/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz 22 जुलाई को होगा भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, तैयारियों को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न Hardoi1
22 जुलाई को होगा भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, तैयारियों को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न
रितेश मिश्रा
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 22 जुलाई को जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय हरदोई में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सम्मेलन की रूपरेखा, संगठनात्मक दायित्वों एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक अभियान के रूप में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय का सबसे सशक्त आधार भी बूथ अध्यक्ष ही बनेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ तक संगठन की सक्रियता सुनिश्चित करते हुए सम्मेलन को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाया जाए।
जिलाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 जुलाई को जिला स्तरीय तथा 18 जुलाई को मंडल स्तरीय तैयारी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में सांसद, विधायक, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे 22 जुलाई का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पूर्णतः सफल एवं प्रभावी बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति बूथ स्तर पर कार्यरत समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही निरंतर सुदृढ़ हुई है। बूथ अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, महेंद्र सोनी, अलका गुप्ता, अजय शुक्ला, शिवराज बाबा, आकाश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री सत्यम शुक्ला, दीपा विशाल, रितेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर (एडवोकेट), कार्यालय मंत्री आजाद भदौरिया, आईटी संयोजक प्रद्युम्न आनंद मिश्रा, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, आईटी सह संयोजक हर्ष सविता, सह कार्यालय मंत्री अर्जुन सिंह, सह कोषाध्यक्ष कपिल मोहन गुप्ता, सह प्रचार मंत्री विनोद कुमार, नगर अध्यक्ष मुदित वाजपेयी, सुभाष पाण्डेय  अविनाश पांडेय मुकुल सिंह, सम्मानित मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों सहित जिला एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नीट परीक्षा में चमके कछौना के सितारे, तीन बेटियों और एक बेटे ने क्रैक किया एग्जाम
रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा नीट में कछौना क्षेत्र की तीन बेटियों व एक बेटे ने सफलता अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिससे नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के उत्साह में इजाफा हुआ।विकासखंड कछौना के ग्राम सभा बालामऊ निवासी मनोज कुमार सिंह एल०टी० टेक्नीशियन की भतीजी निशि पटेल पुत्री पवन कुमार उम्र 19 वर्ष ने नीट की परीक्षा में सफलता अर्जित की। इंटर की परीक्षा एल.पी.एस. लखनऊ से की। उसके बाद मेडिकल क्षेत्र में जाने के लिए कठिन तैयारी कर मेडिकल पृष्ठभूमि के चलते निशि पटेल ने मेडिकल क्षेत्र में जाने का लक्ष्य बनाया। पिता पवन कुमार लैब टेक्नीशियन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसा में तैनात है। निशि की रैंक ऑल इंडिया 28800 हैं। ओबीसी वर्ग के तहत 13000 है, नंबर 561 है। सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की रास्ता खुल गई है। कछौना के हथौड़ा निवासी पत्रकार राम शंकर आजाद की पुत्रीजान्हवी आजाद ने पहले प्रयास में नीट की परीक्षा उज्जैन की ऑल इंडिया कैटेगरी में 7700वीं रैंक प्राप्त की। जान्हवी अपनी सफलता श्रेय अपने बड़े भाई डॉक्टर सुमित आजाद जिनका चयन वर्ष 2022 में हुआ था। जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज पतसेनी कछौना से शिक्षा ग्रहण की। दो बच्चों को मेडिकल क्षेत्र में होने से माता शिक्षामित्र व पिता राम शंकर आजाद पत्रकार की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह बेटी की उपलब्धी से काफी खुश है।कछौना कस्बे की सदर बाजार निवासी नवोदय विद्यालय में शिक्षक जयकुमार वर्मा उर्फ पंकज की बेटी आकर्षिका आर्य अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। आकर्षिका ने 599 अंकों के साथ 10407 वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और अपने परिवार का नाम गौरान्वित किया है। आकर्षिका के पिता नवोदय में शिक्षक होने के नाते प्रारंभिक शिक्षा जे.