/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजोरी की दीवार दो साल से टूटी पड़ी Farrukhabad1
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजोरी की दीवार दो साल से टूटी पड़ी

फर्रुखाबाद
विकासखंड नवाबगंज के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजोरी के प्रधानाध्यापक महावीर जैन ने बताया कि 2 जुलाई को सुबह जब स्कूल पहुंचा तो  देखा कि दिव्यांग शौचालय टूटे हुए हैं और पाइप उखड़े हुए पड़े हैं । रसोई घर के जंगलों के सरिया टूटी हुई मिली और अराजक तत्वों द्वारा कमरों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया जिसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को प्रधानाध्यापक महावीर जैन के द्वारा दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की,जांच पड़ताल के दौरान स्कूल के चारों तरफ बाउंड्री खड़ी हुई थी, वह 2022 में ग्राम पंचायत बिजोरी के प्रधान के द्वारा बनवाई गई थी जो 2025 में तेज आंधी में स्कूल दीवाल गिर पड़ी थी तब से अभी तक दीवार ऐसी ही टूटी पड़ी हुई है जिसका निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है प्रधानाध्यापक ने बताया कि इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे चुके हैं लेकिन अभी तक इस बाउंड्री का निर्माण नहीं कराया गया l
देवस्थान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
अमृतपुर/फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के थाना एवं तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम अमैयापुर पश्चिमी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की देवस्थान की भूमि (गाटा संख्या 147, रकबा 0.0240), जो राजस्व अभिलेखों में देवस्थान के नाम दर्ज है, पर गांव के ही मदनपाल पुत्र रामनाथ तथा आकाश उर्फ कल्लू पुत्र हरिपाल ने दबंगई के बल पर कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को लेखपाल गौरव यादव द्वारा भूमि की पैमाइश की जा रही थी, लेकिन आरोप है कि संबंधित पक्ष की महिलाओं ने पैमाइश नहीं होने दी और मौके पर मौजूद ग्रामीणों का विरोध किया, जिससे नाप की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद 3 जुलाई 2026 को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए देवस्थान की भूमि की विधिवत पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना जनहित एवं न्यायहित में आवश्यक है। उपजिलाधिकारी संजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कर रही गश्त
अमृतपुर- फर्रुखाबाद। पुलिस लगातार थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात और दिन में गस्त कर रही है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गस्त करने का समय पहले से अधिक कर दिया गया है। बीती रात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी 36 वर्षीय संदीप चौहान पुत्र शिवमंगल सिंह को रोक लिया और उसकी जामा तलाशी ली। जिस दौरान उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ मे उसने बताया कि उसके पास जो तमंचा है वह उसके बुजुर्गों का है घर में बहुत पहले से ही इस तमंचे का इस्तेमाल किया जा रहा है। वह प्रतिदिन की भांति खेतों में आवारा जानवरों की रखवाली के लिए जा रहा था। थाना पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति का आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय मे पेश किया।
प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी उपकरणों एवं अभिलेखों को मानक के अनुरूप पूर्ण करें
*अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों को पूर्ण कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने की होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल संचालकों के साथ बैठक


फर्रुखाबाद ।  जनपद में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालन में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों को पूर्ण कराए जाने हेतु आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालकों को दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि सभी संचालक अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों की पूर्ति हेतु शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करें, जिससे भविष्य में जनपद में किसी भी प्रकार की आपातकालीन घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके, इसके लिए सभी संचालक 10 दिवस के भीतर अपने प्रतिष्ठानों/संस्थानों में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी उपकरणों एवं अभिलेखों को मानक अनुरूप पूर्ण कर लें।
जिलाधिकारी ने फायर सेफ्टी अधिकारी, विद्युत सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालकों को शासन द्वारा जारी मानकों की सूची उपलब्ध कराएं, इसके साथ ही संचालकों के साथ सेमिनार के माध्यम से जागरूकता संदेश भी साझा करें।
इस दौरान बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पारुल कतार ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जनपद में अग्निकांड की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा जनपद में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालन में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों को पूर्ण कराए जाने हेतु निरंतर निरीक्षण कर जागरूकता संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं, उक्त निरीक्षण के क्रम में होटल संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने हेतु आज की यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी आनंद उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, उप जिलाधिकारी सदर, गजराज सिंह, पर्यटन अधिकारी मकबूल हुसैन, आईएमए अध्यक्ष विपुल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
शिक्षक पात्रता परीक्षा की दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केदो का किया निरीक्षण

परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता एवं सजगता के साथ करें अपने दायित्वों का निर्वहन

फर्रुखाबाद । जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने फतेहगढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालक इंटर कॉलेज में संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम का गहन निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी सुचारू रूप से संचालित मिले। जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयासों से
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई तथा परीक्षा प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
भू माफिया से पैसा लेकर लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगा दी, पीड़ित आइजीआरएस शिकायत का भी नहीं हुआ निस्तारण


पीड़ित ने डीएम को दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया पत्र

फर्रुखाबाद l जनपद की ग्राम पंचायत झसी निवासी शिवकांत ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर भू माफिया से पैसा लेकर क्षेत्रीय लेखपाल ने जमीन पर फर्जी रिपोर्ट लगा कर कब्जा करवा दिया है l पीड़ित परिवार ने जिला अधिकारी से दबंग भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है l पीड़ित ने कहा उसने आईआरएस के तहत शिकायत भी की थी पर अभी तक उसका भी निस्तारण नहीं हुआ है। डीएम ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
चोरों ने चार दुकानों पर ताला तोड़कर हजारो रुपए का सामान किया पार

अमृतपुर-फर्रुखाबाद l थाना क्षेत्र के ग्राम इमादपुर सोमवंशी में बीती देर रात चोरों ने एक के बाद एक चार दुकानों को निशाना बनाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी  चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर नकदी एवं हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह दुकानदारों के दुकानों पर पहुंचने पर हुई। जानकारी के अनुसार, चोरों ने उपदेश पुत्र अनिल सिंह की परचून की दुकान, सतीश की समोसे की दुकान, इकबाल की सब्जी की दुकान तथा झल्लू के खोखे के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

दुकानदारों के अनुसार दुकानों से नकदी सहित अन्य सामान गायब मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना राजेपुर के उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा साक्ष्य जुटाए। पीड़ित पक्ष ने एक युवक पर संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस से शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गंगा में नाला का पानी गिरने से आचमन योग नहीं ,बल्कि आपवित्र हो रहा

बच्चा स्वामी ने  गंगा की अविरलधारा को स्वच्छ रखने और आश्रम के आसपास सफाई करने की भरी हुंकार, डीएम को दिया पत्र,नाला गंगा जल को कर रहा अपवित्र

फर्रुखाबाद l शिव शक्ति अखाड़ा के महंत बच्चा स्वामी ने गुरुवार को अपने दर्जनों शिष्यों के साथ आश्रम के आसपास फैली गंदगी और गंदा नाला का पानी गंगा की अविरल धारा को गंदा ही नहीं बल्कि अपवित्र कर साधु संतों के लिए आचमन के योग्य तक नहीं रखा है इससे नाराज दर्जनों साधु संतों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर को शिकायती पत्र दिया  जिसमें कहा है कि इस नाले के साथ जो गंदगी आ रही है उससे आश्रम के आसपास गंदगी का ढेर लगा हुआ है यही नहीं साधु संत गंगा में ना तो स्नान कर पा रहे और ना आचमन कर सकते हैं। महंत बच्चा स्वामी ने कहा कि पांचाल घाट से लेकर शमशान घाट तक सड़क चौड़ीकरण किया जाना चाहिए जिससे आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके उन्होंने कहा कि दूर-दराज से लोग यहां अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं और जाम में फंसने पर कई की घंटे खड़ा होना पड़ता है इसलिए सड़क का भी निर्माण किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर, लोहिया के चुनावी कार्यालय पर किया वृक्षारोपण
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के जन्मदिवस पर डॉ राम मनोहर लोहिया के चुनावी कार्यालय स्वर्गीय बाबू  गिरीश चन्द्र कटियार की कोठी पर जाकर उनके पुत्र एडवोकेट निर्मल चंद कटियार को  पौधे भेंट किए उसके बाद  उन्हीं के बंगले पर 5 पौधे  लगाए I विदित है कि 1963  के लोकसभा चुनाव में  डॉ राम मनोहर लोहिया जी  ने बाबु गिरीश चन्द्र कटियार के बंगले में  चुनाव  कार्यालय खोला था I
उसका काम में पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के साथ युवजन सभा प्रदेश सचिव प्रवेश कटियार रजत क्रांतिकारी विनोद वाल्मीकि विशाल राजपुर  सुदेश कुमार विकास जाटव सहित कई साथी उपस्थित रहे l
रेलवे की जमीन पर बनी अवैध मजार हटाई गई,  मजार के नीचे ईट के टुकड़े निकले, हिंदू संगठनो ने प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना
फर्रुखाबाद l फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन के बीच अवैध रूप से मजार बनी हुई थी जिसे बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने हिंदू संगठनों के विरोध करने पर हटवा दिया गया है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियो का कहना है कि मजार यह खुदाई और हटाते समय उसके अंदर ईंट के टुकड़े के अलावा कुछ भी नहीं निकला है। संगठन का कहना है कि अवैध रूप से समुदाय विशेष ने कब्जा कर रखा है ।