/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz प्रभारी मंत्रियों एवं कैबिनेट मंत्री से मिला व्यापारी नेता व भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल Muzaffernagar12
प्रभारी मंत्रियों एवं कैबिनेट मंत्री से मिला व्यापारी नेता व भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
आशीष कुमार
मुज़फ्फरनगर/लखनऊ। आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण तथा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी नेता संजय मिश्रा भाजपा नेता अचिंत मित्तल, अभिषेक चौधरी, सचिन सिंघल, रिंकल बंसल शामिल रहे।
भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास, व्यापारियों की समस्याओं, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने जनहित एवं व्यापारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी मंत्रियों के समक्ष रखे।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्रियों एवं कैबिनेट मंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया तथा कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों एवं आमजन के हितों के संरक्षण और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों का आत्मीय स्वागत एवं समय प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )दर्जनों ने विश्व हिंदू महासंघ की सदस्यता ग्रहण की


मीरापुर।संवाददाता- कस्बें के प्राचीन श्री गंगा मंदिर खान वाला में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में हिंदुत्व की रक्षा के लिए संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।

रविवार को श्री गंगा मंदिर खान वाला में आयोजित विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार खटीक के नेतृत्व में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने बतौर मुख्य अतिथि पधारें जिला प्रभारी सुबोध वर्मा,जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा,जिला संगठन मंत्री सुंदरलाल उपाध्याय व वीरेंद्र कुमार बबलू का स्वागत किया।बैठक की अध्यक्षता संजीव मेहता तथा  संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष विधि एड. अमित कौशिक ने किया।बैठक में हिंदुत्व की रक्षा के लिए संगठन के विस्तार पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।इस दौरान
जिला प्रभारी सुबोध वर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा  कि विश्व हिंदू महासंघ सामाजिक समरसता का संदेश देता है जात पात में बंटे हुए हिंदुओं को एक मंच पर लाने का कार्य करता है।
जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा की विश्व हिंदू महासंघ परम पूज्य गौरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज का संगठन है जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है।उनके नेतृत्व ने प्रदेश के अंदर से गुंडागर्दी खत्म हुई है माफियाओं पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई है।उन्होंने कहा कि आज हमारे उत्तर प्रदेश में महिलाएं बहन बेटियां सुरक्षित है। अकेली किसी भी समय कहीं भी आ जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर विश्व हिंदू महासंघ और योगी आदित्यनाथ महाराज के हाथों का मजबूत करिए।ताकि वह आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री बनकर देश के  सनातनियों के देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के सपने को साकार कर सकें।बैठक को
जिला संगठन मंत्री सुंदरलाल उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान  नितिन गोयल,राजू शर्मा,आशु गुप्ता,धीरज कुमार,रितिक कुमार,अमित खटीक,सोनू खटीक,विपिन मलिक,नितिन कुमार,संभव गुप्ता,सुंदर कश्यप,नवीन कश्यप,सुधीर कुमार,प्रवीन कौशिक, विपिन चौधरी आदि दर्जनों सनातनियों में विश्व हिंदू महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के आयोजक संगठन के मीरापुर नगर अध्यक्ष कृष्णपाल खटीक और नगर महामंत्री रमन भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन-4 से 6-मीरापुर में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का स्वागत करते स्थानीय कार्यकर्ता
सड़क पर भरे बारिश के पानी में पलटी सवारियों से भरी ई रिक्शा

