुत्रगण राजेश व विपिन व विवेक पुत्रगण मुकेश व अनिल पुत्र महेश (सभासद) एकराय होकर अपने हांथों में नाजयज तमन्चा व लाठी डण्डे लेकर आये ।और पीड़िता को गंन्दी-2 जातिसूचक गालियां देते हुऐ। कहा  की साली खटकिनियां को पकड़ कर जान से मार दो ।तथा पीड़िता की पुस्तैनी जमीन पर उक्त लोग अवैध कब्जा कर रहे है। तभी प्रार्थिनी ने उक्त लोगों को जातिसूचक खटिकिनियां गाली देने पीड़िता के साथ घर में घुसकर मारपीट की। और  घर में रखा सामान तोड-फोड दिया ।और झप्पर में सभी लोगों ने आग लगा दी। जिससे पीड़िता के घर का सारा सामान जल गया ।शोरगुल की आवाज पर नन्नेलाल व केशव व गौरव व अनूप आदि मोहल्ले के बहुत से लोग आ गये। जिन्होने मुझे उक्त लोगों से बचाया तो उक्त सभी लोग पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चले गये पीड़िता ने 112 नं० पुलिस को फोन किया। तो मौके पर पुलिस आयी लेकिन पुलिस ने पीड़िता के झप्पर की आग तो बुझवायी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब पीड़िता ने मजबूर होकर घटना का प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मांग की है।कि उक्त लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही ।
मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में सपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फर्रुखाबाद । मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर रामपुर के 38 भवनों को बिना नक्शा पास कराए बनाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी रामपुर ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है।
जिसके विरोध में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल यादव एडवोकेट द्वारा जिले भर के विद्यालयों में जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है । इस दौरान आज सपा नेताओं ने बद्री विशाल महाविद्यालय फर्रुखाबाद में हस्ताक्षर अभियान चलाया। पार्टी के प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि छात्र नेताओं द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर, प्रदेश सचिव मंदीप यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, सदर विधानसभा अध्यक्ष पवन कठेरिया, जिला सचिव विनीत परमार, राजन यादव प्रधान आदि नेता भी इस अभियान का हिस्सा बने।
समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए गए इस अभियान को सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने अपना समर्थन देकर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि शिक्षा के लिए बेहतर रूप से विकसित किए गए एक विश्वविद्यालय को अपने राजनैतिक प्रतिशोध और क्षणिक लाभ पाने के लिए ध्वस्त करना सरासर असंवैधानिक तथा छात्र हितों पर सीधी सीधी चोट है।
इस दौरान बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमन सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष सयुस नागेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष छात्रसभा अंशुल यादव, आशीष यादव, अशोक अंबेडकर, राहुल सिसोदिया, रामतीर्थ राजपूत, सोनू यादव, गोपाल यादव, आदेश यादव, अजय यादव, जयदेव पाल, शिवम पटेल, अर्चित शर्मा, मनोज यादव, रोहित यादव, गौरव आजाद, माजिद अली, कमल बाबू, प्रताप सिंह, हसनैन, आयुष यादव आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं छात्र नौजवान मौजूद रहे।
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश*
*जिलाधिकारी ने सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाओं की समीक्षा की*

फर्रुखाबाद ।  जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में श्रावण मास के दौरान आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
      बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
      जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले दिनों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन लागू किया जाए तथा इसकी प्रभावी सूचना आमजन तक समय से पहुंचाई जाए। उन्होंने गंगा घाट पर कंट्रोल रूम स्थापित कर समस्त व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
      सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में अग्निशामक यंत्र स्थापित किए जाएं। विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बिजली के पोलों को सुरक्षित रूप से पॉलीथिन से कवर कराया जाए तथा विद्युत लाइनों की नियमित जांच कराई जाए। उन्होंने घाटों पर चिकित्सा टीम, चिकित्सकों, एंबुलेंस एवं आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
      जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गंगा घाट पर बने पुल का नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक रखरखाव कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।
      बैठक में अवगत कराया गया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार तथा महाशिवरात्रि पर जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ स्थित भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करते हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं सुविधाओं की कार्ययोजना तैयार की गई है।
      बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा कर्मी से की अभद्रता, जिला अध्यक्ष सहित पांच किसान नेता पुलिस हिरासत, होमगार्ड से मारपीट करने पर ह
फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकेत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया था और प्रशासनिक अधिकारियों में उनकी कुछ मांगों को मंजूर करने का आश्वासन दिया था फिर भी यूनियन जिला अध्यक्ष ड्यूटी पर होमगार्ड कमी के साथ गुंडागर्दी करते हुए उसके साथ मारपीट भी कर दी, जिसका विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया बाद में उसे धमकियां भी दी। ड्यूटी पर तैनात  होमगार्ड ने रात के समय गेट खोलने से मना किया तो उसको धमकी देते हुए जबरदस्ती गेट खोल दिया और अंदर घुसकर प्रदर्शन करते रहे घायल होमगार्ड ने किसान नेताओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 12सूत्री मांगों का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार को सौंपा

