/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz लिंक एक्सप्रेसवे में अधिकृत भूमिका का किसानों को नहीं दिया जा रहा मुआवजा, मकान तोड़े जा रहे लेकिन मुआवजा के नाम पर महीनों से चक्कर काट रहे Farrukhabad1
लिंक एक्सप्रेसवे में अधिकृत भूमिका का किसानों को नहीं दिया जा रहा मुआवजा, मकान तोड़े जा रहे लेकिन मुआवजा के नाम पर महीनों से चक्कर काट रहे
कायमगंज और अमृतपुर तहसील में जिलाधिकारी के आदेश को डाल देते रेड्डी की टोकरी में, भा कि यू ने मांगों को लेकर दिया धरना, आज ज्ञापन नहीं मांगो पर चर्चा हो

फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन में बुधवार को 20  सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। यूनियन अध्यक्ष विजय कटिहार ने कहा कि किसानों की जो जमीन लिंक एक्सप्रैस वे के लिए ली जा रही है उसका मुआवजा भी मानकों के अनुसार किसी भी किसान को नहीं दिया जा रहा है और जबकि उसकी समय सीमा 15 दिन की है लेकिन एक माह से अधिक हो गया किसानों को मुआवजा की धनराशि नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि कायमगंज और अमृतपुर तहसील में जिलाधिकारी के आदेश को रद्दी की टोकरी में डाल रहे जिस कारण किसानो की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
स्वास्थ्य में कैशलेस की सुविधा देखकर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को दिया उपहार, मुख्यमंत्री के प्रति शिक्षकों ने किया आभार व्यक्त
फर्रुखाबाद। पूरे प्रदेश के 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवार को स्वास्थ्य में कैशलेस की सुविधा देकर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को एक उपहार स्वरूप दिया है । प्रदेश की शिक्षा मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बुधवार को जनपद मुख्यालय पर कैशलेस की सुविधा का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस सुविधा से शिक्षकों के साथ ही साथ उनके परिवार को भी इसका लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि शिक्षक काफी लंबे समय से कैशलेस की सुविधा की मांग को करते आ रहे थे मुख्यमंत्री ने इस सुविधा को गंभीरता से लेते हुए आज से शुरू कर दी है, इस योजना का योजना का लाभ जनपद के सभी शिक्षकों एवं उनके परिवार को मिलना शुरू हो जाएगा । शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा देकर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की काफी लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार कर उसे लागू कर दी है l
एथेनॉल-आइसोब्यूटेनॉल मिश्रण पर पारदर्शिता जरूरी, पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को दी जाए स्पष्ट जानकारी: भाजपा नेता विकास राजपूत ।
फर्रुखाबाद:
भाजपा नेता विकास राजपूत ने पेट्रोल और डीजल में एथेनॉल व आइसोब्यूटेनॉल मिश्रण को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय से पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल पंपों को यह निर्देश दे कि ईंधन बेचने से पहले ग्राहकों को स्पष्ट रूप से जानकारी दी जाए कि पेट्रोल में कितना प्रतिशत एथेनॉल और डीजल में कितना प्रतिशत आइसोब्यूटेनॉल मिलाया गया है।

विकास राजपूत ने कहा कि सभी पेट्रोल और डीजल नोजल पर बड़े और स्पष्ट अक्षरों में मिश्रण की प्रतिशत मात्रा लिखी जानी चाहिए, ताकि ग्राहकों को सही जानकारी मिल सके। उनका कहना है कि वर्तमान में अधिकांश उपभोक्ताओं को यह तक पता नहीं है कि पेट्रोल में कितना प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जा रहा है, जिससे भ्रम और असंतोष की स्थिति बन रही है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो और इस मुद्दे पर पार्टी के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। साथ ही, सभी तेल कंपनियों और उनके पेट्रोल पंपों को निर्देश दिए जाने चाहिए कि वे उपभोक्ताओं के लिए एक सूचना पटल उपलब्ध कराएं, जिस पर ईंधन में मिलाए जा रहे एथेनॉल और आइसोब्यूटेनॉल की सटीक जानकारी दर्ज हो।

