जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगमन पर किया गया भव्य स्वागत
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय तहसील मार्ग स्थित एक निजी लान में गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के संयोजक जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगमन पर किया गया भव्य स्वागत। धर्म युद्ध यात्रा के नगर आगमन पर विधायक अनिल वर्मा, युवा सपा नेता अतुल वर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। ज्ञातव्य है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर 81 दिवसीय धर्म युद्ध यात्रा पर निकले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सोमवार को नगर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सपा विधायक अनिल वर्मा एवं युवा सपा नेता अतुल वर्मा
के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने, देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गाय को केवल पशु नहीं, बल्कि माता के रूप में सम्मान दिलाने के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर गौ संरक्षण के प्रति समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। इस मौके पर पटवारी जन सेवा संस्थान तंबौर के द्वारा स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने का समर्थन पत्र सौंपा गया। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा विधायक अनिल वर्मा,सपा युवा नेता अतुल वर्मा,
देवीशंकर बाजपेई, सुधाकर मिश्रा, रामगोपाल मिश्रा, राजेश मिश्रा, राजेश गिरी धीरु यादव, अजय मिश्रा, शिवपूजन पांडेय, शिवपाल सिंह यादव, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह, राजेश सिंह,श्रवण कुमार मिश्रा, इंद्रपाल चौधरी, रामप्रकाश तिवारी, श्याम किशोर गुप्ता,मदन अर्कवंशी, राम-लखन तिवारी, कौशलेंद्र सिंह, रामकुमार यादव,अस्वपाल भार्गव,संजय यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Jul 06 2026, 19:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k