साड़ी पहन खेत में उतरीं डीएम अभिलाषा शर्मा, की फसलों की कटाई
,औरंगाबाद, जिले में उस समय एक अलग ही चर्चा का माहौल बन गया जब जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा साड़ी पहनकर खुद खेतों में पहुंचीं और रबी गेहूं फसल कटनी किया।
आमतौर पर प्रशासनिक अधिकारियों को औपचारिक बैठकों तक सीमित माना जाता है, लेकिन डीएम की यह पहल लोगों के बीच डीएम हो तो ऐसा” जैसी प्रतिक्रिया के साथ सराही जा रही है।
प्रखंड बारूण की जनकोप पंचायत के प्रितमपुर गांव में आयोजित इस निरीक्षण के दौरान डीएम ने खेत में उतरकर फसल कटाई की प्रक्रिया को करीब से देखा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह प्रयोग किसान मन्दु पाण्डेय के खेत में 10 मीटर x 5 मीटर के क्षेत्रफल में किया गया, जिसमें 15.120 किलोग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई।
इसके आधार पर औसत उपज 30.24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई। डीएम ने कहा कि फसल कटनी प्रयोग का उद्देश्य किसानों को सही उपज का अनुमान देना और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय किसान भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने डीएम की सादगी और जमीन से जुड़ी कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की। गांव के लोगों का कहना था कि पहली बार किसी डीएम को इस तरह खेत में उतरकर काम करते देखा गया है। इस पहल ने प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम करने का संदेश दिया है। अभिलाषा शर्मा की यह सक्रियता न केवल किसानों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि प्रशासनिक कार्यशैली में एक सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।
औरंगाबाद से धिरेन्द्र पाण्डेय








औरंगाबाद। जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव में रविवार को एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब जयमाल कार्यक्रम के दौरान अचानक मकान का छज्जा (पोर्टिको) भरभराकर गिर पड़ा। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। घायलों का इलाज दाउदनगर और ओबरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान सत्यनारायण सिंह और अखिलेश्वर यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अखिलेश्वर यादव झारखंड के धनबाद में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे, जबकि सत्यनारायण सिंह खेती-किसानी करते थे। दोनों मृतक रिश्ते में दुल्हन के भाई बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंझियावां गांव निवासी रामव्यास सिंह की बेटी की शादी थी। बारात गोह थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल के पास बना छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। छज्जा गिरने से नीचे बैठे कई लोग मलबे में दब गए।
10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
50.4k