भाजपा नेता ने सुझाव दिया कि यदि मिश्रित ईंधन के कारण लोगों की गाड़ियों में तकनीकी दिक्कतें आने की आशंका है, तो सरकार पहले किसी एक शहर या राज्य में इसका परीक्षणात्मक प्रयोग कर सकती है। इससे व्यापक स्तर पर जनता को संभावित आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकेगा।

विकास राजपूत ने कहा कि सरकार की नीतियां हमेशा जनहित को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए । अगर किसी बजह से सरकार द्वारा बनाई गई नीति की आलोचना हो रही है तो उस पर विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इतने बड़े राज्य में बिना पर्याप्त जागरूकता और स्पष्ट जानकारी के इस प्रकार के प्रयोग राजनीतिक और जनसामान्य दोनों स्तरों पर प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इस विषय पर पारदर्शी नीति अपनाई जाए और जनता के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खाई में गिरा,  चालक गंभीर रूप से घायल
अमृतपुर– फर्रुखाबाद। बदायूं मार्ग पर मंगलवार को एक  सड़क हादसा हो गया। अमृतपुर कस्बे में दयानंद इंटर कॉलेज के पास सीमेंट के पिलर लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार घायल चालक मनोज पुत्र सुशील, निवासी उझानी  बताया जा रहा है। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट के पिलर लादकर फर्रुखाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर अमृतपुर स्थित दयानंद इंटर कॉलेज के पास पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसा इतना तेज था कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घायल चालक को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग इन दिनों लगातार सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। बीते कुछ समय में इस मार्ग पर कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें अनेक लोग घायल हुए हैं, जबकि कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश हादसों के पीछे तेज रफ्तार, अनुभवहीन या लापरवाह चालकों द्वारा वाहन चलाना, यातायात नियमों की अनदेखी तथा भारी वाहनों का अनियंत्रित संचालन प्रमुख कारण हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई करने, आवश्यक स्थानों पर चेतावनी संकेतक एवं स्पीड ब्रेकर लगाने तथा पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर चर्चा हुई संबंधित को दिए गए निर्देश

