/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1533309721596966.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1533309721596966.png StreetBuzz पुलिस को मिली बड़ी सफलता : साढ़े तीन करोड़ की कीमत के गांजे के साथ चालक गिरफ्तार Kanpur
पुलिस को मिली बड़ी सफलता : साढ़े तीन करोड़ की कीमत के गांजे के साथ चालक गिरफ्तार
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के तहत देर रात नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सजेती थाना क्षेत्र से साढ़े चार कुंतल गांजा बरामद किया। ओडिशा से राजस्थान ले जाई जा रही इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क की कड़ियों को खंगालना शुरू कर दिया है।

एडीसीपी साउथ सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक ट्रक कानपुर के रास्ते राजस्थान जाने वाला है। इस पर एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत के निर्देशन में सजेती पुलिस ने बरीपाल मार्केट के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई गांजे की सैकड़ों सिल्ली बरामद हुईं। पुलिस कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामेश्वर निवासी राजस्थान बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसका काम ट्रक को राजस्थान की सीमा तक पहुंचाना था। वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति को यह खेप सौंपनी थी। उसने यह भी बताया कि सप्लाई चेन में शामिल लोगों के बीच सीधे संपर्क नहीं कराया जाता था। उसके पास केवल ट्रक का विवरण था, जबकि ओडिशा में बैठे तस्कर दोनों पक्षों के बीच समन्वय का काम करते थे। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद गांजा राजस्थान के अलग-अलग जिलों में छोटी-छोटी खेप बनाकर खपाया जाना था। पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि तस्कर अक्सर जांच से बचने के लिए ट्रकों में महिलाओं और बच्चों को भी बैठाकर सफर करते हैं, ताकि किसी को शक न हो। इस मामले में भी ट्रक में पहले महिलाएं और बच्चे सवार थे, जिन्हें कानपुर पहुंचने से पहले रास्ते में उतार दिया गया था।

जांच में यह भी सामने आया है कि ओडिशा में कम कीमत पर मिलने वाला गांजा दूसरे राज्यों में पहुंचते-पहुंचते कई गुना महंगा बिकता है। पुलिस को आशंका है कि बरामद खेप किसी बड़े अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह से जुड़ी है। इसी आधार पर ओडिशा और राजस्थान के बीच सक्रिय नेटवर्क, सप्लायर, रिसीवर और अन्य सहयोगियों की पहचान की जा रही है।

आगे उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार कुंतल गांजा और ट्रक बरामद किया गया है तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ी कार्रवाई, 'फिजिक्स वाला' समेत 22 कोचिंग सेंटर सील
कानपुर। लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने कानपुर में व्यापक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान भवन एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 'फिजिक्स वाला' सहित 22 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
कानपुर में B.Ed प्रवेश परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा, नाले का स्लैब टूटा; कई अभ्यर्थी नाले में गिरे

कानपुर। बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान कानपुर के कर्नलगंज क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। परीक्षा केंद्र के पास बने ढके नाले का स्लैब अचानक टूट जाने से कई अभ्यर्थी नाले में गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परीक्षा देने पहुंचे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के बाहर नाले के ऊपर बने स्लैब पर खड़े थे। इसी दौरान स्लैब अचानक भरभराकर टूट गया, जिससे वहां मौजूद कई अभ्यर्थी सीधे नाले में जा गिरे। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों की मदद से नाले में गिरे अभ्यर्थियों को बाहर निकाला गया और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा हालात का जायजा लिया। हादसे के बाद परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा इंतजाम और सार्वजनिक निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
50 हजार का इनामी दारोगा अमित मौर्या गिरफ्तार, किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई

* अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, एक अन्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल


कानपुर। कानपुर में किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी दारोगा अमित मौर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दरोगा और उसके साथियों पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद आरोपी शिवबरन यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि केस दर्ज होने के बाद से दारोगा अमित मौर्या फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

