/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png StreetBuzz एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का आजमगढ़ में शिक्षकों ने जोरदार और भव्य स्वागत Azamgarh
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का आजमगढ़ में शिक्षकों ने जोरदार और भव्य स्वागत


उपेंद्र कुमार पांडेय

आजमगढ़..रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक सदन के 'भोला सिंह सभागार' में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी और प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह का शिक्षकों ने पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने नेतृत्वकर्ताओं को अंगवस्त्रम पहनाया, जोरदार माल्यार्पण किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके इस भगीरथ प्रयास के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवारत सभी प्राथमिक शिक्षकों को विभागीय टेट की परीक्षा कराकर सभी को सेवा में बनाए रखने का जो ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। इसके साथ ही सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का तोहफा देकर सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है। शिक्षकों के लिए सरकार की ये उपलब्धियां वाकई बेमिसाल हैं, इसलिए यह सदन मुख्यमंत्री का सहर्ष अभिनंदन करता है।

शिक्षकों के उत्साह को दोगुना करते हुए एमएलसी देवेंद्र सिंह ने एक और बड़ा भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर भी वे लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में भी शिक्षकों को बड़ी सफलता मिलेगी।

इस अवसर पर उमाशंकर सिंह, जितेंद्र कुमार राय, राजेंद्र यादव, मंजूलता राय, प्रियंका श्रीवास्तव, कंचन मौर्या, उपेंद्र दत्त शुक्ला, राजेश सिंह, अखिलेश तिवारी, प्रमोद लाल श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, केदारनाथ वर्मा, राकेश सिंह, हरिप्रसाद सिंह, अजय सिंह, अवधराज सिंह, मनोज सिंह, संतोष राय, वकील मौर्या, शोभनाथ, हरेंद्र यादव, सुदेश राय, विनोद यादव, शिव प्रकाश चौबे, पी.एन सिंह, धनंजय सिंह, रामाशीष राय, कृपा शंकर राय, श्याम बिहारी पाठक
शहर का एकमात्र खिरनी का पेड़ आंधी में गिरा

उपेंद्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। शहर के मुहल्ला अनंतपुरा में स्थित अति प्राचीन हनुमानगढ़ी के महंत शंकर सुवन उपाध्याय ने बताया कि हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में स्थित खानदान के पूर्वजों द्वारा लगाया गया लगभग दो सौ साल पुराना खिरनी का पेड़ पिछले दिनों भयंकर आंधी के दौरान मंदिर परिसर में जर्जर भवन पर गिर गया, जिससे भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राचीन पेड़ मंदिर परिसर में स्थित होने के कारण श्रद्धालु पेड़ की पूजा अर्चना भी करते थे। छोटे महंत पवन उपाध्याय एडवोकेट ने बताया कि उक्त खिरनी का पेड़ आजमगढ़ शहर का एक मात्र पेड़ और लोगों की आस्था का केंद्र था।
आजमगढ़। मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद संवेदनशील मामला

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़::: जनपद से सामने आया है। स्थानीय दीवानी न्यायालय परिसर में नए अधिवक्ता भवन के पास पिछले पांच दिनों से एक बेजुबान बंदर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। अत्यंत लाचार और मरणासन्न अवस्था में पड़ा यह बंदर अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है, लेकिन विडंबना यह है कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेखबर और मूकदर्शक बने हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय अधिवक्ताओं के मुताबिक, दीवानी न्यायालय परिसर स्थित नए अधिवक्ता भवन के समीप यह बंदर पिछले पांच दिनों से एक ही जगह पर असहाय पड़ा हुआ है। वह हिलने-डुलने में भी पूरी तरह अस्मर्थ है। इस मामले ने वन्यजीवों की सुरक्षा और पशु क्रूरता निवारण के दावों की पोल खोलकर रख दी है। परिसर के कुछ संवेदनशील अधिवक्ताओं ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि एक तरफ सरकार पशु-पक्षियों के संरक्षण के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ न्याय के सबसे बड़े केंद्र में एक बेजुबान पांच दिनों से तड़प रहा है। स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग और जीव प्रेमियों ने जिला प्रशासन, वन विभाग और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से तत्काल इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। मांग की गई है कि बिना किसी देरी के पशु चिकित्सकों की एक टीम मौके पर भेजी जाए, ताकि इस लाचार बंदर को उचित इलाज और रेस्क्यू मिल सके और उसकी जान बचाई जा सके।
आयोग की अध्यक्ष से शिकायत के बाद डाक्टर समेत दो पर मुकदमा
मारपीट, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग व धमकी का आरोप