एन.वी. पिथौरागढ़ उत्तराखंड से पूर्ण की। 12वीं की शिक्षा भारतीय इंटरनेशनल स्कूल रूद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड से की। बाबा रमेश चंद्र बेहद ईमानदार सरल स्वभाव के सेवानिवृत शिक्षक है। उन्होंने हमेशा बच्चों को ईमानदारी व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस कामयाबी से उनके परिजनों और शुभचिंतकों में भारी उत्साह है। कछौना क्षेत्र के ग्राम सभा पुरवा निवासी अशोक कुमार के पुत्र अखिल कुमार प्रजापति ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की। अंक 535 प्राप्त किए। पिता पुलिस सेवा में है। इन बच्चों की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता मिलने पर यहां के लोग जनप्रतिनिधि, शिक्षक समाज व गणमान्य लोग उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। सभी का प्यार व स्नेह पाकर सफल प्रतिभागी काफी उत्साहित है।
बेसमेंट खुदाई मे जनसंघ के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह के पुत्र के मकान की दीवार  ढही
मिट्टी खिसकने से बढ़ा खतरा, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

रितेश मिश्रा
हरदोई। शहर के लखनऊ रोड स्थित शर्मा मेडिकल स्टोर के सामने एक निर्माणाधीन भवन में बेसमेंट की खुदाई के दौरान पड़ोसी मकान की दीवार अचानक ढह गई। यह मकान शौर्यवर्धन सिंह चौहान का है, जो जनसंघ के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह के पुत्र हैं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेसमेंट की गहरी खुदाई के चलते शौर्यवर्धन सिंह चौहान के मकान की दीवार बेसमेंट में भरभराकर गिर गई। इसके बाद लगातार मिट्टी खिसक रही है, जिससे मकान की छत और अन्य हिस्सों पर भी खतरा मंडरा रहा है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि शहर में कई स्थानों पर बेसमेंट निर्माण के नाम पर बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के गहरी खुदाई की जा रही है, जिससे आसपास के मकानों की नींव कमजोर हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की जांच कराने, आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद हरदोई में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा सी०एस०एन०पी०जी० कॉलेज, हरदोई में दीप प्रज्जवलन कर किया गया, इसके साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत अध्ययन करने वाले अन्तिम रूप से परीक्षा में चयनित छात्र मीना तिवारी (एस०आई०), अमित कुमार (एस०आई०), आकाश (लोको पायलट) को जिलाधिकारी महोदय द्वारा शील्ड प्रदान करते हुए अनुशासन, समर्पित भाव से अध्ययन करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए पुरस्कृत किया। यू०पी०एस०सी०/पी०सी०एस०, नीट, जेईई, एस०एस०सी० में सभी छात्र छात्राओं को परीक्षा में सफलता के पंच लक्षण ष्काक चेष्टा वको ध्यानम्, श्वान निद्रा तथैव च। अल्पाहारी गृहत्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणमष् उदाहरण के माध्यम से टिप्स देते हुए उत्साहवर्द्धन भी किया जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अवनीश कुमार यादव द्वारा समस्त छात्र/छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, प्रभावी अध्ययन पद्धति और नियमित अभ्यास के महत्व पर विस्तृत मार्ग दर्शन दिया गया साथ ही परीक्षा के तैयारी के दौरान कठिनाइयो और उनके सामाधान के सम्बन्ध में जानाकरी दी गयी। इसके उपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सुश्री निधि वर्मा द्वारा परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का गहन अध्ययनन, परीक्षा पैटर्न की समझ और नियमित मॉक टेस्ट देने को सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया इसके साथ ही छात्र/छात्राओं को किस तरह से तैयारी के दौरान अपने समय का मैनेजमेण्ट करते हुए परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के तरीको पर चर्चा किया अन्त में प्राचार्य,  कौशलेन्द्र कुमार सिहं, सी०एस०एन०पी०जी० कॉलेज, हरदोई द्वारा समस्त छात्र/छात्राओं को परीक्षा के दौरान वर्तमान समय में प्रश्नपत्रों से सम्बन्धित चुनौतियो के रणनीति पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
-
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय  का किया आकस्मिक निरीक्षण
