प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी उपकरणों एवं अभिलेखों को मानक के अनुरूप पूर्ण करें
*अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों को पूर्ण कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने की होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल संचालकों के साथ बैठक
फर्रुखाबाद । जनपद में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालन में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों को पूर्ण कराए जाने हेतु आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालकों को दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि सभी संचालक अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों की पूर्ति हेतु शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करें, जिससे भविष्य में जनपद में किसी भी प्रकार की आपातकालीन घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके, इसके लिए सभी संचालक 10 दिवस के भीतर अपने प्रतिष्ठानों/संस्थानों में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी उपकरणों एवं अभिलेखों को मानक अनुरूप पूर्ण कर लें।
जिलाधिकारी ने फायर सेफ्टी अधिकारी, विद्युत सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालकों को शासन द्वारा जारी मानकों की सूची उपलब्ध कराएं, इसके साथ ही संचालकों के साथ सेमिनार के माध्यम से जागरूकता संदेश भी साझा करें।
इस दौरान बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पारुल कतार ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जनपद में अग्निकांड की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा जनपद में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालन में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों को पूर्ण कराए जाने हेतु निरंतर निरीक्षण कर जागरूकता संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं, उक्त निरीक्षण के क्रम में होटल संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने हेतु आज की यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी आनंद उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, उप जिलाधिकारी सदर, गजराज सिंह, पर्यटन अधिकारी मकबूल हुसैन, आईएमए अध्यक्ष विपुल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों को पूर्ण कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने की होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल संचालकों के साथ बैठक

फर्रुखाबाद l जनपद की ग्राम पंचायत झसी निवासी शिवकांत ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर भू माफिया से पैसा लेकर क्षेत्रीय लेखपाल ने जमीन पर फर्जी रिपोर्ट लगा कर कब्जा करवा दिया है l पीड़ित परिवार ने जिला अधिकारी से दबंग भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है l पीड़ित ने कहा उसने आईआरएस के तहत शिकायत भी की थी पर अभी तक उसका भी निस्तारण नहीं हुआ है। डीएम ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
फर्रुखाबाद l शिव शक्ति अखाड़ा के महंत बच्चा स्वामी ने गुरुवार को अपने दर्जनों शिष्यों के साथ आश्रम के आसपास फैली गंदगी और गंदा नाला का पानी गंगा की अविरल धारा को गंदा ही नहीं बल्कि अपवित्र कर साधु संतों के लिए आचमन के योग्य तक नहीं रखा है इससे नाराज दर्जनों साधु संतों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर को शिकायती पत्र दिया जिसमें कहा है कि इस नाले के साथ जो गंदगी आ रही है उससे आश्रम के आसपास गंदगी का ढेर लगा हुआ है यही नहीं साधु संत गंगा में ना तो स्नान कर पा रहे और ना आचमन कर सकते हैं। महंत बच्चा स्वामी ने कहा कि पांचाल घाट से लेकर शमशान घाट तक सड़क चौड़ीकरण किया जाना चाहिए जिससे आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके उन्होंने कहा कि दूर-दराज से लोग यहां अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं और जाम में फंसने पर कई की घंटे खड़ा होना पड़ता है इसलिए सड़क का भी निर्माण किया जाना चाहिए।
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर डॉ राम मनोहर लोहिया के चुनावी कार्यालय स्वर्गीय बाबू गिरीश चन्द्र कटियार की कोठी पर जाकर उनके पुत्र एडवोकेट निर्मल चंद कटियार को पौधे भेंट किए उसके बाद उन्हीं के बंगले पर 5 पौधे लगाए I विदित है कि 1963 के लोकसभा चुनाव में डॉ राम मनोहर लोहिया जी ने बाबु गिरीश चन्द्र कटियार के बंगले में चुनाव कार्यालय खोला था I
फर्रुखाबाद l फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन के बीच अवैध रूप से मजार बनी हुई थी जिसे बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने हिंदू संगठनों के विरोध करने पर हटवा दिया गया है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियो का कहना है कि मजार यह खुदाई और हटाते समय उसके अंदर ईंट के टुकड़े के अलावा कुछ भी नहीं निकला है। संगठन का कहना है कि अवैध रूप से समुदाय विशेष ने कब्जा कर रखा है ।
बेसिक स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने को लेकर डीएम ने स्कूल चलो अभियान रैली और संचारी रोग को भी दिखाई हरी झंड़ी
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k