फर्रुखाबाद। आज भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने अपने कार्यकर्ताओं के कलेक्ट्रेट में  प्रदर्शन कर अपनी 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा। कि भारत और अमेरिका में जो समझौता हुआ है उसको रद्द किया जाए। और भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाया जाए।तथा छात्रों पर लाठी चार्ज कराए जाने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए। और माडल शंकरपुर में घरों के ऊपर से बिजली की लाइन निकली है।उसको हटाकर बाहर से निकाला जाए।किसानों को उर्वरक खाद मुहैया कराई जाए।जिससे फसलों को सही तरीके से उत्पादन किया जा सके। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, मनीष मिश्रा, परशुराम, सुरेश, उमाशंकर, कुलदीप,मोनिका दीक्षित मौजूद रहीं।
घायल कोटेदार प्रतिनिधि का हालचाल जानने पहुंचे भाजपा युवा नेता विकास राजपूत

चपरा ग्राम पंचायत में संतोष राजपूत से की मुलाकात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ बाढ़ प्रभावितों की हरसंभव मदद का दिया भरोसा।


फर्रुखाबाद/अमृतपुर।
विकासखंड राजेपुर की ग्राम पंचायत चपरा में भाजपा युवा नेता विकास राजपूत ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए कोटेदार प्रतिनिधि संतोष राजपूत के आवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने संतोष के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित उपचार कराने और पूरी तरह स्वस्थ होने तक सावधानी बरतने की नसीहत दी।

मुलाकात के दौरान विकास राजपूत ने कहा कि उन्हें जब भी क्षेत्र में किसी के बीमार, घायल या किसी अन्य संकट में होने की जानकारी मिलती है, तो वह समय निकालकर उनसे मिलने और उनकी हरसंभव सहायता का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनकी प्राथमिकता है और लोगों के सुख-दुख में शामिल होना अपना कर्तव्य मानते हैं।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति को लेकर भी कोटेदार प्रतिनिधि संतोष राजपूत से जानकारी ली। विकास राजपूत ने कहा कि यदि बाढ़ के कारण किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो तत्काल उन्हें सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपने स्तर से हरसंभव प्रयास कर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विश्वनाथ राजपूत, ग्राम प्रधान आसाराम राजपूत, अमैयापुर के भावी प्रधान प्रत्याशी आदेश राजपूत सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने घायल संतोष राजपूत के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
किसान यूनियन ने राष्ट्रपति के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौपा

अमृतपुर, फर्रुखाबाद 23 जुलाई। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र  तहसीलदार शशांक सिंह को सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह मांगपत्र किसानों, छात्रों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर दिया गया है। यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो भारतीय किसान यूनियन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।ज्ञापन में किसानों ने सबसे पहले भारत-अमेरिका डील को निरस्त करने की मांग उठाई। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने तथा छात्रों पर लाठीचार्ज कराने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। किसानों का कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।
संगठन ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को यूरिया एवं डीएपी खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। समय पर खाद उपलब्ध न होने से फसलों की बुवाई और उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इसलिए सभी सहकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को परेशान न होना पड़े।ज्ञापन में किसानों के लिए प्रतिदिन कम से कम 10 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। साथ ही प्रदेश में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करते हुए उन्हें गौशालाओं में भेजने की मांग उठाई गई। किसानों का कहना है कि आवारा पशु खेतों में खड़ी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।भारतीय किसान यूनियन ने फर्रुखाबाद जनपद में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले किसानों के मकानों को न तोड़े जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। संगठन का कहना है कि किसानों के आशियाने सुरक्षित रखे जाएं तथा किसी भी कार्रवाई से पहले उनकी समस्याओं का न्यायपूर्ण समाधान किया जाए।
ज्ञापन में नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले का भी उल्लेख करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। संगठन का कहना है कि ऐसे मामलों से लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है, इसलिए दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव कुलदीप अवस्थी, प्रदेश सचिव मनीष मिश्रा, किसान नेता रामवरण, युवा जिलाध्यक्ष पवन जोशी, हरिओम मिश्रा, सर्वेश तिवारी, करुणाशंकर तिवारी, राजवीर सिंह,अभिषेक बाजपेई,अनुराग सिंह कुशवाहा,डॉ.आर.बी. पहलवान,शिवशंकर निषाद, हरिहर सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन  के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार की टक्कर से तीन  घायल लोहिया अस्पताल मे भर्ती
अमृतपुर फर्रुखाबाद -जमापुर चौराहे पर गुरुवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही एक कार ने सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे दो पैदल यात्रियों और एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया और यातायात सामान्य कराया। जानकारी के अनुसार, कार के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए जमापुर चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे दो पैदल युवतियों तथा मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला को टक्कर मार दी।हादसे में18 वर्षीय राजुल पुत्री सुमेश निवासी अहिलमई, थाना राजेपुर,19 वर्षीय गंगा पुत्री महिपाल निवासी गोटिया पूर्वी,थाना राजेपुर तथा 22 वर्षीय आशा पुत्री रामभजन निवासी कोला सोता, पोस्ट पिथनापुर,थाना अमृतपुर घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जमापुर चौराहे पर यातायात सुचारू करा दिया। अधिकारियों के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।