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर के पड़ाव चौक के समीप सड़क पर भरें बारिश के पानी में सवारियों से भरी ई रिक्शा पलट गई।ई रिक्शा में सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
शुक्रवार को एक ई रिक्शा चालक अपनी ई रिक्शा में देवल से 7 सवारी लेकर मीरापुर आ रहा था जैसे ही ई रिक्शा मीरापुर में पड़ाव चौक के समीप पहुँची तभी बाजार में सड़क पर भरें बारिश के पानी में ई रिक्शा का पहिया गिर गया और ई रिक्शा सड़क पर पलट गई।जिससे ई रिक्शा में सवार लोग पानी में जा गिरे और कुछ ई रिक्शा के नीचे दब गए।आस पास के लोगों ने दौड़कर ई रिक्शा को सीधा कराया और नीचे दबे लोगों को उठाया।इस दौरान ई रिक्शा में सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।लोगों में उन्हें उपचार दिलाया।लोगों का आरोप है कि ई रिक्शा चालक अपनी क्षमता से ज्यादा सवारी भरते है और लापरवाही से ई रिक्शा चलाते है।जिस कारण आये दिन ये सड़क पर पलटती रहती है।
-मीरापुर में बारिश के पानी में पलटी ई रिक्शा
तेजस फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष सम्मानित किए जाएंगे जनपद के 40 मेधावी विद्यार्थी
"राधेश्याम मिश्रा स्मृति अवार्ड" के तहत यूपी बोर्ड के घोषित एवं सीबीएसई बोर्ड के चयनित टॉप 40 छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर । तेजस फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा की स्मृति में प्रतिवर्ष जनपद मुजफ्फरनगर के मेधावी छात्र-छात्राओं को "राधेश्याम मिश्रा स्मृति अवार्ड" से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस सम्मान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ग के कुल 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए तेजस फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एवं एडवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष जनपदवार टॉप विद्यार्थियों की सूची जारी की जाती है, इसलिए यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों का चयन विभाग द्वारा जारी सूची के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा जनपदवार मेरिट सूची जारी नहीं की जाती है। इसलिए तेजस फाउंडेशन जनपद के सभी सीबीएसई विद्यालयों से संपर्क कर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के शीर्ष दो-दो विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं प्राप्त करेगा। प्राप्त अंकतालिकाओं के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु एक तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन किया जाएगा, जो पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन करेगी।

तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा के पूज्य पिता स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा की स्मृति में प्रारंभ किए जा रहे इस सम्मान का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

इस अवसर पर तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अमित गोयल एवं सदस्य दीपक सर्राफ उपस्थित रहे।
झांसी रानी चौक पर व्यापारियों ने बांटा गन्ने का रस और प्रसाद
आशीष कुमार
मुज़फ्फरनगर में आज सामाजिक समरसता और जनसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। झांसी रानी व्यापार मंडल एवं नेहरू मार्केट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में झांसी रानी चौक पर राहगीरों और आमजन के लिए गन्ने के रस एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने गन्ने का रस ग्रहण किया और आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे आयोजनों से न केवल लोगों को राहत मिलती है, बल्कि आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। व्यापार मंडल ने भविष्य में भी इसी तरह के जनहित के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर झांसी रानी मार्केट के अध्यक्ष विक्की चावला के नेतृत्व में संजय गोस्वामी, नदीम अंसारी, अंकुर मलिक, सुनील राजदेव, अश्वनी कुमार, प्रवीण जैन, इंद्रजीत सुनेजा, संजय चावला, अक्षय सुनेजा, संदीप नामदेव, संजीव बंसल, अंकित वर्मा, रिंकू ग्रोवर, हिमांशु गुलाटी, पवन ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। व्यापारियों ने कहा कि जनसेवा और सामाजिक कार्यों में उनकी सहभागिता आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
टयूबवैल पर नहाने गए बालक के साथ दुष्कर्म
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर मीरापुरः क्षेत्र के एक गांव में दोस्तों के साथ टयूबवैल पर नहाने गए आठ वर्षीय बालक के साथ दोस्त ने दुष्कर्म कर दिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे लेकर थाने पहंुचे तथा कार्रवाई की मांग की।
एक गांव निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया कि रविवार की दोपहर उसका पुत्र अपने दोस्तों के साथ गांव में ही स्थित एक टयूबवैल पर नहाने गया था। आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसके पुत्र के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर दिया तथा बाद में मौके से भाग गया। बालक ने घर पहंुचकर अपनी माँ को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद माँ पीड़ित बच्चो को साथ लेकर थाने पहंुची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपित पक्ष के लोग थाने के पास से ही मानमनोबल कर बच्चे व उसकी माँ को साथ ले गए तथा मामले को रफा दफा करने में जुट गए। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
भाजपा की बैठक का आयोजन में कार्यक्रमों पर मंथन

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर।कस्बें में भाजपा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की स्मृति में लगातार होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया गया।

