/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz 12 जुलाई को पूरे जनपद में 139400 पौध रोपित होंगे Farrukhabad1
12 जुलाई को पूरे जनपद में 139400 पौध रोपित होंगे

एक दिवसीय वृक्षारोपण को हृतिमा पोर्टल पर अपलोड कर जियो ट्रैकिंग कराएं


जिलाधिकारी ने की वृक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों की समीक्षा

फर्रुखाबाद। जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में वृक्षारोपण अभियान, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।    जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग वन विभाग की नर्सरी से पौधा उठान कर सूचना नोडल विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराएं इसके साथ ही सभी विभाग एक दिवसीय वृक्षारोपण करें l साथ ही दो दिन के भीतर वृक्षारोपण के फोटोग्राफ्स हरीतिमा पोर्टल पर अपलोड कर जियो टैगिंग कराएं। विभागीय अधिकारी वृक्षारोपण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए वन विभाग द्वारा जारी मोबाइल नंबर 9807091454 एवं 9627204852 पर अवगत कराएं। 12 जुलाई के बाद आवंटित लक्ष्य की पूर्ति हेतु सभी पेड़ गोशालाओं में लगाए जाएंगे, इसके साथ ही गोशालाओं में जो भी पेड़ लगाए जाएं वह टी गार्ड के साथ ही बाउंड्री वाल के भीतर ही लगाएं। गौशालाओं में सहजन (मोरिंगा) के पौधे अवश्य लगाएं। ग्राम पंचायतें आवंटित लक्ष्य के अनुरूप सभी पौधे नेशनल हाईवे के किनारे ही लगाएं। विभागीय अधिकारी वृक्षारोपण अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2026 में सभी अधिकारी इस प्रेरणा के साथ कार्य करें कि जनपद में आयोजित वृक्षारोपण अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम न होकर जनसहभागिता का प्रमुख उदाहरण बनना। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण वृक्षारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं जीवित रहने की दर बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग पौधों की सुरक्षा एवं निगरानी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करे। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता बनाए रखने, सीवेज एवं अपशिष्ट जल के समुचित प्रबंधन, घाटों की नियमित सफाई तथा जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों में संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समयावधि में प्रगति सुनिश्चित करें। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता एवं हरित आवरण बढ़ाने से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ करे। वृक्षारोपण अभियान, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि शासन द्वारा इस वर्ष 12 जुलाई को जनपद में वृक्षारोपण अभियान की तिथि निर्धारित की गई है। वृक्षारोपण अभियान 2026 के तहत जनपद को 4574800 पौधों के रोपण का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमे से 217500 का लक्ष्य वन विभाग एवं 2399800 का लक्ष्य अन्य विभागों को प्राप्त है। जनपद में 12 जुलाई को एक दिन में 139400 पौधों का रोपण किया जाना है। सभी विभाग आवंटित लक्ष्य के अनुरूप वन विभाग की नर्सरी से पौधा उठान कर लें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कपिल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सीपी इंटरनेशनल स्कूल शोकाकुल वरिष्ठ शिक्षिका रेनू मिश्रा के आकस्मिक निधन पर विद्यालय परिवार ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद। सीपी इंटरनेशनल स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका रेनू मिश्रा के 4 जुलाई 2026 को हुए आकस्मिक निधन से सम्पूर्ण विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उनके असामयिक निधन से विद्यालय ने अपनी एक समर्पित, स्नेहमयी एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका को खो दिया है। यह क्षति विद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय है।
रेनू मिश्रा विद्यालय की स्थापना के प्रथम शैक्षणिक सत्र से ही विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग थीं अपने सरल व्यक्तित्व, उत्कृष्ट शिक्षण, आत्मीय व्यवहार एवं विद्यार्थियों के प्रति मातृवत स्नेह के कारण वे सभी की प्रिय थीं।
उनकी स्मृति में सोमवार को विद्यालय में शोकस्वरूप अवकाश घोषित किया गया । इस दौरान श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे, प्रधानाचार्य पी. रथ, उपप्रधानाचार्य  नवीन शाक्य, समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विद्यालय परिवार ने कहा कि रेनू मिश्रा की सादगी, समर्पण, सेवा-भाव एवं स्नेहिल व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी पावन स्मृतियाँ विद्यालय परिवार के हृदय में सदैव जीवित रहेंगी।
देवस्थान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, जांच के आदेश
अमृतपुर, फर्रुखाबाद

थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम अमैयापुर के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील अमृतपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में देवस्थान की भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए उपजिलाधिकारी (न्यायिक) यदुवंश सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा संख्या 147, रकबा 0.0240 हेक्टेयर, जो राजस्व अभिलेखों में देवस्थान के नाम दर्ज है, पर गांव के काश्तकार मदनपाल पुत्र रामनाथ ने जोतकर अपने खेत में मिला लिया है। विरोध करने पर आरोपित द्वारा गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए सामग्री भी एकत्र की गई है। उनका कहना है कि इस संबंध में तीन से चार बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल से भूमि की पैमाइश कराकर कथित अवैध कब्जा हटाने और देवस्थान की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी (न्यायिक) यदुवंश सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अवैध कब्जा पाया जाता है और संबंधित व्यक्ति भूमि खाली नहीं करता है, तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए देवस्थान की भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद । सदर तहसील समाधान दिवस का आयोजन ऑफिसर्स क्लब में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर पालिका, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं।
        जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
        उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद एवं आपसी विवादों का संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निस्तारण करें। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में कराते हुए उसकी आख्या पोर्टल पर भी समय से अपलोड की जाए।
        जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस के दौरान कुल 79 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 36 प्रकरण राजस्व विभाग, 21 प्रकरण पुलिस विभाग, 03 प्रकरण विकास विभाग, 03 प्रकरण विद्युत विभाग, 04 प्रकरण चिकित्सा विभाग तथा 12 प्रकरण अन्य विभागों के सम्मिलित रहे, इनमें से 02 प्रकरण मौके पर निस्तारित किए गए।
        इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आनन्द उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर गजराज सिंह, तहसीलदार सदर विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर मजिस्ट्रेट का एक्शन: फायर सेफ्टी इलेक्ट्रिक और नक्शा मानकों के अनुसार ही पास कराकर संचालन करें

7 दिन में मानकों को पूरा ना करने पर कार्रवाई की जाएगी

आदेशों का उल्लंघन करने पर रेस्टोरेंट कोचिंग सेंटरो के खिलाफ़ दर्ज कराई जाएंगी रिपोर्ट


फर्रुखाबाद l नगर में संचालित कोचिंग सेंटर रेस्टोरेंट और मॉल मानकों के अनुसार संचालित करने के नगर में मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं ,मानकों की अनदेखी करने पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी । सोमवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान नगर मजिस्ट्रेट पारुल कतार ने कहा कि लखनऊ की घटना को लेकर शासन के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर शहर के कोचिंग सेंटर रेस्टोरेंट और माल पर मानकों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाट करने कार्रवाई की जा चुकी है साथ ही सभी को 7 दिन का नोटिस किया गया है यदि इसके बावजूद भी मानकों की पूरी पूरा नहीं करते हैं तो कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है उन्होंने कहा कि 24 घंटे पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोचिंग संचालक रेस्टोरेंट और माल के सभी को बुलाकर बैठक करके निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह यह निरीक्षण लगातार जारी रहेगा इधर-उधर चोरी से कोचिंग चलाने वालों के खिलाफ थी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर माल माल और रेस्टोरेंट संचालक सेफ्टी के लिए फायर सेफ्टी इलेक्ट्रिसिटी और नक्शा अनिवार्य पास करा कर ही संचालन करें।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपन्न
दो शिकायतों का हुआ निस्तारण

फर्रुखाबाद । सोमवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने की। समाधान दिवस में  79 फरियादियों के प्रार्थना पत्र आए। जिसमें राजस्व विभाग 36, पुलिस विभाग 21, विकास विभाग 33, विद्युत विभाग 3, चिकित्सा विभाग 4, अन्य 12, कुल 79, प्रार्थना पत्र आए । जिसमें से 2, प्रार्थना पत्रों में  राजस्व विभाग एक और नगर पालिका की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनपद वासियों का कहना है। कि जब से जिला अधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर जी आई है। तब से जनपद वासियों के अंदर एक जिज्ञासा सी जागी है कि अब हमारी समस्या का समाधान हो जाएगा। जिसके चलते चाहे  तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हो, या डीएम ऑफिस में  जनसुनवाई, इसीलिए दोनों जगह भारी मात्रा में भीड़ देखने को मिलती है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, उप जिलाधिकारी गजराज सिंह, परियोजना निदेशक कपिल कुमार,नगर पालिका ईओ विनोद कुमार, और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे l
शादी से एक दिन पहले गैस सिलेंडर में लगी आग, दूल्हे की बहन झुलसी, लाखों का सामान राख
राजेपुर फर्रुखाबाद

कस्बा राजेपुर में बारात से एक दिन पहले शादी वाले घर में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर भीषण आग लग गई। हादसे में दूल्हे की बहन अनीता झुलस गईं, जिन्हें सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया गया। आग में पांच मोबाइल, कपड़े और घरेलू सामान समेत करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर डायल-112 पुलिस और थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। मंगलवार को दूल्हे घनश्याम की बारात लखीमपुर खीरी जानी है। हादसे से परिवार में शादी की खुशियां चिंता में बदल गईं।
फर्रुखाबाद,जिले में अलग अलग स्थानों पर तीन को सर्प ने डसा, हालत गम्भीर,लोहिया अस्पताल में भर्ती
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में अलग अलग स्थानों पर सोमवार को तीन लोगों को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर सर्प दंश के शिकार तीनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीती रात हुई बरसात के बाद मौश्री पत्नी उमेश निवासी कदरागंज थाना अलीगंज अपने ही घर में जमीन पर लेटी थी। तभी सुबह 5:00 बजे उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां पर उसका प्राथमिक उपचार जारी है।

