/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz पांचाल घाट पर चला स्वच्छता अभियान Farrukhabad1
पांचाल घाट पर चला स्वच्छता अभियान
फर्रुखाबाद l
जिला गंगा समिति के तत्वाधान में मां गंगा को स्वच्छ अविरल निर्मल बनाने के लिए गंगा घाट पांचाल घाट पर साप्ताहिक गंगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में कई गंगा योद्धा  एवं स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। सभी ने मिलकर गंगा घाट पर फैली अपशिष्ट सामग्री, खंडित मूर्तियां, प्लास्टिक, पॉलिथीन,कपड़े,कांच आदि लगभग दो कुंतल कूडा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि गंगा तट पर लोग स्नान करने आते हैं परंतु गंगा घाट पर भारी मात्रा में गंदगी छोड़ जाते हैं जिससे न सिर्फ गंगा का जल दूषित हो रहा है बल्कि कई प्रकार कोई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। यदि लोग इसी तरह से गंगा तट पर गंदगी करते रहेंगे तो भविष्य में हमें इसके खतरनाक परिणाम देखने को मिलेंगे। गंगा नदी से बहुत से लोग अपना जीविकोपार्जन  करते हैं। जिस तरह से अपने घर को स्वच्छ रखते हैं उसी प्रकार से हमें गंगा तट को स्वच्छ रखना चाहिए। प्रयास करें कि किसी भी प्रकार की अपशिष्ट सामग्री गंगा के तट पर ना छोड़े। गंगा को साफ सुथरा बना कर माँ गंगा का सम्मान करें। एक छोटा सा प्रयास करके भी हम बहुत बड़ा योगदान निभा सकते हैं।इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं ने गंगा स्नान करने आए लोगों को अपशिष्ट सामग्री को वित्सर्जन करने से रोका गया।इसके अतिरिक्त घाट पर पंडित पुजारी,दुकानदारों,नविकों आदि को भी गंगा नदी को स्वच्छ बनाए रखने एवं घाट पर आने वाले अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में समर्पण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रोहित दीक्षित,गंगा योद्धा सुमित कुमार, विकास कुमार, मीना कटियार,शुभम,हर्ष एवं अन्य युवाओं ने सहयोग किया।
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता गंभीर घायल, पुत्री बाल-बाल बची
अमृतपुर, फर्रुखाबाद

थाना अमृतपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को तत्काल निजी वाहन की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।अमृतपुर थाना के गांव गुड़ेरा निवासी नेकसे पुत्र जयराम अपनी पुत्री के साथ मोटरसाइकिल संख्या UP 76 F 0930 से रतनपुर पमारान से  दवा लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह राजपुर–गुड़ेरा संपर्क मार्ग पर सुरेंद्र राजपूत के खेत के निकट पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो संख्या UP 26 AE 0131 के चालक ने कथित रूप से लापरवाही एवं तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेकसे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पुत्री को भी हल्की चोटें आने की सूचना है। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल निजी वाहन से उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया गया।
गांव वासियों द्वारा बताया गया कि नेकसे अपनी पुत्री की दवा लेने के लिए रतनपुर पमारान बंगाली क्लीनिक से दवा लेकर वापस हो रहे थे।
फौजी की पुत्री ने घर में रखी राइफल से गोली मार कर खुद को उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी
इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा


फर्रुखाबाद  कोतवाली फतेहगढ़ मैंन रोड पावर हाउस के पास धनसुआ निवासी राजेश सिंह की  पुत्री अंजली उम्र 20 वर्ष दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही थी ।अंजली  21 जून को घर आई थीं। मृतक युवती के एक भाई ललित सिंह , मां रागिनी और भाई ललित दोनों मां बेटे रोज की तरह फतेहगढ़ मछली बाजार में 99 घरेलू सामान की दुकान है।  वहीं गए हुए थे। पिता रिटायर्ड फौजी राजेश कुमार सिंह जो कि भटिंडा में नौकरी करते हैं। पिता राजेश ने बताया कि बेटी ने किस कारण से ऐसा काम किया कुछ पता नहीं चल रहा है,रात लगभग 9.30 बजे जब  पत्नी रागिनी और बेटा ललित  वापस घर  आए तो बताया कि घर पर लाइसेंसी राइफल रखी हुई थी। जिससे बेटी अंजली ने खुद को उसी राइफल से गोली मार ली। बेटी को मृत अवस्था में देखा तो वह रोने लगी तो शोरगुल की आवाज सुन कर पास पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और साक्ष्य इकट्ठा किए । शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है किस कारण उसने खुद को गोली मारी है यह मामला पुलिस की जांच रिपोर्ट में खुलासा होने की संभावना है।
शादी में आए रिश्तेदार की बाइक चोरी, खेत में क्षतिग्रस्त हालत में मिली,थाना पुलिस जांच में जुटी
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम करपुरदस्त में शादी समारोह में आए एक रिश्तेदार की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजेश कुमार के अनुसार, 1 जुलाई की रात उनकी UP-30 BV 2763 नंबर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। तलाश के दौरान गांव मोकुलपुर निवासी एक युवक पर शक होने पर डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। अगले दिन गांव के चमन मोहम्मद के खेत में चोरी गई बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
राजपुर में कुछ पैथोलॉजी लैबों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

डॉक्टरों की कमीशन भी होती है मरीज के परिजनों ने लगाया आरोप




अमृतपुर फर्रुखाबाद। कस्बा राजपुर क्षेत्र में संचालित कुछ पैथोलॉजी लैबों की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र की कुछ लैबों में निर्धारित स्वास्थ्य मानकों का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे जांच की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। कुछ मरीजों का कहना है कि उन्हें कुछ चिकित्सकों द्वारा कथित रूप से विशेष लैबों में जांच कराने की सलाह दी जाती है। उनका आरोप है कि जिन जांचों की वास्तविक लागत अपेक्षाकृत कम हो सकती है, उनके लिए ₹500–₹600 या उससे अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। मरीजों के बीच यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि डॉक्टरों और कुछ लैब संचालकों के बीच कथित कमीशन व्यवस्था होने के कारण इसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ मरीजों पर पड़ रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। कुछ मरीजों ने यह दावा भी किया है कि संबंधित लैबों से प्राप्त जांच रिपोर्टों और अन्य स्थानों पर कराई गई जांच रिपोर्टों में अंतर देखने को मिला है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि राजपुर में संचालित सभी पैथोलॉजी लैबों के पंजीकरण, निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन तथा योग्य तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या मरीजों से अनुचित शुल्क वसूले जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता एवं सजगता के साथ करें अपने दायित्वों का निर्वहन
शिक्षक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण


फर्रुखाबाद l संयुक्त रूप से जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर दूसरे दिन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज एवं बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज का जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश व्यवस्था, पहचान सत्यापन तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में लगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सीसी टीवी कैमरों सहित अन्य उपकरणों के संचालन पर निरंतर निगरानी रखें। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराएं। परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराएं तथा परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। 
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती मिली।
सर्राफ के पास गिरवी रखे आभूषण हड़पने की शिकायत पुलिस को दी
अमृतपुर - फर्रुखाबाद l थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम रुदेहपुर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र मुलायम सिंह ने एक सर्राफ के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर गिरवी रखे गए सोने-चांदी के आभूषण हड़पने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, करीब छह वर्ष पूर्व रुपये की आवश्यकता पड़ने पर उसने राजेपुर के घटियाघाट स्थित अमीषा ज्वैलर्स के संचालक वीरेंद्र कुमार के पास अपनी एक सोने की चेन, एक चांदी की बड़ी पायल एक चांदी की करधनी तथा एक सोने की अंगूठी लगभग 29 हजार रुपये के बदले गिरवी रखी थी।सर्वेश कुमार का आरोप है कि समय-समय पर जब वह अपने आभूषण वापस लेने के लिए दुकान पर पहुंचा तो सर्राफ टालमटोल करता रहा। पीड़ित का कहना है कि जब उसने गिरवी की पर्ची दिखाई तो आरोपी ने पर्ची फाड़ दी और कहा कि उसका सामान खो गया है। इसके बाद भी उसे उसके जेवर वापस नहीं किए गए।पीड़ित ने थाना राजेपुर पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर सर्राफ के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और अपने गिरवी रखे आभूषण वापस दिलाने की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। लगाए गए आरोप सही है या गलत इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी।
पुरानी रंजिश में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
अमृतपुर - फर्रुखाबाद l थाना क्षेत्र के गांव राई में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला करने और बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना राजेपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार गांव निवासी सुमन देवी पत्नी मुनेश्वर सिंह ने बताया कि 3 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6 बजे उनका पुत्र श्यामबीर खेत देखने गया था। आरोप है कि गांव के हेमपाल, श्यामा, छोटे पुत्र रामचंद्र तथा अर्पित पुत्र रामनाथ ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।शोर सुनकर सुमन देवी तथा उनके भतीजे अंशु कुमार पुत्र धर्मनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि हेमपाल के हाथ में धारदार बांका था, जिससे हमला किया गया। मारपीट में परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं।पीड़िता ने थाना राजेपुर पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजोरी की दीवार दो साल से टूटी पड़ी

फर्रुखाबाद
विकासखंड नवाबगंज के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजोरी के प्रधानाध्यापक महावीर जैन ने बताया कि 2 जुलाई को सुबह जब स्कूल पहुंचा तो  देखा कि दिव्यांग शौचालय टूटे हुए हैं और पाइप उखड़े हुए पड़े हैं । रसोई घर के जंगलों के सरिया टूटी हुई मिली और अराजक तत्वों द्वारा कमरों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया जिसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को प्रधानाध्यापक महावीर जैन के द्वारा दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की,जांच पड़ताल के दौरान स्कूल के चारों तरफ बाउंड्री खड़ी हुई थी, वह 2022 में ग्राम पंचायत बिजोरी के प्रधान के द्वारा बनवाई गई थी जो 2025 में तेज आंधी में स्कूल दीवाल गिर पड़ी थी तब से अभी तक दीवार ऐसी ही टूटी पड़ी हुई है जिसका निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है प्रधानाध्यापक ने बताया कि इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे चुके हैं लेकिन अभी तक इस बाउंड्री का निर्माण नहीं कराया गया l
देवस्थान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
अमृतपुर/फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के थाना एवं तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम अमैयापुर पश्चिमी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की देवस्थान की भूमि (गाटा संख्या 147, रकबा 0.0240), जो राजस्व अभिलेखों में देवस्थान के नाम दर्ज है, पर गांव के ही मदनपाल पुत्र रामनाथ तथा आकाश उर्फ कल्लू पुत्र हरिपाल ने दबंगई के बल पर कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को लेखपाल गौरव यादव द्वारा भूमि की पैमाइश की जा रही थी, लेकिन आरोप है कि संबंधित पक्ष की महिलाओं ने पैमाइश नहीं होने दी और मौके पर मौजूद ग्रामीणों का विरोध किया, जिससे नाप की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद 3 जुलाई 2026 को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए देवस्थान की भूमि की विधिवत पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना जनहित एवं न्यायहित में आवश्यक है। उपजिलाधिकारी संजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।