फर्रुखाबाद । "जिला सड़क सुरक्षा समिति" की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता और भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में एम्बुलेंस एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता तथा दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि में अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सड़क दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क संकेतक, चेतावनी बोर्ड, स्पीड लिमिट बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं आवश्यक रोड मार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयों में आंतरिक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित कराकर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों से इस प्रकार का प्रमाण पत्र 07 दिवस के भीतर उपलब्ध कराएं कि उनके विद्यालय से संबंध स्कूली वाहनों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, जांच में स्कूली वाहनों के संचालन में यातायात नियमों के प्रति अनियमितता पाए जाने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में विधायक ने जिला प्रशासन को सुझाव प्रदान करते हुए कहा कि यातायात नियमों का अनुपालन न करने वाले स्कूली वाहनों पर कार्यवाही कर संबंधित विद्यालयों के संचालकों एवं प्रबंधकों को नोटिस जारी करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कृषि रक्षा इकाई बढ़पुर में एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, किसानों को वितरित किए गए श्री अन्न बीज किट
फर्रुखाबाद । राजकीय कृषि रक्षा इकाई, बढ़पुर में मंगलवार को विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट एवं रोग नियंत्रण विषय पर योजनागत एक दिवसीय तकनीकी कर्मचारी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह बढ़पुर (फर्रुखाबाद) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में  निदेशक आलू विकास विपणन संघ अशोक कटियार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में ज्ञानेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त एस.टी.ए.बी.) ने किसानों एवं तकनीकी कर्मचारियों को फसलों में कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए पारिस्थितिकीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग, समेकित कीट प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में विकास खंड बढ़पुर के समस्त स्टाफ एवं प्रभारी, कृषि रक्षा इकाई बढ़पुर की उपस्थिति रही। इस अवसर पर किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप श्री अन्न (मोटे अनाज) के बीज किट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में संजय कटियार, अवधेश सिंह, सोनू, कृपाल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे। वक्ताओं ने किसानों से पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन लागत कम करने तथा बेहतर उपज प्राप्त करने का आह्वान किया।
गौ आश्रय स्थलों के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम
फर्रुखाबाद । जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, गोवंशों के संरक्षण, चारे, भूसे, हरे चारे, पेयजल, चिकित्सीय सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप गौ संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गौ आश्रय स्थलों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी करें, जिससे गोवंशों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सहभागिता योजना के तहत सुपुर्द किए गए गोवंश के रखरखाव हेतु गोपालकों को भुगतान समय से पूर्ण किया जाए एवं भुगतान में विलंब होने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत एवं पंचायत सचिव के विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही अमल में लाएं, साथ ही निर्माणाधीन गौशालाओं के निर्माण कार्य को अकारण लंबित रखने पर संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस जारी करें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद की सभी गौशालाओं को छायादार वृक्ष एवं सहजन के पौधों के रोपण से सघन रूप से आच्छादित करें, जिससे गर्मी के समय गोवंश को प्राकृतिक परिवेश में राहत मिल सके और सहजन की पत्तियों को ग्रहण कर गोवंश को उचित पोषण प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि क्षेत्र पंचायत निधि से सभी विकास खंडों एवं नगर पंचायत में कैटल कैचर क्रय कर आवारा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थलों तक पहुंचाएं, उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की जनपद की सभी गौशालाओं में चारा कटिंग मशीन अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए, अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं में संरक्षित गोवंश की गिनती उनकी वास्तविक उपस्थिति के अनुरूप होनी चाहिए तथा मृत गोवंश का अंतिम संस्कार मानक के अनुरूप ही करें। जीवित एवं अमृत गोवंश की सूचना में वास्तविक ता के सापेक्ष प्रस्तुत आंकड़ों में भिन्नता पाए जाने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव एवं केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी गौ आश्रय स्थलों पर गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा एवं स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गौवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु नियमित रूप से पशु चिकित्सकों की टीम भ्रमण करे तथा बीमार एवं घायल गोवंशों का तत्काल उपचार कराया जाए।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के गौ आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण करें तथा व्यवस्थाओं का सतत अनुश्रवण करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में निराश्रित गोवंशों को गौ आश्रय स्थलों तक पहुंचाने, संरक्षित गोवंशों के शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जल निकासी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
फर्जी दस्तावेज और मकान का फोटो चश्पा कर कब्जा करने की शिकायत, डीएम ने दिया जॉच कराने का आदेश,
पुलिस से शिकायत करने पर नहीं हुई कारवाई, पीड़ित करता है बाहर नौकरी

