सुल्तानपुर भाजपा नेत्री का पुलिस चौकी में थप्पड़ मारने वाला वीडियो वायरल का क्या है सच,जानिए पूरा मामला*
सुल्तानपुर में वरिष्ठ बीजेपी महिला नेता एवं जिला कोषाध्यक्षक्ष गीता गुप्ता उर्फ पूजा कसौंधन द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो तो लोगों ने खूब देखा,उन्हें बड़ा बुरा भला कहा,जाने क्या न क्या कहा,उनकी जमकर आलोचना की,विपक्षी पार्टियों को कोई मुद्दा नहीं मिला तो वे भी इस मामले में भुनाने में पीछे नहीं रहे,लेकिन पूजा ने युवक को थप्पड़ क्यों जड़ा,और किन परिस्थितियों में जड़ा,इसके पीछे की वजह न किसी ने जानी और न जाननी चाही।
वैसे तो भारतीय कानून में किसी महिला की 'रेकी' करना,पीछा करना या तांक-झांक करना एक गंभीर अपराध है। इसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत सख्त कानूनी प्रावधान और सजा का प्रावधान है।
इतना ही नहीं अगर दोष सिद्ध हो गया तो रेकी करने वाले और करवाने वाले दोनों को जुर्माने के साथ साथ जेल की हवा खानी पड़ सकती है। पूजा कसौधन के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
दरअसल पूजा के पति संदीप गुप्ता ने अपने घर के सामने अम्बरीश कुमार पाण्डेय की बेशकीमती जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवाया था। अम्बरीष की माने तो ये उनकी पुश्तैनी जमीन थी,जिसका विवाद 1981 से चल रहा है, विपक्षी 1991 में मुकदमा हार भी गए,लेकिन हटने के 5 साल बाद उन्होंने अभिषेक बरनवाल को इसका बैनामा कर दिया,विपक्षियों ने उसी बैनामे के आधार पर नक्शा भी पास करवा लिया जिसके बाद अंबरीष ने आलाधिकारियों से गुहार लगाई और अभिषेक का नक्शा निरस्त करवा दिया।
साथ ही दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश भी के आए, ताकि कोई यहां निर्माण न करवा सके। इसके साथ ही प्रशासन की देखरेख वहां ताला बंद करवा दिया गया। फिर भी विरोधी लगातार वहां कार्य करवाते रहे,अम्बरीष ने गुहार लगाई फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई और उस पर औने पौने दाम पर जमीन देने के दबाव बनाते रहे। लेकिन अम्बरीष पांडेय ने जमीन देने से इनकार कर दिया। इसी बीच उन्होंने पूजा कसौधन के पति संदीप गुप्ता को रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर दिया, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
वहीं विपक्षियों को जब इस बात की भनक लगी कि इस जमीन का एग्रीमेंट पूजा कसौंधन के पति संदीप गुप्ता ने करवा लिया है तो वे बौखला उठे। उधर एग्रीमेंट करवाने के बाद पूजा कसौंधन ने भी अपने तरीके से पैरवी शुरू की। लेकिन बेखौफ विपक्षियों ने पूजा कसौधन की रेकी करवाना शुरू कर दिया।
पूजा कसौंधन के घर के सामने 360 डिग्री का कैमरा लगा दिया और उन पर नजर रखने लगें। पूजा ने विरोध किया तो कैमरा वहां से हटाकर उनके घर के बगल लगा दिया गया। इसके साथ ही रात के अंधेरे में उस जमीन के गेट पर लगा ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए।
पूजा कसौंधन ने फिर भी कुछ नहीं कहा,लेकिन इसी बीच उन्हें आभाष हुआ कोई उनकी रेकी कर रहा है, जानकारी लगी तो पता लगा कि घोषियाना पलटू का पुरवा का रहने वाला अरुण कुमार उनके पीछे लगा हुआ है। जहां जहां वे जाती थी पीछे पीछे जाकर जाकर विपक्षियों को इनके बारे में जानकारी देने लगा,थक हार कर पूजा कसौधन को 8 जुलाई अपने परिवार के साथ पकड़ कर उसे शाहगंज पुलिस चौकी ले गई और पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही अरुण सहित रेकी करने और करवाने वालों के खिलाफ तहरीर दे दी। इस बात की जानकारी लगते ही पूजा के विपक्षी शाहगंज पुलिस चौकी पहुंचे और उनसे माफी मांगने लगे। लेकिन इसी बीच अरुण कुमार ने जब उल्टा सीधा बोलना शुरू किया तो पूजा के सब्र का बाँध टूट गया और उन्होंने कुर्सी से उठकर मोबाइल में विपक्षियों से बात चीत की हिस्ट्री देखी और एक थप्पड़ जड़ दिया।
इसी का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया। इसके बाद पूजा के विपक्षियों ने अनुनय विनय कर माफी मांगी और आगे की कार्यवाही न करने का अनुरोध किया। साथ ही व्यापारी होने की दुहाई देने लगे। हलांकि पूजा ने उस समय कोई जवाब नहीं दिया और वापस चली आई। देर रात उनके पास विपक्षी और गोपाल हींग के व्यवसाई के परिवार से फोन आया और उन्होंने चेतावनी दी कि फलाने को 12 फिट जमीन दे दीजिए, क्योंकि आप द्वारा अरुण की पिटाई करने वीडियो बन गया और उसे वायरल करने वाले हैं, इस पर पूजा ने ठीक है कहकर बात टाल दी,पहले आप ये ऑडियो सुनिए उसी फोन काल के बाद पूजा कसौंधन की छवि खराब करने के लिए इस वीडियो को वायरल कर दिया गया...............।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1