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने टडियावां विकास खण्ड के अन्तर्गत गोद लिये गये प्राथमिक विद्यालय कंथाथोक का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उसकी गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों से शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने और सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें
शाहाबाद नगर पालिका मे फैले भ्रष्टाचार पर बोले सपा नेता रामज्ञान गुप्ताा निलकर बताना
                        

रितेश मिश्रा
हरदोई !! 'अनोखा' कारनामा: बिना ड्यूटी किए वेतन पा रहे नेता और रसूखदार, बजबजाती नालियों के बीच मच्छरों का तांडव*सपा के चहेतों और *पर बिना काम किए सरकारी खजाना लुटाने का आरोप सफाई के मोर्चे पर नगर पालिका* *पूरी तरह फेल, जिम्मेदार बोले- "ऑफिस आकर बात करो"*                               अपने कारनामों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली शाहाबाद नगर पालिका परिषद का एक और नायाब और बेहद गंभीर कारनामा प्रकाश में आया है। नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार और प्रशासनिक शिथिलता का आलम यह है कि एक तरफ शहर गंदगी की मार झेल रहा है, तो दूसरी तरफ रसूखदारों को बिना काम किए ही सरकारी खजाने से वेतन बांटा जा रहा है।
*बिना ड्यूटी के बंट रहा है वेतन, सत्ता और विपक्ष दोनों को मलाई!*
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शाहाबाद नगर पालिका परिषद में सरकारी धन का खुलेआम बंदरबांट हो रहा है। बताया जा रहा है कि राजनैतिक पार्टी के कई पदाधिकारी बिना कोई ड्यूटी किए हर महीने नगर पालिका से नियमित वेतन उठा रहे हैं।
गठबंधन और मलाई के इस खेल में विपक्षी दल भी पीछे नहीं है। आरोप है कि समाजवादी पार्टी के नगर स्तर के बीएलओ (BLO) और उनके खास-उल-खास लोग भी बिना किसी काम के मुफ्त का वेतन पा रहे हैं। इतना ही नहीं, जनता के वोट से चुनकर आए कुछ माननीय भी इस 'मुफ्त' मे इस योजना का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। सरकारी पैसे की इस खुली लूट को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।बजबजा रही नालियां,मच्छरों की फौज से त्रस्त जनता
एक तरफ जहां चहेतों पर पैसों की बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ शाहाबाद की आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। नगर पालिका क्षेत्र में चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और नालियां बजबजा रही हैं। गंदे पानी और कचरे के कारण भारी मात्रा में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से मंडरा रहा है। नालियों की सफाई और कीटनाशक छिड़काव के मोर्चे पर नगर पालिका पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है।
जिम्मेदारों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया
जब इस बदहाली और भ्रष्टाचार के संबंध में नगर पालिका के प्रभारी सफाई इंस्पेक्टर इकबाल खां से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन पर सीधा जवाब देने से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने बेहद गैर-जिम्मेदाराना लहजे में कहा, "नगर पालिका कार्यालय आकर जानकारी कर लीजिएगा।"
अधिकारियों का यह रवैया दर्शाता है कि उन्हें न तो जनता की परेशानियों की परवाह है और न ही प्रशासन का कोई डर। अब देखना यह है कि इस गंभीर मामले पर जिला प्रशासन और उच्च अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और सरकारी धन की इस लूट पर कब तक लगाम लगती है।।
यात्री को रोडवेज से उतार कर दबंगों ने की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। छेड़छाड़ के  विवाद में दबंगों ने एक यात्री को रोडवेज बस से नीचे उतारकर जमकर पिटाई की दबंगों की। दादागिरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। एक युवक अपनी पत्नी के साथ हरदोई से बैठकर रोडवेज बस से शाहजहांपुर जा रहा था। उसी रोडवेज में शाहाबाद का एक युवक भी बैठा था। जानकारी के अनुसार जिसने युवक की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ जाने पर युवक ने अपने शाहाबाद के दो-तीन साथियों को मौलागंज बस स्टैंड पर बुला लिया। जैसे ही मौलागंज बस स्टैंड पर रोडवेज बस रुकी। उपरोक्त दबंग युवक ने अपने साथियों के साथ महिला के साथ बैठे युवक को नीचे उतार कर जमकर पीटा। किसी तरह से बीच बचाव करके उसने अपने को सुरक्षित किया। उसके बाद दबंग रोडवेज का पीछा करते हुए अल्लाहपुर तिराए पर तक गए। तिराहे पर भी नीचे उतार कर दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई की। यह नंगा नाच रात्रि 10:30 और 11:00 के बीच खेला गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विवाहिता ने पति सहित तीन पर लिखाई दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट
