/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png StreetBuzz स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाई, डॉक्टर मिले नदारद क्लिनिकों को  बंद कराकर जड़ा ताला सीतापुर
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाई, डॉक्टर मिले नदारद क्लिनिकों को  बंद कराकर जड़ा ताला

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। अवैध रूप से संचालित 3 क्लिनिको के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाई, डॉक्टर मिले नदारद क्लिनिकों को  बंद कराकर जड़ा ताला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेई के नेतृत्व में गठित टीम के डॉ आदित्य प्रताप सिंह, व डीसी गुप्ता ने विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर शाहपुर में छापेमारी कर तीन क्लीनिकों की जांच की, जांच के दौरान डॉ अतीक अंसारी, डॉ रहीम व डॉ अंसार के क्लीनिकों पर डॉक्टर मौजूद नहीं मिले और जांच में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने तीनों क्लीनिकों को बंद कराकर उन पर ताला लगवा दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, कार्रवाई की सूचना मिलते ही अस्पताल संचालकों ने क्लीनिक और अस्पताल बंद कर दिए और कार्रवाई का जायजा लेते रहे। इस सम्बंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ अरविंद वाजपेई ने बताया कि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर क्लीनिकों की जांच की गई थी, जांच में अनियमितताएं मिलने पर उन्हें बंद कराने की कार्रवाई की गई है, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और अस्पतालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
नवयुवकों का सपा विधायक अनिल वर्मा व युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने किया भव्य स्वागत

कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मडरवा से लखनऊ तक समाजवादी पार्टी पीड़ीए भाईचारा पदयात्रा में शामिल नवयुवकों का सपा विधायक अनिल वर्मा व युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने किया भव्य स्वागत। शनिवार को आगामी 1 जुलाई बुधवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन की बधाई देने व समाजवादी पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को  जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से  विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मडरवा  से निकाली गई पदयात्रा का स्वागत सपा विधायक अनिल वर्मा व युवा सपा नेता अतुल वर्मा के द्वारा किया गया। इस मौके पर युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि, आप सभी इस जनसंपर्क अभियान  के माध्यम से समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं पीडीए की आवाज घर-घर पहुंचने का कार्य करें, सपा विधायक अनिल वर्मा ने पदयात्रा में भाग ले रहे सभी नवयुवकों को पहचान पत्र व पटका पहनाकर स्वागत किया।  पदयात्रा के संयोजक सौरभ यादव व अवनीश यादव ने बताया कि भाईचारा पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य समाजवादी पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना व आगामी 1 जुलाई को प्रदेश समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देना है। पदयात्रा में प्रमुख रूप से सचिन यादव, प्रतीक, शिवम, नीरज, जय सिंह, रामू यादव, सतीश यादव, भानु, दीपक, देशराज, सतीश कुमार, शिवपाल सिंह, रजनीश कुमार, वेदांत सिंह, भागीरथ मौर्य सहित 22 नौजवान प्रतिभाग कर रहे हैं।
हनुमान मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना कर  श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह शरबत, बूंदी, हलवा प्रसाद का वितरण किया गया

कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना कर  श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह शरबत, बूंदी, हलवा प्रसाद का वितरण किया गया व भंडारों का भी आयोजन किया गया। नगर के प्रसिद्ध श्री छोटे बालाजी मंदिर पुरवा बेहटी में  नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद के द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर छोटे बालाजी मंदिर को विशेष रूप से सजाया संवारा गया व भगवान का भव्य श्रृंगार भी किया गया। भंडारा आयोजक पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने कहा कि, उनके द्वारा हर वर्ष ज्येष्ठ माह में भंडारे का आयोजन किया जाता है उसी के चलते अंतिम शनिवार को उनके द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से मनमोहन गुप्ता, भगवान दीन त्रिवेदी, उमेश मल्होत्रा, पंकज शुक्ला, रघुवंश अवस्थी, ज्ञानेंद्र पांडेय, निर्मल पांडेय, दिनेश पटेल, मनीष शुक्ला, विमलेश अवस्थी, योगेश मिश्रा, रमेश द्विवेदी, आकाश रस्तोगी, राम करण बाजपेई, मयंक टंडन, उमंग मेहरोत्रा, दीपक कपूर, दीपू गुप्ता सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों पर घोष के साथ निकाला गया