शहर के मुकेरीगंज के आनन्द हास्पिटल से जुड़ा है मामला



उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ, तो पीडि़त ने  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान के दरबार में हाजिरी लगाई। आयोग में शिकायत के बाद पुलिस ने आनंद हास्पिटल के डाक्टर आनंद सिंह समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में मोहल्ला दलसिंगार निवासी पीडि़त संतोष चौधरी पुत्र जमुना प्रसाद ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आनंद अस्पताल में दवा का आर्डर करते थे और बिल के अनुसार पैसे का लेन-देन होता था। पैसे के लेन-देन को लेकर 22 जून दोपहर बारह बजे डा. आनंद सिंह व उनके कर्मचारी द्वारा गाली-गलौज, मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। बचाने आई मां के साथ भी  मारपीट की गई, जिससे उसे भी चोटें आईं। उसके बाद दोनों ने कहा कि मेरे कहे अनुसार पेपर पर साइन करो वरना जान से मार दूंगा। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
उधर इसी मामले की शिकायत लेकर पीडि़त की मां मंजू चौधरी ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष से शिकायत की कि उनका पुत्र आनन्द हास्पिटल में पिछले लगभग तीन सालों से कार्यरत था। 21 जून को डा. आनन्द सिंह पुत्र से कुछ कहासुनी किये जिसके बाद दूसरे दिन पुत्र काम पर नहीं गया। तभी डाक्टर आनन्द सिंह पटेल अपने दो कर्मचारी संजय सिंह चन्दन व दो अन्य व्यक्तियों को घर भेज कर मेरे पुत्र को डरा-धमका कर जबरदस्ती हास्पिटल ले गये। इसके बाद हास्पिटल परिसर में अपने केबिन में बुलाकर सुबह 12 बजे से रात्री 12 बजे तक बंधक बनाकर मारपीट किये। हम परिवार वालों को अपने पुत्र से मिलने नहीं दिया जा रहा था। बोला जा रहा था कि अभी घर चला जायेगा।
भारत विकास परिषद ने दो दिवसीय बाल संस्कार शिविर का किया आयोजन, बच्चों को दी सीख

उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश सिंह की 126वीं जयंती के अवसर पर नगर के गोला मंडी स्थित बिहारी जी मंदिर प्रांगण में इलीट शाखा द्वारा दो दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। परिषद के संपर्क सूत्र कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर के दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी, पेन, पेंसिल और अन्य पठन-पाठन सामग्री का वितरण कर जीवन में अच्छे संस्कारों का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को गायत्री मंत्र का सामूहिक जाप कराया और गीता के उपदेशों से परिचित कराया।
इस मौके पर महिला सहभागिता मनीला अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को देश का आदर्श नागरिक बनाने के लिए उन्हें नैतिक और आध्यात्मिक संस्कार देना बेहद जरूरी है। संस्था भविष्य में भी इस तरह के संस्कार शिविरों का आयोजन जारी रखेगी।

इसके साथ ही, संस्थापक की जयंती और निर्जला एकादशी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण के बाहर एक सेवा स्टॉल भी लगाया गया। यहाँ भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और जरूरतमंदों के बीच हलवा, ठंडा शरबत और शीतल जल का वितरण कर उन्हें राहत पहुँचाई गई।

इस सेवा कार्य में अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, गगन अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, सुमन बरनवाल, संजू अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, लतिका अग्रवाल, योगिता अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, प्रिया वंदिता वरनवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।
सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री व विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर सिविल लाइन कैम्प कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिलाकर द

