बूथ अध्यक्ष का भाजपा मे सर्वोच्च स्थान है राहुल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि
भाजपा में कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं हो सकता।
विधायक गणेश चौहान
रमेश दूबे
संत कबीर नगर जनपद के मुखलिसपुर में बूथ अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर मगर महानगर के पूर्व अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव रहे ।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी के सर्वमानय कार्यकर्ता है। इन्हीं की बदौलत विधायक एमपी बड़े पदों के लोग पहुंच पाते हैं ऐसे में इनका सम्मान सर्वोपरि है ।
उन्होंने कहा भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है।
मुख्य अतिथि ने भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो भी भाजपा के विधायक सांसद व अन्य बड़े पदाधिकारी हैं सभी बूथअध्यक्षों व उनसे संबंधित कार्यकर्ताओं की बदौलत है।
इसलिए उनका सम्मान जरूरी है उन्होंने कहा कि पार्टी व्यक्तिकी नहीं राष्ट्रवाद के लिए पहचानी जाती है।
आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ अध्यक्ष से संबंधित एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें ।
उन्होंने उपस्थित बूथ अध्यक्षों से बूथ समितियों पन्ना प्रमुखों कार्यकर्ताओं व 70 वर्ष से अधिक कार्यकर्ताओं के अलावा अलावा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की उपलब्धियां को सूचीबद्ध कर अपने पास रखने तथा पार्टी कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
विधायक गणेश चौहान ने कहा वह साधारण सेपरिवार में जन्म लिए। साधारण से सफाई कर्मी थे और भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण से कार्यकर्ता को जनता के सहयोग से विधायक बनने का अवसर दिया।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी में कोई भेदभाव नहीं होता है ।
एक छोटा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री के पद तक का सफर कर सकता है।
आज जरूरत है भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की।
विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिना भेदभाव किया सबके लिए आवास घर घर जल चौड़ी सड़के बिजली स्वास्थ्य शिक्षा मुहैया कराया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक गणेशचंद चौहान ने कहा विधानसभा क्षेत्र धनघटा के कार्यकर्ताओं की बदौलत वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं इसलिए वह उससे संबंधित सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी गहरी आस्था है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड रुपए की परियोजनाएं संचालित हैं। गांव-गांव सड़कों जल निकासी की सुविधा के अलावा गरीबों को आवास की सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है ।
जिससे क्षेत्र की जनता प्रसन्न है उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा 2027 के तैयारी के लिए जुड़ जाने का आह्वान किया इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल श्रीवास्तव पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल विधायक गणेश चंद्र चौहान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सत्यपाल पाल पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव वरिष्ठ नेता अमर राय गणेश पांडे ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके बताएरास्ते पर चलने का व्रत लिया ।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया।
इस अवसर पर
गोरखपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल विधायक गणेश चौहान पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव डॉ सतपाल पाल गणेश पांडे केडी कनौजिया अरुणेश द्विवेदी विनोद पांडे मंडल अध्यक्ष संतलाल मौर्या ओमप्रकाश सरोज नंदिनी पांडे विनोद अजय चतुर्वेदी अरविंद सिंह नन्हे संदीप दिनेश चौधरी ओमप्रकाश राय आदि लोग मौजूद है।

भाजपा में कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं हो सकता।

रमेश दूबे
रमेश दूबे
रमेश दूबे
रमेश दूबे
रमेश दूबे
रमेश दूबे
रमेश दूबे
Jul 23 2026, 09:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k