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे  घोष प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुधवार शाम को पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों पर घोष के साथ निकाला गया। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रागढ़ से निकाले गए पथ संचलन का स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पथ संचलन में विभिन्न जिलों से आए भैया बहनों के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी बच्चों के साथ कदमताल की। पथ संचलन को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में जमा लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। पथ संचलन में भारी संख्या में भैया बहनें घोष बजाते हुए वातावरण में जोश व रोमांच पैदा कर रहे थे। पथ संचलन नगर के खतराना चौराहा, बागवानी टोला पाटनदीन चौराहा, रामनाथ तिराहा, सर्राफा बाजार बेहटी होते हुए वापस इंटर कॉलेज में समाप्त हुआ। पथ संचलन में प्रमुख रूप से राजेश्वर रस्तोगी, रामे बाजपेई, पंकज यादव, रवि श्रीवास्तव, अनुज मल्होत्रा, निखिल मल्होत्रा, रामानंद अवस्थी, राजन खरे, श्री नारायण मल्होत्रा, कमल टंडन, विनीत जायसवाल, दीपक टंडन, शिवम टंडन, संतोष कश्यप, अमित सहित प्राचार्य, आचार्य , भैया बहनें उपस्थित थे
दूरदराज से आए ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनकर कराया निराकरण

कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)।  विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक बुधवार को लगाए जा रहे जनता दरबार में निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर बैठकर दूरदराज से आए ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनकर कराया निराकरण। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण ही उनकी प्राथमिकता है, उन्होंने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील की, उन्होंने कहा कि आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और चुनावों को देखते हुए अपने-अपने बूथ की समस्याओं को  सुने और उनका निराकरण करें यदि कोई समस्या है तो मुझे अवगत कराए। इस मौके पर प्रमुख रूप से संजय मिश्रा, विशाल निगम, अंकुर वर्मा, मोहित वर्मा, चंद्रपाल, आशीष सहित भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग के सत्र का शुभारंभ
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग के सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।इस मौके पर सत्र के मुख्य अतिथि संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्रा, प्रबंध समिति सदस्या प्रिया मेहरोत्रा ने सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत की।इस मौके पर विद्यालय की बहनों ने अतिथियों का चंदन कुमकुम एवं बैच लगाकर स्वागत किया। सत्र में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और संस्कार उन्नत समाज की नींव हैं। मुख्य अतथि संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्र ने संभाग के अंतर्गत हो रहे शैक्षणिक कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रबंध समिति सदस्य प्रिया मेहरोत्रा ने घोष प्रशिक्षण को एकता के सूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम बताया उन्होंने कहा कि घोष अनुशासन का प्रतीक है। नगर भाजपा अध्यक्ष विनीत जायसवाल व सभासद  देवेश अवस्थी  ने युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रिया मेहरोत्रा ने प्रबंध समिति की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए  अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस के सत्र का शुभारंभ

कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज  में चल रहे प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस के सत्र का शुभारंभ  पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति अवध प्रांत राम सिंह, संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्रा, प्रांतीय शैक्षिक प्रमुख सुरेशसिंह, विद्यालय प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष  पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर सत्र का शुभारंभ किया और  विद्यालय के भैया बहनों ने वंदना प्रस्तुत की उसके उपरांत  अभ्यास सत्र में भैया-बहिनों ने  वाद्य कला का  अभ्यास किया और आनक ड्रम,नगाड़ा, शंख और बांसुरी के वादन का अभ्यास किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक राम सिंह ने उपस्थित सभी संभागियो का मार्गदर्शन करते हुए  घोष  विधा के महत्व पर प्रकाश डाला और  कहा कि घोष विद्या से विद्यार्थियों में एकाग्रता, सामूहिकता और कठोर अनुशासन का विकास होता है,घोष की गूंज केवल ध्वनि नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का समरनाद है,उन्होंने पारंपरिक घोष विधा को और अधिक सुदृढ़, संस्कारयुक्त और परिणामोन्मुखी बनाने के मूल मंत्र साझा किए। प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न संकुलों से आए  प्राचार्य, आचार्य, और  भैया बहनें  उपस्थित थे।  विद्या मंदिर के प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा व प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा ने सभी आगुन्तकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस के सत्र का शुभारंभ

कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज  में चल रहे प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस के सत्र का शुभारंभ  पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति अवध प्रांत राम सिंह, संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्रा, प्रांतीय शैक्षिक प्रमुख सुरेशसिंह, विद्यालय प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष  पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर सत्र का शुभारंभ किया और  विद्यालय के भैया बहनों ने वंदना प्रस्तुत की उसके उपरांत  अभ्यास सत्र में भैया-बहिनों ने  वाद्य कला का  अभ्यास किया और आनक ड्रम,नगाड़ा, शंख और बांसुरी के वादन का अभ्यास किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक राम सिंह ने उपस्थित सभी संभागियो का मार्गदर्शन करते हुए  घोष  विधा के महत्व पर प्रकाश डाला और  कहा कि घोष विद्या से विद्यार्थियों में एकाग्रता, सामूहिकता और कठोर अनुशासन का विकास होता है,घोष की गूंज केवल ध्वनि नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का समरनाद है,उन्होंने पारंपरिक घोष विधा को और अधिक सुदृढ़, संस्कारयुक्त और परिणामोन्मुखी बनाने के मूल मंत्र साझा किए। प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न संकुलों से आए  प्राचार्य, आचार्य, और  भैया बहनें  उपस्थित थे।  विद्या मंदिर के प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा व प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा ने सभी आगुन्तकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर  क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा के लिए बनाए गए राष्ट्रीय बालिका महाविद्यालय के  विगत कई वर्षों से बंद पड़े होने व शिक्षण कार्य न होने से क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। राजकीय बालिका महाविद्यालय को शुरू कराए जाने को  लेकर  सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र देकर मांग की है कि नगर क्षेत्र की छात्राओं को उच्च  शिक्षा के लिए  कम से कम पांच  किलोमीटर दूर निजी विद्यालयों में जाना पड़ता है जबकि नगर के अंदर शासन द्वारा निर्मित कई करोड़ रुपए की लागत से बना राजकीय बालिका  महाविद्यालय कई सालों से बंद पड़ा है उन्होंने मांग की है कि बंद पड़े महाविद्यालय को यदि प्रारंभ करा दिया जाए तो बालिकाओं को शिक्षा ही नहीं शिक्षा से वंचित रहने वाली समाज की अंतिम व्यक्ति में खड़ी गरीब व निर्धन बालिकाओं को भी उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री  ने आश्वासन देते हुए कहा कि अति शीघ्र ही इसकी जांच करा कर संचालित कराने का कार्य किया जाएगा।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय प्रान्तीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया
कमलेश मेहरोत्रा, लहरपुर (सीतापुर)। यह  प्रशिक्षण शिविर संत रविदास की 650वीं जयंती एवं वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया। रविवार देर शाम प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ अध्यक्ष, भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सह मंत्री भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार मिश्रा, प्रांतीय शैक्षिक प्रमुख सुरेशसिंह, विद्यालय प्रबंधक  आशीष मेहरोत्रा, प्रबंधक सरस्वती शिशु मंदिर निरंकार मेहरोत्रा ने किया। पांच दिवसीय चलने वाले प्रशिक्षण सत्र में 16 ज़िलों के भैया बहनें प्रतिभाग कर रहे है। प्रशिक्षण सत्र को विभिन्न  वक्ताओं ने संबोधित करते हुए   घोष वादन को अनुशासन, एकाग्रता और सामूहिक चेतना का प्रतीक बताया, उन्होंने कहा कि  विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागी अनुशासित घोष वादन की बारीकियों को सीख कर भारतीय संस्कृति के इस गौरव को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से, राजेश्वर रस्तोगी, संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्र, नगर भाजपा अध्यक्ष विनीत जायसवाल, देवेश अवस्थी एवं 16 जिलों से आए शिक्षार्थी, आचार्य उपस्थित थे। विद्यालय
प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा,प्रधानाचार्य अनुराग मिश्र ने  राष्ट्रभक्ति और अनुशासन से ओतप्रोत आयोजन की सफलता की कामना की।