12 जुलाई को पूरे जनपद में 139400 पौध रोपित होंगे
![]()
एक दिवसीय वृक्षारोपण को हृतिमा पोर्टल पर अपलोड कर जियो ट्रैकिंग कराएं
जिलाधिकारी ने की वृक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों की समीक्षा
फर्रुखाबाद। जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में वृक्षारोपण अभियान, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग वन विभाग की नर्सरी से पौधा उठान कर सूचना नोडल विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराएं इसके साथ ही सभी विभाग एक दिवसीय वृक्षारोपण करें l साथ ही दो दिन के भीतर वृक्षारोपण के फोटोग्राफ्स हरीतिमा पोर्टल पर अपलोड कर जियो टैगिंग कराएं। विभागीय अधिकारी वृक्षारोपण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए वन विभाग द्वारा जारी मोबाइल नंबर 9807091454 एवं 9627204852 पर अवगत कराएं। 12 जुलाई के बाद आवंटित लक्ष्य की पूर्ति हेतु सभी पेड़ गोशालाओं में लगाए जाएंगे, इसके साथ ही गोशालाओं में जो भी पेड़ लगाए जाएं वह टी गार्ड के साथ ही बाउंड्री वाल के भीतर ही लगाएं। गौशालाओं में सहजन (मोरिंगा) के पौधे अवश्य लगाएं। ग्राम पंचायतें आवंटित लक्ष्य के अनुरूप सभी पौधे नेशनल हाईवे के किनारे ही लगाएं। विभागीय अधिकारी वृक्षारोपण अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2026 में सभी अधिकारी इस प्रेरणा के साथ कार्य करें कि जनपद में आयोजित वृक्षारोपण अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम न होकर जनसहभागिता का प्रमुख उदाहरण बनना। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण वृक्षारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं जीवित रहने की दर बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग पौधों की सुरक्षा एवं निगरानी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करे। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता बनाए रखने, सीवेज एवं अपशिष्ट जल के समुचित प्रबंधन, घाटों की नियमित सफाई तथा जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों में संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समयावधि में प्रगति सुनिश्चित करें। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता एवं हरित आवरण बढ़ाने से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ करे। वृक्षारोपण अभियान, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि शासन द्वारा इस वर्ष 12 जुलाई को जनपद में वृक्षारोपण अभियान की तिथि निर्धारित की गई है। वृक्षारोपण अभियान 2026 के तहत जनपद को 4574800 पौधों के रोपण का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमे से 217500 का लक्ष्य वन विभाग एवं 2399800 का लक्ष्य अन्य विभागों को प्राप्त है। जनपद में 12 जुलाई को एक दिन में 139400 पौधों का रोपण किया जाना है। सभी विभाग आवंटित लक्ष्य के अनुरूप वन विभाग की नर्सरी से पौधा उठान कर लें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कपिल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अमृतपुर, फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद । सदर तहसील समाधान दिवस का आयोजन ऑफिसर्स क्लब में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर पालिका, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं।
दो शिकायतों का हुआ निस्तारण
राजेपुर फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में अलग अलग स्थानों पर सोमवार को तीन लोगों को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर सर्प दंश के शिकार तीनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फर्रुखाबाद l
Jul 07 2026, 14:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k