फर्रुखाबाद। मकान पर कब्जा करने की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार करके पीड़ित के मकान का फ़ोटो और गवाहों के बयान पर नगर पालिका में दाखिल खारिज के लिए जमा कर दिए हैं । थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के नगला किसानन के मोहित कुशवाहा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर को फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर कब्जा करने वाले आरोपियों को के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। पीड़ित ने जिलाधिकारी को बताया कि पुलिस को कई बार शिकायती पत्र दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है बल्कि मकान पर कब्जा किए हुए आरोपी नगर पालिका में दाखिल खारिज करने की फिराक में लगे हुए हैं।
आक्रोर्षित ग्रामीणों ने देव भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की
अमृतपुर फर्रुखाबाद । थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर के ग्रामीणों ने सोमवार को अमृतपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान देवस्थान की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला उठाते हुए उपजिलाधिकारी न्यायिक यदुवंश सिंह को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों के अनुसार गांव की गाटा संख्या 147, रकबा 0.0240 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में देवस्थान के नाम दर्ज है। आरोप है कि गांव के ही एक पड़ोसी काश्तकार ने उक्त भूमि को जोतकर अपने खेत में मिला लिया है। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज पर उतारू हो गया।ग्रामीणों का कहना है कि देवस्थान पर मंदिर निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री भी एकत्रित कर रखी गई है, लेकिन भूमि पर कब्जे के कारण धार्मिक स्थल के विकास का कार्य प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि इस संबंध में तीन से चार बार पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, फिर भी राजस्व विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने मांग की है कि राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल से मौके की पैमाइश कराई जाए, अवैध कब्जा हटाकर देवस्थान की भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए तथा भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न होने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।इस संबंध में उपजिलाधिकारी न्यायिक यदुवंश सिंह ने बताया कि देवस्थान की भूमि से संबंधित एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया है कि नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में एक टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाए। यदि जांच में भूमि देवस्थान के रूप में दर्ज पाई जाती है और उस पर किसी व्यक्ति का अवैध कब्जा मिलता है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए और देवस्थान की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। यदि कोई न्यायिक उचित कार्य में बाधक बनता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
12 जुलाई को पूरे जनपद में 139400 पौध रोपित होंगे

एक दिवसीय वृक्षारोपण को हृतिमा पोर्टल पर अपलोड कर जियो ट्रैकिंग कराएं


जिलाधिकारी ने की वृक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों की समीक्षा

फर्रुखाबाद। जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में वृक्षारोपण अभियान, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।    जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग वन विभाग की नर्सरी से पौधा उठान कर सूचना नोडल विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराएं इसके साथ ही सभी विभाग एक दिवसीय वृक्षारोपण करें l साथ ही दो दिन के भीतर वृक्षारोपण के फोटोग्राफ्स हरीतिमा पोर्टल पर अपलोड कर जियो टैगिंग कराएं। विभागीय अधिकारी वृक्षारोपण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए वन विभाग द्वारा जारी मोबाइल नंबर 9807091454 एवं 9627204852 पर अवगत कराएं। 12 जुलाई के बाद आवंटित लक्ष्य की पूर्ति हेतु सभी पेड़ गोशालाओं में लगाए जाएंगे, इसके साथ ही गोशालाओं में जो भी पेड़ लगाए जाएं वह टी गार्ड के साथ ही बाउंड्री वाल के भीतर ही लगाएं। गौशालाओं में सहजन (मोरिंगा) के पौधे अवश्य लगाएं। ग्राम पंचायतें आवंटित लक्ष्य के अनुरूप सभी पौधे नेशनल हाईवे के किनारे ही लगाएं। विभागीय अधिकारी वृक्षारोपण अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2026 में सभी अधिकारी इस प्रेरणा के साथ कार्य करें कि जनपद में आयोजित वृक्षारोपण अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम न होकर जनसहभागिता का प्रमुख उदाहरण बनना। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण वृक्षारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं जीवित रहने की दर बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग पौधों की सुरक्षा एवं निगरानी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करे। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता बनाए रखने, सीवेज एवं अपशिष्ट जल के समुचित प्रबंधन, घाटों की नियमित सफाई तथा जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों में संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समयावधि में प्रगति सुनिश्चित करें। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता एवं हरित आवरण बढ़ाने से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ करे। वृक्षारोपण अभियान, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि शासन द्वारा इस वर्ष 12 जुलाई को जनपद में वृक्षारोपण अभियान की तिथि निर्धारित की गई है। वृक्षारोपण अभियान 2026 के तहत जनपद को 4574800 पौधों के रोपण का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमे से 217500 का लक्ष्य वन विभाग एवं 2399800 का लक्ष्य अन्य विभागों को प्राप्त है। जनपद में 12 जुलाई को एक दिन में 139400 पौधों का रोपण किया जाना है। सभी विभाग आवंटित लक्ष्य के अनुरूप वन विभाग की नर्सरी से पौधा उठान कर लें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कपिल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।