रितेश मिश्रा
हरदोई।मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सहादत नगर निवासी विवाहिता ने जनपद उन्नाव निवासी पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
       विवाहिता के पिता अवधेश शर्मा पुत्र राम रतन शर्मा के अनुसार उसने अपने पुत्री का विवाह उन्नाव जनपद के सफीपुर थाना क्षेत्र के मवई ब्रह्मानान निवासी वंश गौण पुत्र धर्मानंद के साथ 13 फ़रवरी 24 को हिन्दू रीति रिवाज़ से किया था। विवाह मे हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। विवाह के कुछ दिन बाद ही पुत्री श्वेता का पति, ससुर और सास सुधीरा अतिरिक्त दहेज में ₹500000 और बाइक की मांग को लेकर उसकी पुत्री को आए दिन प्रताड़ित करने लगे उसकी पुत्री को खाना कपड़ा नहीं दिया जाता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पुत्री ने सफीपुर थाना में शिकायती पत्र दिया था जिसमें पुलिस द्वारा सुलह समझौता कराया गया था लेकिन विपक्षी दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते रहे। 14 मई को वह अपनी पुत्री को मायके सहादतनगर ले आया।10 जुलाई को विपक्षी उसके घर आए और अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर उसकी पुत्री को ले जाने से मना कर दिया।उसके द्वारा दहेज की मांग पूरी करने मे असमर्थता दिखाए जाने पर विपक्षियों ने उसे व उसकी पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया और बिना दहेज के ससुराल आने पर उसकी पुत्री को जान से मार देने की धमकी दी।     
      पीड़ित पिता की तहरीर पर मझिला पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
प्रतिबंधित सीप के साथ पुलिस ने दो तस्कर किये गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
हरदोई।पाली पुलिस ने गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरपुर के निकट वाहन का इंतजार कर रहे दो तस्करों को प्रतिबंधित सीप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पुलिस ने उनके कब्जे से 30 बोरियों में भरी 18 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित सीप बरामद की। दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
          प्राप्त विवरण मे गुरुवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। कि दो व्यक्ति बावरपुर गांव के पास गर्रा नदी किनारे सीप से भरी बोरियां लादकर बेचने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं।सूचना पर उपनिरीक्षक इरफान अहमद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गुड्डू पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी ग्राम किलकिली, थाना पाली,और रिजवान पुत्र उस्मान निवासी ग्राम भैंसिया, कटघर, जनपद मुरादाबाद के रूप में बताई। पुलिस ने मौके से 30 बोरियों में भरी नदी की सीप बरामद की। बरामद सीप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
      प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
भव्य श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा
रितेश मिश्रा
हरदोई। महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा गुरुवार को धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर में निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सायं 4 बजे रामदत्ता चौराहा से हुआ। रथयात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के सुसज्जित रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे।
रथयात्रा रामदत्ता चौराहा से प्रारंभ होकर बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा और गांधी तिराहा होते हुए रेलवेगंज स्थित हनुमान मंदिर चौराहा पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पुष्पवर्षा की तथा जय जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत, जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के भी समुचित प्रबंध रहे।

इस भव्य रथयात्रा का आयोजन महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी सेवा एवं ओमर वैश्य समाज, हरदोई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजकों ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।