शुक्रवार को मीरापुर के सत्संग भवन में आयोजित भाजपा की बैठक में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया।इसके बाद वक्ताओं ने 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि और विचार चिंतन  कार्यकर्मो के बारे में चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस दौरान बैठक के सयोंजक जिला प्रतिनिधि अभिषेक गर्ग ,जिला कोषाध्यक्ष अमरजीत प्रधान,मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र रस्तौगी,अजीत तितोरिया,इंदर कश्यप,रूप सिंह प्रजापति,असीम शर्मा आदि मौजूद रहें।
मीरापुर के सत्संग भवन में आयोजित भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता
श्री महाकाली मंदिर में भजन कीर्तन के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर
मीरापुर।संवाददाता-कस्बें के श्री महाकाली मंदिर में निर्जला एकादशी पर भजन कीर्तन के बाद शुक्रवार को द्वादशी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ,भंडारे में हजारों की सख्या में लोगों  ने प्रसाद ग्रहण किया।
निर्जला एकादशी पर गुरुवार की रात्रि में कस्बें के श्री महाकाली मंदिर में एकादशी कीर्तन का आयोजन हुआ।जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं भगवान की भक्ति में मग्न होकर भक्तिरस का आनंद लिया। इसके उपरांत शुक्रवार को द्वादशी के अवसर में मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम भगवान भगवान को भोग लगाया गया।इसके बाद हजारों की संख्या में महिलाओं,बच्चों व पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान मुख्यरूप से आयोजक विशाल तायल,शारद गर्ग,अमित गर्ग ,स्वदेश रस्तौगी,संजय शर्मा,अभिषेक गर्ग,रुपेश गुप्ता,अमित मित्तल,पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी,वासु गोयल,उदित कंसल,योगेश शर्मा,मोनू शर्मा,प्रतीक सैनी,सुनील कुमार आदि शामिल रहें।
मीरापुर के श्री महाकाली मंदिर में आयोजित भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग
मुज़फ्फरनगर में लखनऊ अग्निकांड के मृतक छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

आशीष कुमार


मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट के तत्वावधान में झांसी रानी पार्क में लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मृतक बच्चों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

लखनऊ अग्निकांड में हुई 15 मासूमों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ये सिर्फ 15 बच्चे नहीं थे, बल्कि 15 परिवारों के चिराग थे, जिनके असमय चले जाने से उनके घरों का भविष्य अंधकारमय हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और चंद पैसों के लालच ने इन मासूमों की जान ले ली।

श्रद्धांजलि सभा में सरकार से मांग की गई कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 लाख रु की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग भी उठाई गई।

ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की, सांसद नरेंद्र मलिक ने अग्निकांड के दोषियों के खिलाफ कठोरता कार्यवाही की मांग की, मुजफ्फरनगर में प्रशासन द्वारा की जा रही चेकिंग को सराहा और कहा कि लगातार चेकिंग होनी चाहिए मानकों के अनुसार बिल्डिंगों का निर्माण होना चाहिए जिससे हादसों से बचा जा सके, इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए वास्तव में कार्यवाही होनी चाहिए।  

इस दौरान एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि इस दर्दनाक घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी छात्र-छात्रा और बच्चे को ऐसी दुखद घटनाओं का शिकार न होना पड़े, इसके लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।


श्रद्धांजलि सभा में सपा सांसद हरेंद्र मलिक,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला अध्यक्ष विक्की चावला,जिला महामंत्री मोहम्मद नदीम अंसारी, विपिन सिंघल, राजकुमार कालरा,पवन बंसल, प्रदीप उतरेजा,अजय सिंघल, कृष्ण गोपाल मित्तल,विजेंद्र अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह गंभीर, संजय गोस्वामी सहित ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की पूरी टीम मौजूद रही।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

आशीष कुमार


मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के व्यापारियों एवं उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति एवं नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला अध्यक्ष शलभ गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जनार्दन विश्वकर्मा तथा अजय सिंघल सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

बैठक में व्यापारिक लाइसेंसों के नवीनीकरण में गारंटर व्यवस्था से उत्पन्न होने वाली समस्याओं, जानसठ रोड पर नाला एवं सड़क निर्माण कार्य, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था तथा अन्य व्यापारिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के सभी व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों से नगर के विकास, स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

बैठक का सफल संचालन सहायक आयुक्त व्यापार कर शोभित श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया।