विद्यार्थियों में बढ़ती अनुशासनहीनता और संस्कार का अभाव
![]()
फर्रुखाबाद l
विद्यार्थी किसी भी राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं। उनके चरित्र, अनुशासन और संस्कार ही समाज तथा देश की प्रगति का आधार बनते हैं। किन्तु वर्तमान समय में विद्यार्थियों में बढ़ती अनुशासनहीनता और संस्कारों का अभाव एक गम्भीर चिन्ता का विषय बन गया है। यह समस्या केवल विद्यालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित कर रही है।
आर्मी पब्लिक स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक एवं शिक्षाविद् डॉ० सुनील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आज के युग में तकनीकी साधनों का अत्यधिक प्रयोग, सोशल मीडिया का प्रभाव, पारिवारिक व्यस्तता तथा नैतिक शिक्षा की उपेक्षा अनुशासनहीनता के प्रमुख कारण हैं। अनेक विद्यार्थी अध्ययन की अपेक्षा मोबाइल फोन, वीडियो गेम और मनोरंजन के अन्य साधनों में अधिक समय व्यतीत करते हैं। इसके अतिरिक्त माता-पिता के पास बच्चों को पर्याप्त समय न दे पाने के कारण उनमें उचित मार्गदर्शन और नियन्त्रण का अभाव देखने को मिलता है।
संस्कार व्यक्ति को विनम्रता, सम्मान, कर्तव्यपरायणता और सदाचार की शिक्षा देते हैं। जब विद्यार्थियों में संस्कारों का अभाव होता है, तब वे शिक्षकों, अभिभावकों और बड़ों के प्रति सम्मान की भावना खोने लगते हैं। असहिष्णुता, असभ्य व्यवहार, झूठ बोलना, जिम्मेदारियों से बचना तथा सामाजिक मर्यादाओं की अवहेलना जैसी प्रवृत्तियाँ विकसित होने लगती हैं। इससे उनका व्यक्तित्व और भविष्य दोनों प्रभावित होते हैं।
अतः इस समस्या के समाधान के लिए परिवार, विद्यालय और समाज को संयुक्त प्रयास करने होंगे। माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें नैतिक मूल्यों और संस्कारों की शिक्षा देनी चाहिये। विद्यालयों में नैतिक शिक्षा, योग, प्रार्थना, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अनुशासन सम्बन्धी कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। शिक्षकों को भी अपने आचरण से विद्यार्थियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करना चाहिये।
विद्यार्थियों में अनुशासन और संस्कार जीवन की अमूल्य निधि हैं। इनके बिना शिक्षा अधूरी है। यदि हम चाहते हैं कि भविष्य की पीढ़ी योग्य, जिम्मेदार और चरित्रवान् नागरिक बने, तो हमें उनमें अनुशासन और संस्कारों का विकास करना होगा। यही एक सशक्त, सभ्य और उन्नत राष्ट्र के निर्माण का मार्ग है।


फर्रुखाबाद l
अमृतपुर, फर्रुखाबाद
इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम करपुरदस्त में शादी समारोह में आए एक रिश्तेदार की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजेश कुमार के अनुसार, 1 जुलाई की रात उनकी UP-30 BV 2763 नंबर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। तलाश के दौरान गांव मोकुलपुर निवासी एक युवक पर शक होने पर डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। अगले दिन गांव के चमन मोहम्मद के खेत में चोरी गई बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
अमृतपुर - फर्रुखाबाद l थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम रुदेहपुर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र मुलायम सिंह ने एक सर्राफ के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर गिरवी रखे गए सोने-चांदी के आभूषण हड़पने का आरोप लगाया है।
अमृतपुर - फर्रुखाबाद l थाना क्षेत्र के गांव राई में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला करने और बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना राजेपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार गांव निवासी सुमन देवी पत्नी मुनेश्वर सिंह ने बताया कि 3 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6 बजे उनका पुत्र श्यामबीर खेत देखने गया था। आरोप है कि गांव के हेमपाल, श्यामा, छोटे पुत्र रामचंद्र तथा अर्पित पुत्र रामनाथ ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।शोर सुनकर सुमन देवी तथा उनके भतीजे अंशु कुमार पुत्र धर्मनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि हेमपाल के हाथ में धारदार बांका था, जिससे हमला किया गया। मारपीट में परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं।पीड़िता ने थाना राजेपुर पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।
2 hours and 24 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2