दूसरी घटना कादरी गेट थाना क्षेत्र की है। जहां लक्ष्मी पुत्री सत्यपाल निवासी मशेनी नगला अपने नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है।आज सुबह 6:00 बजे वह स्कूल जाने के लिए नहाने जा रही थी ।बक्से के पास रखे कपड़ों को लेने गई। वहां छिपे सर्प ने डस लिया ।

नानी ने लक्ष्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । प्राथमिक उपचार जारी है। हालत स्थिर बनी हुई है ।

तीसरी घटना थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र की है। सुबह 7 बजे दयाराम पुत्र हंसराम निवासी रामनगर कुडरिया के घर में मकान की जुडाई हो रही थी।

उसी में प्रयोग ईट लेने गया था । ईट के चट्टों में बैठे सर्प ने उसे डस लिया और उसकी हालत घर पर ही बिगड़ने लगी। परिजनो ने उसको डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में लाया गया वहां पर उसका प्राथमिक उपचार जारी है।

आपात काल ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि पानी बरसने की बजह सांप बिल छोड़ कर घरों की तरफ पहुंच रहे है। इस मौसम में प्रत्येक व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए। सोमवार को अब तक 3 रोगी सांप के काटे हुए लोहिया अस्पताल लाये गए है। जिनका उपचार जारी है।
समाज के लोगों को संस्था से अधिक से अधिक जोड़ने का आग्रह किया,सदस्यों को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद l
रविवार समय 4:00 बजे ऋषि समाज सेवा संस्थान के नए कार्यालय का शुभारंभ पूज्य महंत दुर्वासा ऋषि आश्रम ईश्वर दास जी महाराज के द्वारा संपन्न हुआ l महाराज ने सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया और संस्था से अधिक से अधिक समाज जुड़े इसका प्रचार प्रसार समाज में ठीक तरह से हो संस्था के कार्य पद्धति को लेकर महाराज ने संस्था के द्वारा पुत्र और पुत्री के विवाह पर न्यूनतम 51 हजार रुपए और अधिकतम 5 लाख रुपए तथा किसी दुर्घटना में सदस्य के निधन पर संस्था के जितने भी सदस्य होंगे वह 100 रुपए प्रति सदस्य के हिसाब से नॉमिनी को सीधे खाते में सहयोग करेंगे जिससे सदस्य के निधन के बाद उसके परिवार का ठीक से पालन पोषण हो सके महाराज  के द्वारा जिन्होंने संस्था में सदस्यता अभियान में सहयोग किया उनको महाराज जी के द्वारा सम्मानित किया गया सम्मानित सदस्यों में
नवनीत मिश्रा ने 126 सदस्य बनाए अजय शंकर जी ने 31 सदस्य बनाए शशि भूषण यादव ने 27 सदस्य बनाए सागर श्रीवास्तव ने 13 सदस्य बनाए अजय कुमार मिश्रा ने 11 सदस्य बनाए सुमित मिश्रा ने 8 सदस्य बनाए अमित सक्सेना ने चार सदस्य बनाए विनय कुमार जी ने 6 सदस्य बनाए सुनीत कुमार शर्मा ने चार सदस्य बनाए  स्वामी जी के द्वारा सभी को शील्ड और अंग वस्त्र उड़कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ऋषि दत्त शर्मा गुड्डू पंडित ने किया ।
श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद गंगाघाट पर बवाल, महिलाओं-बालिकाओं की फोटो खींचने के आरोप में विवाद; कई ग्रामीण घायल
अमृतपुर - फर्रुखाबाद l थाना क्षेत्र के ग्राम लीलापुर के ग्रामीणों के साथ ढाई घाट गंगा तट पर उस समय विवाद हो गया, जब श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद विसर्जन के लिए  पहुंचे ग्रामीणों तथा कुछ अज्ञात युवकों के बीच कहासुनी हो गई। घटना में कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा के समापन के द्वितीय दिवस पर गांव की महिलाएं, बालिकाएं, युवक, बुजुर्ग और बच्चे धार्मिक परंपरा के तहत जल विसर्जन के लिए शमशाबाद थाना क्षेत्र के ढाई घाट गंगा तट पर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बालिकाएं गंगा में स्नान कर रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि तभी दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें बनाने लगे।
ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और युवकों को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने मोबाइल से फोटो डिलीट कर दी, लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक वहां से अपने अन्य साथियों को बुला लाए। देखते ही देखते करीब 40 से 50 लोगों का समूह मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों तक को नहीं बख्शा तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गंगाघाट पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिए जाने की बात कही जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी और न ही किसी पक्ष की ओर से विस्तृत बयान सामने आया था। पुलिस मामले की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और दोषियों की भूमिका का पता चल सकेगा।