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़::भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संगठन के समर्पित कार्यकर्ता सहजानंद राय को पार्टी का प्रदेश मंत्री और विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही उनकी नियुक्ति की घोषणा हुई, सिविल लाइन स्थित कैम्प कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हो गए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री और विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति भाजपा नेतृत्व की दूरदर्शी सोच और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सहजानंद राय ने वर्षों से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कर्मठता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
उन्होंने कहा कि सहजानंद राय के प्रदेश मंत्री बनने से न केवल जनपद, बल्कि पूरे पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। सहजानंद राय  की नियुक्ति से यह संदेश गया है कि संगठन में मेहनत और समर्पण का सम्मान होता है। उनके प्रदेश मंत्री बनने से संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में और तेजी आएगी।

    कैम्प कार्यालय में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" और "सहजानंद राय जी को बधाई" के नारों के बीच मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने सहजानंद राय के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने सहजानंद राय को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा,मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रिस सिंह मोंटी,आशुतोष चौबे उमेश विश्वकर्मा,मयंक श्रीवास्तव,सौरभ कन्नौजिया,मनीष सिंह,रंजय तिवारी,नीरज सिंह,योगेंद्र यादव,दीपक राय,संतोष चौहान,राज सिंह,शिवांश सिंह,हर्ष सिंह,मन्नू गौतम, उत्कर्ष यादव आदि मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद 'इलिट' शाखा ने लगाया भव्य भंडारा, राहगीरों को बांटे पौधे

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। लगातार मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण के अभियान में जुटी भारत विकास परिषद 'इलिट' शाखा ने एक बार फिर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता दोहराई है। शाखा द्वारा भूखों को भोजन कराने, प्यासों को पानी पिलाने और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों को भोजन-पानी देने के साथ-साथ पौधों का वितरण भी किया गया और उनके संरक्षण व संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया।

आषाढ़ मास के आखिरी बड़े मंगल के पावन अवसर पर नगर के मुख्य चौक स्थित प्रसिद्ध दक्षिणमुखी देवी मंदिर के बाहर देर शाम एक भव्य भंडारे और पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस दौरान नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य से डिंपल अग्रवाल के नेतृत्व में मंदिर के बाहर से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को संगठन के सदस्यों ने मिलकर बड़े ही उत्साह के साथ जलसेवा दी। साथ ही प्रसाद के रूप में गरम-गरम खिचड़ी, बूंदी और आम का वितरण किया गया, जिसे पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

मानव सेवा के साथ-साथ प्रकृति को सहेजने का संदेश देने के लिए महिला सहभागिता मनीला अग्रवाल की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को केवल पौधे ही नहीं सौंपे गए, बल्कि उन्हें इस बात के लिए भी प्रेरित किया गया कि वे इन पौधों को सिर्फ लगाएं नहीं, बल्कि उनका पालन-पोषण और संरक्षण भी करें।

इस दौरान मनीला अग्रवाल, योगिता, अनु अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, नूतन अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, ओम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रवि अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
वेदांता हॉस्पिटल में देश सेवा में हुआ रक्तदान
उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वावधान में नगर के लक्षिरामपुर स्थित वेदांत हॉस्पिटल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए वेदांता ग्रुप द्वारा आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 100 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ।

शिविर का विधिवत शुभारंभ वेदांता ग्रुप के चेयरमैन शिशिर जायसवाल, डायरेक्टर विशाल जायसवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक जायसवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर रित्विक जायसवाल द्वारा खुद अपना रक्तदान कर किया गया। शीर्ष प्रबंधन द्वारा रक्तदान कर युवाओं और नगरवासियों को इस महादान के लिए प्रेरित किया गया। देर शाम तक चले इस शिविर में युवाओं और अस्पताल के कर्मचारियों और विद्यार्थियों में रक्तदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर रित्विक जायसवाल ने जनपदवासियों से रक्तदान करने की भावुक अपील की। उन्होंने कहा, रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है। इस शिविर में हिस्सा लेकर लोग देश सेवा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं, क्योंकि यहां संग्रहित किया गया रक्त देश की सीमाओं पर तैनात और घायल जवानों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, बल्कि स्किन संबंधी रोगों को दूर करने में सहायक सिद्ध होता है।
गोंड समाज के साथ नहीं होने देंगे अन्याय, दिलाएंगे हक – बैजनाथ रावत अध्यक्ष एससी-एसटी आयोग उ०प्र०
महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कहरवा नृत्य के साथ निकली भव्य झांकी

उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। भाजपा अनुसूचित जनजाति एवं गोंड युवा छात्र संघ आजमगढ़ के तत्वाधान में भाजपा कार्यालय पर शौर्य और वीरता की प्रतीक वीरांगना महारानी दुर्गावती को नमन करते हुए उनके दिवस को 'बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। गोष्ठी से पूर्व भाजपा कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक पारंपरिक वेशभूषा में कहरवा नृत्य और घोड़े पर सवार वीरांगना महारानी दुर्गावती की जीवंत झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद गोंड एवं जिला उपाध्यक्ष नंदलाल गोंड के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, आयोग के सदस्य तिजाराम और विशिष्ट अतिथि मुन्ना खरवार प्रदेश महामंत्री और विनय कुमार द्वारा महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने महारानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा: देश की रक्षा के लिए महारानी दुर्गावती का बलिदान आज की महिलाओं और युवाओं के लिए अत्यंत अनुकरणीय है। वर्तमान भाजपा सरकार गोंड जनजाति के उत्थान और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष ने गोंड समाज को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र का हक दिलाने के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर समाज के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर सत्येंद्र गोंड, ध्रुव सिंह, दीपचंद गोंड, फूलचंद गोंड, शिवचंद गोंड, पप्पू गोंड, कुलदीप गोंड, उदित नारायण गोंड, सोनू गोंड, सहातम गोंड, राजकुमार गोंड उपस्थित रहे।
निजी अस्पताल के डॉक्टर पर कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, बचाने आई मां लापता!

उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। जिले से एक बेहद हैरान और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर के मुकेरीगंज स्थित नामचीन और प्राचीन निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर पर अपने ही कर्मचारी व उसकी मां को बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के दलसिंगार निवासी एक पीड़ित परिवार ने हॉस्पिटल' के संचालक डॉक्टर पर अपने भाई और मां को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और गाड़ियां-मोबाइल हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से पीड़ित की मां लापता है। डरे सहमे पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता नीतू चौधरी और सपना चौधरी के मुताबिक उसका भाई संतोष चौधरी आनन्द अस्पताल में कर्मचारी है। विवाद के कारण सोमवार को जब वह काम पर नहीं गया, तो डॉक्टर ने कर्मचारी भेजकर उसे जबरन बुलवा लिया और शराब के नशे में उसकी बेरहमी से पिटाई की। देर रात मां को भी अस्पताल बुलाकर अभद्रता की गई और उनका मंगलसूत्र व मोबाइल छीन लिया गया, जिसके बाद से मां मंजू चौधरी लापता हैं। वहीं, मौके पर पहुंचीं दोनों बहनों के साथ भी बदसलूकी के साथ वीडियो बनाने पर उनकी मोबाइल भी छिन ली गई। पीड़ित बहनों का आरोप है कि भाई को छोड़ने के एवज में डॉक्टर ने उनकी कार, स्कूटी और मोबाइल भी जबरन अपने कब्जे में ले लिए। हद तो तब हो गई जब मौके पर पहुंचे पहाड़पुर चौकी इंचार्ज ने भी डॉक्टर के रसूख के आगे घुटने टेक दिए और निष्पक्ष कार्रवाई करने की बजाय भाई संतोष को लात जूतों से पीटने लगे। पीड़ित बहनों ने एसपी से मिलकर डॉक्टर के कब्जे से अपना सामान छुड़ाने सहित भाई की रिहाई और लापता मां की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।