विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )दर्जनों ने विश्व हिंदू महासंघ की सदस्यता ग्रहण की
मीरापुर।संवाददाता- कस्बें के प्राचीन श्री गंगा मंदिर खान वाला में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में हिंदुत्व की रक्षा के लिए संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।
रविवार को श्री गंगा मंदिर खान वाला में आयोजित विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार खटीक के नेतृत्व में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने बतौर मुख्य अतिथि पधारें जिला प्रभारी सुबोध वर्मा,जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा,जिला संगठन मंत्री सुंदरलाल उपाध्याय व वीरेंद्र कुमार बबलू का स्वागत किया।बैठक की अध्यक्षता संजीव मेहता तथा संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष विधि एड. अमित कौशिक ने किया।बैठक में हिंदुत्व की रक्षा के लिए संगठन के विस्तार पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।इस दौरान
जिला प्रभारी सुबोध वर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि विश्व हिंदू महासंघ सामाजिक समरसता का संदेश देता है जात पात में बंटे हुए हिंदुओं को एक मंच पर लाने का कार्य करता है।
जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा की विश्व हिंदू महासंघ परम पूज्य गौरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज का संगठन है जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है।उनके नेतृत्व ने प्रदेश के अंदर से गुंडागर्दी खत्म हुई है माफियाओं पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई है।उन्होंने कहा कि आज हमारे उत्तर प्रदेश में महिलाएं बहन बेटियां सुरक्षित है। अकेली किसी भी समय कहीं भी आ जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर विश्व हिंदू महासंघ और योगी आदित्यनाथ महाराज के हाथों का मजबूत करिए।ताकि वह आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री बनकर देश के सनातनियों के देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के सपने को साकार कर सकें।बैठक को
जिला संगठन मंत्री सुंदरलाल उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान नितिन गोयल,राजू शर्मा,आशु गुप्ता,धीरज कुमार,रितिक कुमार,अमित खटीक,सोनू खटीक,विपिन मलिक,नितिन कुमार,संभव गुप्ता,सुंदर कश्यप,नवीन कश्यप,सुधीर कुमार,प्रवीन कौशिक, विपिन चौधरी आदि दर्जनों सनातनियों में विश्व हिंदू महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के आयोजक संगठन के मीरापुर नगर अध्यक्ष कृष्णपाल खटीक और नगर महामंत्री रमन भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन-4 से 6-मीरापुर में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का स्वागत करते स्थानीय कार्यकर्ता
Jul 08 2026, 14:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k