जानकारी के अनुसार, फरारी के दौरान आरोपी दारोगा सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई भी पेश कर रहा था। वहीं, गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने उसकी अर्जी खारिज कर दी। जमानत याचिका निरस्त होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
प्यास बुझाने की कीमत बनी हैवानियत, दलित किशोर को जूते में पानी पिलाकर बेरहमी से पीटा
कानपुर । कानपुर के सचेंडी इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यास से परेशान एक दलित किशोर को ऊंची जाति के युवक की बाल्टी से पानी पीना इतना भारी पड़ गया कि उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं। आरोप है कि दबंग युवकों ने पहले किशोर को निर्वस्त्र किया, फिर बेरहमी से पीटा और जूते में पानी भरकर जबरन पिलाया।
पीड़ित के पिता के मुताबिक घटना 2 मई की रात की है। उनका 16 वर्षीय बेटा खेत पर काम कर रहा था। प्यास लगने पर वह पास में रखी सरकारी पानी की टंकी के पास पहुंचा और वहां रखी बाल्टी से पानी पी लिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गांव के संजय राजपूत, उसके भाई दीपक और दो अन्य युवक सागर व पटिया वहां पहुंच गए।
परिजनों का आरोप है कि चारों ने किशोर को जातिसूचक गालियां दीं और उसके कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद उसे मुर्गा बनाकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया। मारपीट में किशोर का हाथ टूट गया। आरोपियों ने जूते पर थूककर उसे चटवाया और फिर उसी जूते में पानी भरकर जबरन पिलाया।
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
कानपुर में बड़ा हादसा: रेलिंग तोड़ रामगंगा नहर में गिरी बस, 15 से अधिक यात्री घायल
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा नहर पुल पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत राहत कार्य में जुट गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में 15 से 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
श्री सत्यसन्देश एक संकल्प द्वारा मनभावन काव्य संध्या का आयोजन

कानपुर । अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक मंच श्री सत्यसन्देश एक संकल्प संस्था के तत्वावधान में रविवार 3 मई 2026 को काव्य प्रवाह - काव्य विविधा के अंतर्गत मनभावन काव्य संध्या का आयोजन आनलाइन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बाराबंकी उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ साहित्यकार अमरेन्द्र वर्मा ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि साहित्यकारों में प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से जगनारायण मिश्र, पुणे महाराष्ट्र से डा शैलजा दुबे एवं नई दिल्ली से सुश्री ऊषा शर्मा आमंत्रित थी।काव्य संध्या का आयोजन,संयोजन तथा खूबसूरत संचालन संस्था की संस्थापक अध्यक्ष कुसुम सिंह 'अविचल' ने किया। काव्य संध्या का मार्गदर्शन वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्था सचिव धवल प्रताप सिंह ने किया।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने खूबसूरत गज़ल,गीत,मुक्तक एवं छंद से पटल पर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में डॉ कुसुम सिंह अविचल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समापन किया।
कानपुर में पिता ने जुड़वा बेटियों को मार डाला
पुलिस ने आरोपित को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की

दोनों बेटियां पास के मदर टेरेसा स्कूल में कक्षा पांच की छात्राएं थीं

कानपुर । उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के नाैबस्ता थाना क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि नाैबस्ता थाना क्षेत्र में रहने वाले शशि रंजन मिश्रा पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी रेशमा, 11 वर्षीय जुड़वा बेटियां रिद्धि और सिद्धि के अलावा छह वर्षीय बेटा गन्नू हैं। दोनों बेटियां पास के मदर टेरेसा स्कूल में कक्षा पांच की छात्राएं थीं, जबकि बेटा यूकेजी में पढ़ता है।घटना की जानकारी तब हुई जब पत्नी ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे में खून फैला हुआ था और दोनों बच्चियों के शव वहीं पड़े थे। आरोपित पिता पास ही बैठा मिला, जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। आरोपित की पत्नी ने बताया कि वह सिलीगुड़ी की रहने वाली है और एक मेंस पार्लर में काम करती थी। वहां पर उसकी मुलाकात शशि रंजन से हुई थी। दोनों ने वर्ष 2014 में प्रेम विवाह किया था। आराेप है कि पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता और उस पर शक करता था। उसने घर में सीसीटीवी कैमरे तक लगवा रखे थे। वह अक्सर कहता था कि पत्नी बेटे को लेकर अलग हो जाए और वह बेटियों को अपने पास रखेगा।

