जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगमन पर किया गया भव्य स्वागत
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय तहसील मार्ग स्थित एक निजी लान में गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के संयोजक जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगमन पर किया गया भव्य स्वागत। धर्म युद्ध यात्रा के नगर आगमन पर विधायक अनिल वर्मा, युवा सपा नेता अतुल वर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। ज्ञातव्य है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर 81 दिवसीय धर्म युद्ध यात्रा पर निकले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सोमवार को नगर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सपा विधायक अनिल वर्मा एवं युवा सपा नेता अतुल वर्मा
के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने, देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गाय को केवल पशु नहीं, बल्कि माता के रूप में सम्मान दिलाने के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर गौ संरक्षण के प्रति समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। इस मौके पर पटवारी जन सेवा संस्थान तंबौर के द्वारा स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने का समर्थन पत्र सौंपा गया। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा विधायक अनिल वर्मा,सपा युवा नेता अतुल वर्मा,
देवीशंकर बाजपेई, सुधाकर मिश्रा, रामगोपाल मिश्रा, राजेश मिश्रा, राजेश गिरी धीरु यादव, अजय मिश्रा, शिवपूजन पांडेय, शिवपाल सिंह यादव, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह, राजेश सिंह,श्रवण कुमार मिश्रा, इंद्रपाल चौधरी, रामप्रकाश तिवारी, श्याम किशोर गुप्ता,मदन अर्कवंशी, राम-लखन तिवारी, कौशलेंद्र सिंह, रामकुमार यादव,अस्वपाल भार्गव,संजय यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।![]()
![]()
![]()


कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय तहसील मार्ग स्थित एक निजी लान में गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के संयोजक जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगमन पर किया गया भव्य स्वागत। धर्म युद्ध यात्रा के नगर आगमन पर विधायक अनिल वर्मा, युवा सपा नेता अतुल वर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। ज्ञातव्य है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर 81 दिवसीय धर्म युद्ध यात्रा पर निकले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सोमवार को नगर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सपा विधायक अनिल वर्मा एवं युवा सपा नेता अतुल वर्मा

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। अवैध रूप से संचालित 3 क्लिनिको के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाई, डॉक्टर मिले नदारद क्लिनिकों को बंद कराकर जड़ा ताला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेई के नेतृत्व में गठित टीम के डॉ आदित्य प्रताप सिंह, व डीसी गुप्ता ने विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर शाहपुर में छापेमारी कर तीन क्लीनिकों की जांच की, जांच के दौरान डॉ अतीक अंसारी, डॉ रहीम व डॉ अंसार के क्लीनिकों पर डॉक्टर मौजूद नहीं मिले और जांच में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने तीनों क्लीनिकों को बंद कराकर उन पर ताला लगवा दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, कार्रवाई की सूचना मिलते ही अस्पताल संचालकों ने क्लीनिक और अस्पताल बंद कर दिए और कार्रवाई का जायजा लेते रहे। इस सम्बंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ अरविंद वाजपेई ने बताया कि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर क्लीनिकों की जांच की गई थी, जांच में अनियमितताएं मिलने पर उन्हें बंद कराने की कार्रवाई की गई है, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और अस्पतालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग के सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।इस मौके पर सत्र के मुख्य अतिथि संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्रा, प्रबंध समिति सदस्या प्रिया मेहरोत्रा ने सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत की।इस मौके पर विद्यालय की बहनों ने अतिथियों का चंदन कुमकुम एवं बैच लगाकर स्वागत किया। सत्र में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और संस्कार उन्नत समाज की नींव हैं। मुख्य अतथि संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्र ने संभाग के अंतर्गत हो रहे शैक्षणिक कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रबंध समिति सदस्य प्रिया मेहरोत्रा ने घोष प्रशिक्षण को एकता के सूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम बताया उन्होंने कहा कि घोष अनुशासन का प्रतीक है। नगर भाजपा अध्यक्ष विनीत जायसवाल व सभासद देवेश अवस्थी ने युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रिया मेहरोत्रा ने प्रबंध समिति की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
Jul 08 2026, 17:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1