शनिवार रात सभी ने एक साथ में खाना खाया और फिर सोने चले गए। पत्नी बेटे के साथ अलग कमरे में थी, जबकि आरोपित दोनों बेटियों के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह उठने पर उसने देखा कि दोनों बच्चियों की हत्या हो चुकी थी और आरोपित कमरे में मौजूद था।पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि आरोपित ने अपनी दो बेटियों की हत्या की है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।
कानपुर किडनी कांड : फरार 25 हजार का इनामी डॉ रोहित गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निजी अस्पतालाें में चल रहे किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर खरीद फिराेख्त सिंडिकेट मामले में फरार 25 हजार के इनामी फर्जी डॉ रोहित को पुलिस ने साेमवार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काे पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने किडनी कांड मामले में फरार इनामी डाॅ राेहित की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस टीम लगातार किडनी कांड मामले से जुड़े आराेपिताें की तलाश कर रही थी। आज इस मामले से जुड़े अहम और मास्टर माइंट बताए जा रहे दिल्ली निवासी डाॅ राेहित की गिरफ्तारी की गई है। उसे गिरफ्तार कर कानपुर लाया गया। जहां पर उससे पूछताछ जारी है। जांच में पुलिस काे पता चला है कि किडनी कांड का आराेपित रोहित कोई डॉक्टर नहीं बल्कि 12वीं पास है और खुद को डॉक्टर बताता था। उससे पूछताछ के बाद जानकारी काे पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकाराें से साझा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कानपुर में अवैध रूप से चल रहे किडनी ट्रांसप्लांट के सिंडिकेट का कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बीती 30 मार्च 2026 को खुलासा किया था। जांच में यह तथ्य सामने आए थे कि कल्याणपुर स्थित अहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर लाेगाें काे बरगलाते हुए चंद पैसाें का लालच देकर अमीराें काे मंहगें दामाें में लगाई (बेची)जाती थी। इस पूरे खेल में संलिप्त अहूजा हॉस्पिटल के मालिक दंपति डॉक्टर सुरजीत आहूजा और डॉ प्रीति आहूजा समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। पुलिस जांच में यह सामने आया था दिल्ली निवासी डॉ रोहित इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड है। इसके अलावा मेरठ निवासी डॉ अफ़ज़ल और दिल्ली का ही रहने वाला ओटी टेक्नीशियन मुदस्सर अली भी इस किडनी ट्रांसप्लांट गिराेह के कर्ता-धर्ता हैं। पुलिस ने तीनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। आज इस मामले में फरार इनामी राेहित की गिरफ्तारी पुलिस ने की है।
विधायक की गैस एजेंसी और शराब ठेके पर चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
कानपुर। समाजवादी पार्टी के आर्यनगर सीट विधायक अमिताभ बाजपेयी की चौबेपुर स्थित गैस एजेंसी के गोदाम में सिलेंडर चोरी और गौरी भगवंतपुर में अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों में हुई बड़ी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोनों वारदातों से इलाके में मचे हड़कंप के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी गए सिलेंडर, शराब और नकदी का कुछ हिस्सा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपितों ने गैस एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर पार करने के साथ ही शराब के ठेकों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की शराब और नकदी चोरी करने की बात कबूल की है।

एसीपी बिल्हौर मंजय सिंह ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 25 फरवरी को पीड़ित शशिकांत पांडेय ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि दीपूपुर स्थित सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी की गैस एजेंसी का गोदाम है, जहां वह मैनेजर के पद पर तैनात हैं। गोदाम पहुंचने पर जानकारी हुई कि चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर रखे 127 भरे, सात खाली और तीन कामर्शियल गैस सिलेंडर चोरी कर लिए।

वहीं दूसरी घटना में पीड़ित रामेश्वर यादव ने बताया कि चौबेपुर के ग्राम गौरी भगवंतपुर स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान में वह नौकरी करते हैं। उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि एक मार्च की रात चोरों ने अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों के साथ कैंटीन को भी निशाना बनाया। चोर अंग्रेजी शराब की दुकान से करीब 72 हजार रुपये कीमत की सात पेटी शराब, देशी शराब की दुकान से करीब 60 हजार रुपये कीमत की आठ पेटी शराब और कैंटीन से करीब दो हजार रुपये नकद के साथ 40 से 50 सिगरेट की डिब्बियां चोरी कर ले गए।

पुलिस ने दोनों ही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना पर गौशाला नहर पुल के पास से पिकअप वाहन समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में शिवराजपुर निवासी आदित्य उर्फ गोलू, प्रांशु सिंह, आर्यन तिवारी, प्रवीन तिवारी, आयुष कठेरिया तथा चौबेपुर निवासी प्रांशु गौतम और संतोष कुशवाहा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 43 गैस सिलेंडर, दो पेटी देशी शराब, 14 कैन बीयर और 21 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपितों द्वारा बेचे गए माल का आकलन किया जा रहा है और खरीददारों की भी तलाश की जा रही है।